Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਮਾਰਿਆਂ ਕਿਰਪਾਨਾਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ: ਜਿਵੇਂ ਕਿ ਤੁਸੀ ਜਾਣਦੇ ਹੀ ਹੈ ਕਿ ਲੁਟ-ਖੋਹ ਦਿਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਰੁਕਨ ਦਾ ਨਾ ਨਹੀਂ ਲੈ ਰਹਿਆਂ। ਇਸੇ ਤਰਾਂ ਦਾ  ਮਾਮਲਾ ਅੱਜ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਪਰਸਰਾਮ ਨਗਰ ਦਾ ਹੈ ਜਿੱਥੇ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਘਰ ਦਾ ਲੈਣ ਲਈ ਰਾਸ਼ਨ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਉੱਤੇ  ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ, ਤੇ ਦੋ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਓਪਰ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਨੋਜਵਾਨ ਦੀ ਚੈਨੀ ਅਤੇ ਮੋਬਾਇਲ ਖੋਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਹੱਥਾਂ-ਪਾਈ ਕੀਤੀ ਲੁਟੇਰੇ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਚ ਸਫ਼ਲ ਨਾ ਰਹੇ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਉੱਤੇ ਤਲਵਾਰ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਉਕਤ ਨੌਜਵਾਨ ਦਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਸਮਾਨ ਲੈਣ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤੇ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਸਨੂੰ ਘੇਰ ਕੇ ਉਸ ਦਾ ਮੋਬਾਇਲ ਅਤੇ ਚੈਨੀ ਖੋਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ। ਜਦ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਹੱਖਾ ਪਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਤੇ ਤਲਵਾਰ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਸਿਰ ਤੇ ਸੱਟ ਵੱਜੀ ਜਿਸ ਨੂੰ ਆਲੇ ਦੁਆਲੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਿਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਉਸ ਦਾ ਇਲਾਜ ਜਾਰੀ ਹੈ।

  • कांग्रेस के शासन में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है : सत्ती

    ऊना सुशील पंडित : ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा है कांग्रेस सरकार के  शासन कानून व्यवस्था का इस कद्र जनाजा निकल चुका है कि एक तरफ विधानसभा का सत्र चल रहा है और दूसरी तरफ ऊना जिले में खनन माफिया दोनों हाथों से संपदा को लूटने में लगा है। उन्होंने कहा की विडंबना यह है कि पुलिस इस मामले पर पूरी तरह मौन धारण किए बैठी है। जबकि कांग्रेस के पदाधिकारी पंजाब के लोगों को उनकी मशीनरी के साथ लाकर धड़ल्ले से अवैध खनन करने में लगे हैं। विधायक ने कहा कि पुलिस की हालत इस कद्र खस्ता हो चुकी है कि लोगों के घर बनाने के लिए ट्रालियों में लेकर जाए जा रहे रेत और बजरी के बड़े-बड़े चालान किए जा रहे हैं, लेकिन रात के अंधेरे में भारी मशीनरी के साथ रेत और बजरी से भरे जा रहे बड़े-बड़े ट्रकों पर कार्रवाई करने की पुलिस को इजाजत ही नहीं है। उन्होंने कहा की व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बताएं कि यह कैसा व्यवस्था परिवर्तन है, जिसमें हिमाचल प्रदेश में अंधी लूट मची है और शासन-प्रशासन दोनों कुंभकरण की नींद में सोए हुए हैं। विधायक ने कहा कि जिला भर के नदी नालों में पंजाब के लोग सरेआम मशीनरी लेकर पीले पंजे से धरती का सीना छलनी करने में लगे हैं। जबकि जिला कांग्रेस के पदाधिकारी का उन्हें पूरी तरह संरक्षण प्राप्त है ऐसे में पुलिस समाशबीन बनी बैठी है। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि इस तरह अब ज्यादा दिन तक चलने वाला नहीं है व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर हिमाचल प्रदेश को लूटने वालों का चेहरा बेनकाब हो चुका है। 10 गारंटी के नाम पर हिमाचल प्रदेश की जनता के वोट लूटने वाली कांग्रेस को जनता जवाब देने के मूड में आ चुकी है।
  • ਪੰਜਾਬ: ਗੱਟੁ ਡੋਰ ਬਿਕਰੀ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਮਖਤ ਹਿਦਾਇਤਾਂ ਜਾਰੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸੁਜਾਨਪੁਰ: ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿਚ ਗਟੁ ਡੋਰ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਸਖਤ ਹਿਦਾਇਤਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਹਨ। ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਵੀ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਗੱਟੂ ਡੋਰ ਦੀ ਬਿਕਰੀ ਕਰਦਾ ਹੈ ਤੇ ਉਸ ਉੱਤੇ 1 ਲੱਖ ਦਾ ਜੁਰਮਾਨਾ ਲੱਗੇਗਾ।

