Home Mohali पंजाबः राधा स्वामी डेरे के पास युवक का श+व बरामद 

पंजाबः राधा स्वामी डेरे के पास युवक का श+व बरामद 

0

अबोहरः हनुमानगढ़ रोड राधा स्वामी डेरे के पीछे युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों को सूचना मिली कि डेरे के पीछे खेतों की खाई में एक अज्ञात युवक मृत पड़ा है, जिस पर समिति सदस्य सोनू ग्रोवर व बिट्टू नरूला मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जिस पर डीएसपी डीएसपी अरुण मुंडन, थाना प्रभारी नवप्रीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई।

जिस पर पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया। उधर, समिति के सदस्यों ने बताया कि मृतक युवक का शव करीब 1-2 दिन पुराना है और उसकी उम्र करीब 35 से 40 वर्ष है, मृतक सफेद रंग का शर्ट और ग्रे रंग का पैंट पहने हुए है। लेकिन उसके पास किसी भी तरह का कोई पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। क्षेत्रवासियों से कहा कि यदि पिछले 1-2 दिनों में परिवार का कोई भी सदस्य लापता है तो वे पुलिस से संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here