Home Mohali पंजाब: पुलिस और तस्करों में चली गोलियां, 2 घायल,देखें वीडियो

पंजाब: पुलिस और तस्करों में चली गोलियां, 2 घायल,देखें वीडियो

0

फिरोजपुर: पंजाब पुलिस द्वारा लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं  जीरा में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की नशा तस्करों के साथ मुठभेड़ होने की सूचना मिली है। इस दौरान नशा तस्करों ने एसटीएफ में क्रॉस फायरिंग। टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई के दौरान 2 नशा तस्कर को गोली लगी जिन्हें तुरन्त सिविल अस्पताल में ले जाया गया है। फिलहाल डाक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित नहीं किया गया है।

इस दौरान तस्करों के कब्जे से 3 हथियार व नशीले पदार्थ बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि ये नशा तस्कर काफी समय से इलाके में  एक्टिव थे। एसटीएफ द्वारा पूरा ऑपरेशन जीरा तलवंडी रोड पर किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो तस्कर अपनी स्विफ्ट गाड़ी में भागते समय पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग जिसमें 2 तस्करों को गोली लग गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here