Blog

  • पंजाबः Trident Group पर चौथे दिन रेड जारी, 300 लोगों से हो चुकी पूछताछ

    पंजाबः Trident Group पर चौथे दिन रेड जारी, 300 लोगों से हो चुकी पूछताछ

    लुधियानाः ट्राइडेंट इंडस्ट्री ग्रुप पर इनकम टैक्स की रेड लगातार चौथे दिन जारी है। अधिकारियों द्वारा 72 घंटों से जांच की जा रही है। इसी दौरान क्रिमिका कंपनी और IOL केमिकल के कर्मचारियों से भी टीम पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि आज रेड करने वाली टीम के सदस्य बदले गए हैं। ट्राइडेंट ग्रुप के साथ जुड़े उनके नजदीकियों की अधिकारी सूची बना रहे है। उन लोगों को भी टीम ने शक के घेरे में लिया हुआ है।

    अभी तक करीब 300 लोगों से इस रेड दौरान पूछताछ हो चुकी है। कुछ कागजात टीम ने कब्जे में लिए है। टीम ने कंपनी की पिछले 5 साल की बैलेंस शीट उनके अकाउंटेंट से मंगवाई है। रिकॉर्ड बारीकी से जांचा जा रहा है। क्रिमिका और ट्राइडेंट के कुछ खास दस्तावेज जांच के दौरान टीम के सामने आए है। इन कंपनियों के कुछ साथियों पर भी आने वाले दिनों में रेड होने की तैयारी है।

    रिकॉर्ड का मिलान करने के लिए समय लग रहा है, इस कारण अभी ये रेड लंबी जा सकती है। एक के बाद एक कई दस्तावेज टीम के हाथ लग रहे है। कंपनी में कुल कितने वाहन है और किन लोगों के नाम पर वाहन निकलवाए गए है। लॉकरों की संख्या और बैंक खातों की डिटेल अधिकारी एकत्र करने में जुटे है। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा दोनों ही कंपनियों के कई कंप्यूटर, लैपटॉप आदि भी जांच के लिए कब्जे में लिए हुए है।

  • पंजाबः चालक ने रेहड़ी पर चढ़ा दी बेकाबू कार, मां सहित 2 बेटियां घायल

    पंजाबः चालक ने रेहड़ी पर चढ़ा दी बेकाबू कार, मां सहित 2 बेटियां घायल

    होशियारपुरः फगवाड़ा रोड, माहिलपुर में एक धार्मिक स्थल के पास मूंगफली की रेहड़ी लगाकर बैठी एक महिला प्रवासी श्रमिक और उसकी दो बेटियों को एक महिला चालक ने कार से कुचल दिया। इस घटना में मां सहित उसकी 2 बेटियां घायल हो गई। जिन्हें राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल माहिलपुर में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान नसरीन की पत्नी अमजद अली (37) और उसकी दो बेटियां समरीन (12), करीना (16) के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल माहिलपुर भेजा गया, जहां लड़कियों की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें सिविल अस्पताल होशियारपुर रेफर कर दिया।

