Home Mohali पंजाबः 24 घंटे में Gun Point पर दुकानदार से लूट का आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाबः 24 घंटे में Gun Point पर दुकानदार से लूट का आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

फिरोजपुरः शहर में लूट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर दुकानदार को निशाना बनाया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि 3 लुटेरे दुकान में आते है। आरोपियों ने मुंह ढके हुए थे। पीड़ित के अनुसार 20 से 25 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए थे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। वहीं पुलिस ने 24 घंटे में इस मामले को ट्रेस करते हुए एक आरोपी को काबू कर लिया है। 

वहीं मामले की जानकारी देेते हुए आईपीएस रंधीर कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो आरोपी अभी भी फरार है, आरोपियों की तालाश जारी है। वहीं काबू किए आरोपी की पहचान विशाल उर्फ भोला व छिंदा के रूप में हुई है। इस दौरान आरोपी से 32 बोर का अवैध पिस्टल सहित 2 जिंदा रौंद काबू किए है। इस दौरान नगदी भी रिकवर कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ कई मामले में दर्ज है। वहीं एक एनडीपीएस एक्ट का मामला भी शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here