Blog

  • संगठित अपराध के खिलाफ प्रदेश सरकार उठा रही कडे़ कदम

    इसके लिए आगामी विधानसभा सत्र में लाया जाएगा विशेष कानून – उप मुख्यमंत्री


    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश में वर्तमान सरकार ने सत्ता संभालते ही संगठित अपराध के खिलाफ कई कडे़ कदम उठाए हैं जिसकी बदौलत माफिया के जहन में कानून का खौफ पैदा हुआ है। सरकार के इन प्रयासों की बदौलत नशा तस्करी, पेपरलीक मामले, क्रिप्टो करंसी तथा खनन सहित सभी संगठित अपराधों से जुडे़ कई लोग सलाखों के पिछे हैं तथा इस दिशा में निरंतर अनेक सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। संगठित अपराध के खिलाफ सम्पत्ति जब्त सहित और अधिक कडे़ कदम उठाने की मंशा से प्रदेश सरकार द्वारा आगामी विधानसभा सत्र में एक विशेष कानून लाया जाएगा जिसके तहत इस प्रकार के अपराधों से जुडे़ लोगों की सम्पत्ति को जब्त किया जा सकेगा तथा उस पर केंद्र सरकार की बजाए राज्य सरकार का अधिकार होगा। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जिला मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नशा तस्करी से जुडे़ अपराधियों के खिलाफ कमर तोड़ करर्वाई की जा रही है जिसके तहत इस वर्ष 30 सितम्बर तक नशा तस्करी से जुडे 575 मामले दर्ज किए गए हैं तथा 11.5 किलोग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। नशे के खिलाफ की गई यह कार्रवाई पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 39.2 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 23 मामले दर्ज किए गए हैं जिसमें कुल 13.51 करोड़ रूपये की सम्पत्ति जब्त की गई है। यही नहीं इससे संबंधित लगभग 40 करोड़ रूपये के 7 मामले आगामी कार्रवाई के लिए परवर्तन निदेशालय को भेजे गए हैं। 


    उन्होंने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही लागू किए जा रहे पिट/एनडीपीएस कानून के लागू होने से आगामी एक वर्ष के भीतर ही परिणाम सामने आएगे। उन्होंने कहा कि 5 ग्राम से कम मात्रा में चिट्टा पकडे़ जाने पर जमानत न मिलने बारे में प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र सरकार को मामला भेजा गया है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी से जुडे़ व्यक्ति के खिलाफ सरकार जीरो टोलरेंस की नीति को अपना रही है चाहे लोग किसी भी विचारधारा के लोगों को बख्शा नही जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला में स्थापित नशा मुक्ति केंद्रों की निरंतर निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश में नशे की आपूर्ति के लिए कई अंतर्राष्ट्रीय गिरोह कार्य कर रहे हैं। इसलिए नशा तस्करी की रोकथाम के लिए देश की जमीनी व समुद्री सीमाओं पर केंद्र सरकार द्वारा भी अनेक सार्थक कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऊना जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों में नशा तस्करी की रोकथाम के उद्देश्य से जिला के टाहलीवाल में एक नया पुलिस थाना खोला गया है। इसके अलावा नशे की रोकथाम के लिए एक विशेष पुलिस बल नियुक्त किया जाएगा जिसमें 1500 पुलिस जवान भर्ती किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में पेपरलीक मामलों के अलावा लगभग 2 हज़ार करोड़ रूपये का क्रिप्टो करंसी के नाम से एक बड़ा गोलमाल हुआ है जिसमें हिमाचल प्रदेश के एक लाख लोग भुगत भोगी है। क्रिप्टो करंसी के इस गोरख धंधे में प्रदेशवासियों को लगभग 500 करोड़ रूपये फंसा हुआ है। प्रदेश सरकार द्वारा इस दिशा में की गई कार्रवाई के बदौलत अब तक 10 गिरफ्तारियां की गई है तथा शेष अन्य दोषियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य में आय के साधन सृजित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा वाटर सेस लागू किया गया जिसके तहत प्रदेश की आय में हजारों करोड़ों रूपये की बढ़ौत्ती होगी। लेकिन प्रदेश सरकार के कदम में केंद्र सरकार बेवजह बाधा डाल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को इस संबंध में आय के साधन सृजित करने का पूर्ण अधिकार है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 172 कम्पनियों पर वाटर सेस लागू हुआ है तथा इससे प्रदेश को लगभग 1842 करोड़ रूपये की अतिरिक्त आय होने जा रही है तथा विभिन्न जल विद्युत कम्पनियों से 29 करोड़ रूपये प्राप्त हो चुके हैं। 


