Home Mohali Punjab : फायरिंग मामले में 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab : फायरिंग मामले में 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab : फायरिंग मामले में 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोहाली : 4 जुलाई को खरड़ के ओमेगा शहर में घर में डाइनिंग टेबल पर बैठी महिला अपने बेटे का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसके कान के पास दीवार के पीछे से पटाखे की आवाज और सामने शीशे के टूटने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद उसने कमरे में सो रहे अपने पति को आवाज लगाई तभी पति ने आकर देखा तो गोली का खोल पड़ा हुआ था और सामने वाली खिड़की का शीशा भी टूटा हुआ था।

पुलिस ने इस मामले में एक महीने के बाद 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जय शर्मा, निखिल शर्मा, मुरली निवासी अमृतसर के तौर पर हुई है और करण निवासी नैना देवी के तौर पर हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज है। जय शर्मा पर 8 मुकद्दमें, निखिल शर्मा पर 4 मामलें दर्ज है और मुरली के खिलाफ भी 4 मामले दर्ज है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी एमपी से हथियार लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि रात के समय आरोपियों ने शराब पी हुई थी और अवैध हथियार चैक कर रहे थे, इसी दौरान गोली चलाई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का रिमांड हासिल किया जाएगा और आगे की पूछताछ की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here