Blog

  • पंजाबः इस सिंगर पर लगे व्यक्ति के साथ मारपीट के आरोप, मामला दर्ज

    पंजाबः इस सिंगर पर लगे व्यक्ति के साथ मारपीट के आरोप, मामला दर्ज

    मोहालीः पंजाबी गायक और अदाकार सिप्पी गिल पर साथियों के साथ मिलकर व्यक्ति के साथ मारपीट करने ले आरोप लगे है। मिली जानकारी के अनुसार किसी पुरानी रंजिश के मामले में सिप्पी ने साथियों के साथ  मोहाली की होमलैंड सोसायटी में शख्स घेरकर बेरहमी से पीटा था, जिसके बाद सिप्पी पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

    सिप्पी गिल के खिलाफ कमलजीत सिंह शेरगिल ने केस दर्ज करवाया है। शेरगिल ने आरोप लगाए कि सिप्पी गिल और उसके साथियों ने मुझे रास्ते में घेरा और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। संदीप सिंह गिल उर्फ सिप्पी गिल के साथ इस केस में हनी सेखों और हनी खान का भी नाम शामिल है। 5-6 आरोपी अज्ञात भी केस में शामिल किए गए हैं। यह केस IPC की धारा 323, 341, 148 और आर्म्स एक्ट के तहत हुआ है।

    शुरूआती जानकारी के मुताबिक सिप्पी गिल और शिकायतकर्ता कमल शेरगिल की पुरानी जान पहचान है। कुछ समय पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच में झगड़ा हो गया था। तब से दोनों में आपसी रंजिश चली आ रही है। पीड़ित का कहना है कि उसने भाग कर बड़ी मुश्किल से जान बचाई है। इस मामले में पुलिस की तरफ से औपचारिक जानकारी अभी नहीं दी गई है। बता दें कि इससे पहले सिप्पी ने जान से मारने की धमकियों की शिकायत लुधियाना पुलिस कमिश्नर की दी थी।  इस दौरान उन्होंने अपनी सुरक्षा को बढ़ाने की मांग भी रख थी। वहीं सिप्पी पर भड़काऊ गीत रिलीज करने पर भी केस दर्ज हो चुके है। 

  • जालंधरः गैंगस्टर पंचम और माटा को लेकर DCP का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः गैंगस्टर पंचम और माटा को लेकर DCP का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मुंबई से जालंधर के गैंगस्टर पंचम को आज सुबह एक होटल से गिरफ्तार किया है। मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, पंजाब के दो आरोपी गैंगस्टरों पंचममूर सिंह और हिमांशु माटा को मुंबई के कुर्ला इलाके में एलबीएस रोड, कल्पना थिएटर के पास एक होटल से गिरफ्तार किया गया। वहीं इस मामले को लेकर डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरविंदर सिंह विर्क का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर को बताया जा रहा है कि एफआईआर नंबर 210/23 धारा 307, 365, 323, 148, 149, 120बी आईपीसी, 25 आर्म्स एक्ट पीएस डिवीजन नंबर 6 में दर्ज की गई।

    इस मामले में मुकेश सेठी, पंचम, काका सहित 25 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। डीसीपी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मुंबई में किसी जगह पर छिपा हुआ था। जिसके बाद मुबंई की लोकल और इनवेस्टिगेशन टीम के साथ सीआईए जालंधर की टीम ने मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से अभी कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। डीसीपी ने बताया कि मुबंई की लोकल कोर्ट में पेश करके आरोपियों का ट्रांजिटर रिमांड लेकर जालंधर लाया जाएगा और उसके बाद आरोपियों को जालंधर कोर्ट में पेश किया जाएगा।  प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हार्ड कोर गैंगस्टर पंचम नूर के खिलाफ जघन्य अपराधों के 15 से अधिक मामले दर्ज हैं।

    बता दें कि व्यक्ति से मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकेश सेठी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आज आरोपी पंचम नूर सिंह, निवासी HNo EL 218, रस्ता मोहल्ला और हिमांशु उर्फ ​​मट्टा को कमिश्नरेट जालंधर मुंबई पुलिस की सीआईए टीम के संयुक्त ऑपरेशन द्वारा मुंबई के कुर्ला इलाके में होटल कामरान से गिरफ्तार किया गया है। इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरविंदर सिंह विर्क ने की। इस दौरान सीआईए टीम का नेतृत्व एएसआई गुरविंदर सिंह और एचसी अमित कुमार ने किया। 