    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के कारण प्रदेश को जानमाल का भारी नुक्सान हुआ है। लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक राज्य को कोई भी राहत पैकेज नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नियमों के तहत केंद्र सरकार से 10 हज़ार करोड़ रूपये के विशेष पैकेज की मांग की गई है जिस पर केंद्र सरकार शीघ्र निर्णय लें। मुकेश अग्निहोत्री ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से राज्य के 16 हज़ार लोग प्रभावित हुए है तथा 3500 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकानों के नवनिर्माण के लिए सात लाख रूपये, आंशिक क्षतिग्रस्त मकानों के लिए एक लाख रूपये तथा पालूत पशुओं को हुए नुक्सान की भरपाई के लिए अपने संसाधनों से मुआवज़ा दे रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों से आने वाली स्टेज़ कैरेज़ बसें जो बिना टैक्स दिए राज्य में यात्रियों की आवाजाही कर रही हैं उनके खिलाफ भी कड़ी कर्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हाल ही में लागू की गई लगेज़ पॉलिसी से राज्य को एक करोड़ रूपये की अतिरिक्त आय हुई है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में आरंभ की गई सुगम दर्शन प्रणाली से एक ओर यहां श्रद्धालुओं को माता श्री चिंतपूर्णी के दर्शन करने में भरपूर सुविधा मिल रही है तो वहीं मंदिर न्यास को अब तक एक करोड़ रूपये की आय हो चुकी है। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेक सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। इस कड़ी में प्रदेश के भीतर व बाहरी राज्यों के धार्मिक गंतव्यों के लिए 100 अतिरिक्त बस रूट आरंभ किए जा रहे हैं जिसमें से पहला बस रूट धर्मशाला-चिंतपूर्णी -ज्वालाजी-धर्मशाला तथा चिंतपूर्णी से खाटूश्याम के लिए आरंभ कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में अयोध्या, अमृतसर, डेरा ब्यास के अलावा हिमाचल प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों के लिए अनेक बस रूट आरंभ किए जाएंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार द्वारा सुख आश्रय योजना के तहत प्रदेश के 4500 बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया है तथा इन बच्चों को पालन-पोषण तथा शिक्षा संबंधि सम्पूर्ण दायित्व प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में दी गई सभी गारंटियां चरणबद्ध तरीके से पूर्ण की जा रही है तथा सबसे बड़ी गारंटी पुरानी पेंशन योजना को सबसे पहले लागू कर दिया गया है और अन्य गारंटियों को भी पूर्ण करने के लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्प है।

  • पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित की जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मैचों का आयोजन 

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस स्मृति दिवस 2023 के सन्दर्भ में पुलिस लाईन ऊना के क्रिकेट मैदान में आयोजित की जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मैचों का आयोजन वनगढ़ बटालियन के क्रिकेट मैदान में किया गया। इस प्रतियोगिता के पहला मैच मनी-XI व खन्ना-XI के बीच खेला गया। जिसमें मनी-XI द्वारा पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 223 रन का लक्ष्य खन्ना-XI के सामने रखा गया। जो कि इस लक्ष्य का पीछा करते खन्ना-XI की पूरी टीम 144 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी। मनी-XI की तरफ से तरनजीत सिंह द्वारा 11 चौके व 10 छक्कों की मदद से कुल 129 रन बनाए गये। जिन्हें बाद में मैन ऑफ द मैच चुना गया। आज का दूसरा मैच पी.सी.बी-XI और कुरियाला-XI के बीच खेला गया। पी.सी.बी-XI की टीम द्वारा 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 105 रन का लक्ष्य जीत के लिए कुरियाला-XI के सामने रखा गया। जिसे कुरियाला-XI की टीम द्वारा 2 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया गया। अनिरुद्ध शारदा जिनके द्वारा  कुरियाला-XI की तरफ से 74 रन बनाए गये व 2 विकेट भी हासिल किए गये उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
  • गुरु रविदास की शिक्षा ने समाज को दिखाई नई राह, समाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का मार्ग हुआ प्रशस्त: वीरेंद्र कंवर

