Home Mohali पंजाब : पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, एक घायल

पंजाब : पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, एक घायल

0

गीतकार बंटी बैंस पर फायरिंग मामले में जुड़े आरोपी 

मोहाली: चप्पड़चिड़ी में मोहाली पुलिस की टीम ने एक एनकाउंटर किया है। इसमें पुलिस को दो लोगों के इलाके में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस के एनकाउंटर में एक आरोपी बनवारी के गोली लगी है। जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस की टीम उसे ढूंढने में लगी हुई है।

सोमवार देर रात तीन लोगों ने मोहाली के एक रेस्टोरेंट में फायरिंग की थी। इस रेस्टोरेंट में फायरिंग से कुछ समय पहले पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के म्यूजिक कंपोजर और प्रोड्यूसर बंटी बैंस बैठे हुए थे। वह इस रेस्टोरेंट में हिस्सेदार हैं। लेकिन फायरिंग से कुछ समय पहले ही वह निकल गए थे। बताने की बंटी कभी गायक सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर भी रह चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here