Home Mohali पंजाब : 120 रुपए के लिए हुआ खूनी विवाद, गाड़ी के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

पंजाब : 120 रुपए के लिए हुआ खूनी विवाद, गाड़ी के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

0

फिरोजपुर : सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होना अब आम बात है। आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है। सोशल मीडिया पर अकसर ही वीडियो वायरल होती रहती है। ऐसी ही एक वीडियो फिरोजपुर से सामने आई है। जिसमें ममदोट में शराब ठेका कार्यालय और शराब ठेके के करिंदों खूनी झड़प का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार ठेके के करिंदों के बीच 120 रुपये को लेकर विवाद हो गया। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि करिंदे एक दूसरे पर हमला कर घायल किया। जिसके बाद ठेके के सामने खड़ी कार की तोड़फोड़ की। शराब ठेकेदारों के कर्मचारियों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक-दूसरे के पैसे छीनते हुए नजर आए।

120 रुपये की छोटी सी रकम को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट करने वालों ने एक-दूसरे के सामान में भी तोड़फोड़ की और खड़ी कार के शीशे भी तोड़ दिए। इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और घटना की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here