    ऊना/सुशील पंडित: आज दुख निवारण आदि द्वारा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव बल्ह खालसा में सेवादार बाबा कमल दास जी की अध्यक्षता में संत भगवान दास जी की 33 वीं बरसी के संबंध में महान कीर्तन दरबार समागम करवाया गया। समागम में श्री गुरु आदि प्रगाश ग्रंथ जी की बाणी के भोग डाले गए और कीर्तन किया गया। प्रदेश भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर इस समागम में विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने इस दौरान वहां अपना शीश नवाया व लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि गुरु रविदास जी की वाणी से समाज में नई शिक्षा का संचार हुआ और जातिवाद एवं छुआछूत जैसी सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन के लिए सहायता मिली। उनकी शिक्षाओं के प्रचार प्रसार से जनता में नई चेतना जागृत हुई और गुलामी के खिलाफ समाज एकजुट हो सका और आज़ादी की लड़ाई में सभी अपना योगदान दे सके। उन्होंने इस अवसर पर मौजूद लोगों को गुरु के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया जिससे आने वाली पीढ़ी को भी उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा मिल सके। इस अवसर पर बाबा तिलक राज जी, बाबा राम मूर्ती जी, दीप बिन्जी जी, अशोक जी, बाबा राजीव जी, राजिंदर वशिष्ठ जी, सूरम सिंह जी आदि मौजूद रहे।
  • ऑल इंडिया लॉयर्स T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पाँचवा संस्करण संपन्न

    ऊना/सुशील पंडित: ऑल इंडिया लॉयर्स T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पाँचवा संस्करण शनिवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में संपन्न हुआ । फाइनल मैच शनिवार को डी एल डव्ल्यू यूपी तथा सर्वोच्च न्यायालय की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें डी एल डव्ल्यू  ने सर्वोच्च न्यायालय को 43 रनों से हराकर तीसरी बार ऑल इंडिया लॉयर्स टी-20 ट्रॉफी पर कब्जा किया । इस टूर्नामेंट के मैन ऑफ़ द सीरीज सर्वोच्च न्यायालय के रातुल रहे तथा मैन ऑफ़ द मैच डी एल डब्ल्यू यूपी के सिद्धार्थ रहे जिन्होंने नाबाद 45 रन बनाये।


    हिमाचल प्रदेश लायर्स सोसाइटी के चेयरमैन एवं अधिवक्ता अमरिंदर सिंह राणा ने विजेता टीम को बधाई देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश को इस ऑल इंडिया लॉयर्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करने का मौक़ा पहली बार मिला था जिसमें देश भर के उच्च न्यायालय की 11 टीमों तथा एक सर्वोच्च न्यायालय की टीम ने भी भाग लिया । राणा ने बताया कि  सोसाइटी के हर एक सदस्य क़रीब दो महीनों से इस टूर्नामेंट की तैयारी के लिए लगा था और सभी ने दिन रात एक करके इस टूर्नामेंट को सफल भी बनाया । अब इस टूर्नामनेट की मेज़बानी करने का मौक़ा हिमाचल प्रदेश को 11 सालों बाद मिलेगा।


    अमरिंदर सिंह राणा ने इस टूर्नामेंट के दौरान आये हुए सभी अतिथियों तथा विशिष्ठ अतिथियों का इसमें पधारने के लिए भी धन्यवाद किया तथा स्थानीय प्रशासन व एचपीसीए के स्टाफ़ एवं कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने तीनों खेल के मैदानों को अच्छे से व्यवस्थित करके रखा जिसके कारण सभी मैच अच्छे से संपन्न हुए।