  • पंजाब: पेंट और हार्डवेयर की दुकान में लगी भीषण आग

    पंजाब: पेंट और हार्डवेयर की दुकान में लगी भीषण आग

    रायकोटः लुधियाना-बठिंडा हाईवे पर रायकोट के बरनाला चौक स्थित एक पेंट और हार्डवेयर की दुकान में बुधवार सुबह शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। घटना के वक्त दुकान मालिक सहित सभी कर्मी बाहर थे इसलिए सभी की जान बच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के अलग-अलग स्टेशनों से तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना में लाखों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

    पड़ोसी दुकानदार के मुताबिक अचानक बिजली शॉर्ट सर्किट होने से दुकान में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। दुकान में आग की लपटें और धुआं उठने से कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इसके बाद अलग-अलग स्टेशनों से पहुंची तीन दमकल गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

  • फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 20 गाड़ियां, देखें वीडियो

    फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 20 गाड़ियां, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में आज बुधवार को एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना पर आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग किस वजह से लगी अभी इसका पता नहीं चल सका है। हादसे में अभी तक किसी तरह की जानहानि की खबर नहीं है। आस-पास के लोग आग बुझाने में दमकलकर्मियों की सहायता कर रहे हैं।

    बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह से इलाके में अफरातफरी की स्थिति बन गई। फायर बिग्रेड को आग लगने की सूचना दी गई है जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है और आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की जा रही है। दमकल विभाग की टीम के साथ-साथ पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है।

  • पंजाबः CM मान ने 30 हजार बच्चों के साथ Golden Temple में की अरदास, देखें Live 

    पंजाबः CM मान ने 30 हजार बच्चों के साथ Golden Temple में की अरदास, देखें Live 

    अमृतसरः पंजाब के युवाओं को नशों के खिलाफ जागरूक करने के लिए अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से ‘द होप इनशिएटिव’ मुहिम के तहत आज श्री हरिमंदिर साहिब यानी गोल्डन टेम्पल में अरदास की गई। अरदास में हिस्सा लेने के लिए पीली पगड़ियां धारण कर हेरिटेज स्ट्रीट में हजारों विद्यार्थी एकत्रत हुए। सीएम मान भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वहां पहुंचे और उन्होंने सब के साथ मिलकर नशे के खिलाफ अरदास की। अरदास में जिले के 56 सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के तीस हजार बच्चों ने हिस्सा लिया। सभी विद्यार्थियों ने अरदास के पहले सो निहाल सतश्री अकाल के जयघोष और वाहेगुरु वाहेगुरु का पाठ किया। जिसके बाद अरदास की गई।

    वहीं, सीएम मान ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया।  सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब को दोबारा रंगला पंजाब बनाना है, यही हमारी मिशन है। आज सरबत के भले की अरदास की गई है। उन्होंने कहा कि आज जो तीस हजार बच्चे यहां पहुंचे हैं इन्होंने गुरुद्वारा साहिब में अरदास की है, कसम खाई है कि नशे के दलदल में नहीं फंसेंगे। एक मुहिम भी शुरू की गई है खेड्डा वतन पंजाब दिया.. इसके तहत गांवों, कस्बों के बच्चों को यहां खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है ताकि वे बुरी संगत में न फंसे।

    बच्चों को नशे की लत से निकालकर उन्हें रोजगार देने की जरुरत है। बहुत अच्छा लगता है गांवों के बच्चे अब क्लर्क, पटवारी और जज बन रहे हैं। सही दिशा में जा रहे हैं। सफलता का सही रास्ता सिर्फ मेहनत है। सीएम मान ने आगे कहा कि एशियन गेम में 19 रिकॉर्ड मेडल जीते खिलाड़ियों की पुलिस में भर्ती की जा रही है। सरकार नौकरी देने का प्रबंध कर रही है ताकि युवा व्यस्त रहें और नशे से दूर रहें। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबान ने हमें शिक्षा का जो रास्ता दिखाया है हमे उसी पर चलना है। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त करने की हम सभी ने अरदास की है।

  • गाजा के अस्पताल पर हुए हमले,  500 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    गाजा के अस्पताल पर हुए हमले, 500 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : गाजा के अल-अहली अस्पताल में कथित इजरायली हवाई में हमले में कम से 500 नागरिकों की मौत हुई है। कई मुस्लिम देशों ने इस हमले के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया, जबकि इजरायल ने इस हमले में शामिल होने से इनकार कर दिया है। इजरायली डिफेंस फोर्स ने एक्स पर लिखा आईडीएफ के विश्लेषण के बाद हमें पता चला कि इजरायल की ओर रॉकेटों का एक बैराज लॉन्च किया गया था। जो अस्पताल के आसपास के इलाके से गुजरा, जब रॉकेट को नष्ट कर दिया गया था।