    जानकारी के अनुसार शकुंतला देवी पत्नी दर्शन सिंह फगवाड़ा रोड माहिलपुर पर अपनी कार पीबी-07-सीए-6075 में माहिलपुर से कोटफतूही जा रही थी। जब वह फगवाड़ा रोड पर स्थित एक धार्मिक स्थल के पास पहुंची तो कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे मूंगफली की रेहड़ी पर बैठी प्रवासी महिला और उसकी दो बेटियों पर चढ़ गई, जिससे मां और उसकी दोनों बेटियां घायल हो गईं। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਗਊ ਘਾਟ ਸਾਹਿਬ ਕਾਰ ਸੇਵਾ ਨੂੰ ਤਾਲਾ ਲਗਾਉਣ ਤੇ ਛਿੜਿਆ ਵਿਵਾਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਗਊ ਘਾਟ ਸਾਹਿਬ ਕਾਰ ਸੇਵਾ ਨੂੰ ਤਾਲਾ ਲਗਾਉਣ ਤੇ ਛਿੜਿਆ ਵਿਵਾਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਗਊ ਘਾਟ ਪਾਤਸ਼ਾਹੀ ਪਹਿਲੀ ਵਿੱਚ ਕਾਰ ਸੇਵਾ ਅਤੇ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਕਮੇਟੀ ਆਹਮੋ-ਸਾਹਮਣੇ ਹਨ । ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਕਾਰ ਸੇਵਾ ਦਿੱਲੀ ਵਾਲੇ ਬਾਬਾ ਵਲੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਪਰ ਸੇਵਾ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਹੇ ਕੰਮਾਂ ਨੂੰ ਤਾਲਾ ਲਗਾਉਣ ਉੱਤੇ ਕਾਫੀ ਵਿਵਾਦ ਭਖਿਆ ਸੀ। ਇਸ ਕਰਕੇ ਅੱਜ ਸੰਗਤ ਦੀ ਹਾਜ਼ਰੀ ਵਿੱਚ ਇਹ ਤਾਲਾ ਤੋੜ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਇਸਦੀ ਵੀਡੀਓ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਉੱਤੇ ਲਗਾਤਾਰ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਤਾਲਾ ਲਗਾਉਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦੋਵੇਂ ਧਿਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਦੂਜੇ ਉੱਤੇ ਇਲਜ਼ਾਮ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਕਾਰ ਸੇਵਾ ਵਾਲਿਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਸੇਵਾ ਖੁਦ ਬਾਬਾ ਹਰਬੰਸ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਜਿਸ ਜਗ੍ਹਾ ਉੱਪਰ ਕਾਰ ਸੇਵਾ ਵੱਲੋਂ ਲੰਗਰ ਚਲਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।

    ਉਸ ਜਗ੍ਹਾ ਉੱਪਰ ਕਬਜ਼ਾ ਕਰਨ ਦੀ ਨੀਅਤ ਨਾਲ ਅਤੇ ਉਸ ਜਗ੍ਹਾ ਉੱਤੇ ਤਾਲਾ ਲਗਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਸੰਗਤ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਾਫੀ ਰੋਸ ਸੀ। ਸੰਗਤ ਦੀ ਹਾਜ਼ਰੀ ਵਿੱਚ ਹੀ ਗੁਰੁਦਆਰਾ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਬਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਤਾਲਾ ਤੋੜ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਮਾਮਲਾ ਕੋਰਟ ਵਿੱਚ ਚੱਲਦਾ ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਸਾਰੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸਿੱਖ ਕੋਰਟ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਬੇਸ਼ੱਕ ਇਹ ਸੇਵਾ ਬਾਬਾ ਜੀ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਪਰ ਹੁਣ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਕਮੇਟੀ ਕੋਲ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹ ਸਿੱਖ ਕੋਰਟ ਦੇ ਹਿਸਾਬ ਨਾਲ ਹੀ ਫੈਸਲੇ ਲੈ ਰਹੇ ਹਨ।

  • पंजाबः इस इलाके में हुई बेअदबी की घटना, श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंगों को लगाई आग 

    पंजाबः इस इलाके में हुई बेअदबी की घटना, श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंगों को लगाई आग 

    पटियालाः जिले के देवीगढ़ कस्बे से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मोहलगढ़ गांव में बेअदबी की घटना घटी। बताया जा रहा है कि देर रात को कुछ शरारती तत्वों ने गांव मोहलगढ़ के गुरुद्वारा साहिब में घुसकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंग फाड़ दिए और उन्हें आग लगा दी। घटना का पता चलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण गुरुद्वारा साहिब में एकत्र हो गए और लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। देर रात तक पुलिस के आला अधिकारी मोहलगढ़ गांव पहुंचे और घटना की हर पहलू से जांच करते रहे।

    इस दौरान गुरु घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मौके पर पहुंचे एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की जांच के बाद घटना को अंजाम देने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। इस मौके पर जब घटना का पता चला तो हलका विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा भी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली।