    ਸੁਜਾਨਪੁਰ ਦੇ ਐਸ.ਐਚ.ਓ ਦਵਿੰਦਰ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਗੱਟੂ ਡੋਰ ਤੋਂ ਕਈ ਪਸ਼ੂ ਪਕਸ਼ੀਆਂ ਦੀ ਜਾਨ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਛੋਟੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੈ ਰੋਡ ਉੱਤੇ ਵੀ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਦੇ ਕਈ ਕਾਰਨ ਬਣਦੀ ਹਨ। ਸਖਤ ਹਿਦਾਇਤ ਦਿੰਦੇਆਂ ਕਿਹਾ ਕੀ ਅਗਰ ਕੋਈ ਵੀ ਡੋਰ ਵੇਚਦਾ ਹੋਇਆ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤਾ, ਉਸ ਉੱਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • पंजाबः पैसा डबल करने का झांसा दे करोड़ों की ठगी मारने वाला चेयरमैन गिरफ्तार, देखें वीडियो

    नंगल/ संदीप शर्माः लोगों को 6 वर्षा 3 महीनों में ही पैसे डब्बल करने का झांसा देकर अपनी ठगी का शिकार बनाने वाले एक शातिर व्यक्ति को नंगल पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां माननीय जज ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए। पुलिस द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है कि और कितने और कहां कहां लोगों को उक्त व्यक्ति ने अपनी ठगी का शिकार बनाया है। इस बात की पुष्टि खुद जांच अधिकारी एएसआई बलराम शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए की।

    मामले की जानकारी देते शिकायत कर्ता जैमल सिंह, अशोक कुमार, स्नेहलत्ता, कृष्ण चंद, सुरेश कुमार, अयवनी कुमार, विनित कुमार, हन्नी व सुरेश कुमार ने कहा कि सरवोत्म हाईटेक इंफराटेक्स डिवलपमेंट लि. नामक कंपन्नी ने नंगल की महांबीर मार्केट में 2014 में अपना दफतर खोला था। जिसमें कंपन्नी द्वारा 6 वर्ष तीन महीनों में ही पैसे दो गुण करने का वादा किया था और कुछ लोगों के कहने पर उनके साथ कुछ और लोगों ने कमीशन ऐजंट के तौर पर काम करना शुरू कर दिया और लोगों का दो करोड़ 77 लाख 78 हजार 412 रूपए इस कंपन्नी में जमा करवाया लेकिन जब समय पूरा हुआ तो पैसे देने में आनाकानी शुरू कर दी और अपने दफ्तर बंद करने शुरू कर दिए और खुद का ठगा महसूस होने पर 2 मई 2022 में जिला रूपनगर पुलिस के पास शिकायत की गई जिसके उपरांत पुलिस ने कंपन्नी के चेयरमैन मलूक सिंह को गिरफ्तार किया गया।

    उधर, जांच अधिकारी एएसआई बलराम शर्मा ने मलूक सिंह को हरियाणा से गिरफ्तार करने की पुष्टि करते हुए कहा धारा 420,406 और 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और अदालत में पेश कर गिरफ्तार मलूक सिंह का दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया यहा उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

