Home Mohali पंजाबः शादी में जा रहा था परिवार के साथ हुआ हादसा, पत्नी की मौ+त

पंजाबः शादी में जा रहा था परिवार के साथ हुआ हादसा, पत्नी की मौ+त

0

डिवाइडर तोड़ दूसरी गाड़ी पर गिरी कार

फाजिल्काः नेशनल हाईवे पर गिद्दड़बाहा में शादी में जा रहे परिवार के साथ दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में कार डिवाइडर तोड़ दूसरी कार पर जा गिरी। जिसमें महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी देते हुए बूटा सिंह निवासी गांव माहूआना बोदला ने बताया कि उनके रिश्तेदार हरभजन सिंह (40 वर्ष) पुत्र बलविंदर सिंह अपनी पत्नी हरमन कौर (लगभग 37 वर्ष) के साथ आल्टो कार में गिद्दड़बाहा में एक शादी में जा रहे थे।

जब वे थेहड़ी गांव के पास पहुंचे तो गिद्दड़बाहा की दूसरी तरफ से आ रही स्विफ्ट कार डिवाइडर तोड़ कर कार पर गिर गई। जिसमें पति-पत्नी दोनों घायल हो गये। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां हरभजन सिंह की पत्नी हरमन कौर की मौत हो गई और घायल हरभजन सिंह को रेफर कर दिया गया है। हरभजन सिंह का इकलौता बेटा करीब 13 साल का है। हरभजन सिंह पेशे से एक छोटे किसान हैं और अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए एक वर्कशॉप में काम करते थे। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here