  • 30 फीट की ऊंचाई से बेटे संग नीचे गिरी गर्भवती

    30 फीट की ऊंचाई से बेटे संग नीचे गिरी गर्भवती

    रात भर मां के शव से लिपटकर रोता रहा बच्चा

    नई दिल्ली :  महाराष्ट्र के चंद्रपुर में गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वह स्कूटी पर सवार होकर अपने चार साल के बच्चे साथ बामनी-राजुरा मार्ग पर स्थित वर्धा नदी पर बने पुल से जा रही थी इसी दौरान स्कूटी का बैलेंस बिगड़ गया और महिला स्कूटी सहित बच्चे के साथ 30 फीट नीचे जा गिरी महिला की मौत हो गई चार साल का जख्मी बच्चा रात भर अपनी मां के शव से लिपटा हुआ रोता रहा  परिवार वालों ने पुलिस को महिला के बारे में जानकारी दी थी पुलिस ने बुधवार रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया   वर्धा नदी के किनारे पुल के नीचे महिला का शव पड़ा हुआ मिला साथ ही चार साल का बच्चा भी जख्मी हालत में वहीं पर मौजूद था पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया साथ ही जख्मी बच्चे को इलाज के अस्पताल में एडमिट कराया दरअसल बुधवार की शाम 7 बजे आदित्य प्लाजा बामनी में रहने वाली महिला सुषमा पवन काकडे अपने चार साल के बच्चे को चॉकलेट दिलाने का कहकर घर से स्कूटी से निकली थी ।

    सुषमा तीन महीने से गर्भवती भी थी । बामनी से राजूरा जाते समय स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया । सुषमा बेटे और स्कूटी सहित वर्धा नदी पर बने पुल से 30 फीट नीचे गिर गई । गंभीर रूप से घायल हुई सुषमा की मौके पर ही मौत हो गई । अंधेरा होने के कारण किसी की उनपर नजर भी नहीं गई । सुषमा का बेटा भी बुरी तरह से घायल हो गया था । इधर सुषमा का परिवार उनके घर वापस नहीं लौटने पर चिंतित हो गया । उन लोगों ने अपने स्तर पर सुषमा की तलाश शुरु की । कॉल करने पर कनेक्ट नहीं हो रहा था ।बल्लारपुर के थानेदार उमेश पाटिल ने बताया कि परिवार वालों ने पुलिस थाने में महिला और बच्चे के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी ।

    ईमेल के जरिए पति ने पता की सुषमा की लास्ट लोकेशन

     सुषमा के पति पवन काकडे जो कि बैंक कर्मचारी हैं उसने पुलिस को बताया कि पत्नी सुषमा बच्चे को चॉकलेट दिलाने और बामनी गांव में देवी के दर्शन करने जाने का कहकर घर से निकली थी इधर, पवन ने ईमेल के जरिए सुषमा के मोबाइल की लास्ट लोकेशन का पता किया जो बामणी राजुरा मार्ग वर्धा नदी के पास की आई

  • भारत के आगे झुका कनाडाः अल्टीमेटम के बाद दिल्ली से वापस बुलाए 41 राजनयिक

    भारत के आगे झुका कनाडाः अल्टीमेटम के बाद दिल्ली से वापस बुलाए 41 राजनयिक

    नई दिल्लीः कनाडा ने टेंशन के बीच 41 राजनयिकों को भारत से हटा दिया है। कनाडाई विदेश मंत्री म्लानी जोली ने वीरवार को इसकी घोषणा की। जोली ने कहा कनाडाई राजनायिकों को इम्यूनिटी छीने जाने का खतरा मंडरा रहा था। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि भारत में कनाडा के नागरिकों को डराया-धमकाया जा सकता है और उनका शोषण किया जा सकता है। बता दें कि कनाडा की यह नई ट्रैवल एडवाइजरी, कनाडा द्वारा भारत से अपने 41 राजनयिकों को वापस बुलाने के फैसले के बाद सामने आई है। एडवाइजरी में कहा गया है कि बंगलुरू, चंडीगढ़ और मुंबई में कनाडा के कॉन्सुलेट जनरल में फिलहाल कामकाज निलंबित कर दिया गया है। ऐसे में नागरिकों को राजनयिक मदद के लिए नई दिल्ली स्थित हाई कमीशन ऑफ कनाडा से संपर्क करना होगा। बता दें कि खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोप लगाने के बाद से ही भारत और कनाडा के रिश्तों में खटास आई है और तब से दोनों देशों में तनाव चल रहा है। 

    कनाडा की विदेश मंत्री मेलिनी जॉली की प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद शुक्रवार को कनाडा की सरकार ने सेफ्टी एंड सिक्योरिटी सेक्शन में भारत जाने वाले अपने नागरिकों के लिए नई सलाह जारी की है। इन एडवाइजरी में बताया गया है कि भारत के मीडिया और सोशल मीडिया में कनाडा के प्रति नकारात्मक भावनाएं हैं और वहां कनाडा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो सकते हैं। इनमें कनाडा विरोधी प्रदर्शन भी हो सकते हैं। ऐसे में कनाडा के नागरिकों को शोषण का सामना करना पड़ सकता है। 