  • अयोध्या के लिए ऊना से स्पेशल ट्रेन 7 फरवरी को जाएगी

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन 7 फरवरी को जाने वाली है। अयोध्या में प्रभु श्री राम चंद्र जी के भव्य मंदिर की प्रतीक्षा अब समाप्त होने जा रही है। सदियों से सनातन धर्म के करोड़ों भक्तों के मन की अभिलाषा 22 जनवरी को उस समय पूरी होगी जब भगवान राम की मूर्ति अयोध्या में बन रहे मंदिर के गर्भगृह में स्थापित की जाएगी। उस दिन भी लाखों भक्त अयोध्या पहुंचेंगे लेकिन मूर्ति स्थापना के 16 दिन बाद ऊना वालों का नंबर आएगा। रेलवे ने 7 फरवरी को अंब अंदौरा से अयोध्या के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। तय सारिणी के अनुसार ट्रेन 7 फरवरी बुधवार को अंब अंदौरा से दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर चलेगी। ऊना में यह गाड़ी मात्र 2 मिनट ही रुकेगी। ऊना रेलवे स्टेशन पर इसके पहुंचने का समय शाम 4 बजकर 12 मिनट बताया गया है। यहां से यह ट्रेन नंगल डैम, चंडीगढ़, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, आलमगढ़ और लखनऊ होते हुए 8 फरवरी की सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी। 8 फरवरी का पूरा दिन आप भव्य राम मंदिर में पूजा प्रार्थना और ध्यान में लगा सकते हैं। अगले दिन 9 फरवरी को अयोध्या रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन 11 बजकर 45 मिनट पर वापस अंब अंदौरा के लिए रवाना होगी। दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर यह लखनऊ पहुंचेगी और 10 फरवरी की सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर यह ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाएगी। ऊना में सवारियों को उतारने के बाद अंब अंदौरा में यह ट्रेन सुबह के 6 बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगी। अर्थात 10 फरवरी शनिवार को जो लोग अपनी नौकरियां और व्यापार पर लौटना चाहते हैं वह पूरे दिन का सदुपयोग कर सकते हैं। ऊना रेलवे स्टेशन अधीक्षक रोदाश सिंह ने बताया कि इस दौरान पूरे भारत भर में लगभग 1000 से अधिक स्पेशल रेल गाड़ियां अयोध्या जी के लिए चलाई जा रही हैं ताकि राम लला के भक्त उनके दर्शनों को जा सकें।
  • ਪੰਜਾਬ: ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਔਰਤ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ: ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਦੀ ਬਾਂਸਲ ਸਟ੍ਰੀਟ ਵਿੱਚ ਦੋ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਇਕ ਔਰਤ ਨੂੰ ਆਪਣਾ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ। ਲੁਟੇਰੇ ਔਰਤ ਦਾ ਪਰਸ ਲੈ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਘਟਨਾ ਸੀ ਸੀ ਟੀ ਵੀ ਵਿਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ।

    ਸਮਾਜਸੇਵੀ ਕਮਲ ਗਰਗ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਘਟਨਾ ਮੇਰੀ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਦੀ ਹੈ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਬਹੁਤ ਖ਼ਰਾਬ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ। ਮੈਂ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਕਰਦਾ ਹਾਂ ਇਹਨਾਂ ਨਸ਼ੇੜੀ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੂੰ ਨੱਥ ਪਾਈ ਜਾਵੇ।

  • चिट्टा तस्करी करने वाले को चार महीने की कैद

    चिट्टा तस्करी करने वाले को चार महीने की कैद

    ऊना/सुशील पंडित : चिट्टा तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को अंब की एक अदालत ने चार महीने की सजा सुनाई है। दोषी से पुलिस को तीन बार अलग अलग मामलों में 2.96 ग्राम, 4.89 ग्राम और 1.08 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। उसके खिलाफ चल रहे इन्हीं तीन मामलों में से एक की सुनवाई करते हुए जिला ऊना में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास अंब कोर्ट नंबर दो के जज विशाल तिवारी की अदालत ने नशा तस्करी के आरोप में यह सजा सुनाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोषी का नाम नरेश कुमार है और वह गगरेट के वार्ड नंबर 3 का रहने वाला था।
  • हरोली बीडीसी बैठक में अवैध खनन व चोरी के मसले गरमाए