  • वन विभाग ने पुवोवाल में पकड़ी खैर की लकड़ी के 32 मौछे

    हरोली पुलिस ने मामला दर्ज करके शुरू की जांच


    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव पूवोवाल में वन विभाग ने 32 मौछे खैर की लकड़ी पकड़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल कुमार वन अधिकारी चार्ज कुगंडत ब्लॉक ने थाना हरोली में शिकायत दर्ज कराई कि बीती रात पुवोवाल जोडियाँ में वन विभाग की टीम द्वारा नाका लगाया गया था कि सुवह के लगभग 3.00 बजे गाड़ी संख्या (एचपी 72 वी-4842) जगंल की तरफ से आई गाड़ी को रूकने का ईशारा किया गया । लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से तीन आदमी भाग गए। गाड़ी को रोककर चैक करने पर गाड़ी मे खैर के मौछे लोड़ पाए गए। ड्राईवर ने अपना नाम रमन जोशी S/O श्री काली दास गांव सिंगा त0 हरोली जि0 ऊना बताया कि उपरोक्त खैर लोड़ करने के लिए मुझे राजा, वग्गु , रविन्द्र सभी वासी वालीवाल ने मुझे गाड़ी लोड़ करने के लिए वुलाया था। गाडी का ड्राईवर रमन जोशी मौके पर खैर की लकड़ी सहित पकड़ा गया है। इस संबंध में आरोपित रमन जोशी ,राजा, वग्गु व रविन्द्र सभी निवासी गाँव व डा0 वालीवाल तह0 व थाना हरोली जिला ऊना के विरुद्ध थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ਮਾਲਕ ਦੀ ਹੱਤਿਆ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ ਕਰਨ ਪਹੁੰਚੇ ਨਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ :  ਮਾਲ ਰੋਡ ਤੇ ਬਣਿਆ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰੀ ਕੁਲਚਾ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ਮਾਲਕ ਦਾ 2 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਬਦਮਾਸ਼ਾਂ ਨੇ ਅੰਧਾ ਧੁੰਦ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਸੀ। ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਨਾਲ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ ਕਰਨ ਲਈ ਨਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਹਨੂਮਾਨ ਚੌਕ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਤਰਫੋਂ ਲਗਾਏ ਗਏ ਰਨੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ। ਨਵਜੋਤ ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਆਖਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਨਾਂ ਦੀ ਕੋਈ ਚੀਜ਼ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸੁੱਤੇ ਪਏ ਹਨ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪੁਲਿਸ ਵੀ ਬੇਵਸ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜੋ ਕੱਲ ਦਿਨ ਦਿਹਾੜੇ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਜੌਹਲ ਉਫ ਮੇਲਾ ਵਪਾਰੀ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ਮਾਲਕ ਦਾ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਸੀ

    ਇਹ ਇਨਸਾਨ ਇੱਕ ਸਿਰਫ ਇਨਸਾਨ ਸੀ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਵੀ ਸੀ। ਲੋਕਡਾਊਨ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਬਹੁਤ ਗਰੀਬ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਸ਼ਰੀਫ ਇਨਸਾਨ ਦਾ ਹੀ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਕੋਈ ਵੀ ਮੰਤਰੀ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਨਾਲ ਹਮਦਰਦੀ ਕਰਨ ਨੇ ਹੀ ਨਹੀਂ ਪਹੁੰਚਿਆ। ਮੈਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਚੈਲੇੰਜ ਕਰਦਾ ਹਾਂ ਕਿ ਜੇ ਤੂੰ ਮੇਰੇ ਨਾਲ ਬਹਿਸ ਕਰਨੀ ਹੈ ਤਾਂ ਬਠਿੰਡਾ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਇਸ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਦਿਆਂ ਤੇ ਬਹਿਸ ਕਰਨ ਅਤੇ ਜਲਦ ਕਾਤਲਾਂ ਨੂੰ ਫੜਿਆ ਜਾਵੇ ਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਵਾਇਆ ਜਾਵੇ।

  • तलवाड़ाः बीबीएमबी नर्सरी ग्राउंड में हुआ क्रिकेट मैच

    तलवाड़ाः बीबीएमबी नर्सरी ग्राउंड तलवाड़ा में अंतर सर्कल क्रिकेट मैच दिनाँक 28/10/23 को अग्रसर रहे। इस दिन हुए मुकाबलों में तलवाड़ा सर्कल का मैच पॉवर विंग, चीफ ऑफिस का मैच पॉवर बिंग तथा तलवाड़ा सर्कल का मैच पॉवर बिंग के साथ हुआ। तलवाड़ा सर्कल तथा पॉवर बिंग ने अपने अपने मुकाबलों में जीत हासिल की।

    अंकों के आधार पर पॉवर बिंग को विजेता घोषित किया गया तथा तलवाड़ा सर्कल को उप विजेता घोषित किया गया। तीनों मैच रोमांचक रहे और दर्शकों ने खूब आनंद लिया। प्रतिभागी टीमों के सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

    मैच के विजेता एंव उप विजेता को मुख्य अतिथि ई. सुरेश मान, उप मुख्य अभियंता द्वारा पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में खिलाड़ियों का खेल भावना से खेलने हेतु प्रशंसा की। उन्होंने खेल सचिव इ. अरविंदर पाल सिंह उवी, कार्यकारी अभियंता की खेलों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना की। 