    हमारे पास मौजूद कई स्रोतों से मिली खुफिया जानकारी के मुताबिक इस्लामिक जिहाद आतंकवादी संगठन अस्पताल में रॉकेट धमाके लिए जिम्मेदार है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, “पूरी दुनिया को पता होना चाहिए कि यह गाजा हमले में बर्बर आतंकवादी थे। उन्होंने गाजा में अस्पताल पर हमला किया था, न कि इजरायली डिफेंस फोर्स ने इजरायली पीएम ने कहा जो लोग हमारे बच्चों को मार रहे थे वे अब अपने बच्चों को मार रहे हैं। 

  • जालंधरः गैंगस्टर पंचम और हिमांशु माटा की गिरफ्तारी को लेकर जल्द पुलिस कर सकती है खुलासा

    जालंधरः गैंगस्टर पंचम और हिमांशु माटा की गिरफ्तारी को लेकर जल्द पुलिस कर सकती है खुलासा

    जालंधर, ENS: मुंबई से जालंधर के गैंगस्टर पंचम को आज सुबह एक होटल से गिरफ्तार किया है। मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, पंजाब के दो आरोपी गैंगस्टरों पंचममूर सिंह और हिमांशु माटा को मुंबई के कुर्ला इलाके में एलबीएस रोड, कल्पना थिएटर के पास एक होटल से गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि एफआईआर नंबर 210/23 धारा 307, 365, 323, 148, 149, 120बी आईपीसी, 25 आर्म्स एक्ट पीएस डिवीजन नंबर 6, में दर्ज की गई है।

    जालंधर की जांच के दौरान आरोपी पंचम नूर सिंह, निवासी HNo EL 218, रस्ता मोहल्ला और हिमांशु उर्फ ​​मट्टा को कमिश्नरेट जालंधर मुंबई पुलिस की सीआईए टीम के संयुक्त ऑपरेशन द्वारा आज सुबह मुंबई के कुर्ला इलाके में होटल कामरान से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पूरे ऑपरेशन की निगरानी डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरविंदर सिंह विर्क ने की। इस दौरान सीआईए टीम का नेतृत्व एएसआई गुरविंदर सिंह और एचसी अमित कुमार ने किया। बताया जा रहा है कि थाना 6 के इंस्पेक्टर अजायब सिंह और SI बलजीत सिंह को भी आगे की जांच के लिए मुंबई भेजा गया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हार्ड कोर गैंगस्टर पंचम नूर के खिलाफ जघन्य अपराधों के 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले को लेकर जल्द ही पुलिस प्रेस वार्ता के जरिए खुलासे कर सकती है।

  • ਪੰਜਾਬ :  ਸਾਂਸਦ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ ਨੇ CM  ਮਾਨ ਨੂੰ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸਾਂਸਦ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ ਨੇ CM ਮਾਨ ਨੂੰ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ :  ਸਾਂਸਦ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਇਕ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕਰਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ, ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਵੱਧ ਰਹੇ ਨਸ਼ੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਉੱਤੇ ਵੀ ਸ਼ਿਕੰਜਾ ਕੱਸਿਆ ਜਾਵੇ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਉਪਰਾਲਾ ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਉਹ ਸਲਾਗਾ ਯੋਗ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹਰ ਇੱਕ ਥਾਣੇ ਦੇ ਬਾਹਰ ਨਸ਼ਾ ਥਾਣੇਦਾਰ ਦੀ ਮਿਲੀ ਭੁਗਤ ਦੇ ਨਾਲ ਵਿਕਦਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਾ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਖਤਮ ਹੋਵੇ। ਅਸੀਂ ਹਰ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇਣ ਲਈ ਤਿਆਰ ਹਾਂ।

    ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਥਾਣਿਆਂ ਵਿੱਚ ਹਾਲਾਤ ਇਦਾਂ ਦੇ ਬਣ ਚੁੱਕੇ ਹਨ ਕਿ ਜਗ੍ਹਾ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਲੁੱਟ ਕਸੁੱਟ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਇਸ ਤੇ ਵੀ ਨਿਜਾਤ ਪਾਈ ਜਾਵੇ। ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਇਸ ਉਪਰਾਲੇ ਦਾ ਸ਼ਲਾਗਾ ਕੀਤੀ। ਲੇਕਿਨ ਕਿਤੇ ਨਾ ਕਿਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸ਼ਬਦਾਂ ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਘੇਰਨ ਦੀ ਗੱਲ ਵੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ। ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰਸ ਉੱਤੇ ਕੋਈ ਵੀ ਜਵਾਬ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਇਹ ਮੁੱਦਾ ਨਹੀਂ ਹੈ ਬਸ ਅਸੀਂ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਹਰ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨਸ਼ੇ ਤੋਂ ਦੂਰ ਹੋਵੇ ਅਤੇ ਇਸ ਦਲਦਲ ਚੋਂ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲੇ।

  • जालंधरः पेट्रोल पंप पर महिला कर्मी पर पति ने किया हमला, देखें Live

    जालंधरः पेट्रोल पंप पर महिला कर्मी पर पति ने किया हमला, देखें Live

    जालंधर, ENS: पेट्रोल पंप पर काम रही महिला कर्मी पर उसके पति ने हमला कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला आंचल ने बताया कि वह बस्ती बावा खेल में एचपी पेट्रोल पंप पर काम करती है। इस दौरान आज सुबह उस पर पति ने हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। महिला ने आरोप लगाया कि वह उसके साथ नहीं रहती है और उसका पति नशे का आदी है। इस दौरान आज सुबह वह पंप पर काम कर रही थी कि इस दौरान उसका पति वहां पर आ गया और उसके सिर पर कड़े से हमला कर दिया। 

    महिला ने कहा कि वह तालाक के लिए कई बार कह चुकी है, लेकिन वह उसे तालाक भी नहीं दे रहा। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। महिला का आरोप है कि उसका पति पहले भी कई बार उसके साथ हाथापाई कर चुका है। इस दौरान महिला के परिजनों ने व्यक्ति पर चोरी के आरोप भी लगाए है। परिजनों का कहना है कि उक्त व्यक्ति बच्चे का साईकिल चोरी करके ले गया। परिजनों ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। इस दौरान परिजनों ने उक्त व्यक्ति से अपनी जान का खतरा बताते हुए उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

  • पंजाबः महिला ने बेचा डेढ़ साल का बच्चा, 6 पर मामला दर्ज

    पंजाबः महिला ने बेचा डेढ़ साल का बच्चा, 6 पर मामला दर्ज

    बठिंडाः जिले में एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही डेढ़ साल के बच्चे को हरियाणा के रहने वाले एक निसंतान दंपति को बेचने का मामला सामने आया है। कथित आरोपियों ने अपने साथियों के साथ हरियाणा में रहने वाले पति-पत्नी को गुमराह किया और एक लाख 35 हजार रुपये में सौदा कर लिया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी महिला के पति की शिकायत पर 4 महिलाओं समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    धोबियाना बस्ती निवासी भारत भूषण ने बताया कि उनकी शादी 2018 में सुखविंदर कौर निवासी गांव ताजोके से हुई थी। उनकी पत्नी का गांव बीबीवाला निवासी सुमनदीप सिंह से संबंध बन गए। साल 2022 में उन्होंने अपनी पत्नी की सहमति से कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की। इसके कारण बड़ा बेटा उनके पास रह गया जबकि छोटे बेटे को पत्नी साथ ले गई। भारत भूषण के अनुसार उन्हें पता चला कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर बच्चे को हरियाणा निवासी एक नि:संतान दंपती को बेच दिया है।

    जांच अधिकारी जगतार सिंह का कहना है कि सुखविंदर कौर ने सुमनदीप सिंह, दलजीत कौर और उसके पति अमरजीत सिंह निवासी तपा मंडी, मनप्रीत कौर निवासी रामपुर चमारू जिला पटियाला, लक्ष्मी निवासी अंबाला व उसके पति ने मिलकर एक लाख 35 हजार रुपये में बच्चा बेचा था। जांच में यह भी पता चला कि सुमनदीप सिंह ने बच्चे के लेनदेन के दौरान खुद को सुखविंदर कौर का पति बताया था और उसने अनुबंध पर भारत भूषण के फर्जी हस्ताक्षर भी किए थे। पुलिस के मुताबिक बच्चे को बरामद कर लिया गया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।