    ऊना/सुशील पंडित : विधानसभा क्षेत्र हरोली की पंचायत समिति की त्रैमासिक बैठक पंचायत समिति हाल हरोली में बुधवार को आयोजित हुई।  जिसमें प्रेम सिंह औजला द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि सिविल अस्पताल के डॉक्टर शिंगारा सिंह ब पशुपालन विभाग के फार्मासिस्ट मुकेश कुमार धीमान को उनके सराहनीय कार्यों  कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यों ब काम के प्रति सेवा भाव के लिए राज्य सरकार से सम्मानित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे पूर्ण बहुमत से पास करके राज्य सरकार को इन्हें सम्मानित करने बारे प्रस्ताव भेजा गया।


    अवैध खनन पर उपाध्यक्ष सतीश कुमार ब पवन बीटन द्वारा मुद्दा उठाया गया कि स्वां से सिंगा, बाथू,बाथड़ी,करमपुर, कांटे, पालकवाह से दिन रात पंजाब को रेत माफिया रेत सप्लाई कर रहा है। निजी उपयोग के लिए रेत की एक ट्राली भी पुलिस ब माइनिंग विभाग नहीं ले जाने देता । जबकि पंजाब को धड़ले से रेत जा रहा है जिसकी प्रस्ताव की कॉपी डी जी पी पुलिस ब पुलिस अधीक्षक ऊना को भेजी गई ।


    पंचायत समिति सदस्य प्रेम सिंह औजला द्वारा पिछली बैठकों में उठाए मुद्दे पर  सिविल अस्पताल हरोली में जन औषधि केंद्र खोलने के लिए सरकार द्वारा सबीकृति प्रदान करने पर सरकार का आभार जताया गया। विभागों के अधिकारीयों कर्मचारियों के विभागाअध्यक्ष को पत्र लिखकर कार्यबाही करने बारे प्रस्ताव रखा गया। सदन द्वारा इनका कड़ा संज्ञान लिया गया।


    बैठक में घालूवाल के समिति सदस्य ने 2022 में उनकी लाखों रुपए की चोरी पर पुलिस द्वारा कारबाई न करने बारे मुख्यमंत्री, अनुराग ठाकुर, डी जी पी पुलिस को मामले बारे अवगत करवाने बारे प्रस्ताव रखा।


    इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी ,कर्मचारी, मुख्य कार्य कारी अधिकारी समिति मुकेश ठाकुर, पंचायत निरीक्षक एवम सचिव पंचायत समिति महिंद्र पाल, उप निरक्षक प्रेम सिंह, अध्यक्ष रजनी मनकोटिया,उप अध्यक्ष सतीश कुमार,प्रेम सिंह औजला, पवन बीटन, दीपिका मनकोटिया, प्रवेश कुमारी,राजेश पुरी, सुखविंदर कौर, स्वर्ण कुमार,मीना कुमारी,आशा देवी,प्रेम लता,अंजना कुमारी, होशियार सिंह, पुष्पा देवी, सुरिंदर कुमार,रमा कुमारी, ओमपाल सिंह,जगतार कौर, सतविंदर कौर आदि उपस्थित थे।

