Home Mohali पंजाबः रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाबः रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

फाजिल्काः पंजाब में रिश्वतखोरी विरोधी अभियान के तहत फाजिल्का की सब डिवीजन जलालाबाद के शहीद उधम सिंह चौक पर फाजिल्का विजिलेंस विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की। विजिलेंस ने पुलिस विभाग के एएसआई को 4000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। इस कार्रवाई के बाद जलालाबाद के दोनों थानों की पुलिस सतर्क हो गई। बड़ी संख्या में जलालाबाद थाने के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी थाने से गायब हो गए।

वहीं विजिलेंस द्वारा इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।जानकारी मुताबिक, एएसआई सरूप सिंह पुलिस स्टेशन सिटी जलालाबाद में तैनात था। जिसको विजिलेंस विभाग फाजिल्का की टीम ने शहीद उधम सिंह चौक जलालाबाद से 4000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। वहीं विजिलेंस की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here