Home Mohali पंजाब : 1 किलो 500 ग्राम हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखे वीडियो  

पंजाब : 1 किलो 500 ग्राम हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखे वीडियो  

0

फिरोजपुर : पुलिस ने कार सवार दो नशा तस्करों को भारी मात्रा मे नशीले पदार्थ गिरफ्तार किया है।  आरोपियों की पहचान हीरा सिंह निवासी गांव कमाला मिड्‌डू और आरोपी अनमोलप्रीत सिंह निवासी गांव दुल्लो सिंह वाला के रूप में हुई है।

 एसपी रणधीर कुमार ने बताया कि CIA स्टाफ के एसआई सुखेदव सिंह पुलिस पार्टी के साथ शेरखां के बस अड्‌डा के पास पहुंचे, तो इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि आरोपी हीरा और आरोपी अनमोलप्रीत नशे की खेप लेकर सफेद रंग की स्विफ्ट कार जीरा की ओर से आ रही है।


सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर उक्त कार को रोक कर  दोनों आरोपियों से 1 किलो 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों के नेटवर्क को खंगालने मे जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here