  • मोदी ही देश की असली गारंटी हैं, कांग्रेस झूठी है- विरेंद्र कंवर

    कुटलैहड़ के अरबों रुपयों पर कुंडली मारे बैठी सुक्खू सरकार


    ऊना/सुशील पंडित : पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कांग्रेस की गारंटियों का मजाक उड़ाते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी की झूठी गारंटियों पर अकेले प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी भारी है। कंवर ने कहा कि मोदी ही देश की इकलौती गारंटी है। बाकी सब तो झूठ है। मंगलवार को उपमण्डल बंगाणा की पँचायत टीहरा मंदली में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कंवर का इलाका वासियों ने भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखकर पूर्व मंत्री ने एक के बाद एक सियासी वाण कांग्रेस पार्टी पर छोड़े। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री मोदी द्वारा जनता को उज्वला योजना, जल शक्ति मिशन, हिम केयर योजना, 80 करोड़ गरीब परिवारों के लिए फ्री राशन, कन्या योजना जैसी 40 से अधिक योजनाओ को धरातल पर उतार कर लाभ पहुंचाया गया है। जयराम सरकार में तो 20 करोड़ रुपए लागत से मिनी सचिवालय बना। दस करोड़ से खण्ड बिकास कार्यलय बना, 356 करोड़ से अधिक राशि कुटलैहड़ की सड़कों पर खर्च हुई। 296 करोड़ रुपए कुटलैहड़ विस क्षेत्र की उठाऊ पेयजल योजनाओं पर लगे। जबकि 60 करोड़ से सिंचाई योजना, 56 करोड़ से बंगाणा में सीवरेज निर्माण, 230 करोड़ शिवा प्रोजेक्ट के लिए, 944 करोड़ लाठियानी मंदली पुल निर्माण के लिए व अन्य कार्यों का पैसा स्वीकृत हो चुका है। उसके बावजूद हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार कुटलैहड़ को पूरी तरह से भूल चुकी है। कोई भी विकास कार्य कुटलैहड़ की ओर मुख नहीं कर रहा। कांग्रेस ने जैसे सोच ही लिया है कि वह उगते कुटलैहड़ को अस्त होता कुटलैहड़ बनाना चाहती है। कुटलैहड़ के लिए मंजूर हुए अरबों रुपए पर कांग्रेस सरकार कुंडली मारकर बैठ गई है। 


    कुटलैहड़ पर रिपोर्ट पेश की
    कंवर ने मौके पर एक रिपोर्ट भी पेश की। उन्होंने बताया कि 500 करोड़ की एक रिपोर्ट तैयार करके कुटलैहड़ में सड़कों का जाल बिछाने के लिए केंद्र से अनुराग सिंह ठाकुर के माध्यम से मंजूर करवा ली गई थी। 600 करोड़ की धनराशि खेतों की सिंचाई के लिए मंजूर करवा ली गई थी और उसकी पहली किस्त भी जारी हो गई थी लेकिन अभी तक एक रुपया भी कुटलैहड़ के खेतों तक नहीं पहुंचा है। कंवर ने कहा सुक्खू सरकार का एक वर्ष पूरा हो चुका है। बार बार कर्ज के मुद्दों से लेकर अन्य विकास कार्यों में देरी जैसे अनेक विषय हैं जिसमें सुक्खू सरकार पूरी तरह से फेल हुई है। इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, एससी मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुभाष चंद,प्रधान सुनीता देवी, सुखदेव शर्मा, बीडीसी सदस्य त्रिशला देवी, सुरेंद्र हटली, पूर्व बीडीसी सदस्य ओम प्रकाश, पूर्व प्रधान राजेश कुमार, पारूल शर्मा, बलबीर सिंह, केवल शांडिल, करनैल सिंह, कमलेश शर्मा, नीता देवी, नीलम देवी, गुलजारी लाल, सुरेश शर्मा, जगजीवन सिंह, कैप्टन रणबीर सिंह मदली पंचायत प्रधान सुनीता देवी ,उप प्रधान रघुबीर सिंह,सूबेदार रत्न सिंह, रेखा देवी, रमेश शर्मा,जीवन सिंह के अलाबा सैंकड़ो गणमान्य लोग मौजूद थे।

  • पंजाबः नहर से नवजात बच्चे का श’व बरामद

    अमृतसरः थाना घरिंडा पुलिस ने अटारी कस्बा स्थित नहर से एक नवजात बच्चे का शव बरामद किया है। पुलिस स्टेशन घरिंडा के एसएचओ मनमीत पाल सिंह और सब इंस्पेक्टर अर्जन कुमार ने बताया कि अटारी हाईवे पर स्थित नहर में एक बच्चे का शव पड़ा हुआ था जो कि लड़के का है। पुलिस ने बताया कि शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।