Home Mohali पंजाबः McDonald’s के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का श+व बरामद

पंजाबः McDonald’s के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का श+व बरामद

0

जीरकपुरः मैकडॉनल्ड्स के बाथरूम में संदिग्ध हालत में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की मौत का वास्तविक कारण पता नहीं चल सका। मृतक की पहचान 26 वर्षीय अर्शप्रीत के रूप में हुई। जिसके बाद जीरकपुर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मैक-डोनाल्ड के बाथरूम में मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।

इसके बाद जब पुलिस ने मैकडॉनल्ड्स में लगे सीसीटीवी की जांच शुरू की तो पता चला कि युवक कार में आया था और 26 वर्षीय युवक का नाम अर्शदीप सिंह है, जो डेराबस्सी का रहने वाला है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि युवक के शरीर पर किसी भी तरह की चोट का कोई निशान नहीं है और न ही इस बात की पुष्टि हुई है कि उसने किसी तरह का नशा किया था।

वहीं जीरकपुर के एसएचओ जसकंवल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, मृतक युवक के शरीर पर किसी भी तरह का कोई निशान नहीं था, जिससे नशे की अफवाह साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि युवक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। मृतक अर्शदीप सिंह कार का टायर बदलने के लिए गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here