    एडवाइजरी में कहा गया है कि ‘दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अजनबियों से ज्यादा बात ना करें और उनके साथ अपनी निजी जानकारी साझा ना करें। भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और सार्वजनिक परिवहन से भी जानें से बचें। जब भी बाहर जाएं तो अपने दोस्त या परिजनों को अपनी यात्रा योजना के बारे में बताकर जाएं।’ बता दें कि बीते जून में कनाडा के सरे में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कनाडा की सरकार ने इसका आरोप भारत पर लगाया था। हालांकि भारत ने कनाडा सरकार के आरोपों को बेतुका बताकर खारिज कर दिया था। 

    कनाडा की विदेश मंत्री मेलिनी जॉली ने एलान किया कि नई दिल्ली के अल्टीमेटम के बाद कनाडा के राजनयिक स्वदेश लौट रहे हैं। बता दें कि भारत ने कनाडा को अल्टीमेटम दिया था कि वह भारत में मौजूद अपने राजनयिकों की संख्या को कम करे और अगर शुक्रवार तक ऐसा नहीं किया गया तो कनाडा के राजनयिकों को दी जा रही कूटनीतिक सुरक्षा को छीन लिया जाएगा। भारत के अल्टीमेटम के बाद अब कनाडा ने अपने कई राजनयिकों को वापस बुला लिया है। निज्जर की हत्या के बाद से भारत और कनाडा के रिश्तों में तल्खी आ गई है। भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए अस्थायी तौर पर वीजा सेवाएं निलंबित कर दी हैं। वहीं कनाडा ने अपने नागरिकों को भारत की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।

  • पंजाबः सुबह-सुबह इस इलाके में चली गोलियां, हुआ डबल मर्डर, देखें वीडियो

    पंजाबः सुबह-सुबह इस इलाके में चली गोलियां, हुआ डबल मर्डर, देखें वीडियो

    मोगाः खोसा कोटला गांव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह-सुबह दो पक्षों के बीच हुए झगड़ें में गोलियां चली है। इस घटना में डबल मर्डर होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के मुताबक घटना सुबह 6 बजे हुई है। बताया जा रहा है कि गांव में आपसी रंजिश के चलते दो पक्ष में गोली चल गई। इसमें गांव के सरपंच और उसके साथी की गोली लगने से मौत हो गई।

    वहीं दूसरे पक्ष के दो लोग जख्मी हो गए। घायलों को मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना में सरपंच वीर सिंह और गांव निवासी रणजीत सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक बीर सिंह कांग्रेस पार्टी के मौजूदा सरपंच थे। मिली जानकारी के मुताबिक गोली चलाने वाले गांव के ही हैं और आम आदमी पार्टी से संबंध रखते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह 7.30 बजे घटना की सूचना मिली थी। पुलिस ने बताया कि इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों के विवाद का कारण अभी पता नहीं चल पाया है, केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं घटना में घायल व्यक्ति ने बताया कि गांव में ग्रुप बने हुए है। इस दौरान आज दोनों पक्ष इकट्ठे हो गए। पीड़ित ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते यह विवाद हुआ है।

    वहीं एक व्यक्ति ने बताया कि वह सरपंच और अन्य लोग सैर करके लौट रहे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। व्यक्ति ने बताया कि गोलियां चलाने वाले आप पार्टी से संबंध रखते है। चश्मदीद का कहना है कि हमलावर 15 से 20 लोग थे। 

  • जालंधरः 10 सेकंड में कार से 2.5 लाख रुपए और वीजा लगे 6 पासपोर्ट लेकर नाबालिग हुई फरार

    जालंधरः 10 सेकंड में कार से 2.5 लाख रुपए और वीजा लगे 6 पासपोर्ट लेकर नाबालिग हुई फरार

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं देर रात पठानकोट चौक के पास चोरी की मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग बच्ची ने कार में पड़ा बैग चुरा लिया। बैग में ढाई लाख की नगदी और वीजा लगे 6 पासपोर्ट थे। जानकारी देते हुए जोएजीत पुत्र परमजीत सिंह निवासी अमृतसर ने बताया कि वह दिल्ली जा रहा था। रास्ते में जालंधर अपने दोस्त को मिलने के लिए जालंधर पठानकोट चौक के पास रुका।