    मैच के दौरान अधीक्षण अभियंता ई. अजीत कुमार, कार्यकारी अभियंता ई. पुनीत महाजन धर्मिंदर सिंह उपमंडल अधिकारी और केवल सिंह एवं अन्य अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਝੋਨੇ ਦੀ ਪਰਾਲੀ ਦੇ ਹੱਲ ਦੇ ਨਾਲ ਕੈਂਸਰ ਦੇ ਖਾਤਮੇ ‘ਤੇ ਵੀ ਕਾਰਗਰ ਹੈ ਮਸ਼ਰੂਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ :  ਝੋਨੇ ਦੀ ਪਰਾਲੀ ਅਕਸਰ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਕਾਰਣ ਚਰਚਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ ਬਣਦੀ ਹੈ। ਪਰ ਹੁਣ ਇਸ ਸਮੱਸਿਆ ਦਾ ਸਾਰਥਕ ਹੱਲ ਮਸ਼ਰੂਮ ਦੀ ਖੇਤੀ ਹੋ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਮਸ਼ਰੂਮ ਦੀ ਜਿੱਥੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਖ਼ਪਤ ਬਹੁਤ ਜ਼ਿਆਦਾ ਹੈ ਉੱਥੇ ਹੀ ਇਸ ਦੀ ਪੈਦਾਵਾਰ ਵਿੱਚ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਖਾਦ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਇਸਤੇਮਾਲ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਦਾ ਦਾਅਵਾ ਲੁਧਿਆਣਾ ਪੰਜਾਬ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਮਾਹਿਰਾਂ ਪ੍ਰੋਫਸਰ ਸ਼ਿਵਾਨੀ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਕੀਤਾ। ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਝੋਨੇ ਦਾ ਸੀਜ਼ਨ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਪਰਾਲੀ ਇੱਕ ਵਾਰ ਮੁੜ ਤੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਲਈ ਸਿਰਦਰਦੀ ਬਣੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਪਰ ਹੁਣ ਕਿਸਾਨ ਮਸ਼ਰੂਮ ਦੀ ਖੇਤੀ ਕਰਕੇ ਨਾ ਸਿਰਫ ਝੋਨੇ ਪਰਾਲੀ ਦਾ ਹੱਲ ਕਰ ਸਕਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਪਰਾਲੀ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਕੇ ਇਸ ਤੋਂ ਵਧੇਰੇ ਮੁਨਾਫ਼ਾ ਵੀ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਇੱਕ ਛੋਟੇ ਜਿਹੇ ਕਮਰੇ ਤੋਂ ਮਸ਼ਰੂਮ ਦੀ ਖੇਤੀ ਹੋ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਪੀਏਯੂ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ 50 ਰੁਪਏ ਵਿੱਚ ਤੁਹਾਨੂੰ ਮਸ਼ਰੂਮ ਉਗਾਉਣ ਦੇ ਬੈਗ ਮਿਲਦੇ ਹਨ। ਸਿਰਫ਼ ਢਾਈ ਮਹੀਨੇ ਵਿੱਚ ਮਸ਼ਰੂਮ ਦੀ ਪੈਦਾਵਾਰ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਜਾਂਦੀ ਹੈ।

    ਜਿਸ ਨਾਲ ਪ੍ਰਤੀ ਕਿੱਲੋ ਕਿਸਾਨ 50 ਰੁਪਏ ਤੱਕ ਮੁਨਾਫਾ ਅਸਾਨੀ ਦੇ ਨਾਲ ਕਮਾ ਸਕਦੇ ਹਨ। 30 ਤੋਂ 40 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਦੇ ਖਰਚੇ ਦੇ ਨਾਲ ਸਵੈ-ਰੁਜਗਾਰ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕਰਕੇ ਇਸ ਤੋਂ ਕਿਸਾਨ ਕਾਫੀ ਫ਼ਾਇਦਾ ਹਾਸਿਲ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਚੋਖਾ ਮੁਨਾਫਾ ਅਤੇ ਝੋਨੇ ਦੀ ਪਰਾਲੀ ਦਾ ਹੱਲ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ 5 ਕਿਸਮਾਂ ਦੇ ਮਸ਼ਰੂਮ ਹੁੰਦੇ ਨੇ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਬਟਨ ਮਸ਼ਰੂਮ, ਮਿਲਕੀ ਮਸ਼ਰੂਮ, ਉਇਸਟਰ ਮਸ਼ਰੂਮ, ਪੇਡੀ ਸਟਰਾਅ ਮਸ਼ਰੂਮ ਅਤੇ ਸ਼ੀਟਾਕੇ ਮਸ਼ਰੂਮ ਦੀ ਕਿਸਮ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੈ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚੋਂ 2 ਕਿਸਮਾਂ ਦੀ ਪੈਦਾਵਾਰ ਗਰਮੀਆਂ ਵਿੱਚ ਜਦੋਂ ਕਿ 3 ਕਿਸਮਾਂ ਕਿਸਾਨ ਸਰਦੀਆਂ ਵਿੱਚ ਲਾ ਸਕਦੇ ਨੇ। ਇਹ ਸੀਜ਼ਨ ਮਸ਼ਰੂਮ ਦੀ ਖੇਤੀ ਲਈ ਅਨੁਕੂਲ ਹੈ। 23 ਡਿਗਰੀ ਤਾਪਮਾਨ ਉੱਤੇ ਮਸ਼ਰੂਮ ਦੀ ਭਰਪੂਰ ਪੈਦਾਵਾਰ ਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਮਸ਼ਰੂਮ ਨੂੰ ਸਿੱਧੇ ਤੌਰ ਉੱਤੇ ਖਾਣ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਇਸ ਦੇ ਕਈ ਪ੍ਰੋਡਕਟ ਵੀ ਤਿਆਰ ਕੀਤੇ ਜਾ ਸਕਦੇ ਹਨ।

    ਜਿਸ ਨਾਲ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸ਼ੈਲਫ਼ ਲਾਈਫ ਵਿੱਚ ਵਾਧਾ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ, ਇਸ ਨੂੰ ਸਟੋਰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਮਸ਼ਰੂਮ ਦੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕਿਸਮ ਪੈਡੀ ਮਸ਼ਰੂਮ ਸਟਰਾਅ ਗਰਮੀਆਂ ਵਿੱਚ ਹੁੰਦੀ ਹੈ, ਪਰ ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਪਰਾਲੀ ਵੀ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਉੱਤੇ ਵਰਤੀ ਜਾ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਪੀਏਯੂ ਮਸ਼ਰੂਮ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਮੁਖੀ ਡਾਕਟਰ ਸ਼ਿਵਾਨੀ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ‘ਪੀ ਏ ਯੂ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਮਸ਼ਰੂਮ ਦੀ ਫ਼ਸਲ ਉਗਾਉਣ ਦੇ ਲਈ ਕੰਮਪੋਸਟ ਖਾਦ ਤਿਆਰ ਕਰਨ ਦੀ ਸਿਖਲਾਈ ਦਿੱਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਕਮਪੋਸਟ ਵਿੱਚ ਝੋਨੇ ਦੀ ਪਰਾਲੀ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ 19 ਹਜ਼ਾਰ 700 ਟਨ ਮਸ਼ਰੂਮ ਦੀ ਖੇਤੀ ਹੁੰਦੀ ਹੈ। 200 ਤੋਂ ਵਧੇਰੇ ਵੱਡੇ-ਛੋਟੇ ਕੇਂਦਰ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸਥਿਤ ਹਨ। 5 ਕਿਸਮਾਂ ਮਸ਼ਰੂਮ ਦੀਆਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹੁੰਦੀਆਂ ਨੇ ਅਤੇ ਸਭ ਤੋਂ ਮਹਿੰਗੀ ਟਿੰਗਰੀ ਵਿਕਦੀ ਹੈ।

  • October और November के महीने में क्यों होते है ज्यादा बीमार? जानें वजह

    Health Tips: जैसे ही शरद ऋतु के पत्ते गिरते हैं और हवा में ठंड लगती है, कई लोग अक्टूबर और नवंबर में मौसमी बीमारियों से जूझते हुए पाते हैं। मौसम में बदलाव को अक्सर बीमारी में इजाफे के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है, इन महीनों के दौरान लोगों को बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील होने के पीछे के कई कारण हैं और सिर्फ तापमान में गिरावट ही वजह नहीं हैं।

    1. अक्टूबर और नवंबर में दिन छोटा होने लगता है जिससे हम धूप के संपर्क में कम आते है, इससे विटामिन डी के उत्पादन में कमी आ जाती है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए बेहद जरूरी है। यही वजह है कि इस दौरान हमें ज्यादा वायरल इंफेक्शन का सामना करना पड़ता।