    जब वह अपने दोस्त को मिलने के लिए गाड़ी से निकला तो 10 सेकंड में ही नाबालिग बच्ची ने वारदात को अंजाम दे दिया। लड़की गाड़ी में पड़ा बैग लेकर मौके से फरार हो गई। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने फ्लाईओवर के नीचे जो मांगने वाले लोग सोए थे, उनकी भी जांच की लेकिन वारदात को अंजाम देने वाली बच्ची पुलिस को नहीं मिली।

  • आज का राशिफल, 20 अक्तूबर 2023

    आज का राशिफल, 20 अक्तूबर 2023

     ग्रहों की स्थिति: गुरु और राहु मेष राशि में, शुक्र सिंह राशि में, सूर्य, बुध, केतु और मंगल तुला राशि में, चंद्रमा का प्रवेश धनु राशि में और शनि कुंभ राशि के गोचर में चल रहे हैं, गुरु और शनि दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं। राशिफल देखते हैं-

     मेष: परिस्थितियां थोड़ी अनुकूल हो चुकी हैं। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बाकी स्थितियां अनुकूल हो रही हैं। सूर्य को जल देते रहें।

     वृषभ: परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। चोट चपेट लग सकती है। छोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीकठाक है और व्यापार अच्छा चल रहा है। पीली वस्तु का दान करें।

     मिथुन: आनंददायक जीवन का संचार हो रहा है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

    कर्क: शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्वास्ख्य नरम गरम रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम है और व्यापार भी मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

     सिंह: भावनाओं पर काबू रखें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें।  लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

     कन्या: गृहकलह के संकेत दिख रहे हैं। थोड़ा बचकर पार करें। घरेलू चीजें शांत होकर निपटाएं। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार सही चल रहा है। पीली वस्तु का दान करें।

     तुला: व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

     वृश्चिक: धन हानि के संकेत हैं। अभी पूंजी का निवेश न करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार सही चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

     धनु: ऊर्जा का संचार हो रहा है। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान लगभग ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय। आय के दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय। लाल वस्तु पास रखें।.

     मकर: मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम-संतान ठीक ठाक और व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।

     कुंभ: आय के नवीन साधन बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

    मीन: व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय रहेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय। राजनीति लाभ। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।.

  • जालंधरः इस इलाके में हुआ Triple Murder, लोगों में दहशत का माहौल

    जालंधरः इस इलाके में हुआ Triple Murder, लोगों में दहशत का माहौल

    जालंधर, ENS: थाना लांबड़ा के अधीन आते टावर इन्कलेव फेस-3 में एक बेटे ने अपने बाप, माता तथा भाई को गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है तथा घटना की सूचना मिलते ही फिलहाल पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं तथा मामले की जांच में जुट गए हैं।

    सूत्रों के अनुसार ट्रिपल मर्डर कर बेटा मौके से फरार हो गया है। पुलिस सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाल रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एस.एस.पी. मुखविन्द्र सिंह भुल्लर भी मौके पर पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि 7 से 8 राउंड गोलियों के चले हैं। वहीं परिजनों का कहना है कि घरेलू झगड़ा परिवार में चल रहा था। बताया जा रहा है घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपी हरप्रीत किसी मोहल्ले में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। वहीं आरोपी का मृतक पिता बैंक में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। परिजनों का कहना है कि घरेलू कलह के चलते मोहल्ले के लोगों से भी इनकी कम ही बातचीत होती थी। वहीं सूत्रों के अनुसार प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

    परिजनों का कहना है कि फरार चल रहा आरोपी शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे हैं। वहीं परिजनों के अनुसार उक्त आरोपी की पत्नी के साथ एक साल‌ तक अमृतसर में किराए के घर पर भी रहे। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी की बहन ने वहां पर उन्हें किराए का मकान लेकर दिया था। वहीं पुलिस अधिकारी डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि घर का मालिक जगबीर सिंह उनकी पत्नी अमृतपाल कौर और बेटा गगन का इनके बेटे हरप्रीत ने पिता के लाइसेंसी रिवाल्वर से गोलियां मारकर कत्ल कर दिया।

    जिसमें आरोपी ने पिता पर 3 से 4 गोलियां, जबकि माता के गले पर एक गोली और भाई की छाती पर गोलियां चलाई। पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।  डीएसपी बलबीर सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। जिसमें आरोपी पिता से प्रॉपर्टी अपने नाम करने के लिए कह रहा था।