    2. इन दोनों महीनों में लोग बाहर से ज्यादा इंडोर में वक्त गुजारते हैं क्योंकि सर्द हवाएं त्वचा को चुभने लगती है। क्योंकि कई लोग एक साथ संपर्क में आते हैं इसलिए वायरस को फैलने के लिए आइडियल कंडीशन बन जाता है।

    3. बरसात के बाद मौसम बदलने लगता है और जगह-जगह पानी जमा होने लगते हैं, जो डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मच्छरों के लिए परफेक्ट ब्रीडिंग ग्राउंड तैयार कराता है। अक्टूबर-नवंबर आते आते इन मच्छरों की संख्या काफी ज्यादा हो जाती है, जिससे बीमारी फैलती है।

    4. मौसम न ही ज्यादा गर्म और न ही ज्यादा ठंडा होता है, ऐसे में लोग घटते और बढ़ते तापमान में लापरवाही कर बैठते हैं, जैसे देर रात के वक्त ठंडे कपड़े न पहनना, लो टेम्प्रेचर के दौरान नहाना। ऐसी गलतियां कई लोगों को भारी पड़ जाती है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਜੂਏ ਦੀ ਹੁਣ ਤੱਕ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਰਕਮ ਕੀਤੀ ਰਿਕਵਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜੂਆ ਖੇਡ ਰਹੇ 21 ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸੀਆਈਏ ਸਟਾਫ ਨੂੰ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਜੂਆ ਖੇਡ ਰਹੇ 21 ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਉੱਤੇ ਗੈਂਬਲਿੰਗ ਐਕਟ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਏਡੀਸੀਪੀ ਪੀਐਸ ਵਿਰਕ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰ ਵਾਰਤਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੀਆਈਏ ਸਟਾਫ ਨੂੰ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਆਧਾਰ ਤੇ ਇਕ ਰੇਡ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਆਰ ਬੀ ਐਸਟੇਟ ਲੋਹਰਕਾ ਰੋਡ ਤੋਂ 21 ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਉਹਨਾਂ ਉੱਤੇ ਗੈਂਬਲਿੰਗ ਐਕਟ ਦੇ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਵਿਰਕ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੀਆਈਏ ਇੰਚਾਰਜ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਅਮੋਲਕਦੀਪ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਜਦੋਂ ਫਾਰਮ ਹਾਊਸ ਤੇ ਰੇਡ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਇਹ ਲੋਕ ਉਸ ਵੇਲੇ ਜੂਆ ਖੇਡ ਰਹੇ ਸਨ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਰੇਡ ਦੀ ਵੀਡੀਓਗ੍ਰਾਫੀ ਨਾਲ ਹੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਇਹਨਾਂ ਸਾਰਿਆਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਸਬੂਤਾਂ ਸਹਿਤ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿੱਤਾ ਗਿਆ।

    ਉੱਥੇ ਪਈ ਰਕਮ ਦੀ ਜਦੋਂ ਗਿਣਤੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਇਹ 41 ਲੱਖ 700 ਰੁਪਏ ਦੀ ਰਕਮ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਇੱਕ ਨੋਟ ਗਿਣਨ ਵਾਲੀ ਮਸ਼ੀਨ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਏਡੀਸੀਪੀ ਵਿਰਕ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀ ਹੁਣ ਤੱਕ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਰਿਕਵਰੀ ਹੈ। ਏਡੀਸੀਪੀ ਵਿਰਕ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿੰਨੇ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਇਹ ਜੂਆ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਇਸ ਦਾ ਅੰਦਾਜ਼ਾ ਇਸ ਤੋਂ ਲਗਾਇਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ ਕਿ ਪੈਸੇ ਗਿਨਣ ਵਾਲੀ ਮਸ਼ੀਨ ਤੱਕ ਜੂਆ ਖੇਡਣ ਵਾਲੀ ਥਾਂ ਤੋਂ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜ਼ਿਕਰ ਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਵੱਡੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਜਿਸ ਵਿੱਚ 21 ਲੋਕ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਵੱਖਰੇ ਵੱਖਰੇ ਇਲਾਕਿਆਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਬਟਾਲਾ, ਤਰਨਤਾਰਨ, ਲੁਧਿਆਣਾ ਆਦਿਕ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਤੋਂ ਵੀ ਲੋਕ ਜੂਆ ਖੇਡ ਰਹੇ ਸਨ। ਜਿਨਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ l