Blog

  • Punjab News: ट्रेनिंग के दौरान अग्निवीर की मौत, मिलिट्री सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रेनिंग के दौरान अग्निवीर की मौत, मिलिट्री सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः झारखंड के रामगढ़ कैंटोनमेंट में पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में ट्रेनिंग के दौरान फिरोजपुर के मल्लांवाला कस्बे के पास गांव लोहगढ़ के रहने वाले अग्निवीर की मौत हो गई। मृतक की पहचान जशनप्रीत सिंह (21) पुत्र सुरजीत सिंह के तौर पर हुई है, जो लोहगढ़, जिला फिरोजपुर का रहने वाला था।

    जशनप्रीत अप्रैल में सेना में अग्निवीर के तौर पर भर्ती हुआ था और 1 मई से रामगढ़ कैंटोनमेंट में ट्रेनिंग ले रहा था। जशनप्रीत पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में रूटीन फिजिकल ट्रेनिंग के दौरान ग्राउंड का राउंड लगा रहा था। इस दौरान उसे सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। तबीयत बिगड़ने पर उसे मिलिट्री अस्पताल रामगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जशनप्रीत सिंह के पिता सुरजीत सिंह की करीब 5 साल पहले मौत हो गई थी। उनकी मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

    जानकारी मुताबिक, फिरोजपुर के गांव लोहगढ़ के रहने वाले अग्निवीर जशनप्रीत सिंह पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में रूटीन फिजिकल ट्रेनिंग के दौरान ग्राउंड के चक्कर लगा रहे थे। इस दौरान उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आज उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लोहगढ़ लाया गया, जहां मिलिट्री सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। गांव वालों का कहना है कि वह बहुत नेक दिल इंसान था और उनकी मौत से पूरे गांव को गहरा सदमा लगा है। वहीं परिवार का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

    वहां मौजूद आर्मी अधिकारियों ने बताया कि जब वह ग्राउंड में दौड़ रहे थे, तो उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई और उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मिलिट्री सम्मान के साथ आज उनका अंतिम संस्कार किया गया है।

  • Jalandhar News: थाना प्रभारी पर लगे गंभीर आरोप, बसपा नेता ने किए खुलासे, देखें Live

    Jalandhar News: थाना प्रभारी पर लगे गंभीर आरोप, बसपा नेता ने किए खुलासे, देखें Live

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क की अगुवाई में थाना प्रभारी पर बसपा के को-ऑर्डिनेटर कमन बादशाहपुर और एडवोकेट दीपक ने गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने थाना मकसूदा में एक झूठे मुकद्दमेें को लेकर पुलिस पर धक्केशाही के आरोप लगाए है। उनका आरोप है कि कुछ माह पहले थाना मकसूदा इलाके में कुछ नौजवानों की मौतें हुई थी। उनका कहना है कि 23 जुलाई 2023 को बसपा द्वारा शांतिमय ढंग से प्रदर्शन किया गया था।

    जहां उस दौरान मौजूदा एसएचओ सिकंदर सिंह विर्क ने थाने मकसूदां में दर्ज उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे (85/23) में 42 बेगुनाह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, जो कि डीजीपी पंजाब के माध्यम से करवाई जांच में बेगुनाह पाए गए हैं। आरोप है कि पुलिस हाईवे पर खुद वाहनों रोक रही थी। जिसकी उन्होंने कुछ तस्वीरें वीडियो के माध्यम से दिखाई। एडवोकट दीपक ने बताया कि थाने मकसूदां के अधीन आने वाले गांवों में फैले नशे और उसके कारण होने वाली मौतों के खिलाफ पीड़ित लोगों द्वारा 23 जुलाई 2023 को पठानकोट रोड स्थित नूरपुर चौकी पर प्रदर्शन किया गया।

    आरोप है कि उस समय के थाना मकसूदां के एसएचओ सिकंदर सिंह विर्क ने उनकी आवाज दबाने के लिए साजिश रची और अपने कर्मचारियों से हाईवे जाम करवाकर प्रदर्शन करने वालों पर जाम की धार धरा कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का झूठा मामला 85/23 दर्ज कर दिया। यह मामला पहले एडवोकेट बलविंदर कुमार समेत 13 लोधा के नाम सहित और 152 अज्ञात लोगों पर किया गया था। बाद में उस समय के डीआईजी जालंधर रेंज द्वारा 25 जुलाई 2025 को दूसरे जिले होशियारपुर में इसकी इनक्वायरी का जांच की गई। इसमें आरोप लगाए जाने के बावजूद सिकंदर सिंह ने होशियारपुर में इस केस को 2 माह रोककर अपने पास रखा गया और अगस्त तथा सितंबर महीने में 10 और लोगों को नाम सहित होशियारपुर में यह इनक्वायरी एसपी (ओसी एंड नारकोटिक्स) ने की और रिपोर्ट बसपा के कार्यकर्ताओं हक में भेजी गई।

    आरोप है कि इस मामले में ये रिपोर्ट इंटरपोल कर दी और इसे फिर से भेजी। इस रिपोर्ट में कहा गया कि यह मुकदमा सही दर्ज हुआ है। ऐसे में उन्होंने आज डीजीपी गौरव यादव से मुलाकात की। एडवोकेटा का कहना है कि उन्होंने अपनी नजरअंदाजी रखते हुए इसकी इनक्वायरी फिर से एसएसपी हुशियारपुर को 11 सितंबर 2024 को भेजी और उनसे इसकी जांच करवाई गई। एसएसपी ने अपनी अंतिम रिपोर्ट मंजूर कर मई 2025 में मान्य अदालत में पेश की। अदालत में इस केस के आरोपियों के खिलाफ असहमति जताते हुए इसे जून 2025 में उच्च न्यायालय को जांच के लिए भेज दिया।

    उसी समय तक पहली एसएसपी खख का तबादला हो चुका था, और उनकी जगह वर्तमान एसएसपी हरजिंदर सिंह विर्क ही आए थे। इन के समय में वर्तमान थाने मकसूदां मुखी बिक्रम सिंह ने खुद ही पहले थाने मुखी सिकंदर सिंह विर्क से एक तरफा बयान लेकर बयान लेकर अपने रूप में यह रिपोर्ट बनाई कि मुकदमे में नामजद लोग दोषी हैं। एसएसपी हरबिंदर सिंह विर्क ने 42 लोगों को पहले ही डीजीपी की जांच राही इन्हें बेगुनाह पाया गया। उनका यह चालान 2 सितंबर को कोर्ट में पेश किया जा चुका है। लेकिन उसके बावजूद एसएचओ द्वारा धक्केशाही की जा रही है।ऐसे में बसपा नेता व एडवोकेट ने थाना प्रभारी सहित अन्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना हैकि जिन्हें कानून की उल्लघंना की है उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

  • Punjab News: Tanishq Furniture Factory में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: Tanishq Furniture Factory में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    पटियालाः नाभा रोहटी पुल के पास तनिष्क फर्नीचर फैक्ट्री में भयानक आग लगने का मामला सामने आया है, जिससे करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फायर कर्मियों की 4 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। अगर फायर ब्रिगेड ने मौके पर आग पर काबू नहीं पाया होता तो साथ वाला फर्नीचर शोरूम भी आग की चपेट में आ जाता।

    इस मौके पर तनिष्क फर्नीचर फैक्ट्री के मालिक अश्वनी कुमार ने बताया कि हमारी फैक्ट्री में करीब 40 लाख रुपये का फर्नीचर था, जो पूरी तरह जलकर राख हो गया। यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी, क्योंकि हम इसी पर रहते थे। फैक्ट्री के कर्मचारी शनवाब ने बताया कि वह फैक्ट्री में ही रहता है। जब उसे आग की जानकारी मिली तो वह मौके पर जाकर आग बुझाने की कोशिश करने लगा, लेकिन आग देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि फर्नीचर गोदाम में आग लग गई और सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं पार्षद गुरसेवक सिंह गोलू ने कहा कि फैक्ट्री मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और पंजाब सरकार को उनकी आर्थिक मदद करनी चाहिए, क्योंकि वह अकेले ही अपना गुजारा करते थे।

    फायर कर्मचारी कृष्ण कुमार ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि फर्नीचर की फेक्ट्री में आग लगी है जिसके बाद फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन आग बहुत तेज थी और आग पर काबू पाने के लिए करीब 4 फायर इंजन लगाए गए और आग पर काबू पाया गया।

    पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें इलाके से काफी धुआं उठता दिखा था तो वह गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और देखा कि फेक्ट्री में आग लगी हुई है। उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचित किया और अब आग पर काबू पा लिया गया है।

  • Jalandhar News: सांसद ने शुरू की सीरीज, रखा नाम ‘चन्नी करदा मसले हल’, कांग्रेस प्रधान को लेकर कही ये बात, देखें Live

    Jalandhar News: सांसद ने शुरू की सीरीज, रखा नाम ‘चन्नी करदा मसले हल’, कांग्रेस प्रधान को लेकर कही ये बात, देखें Live

    जालंधर, ENS: तरनतारण में हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग विवादों में घिर गए। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार के इस उपचुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा। दरअसल, राजा वडिंग के पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह के खिलाफ दिए विवादित बयान से पार्टी को काफी नुकसान हुआ है। विपक्ष द्वारा लगातार कांग्रेस पार्टी पर निशाने साधे गए और प्रधान राजा वडिंग के इस्तीफे की मांग की गई। ऐसे में राजा वड़िंग की अध्यक्षता के पद पर सवाल उठने लगे हैं। कहा जा रहा हैकि पंजाब कांग्रेस के अंदरूनी कलह से पहले ही बड़ा मुद्दा बना हुआ है। हालांकि पार्टी इस अंदरूनी कलह को लेकर इंकार कर रही है।

    इन सबके बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी खुलकर सामने आ रहे हैं। दरअसल, चमकौर साहिब की धरती पर थीम पार्क में पहुंचे। जहां 16 एकड़ में बने थीम पार्क का नाम दास्तां ए शहादत दिया गया। इसके बारे में सांसद चन्नी ने जानकारी दी। वहीं इस पार्क के सपने को लेकर उन्होंने सारी दास्तां बताई। इसी के साथ उन्होंने ‘चन्नी करदा मसले हल’ नाम से एक सीरीज़ शुरू की है। उनकी इस सीरीज़ का पहला एपिसोड उनके यूट्यूब चैनल चरणजीत सिंह चन्नी पर लॉन्च किया गया।

    इसके और कई एपिसोड आने वाले हैं। ‘चन्नी करता मसले हल’ सीरीज़ के पहले एपिसोड में चन्नी अपने मुख्यमंत्री रहते हुए लोगों के हित में लिए गए फैसलों की जानकारी दे रहे हैं। वे इसमें व्लॉगर के साथ-साथ जननेता की तरह भी वीडियो लोगों के सामने पेश कर रहे हैं। चन्नी पहले एपिसोड में दास्तान-ए-शहादत म्यूज़ियम दिखाते हुए नज़र आ रहे हैं। चन्नी सिख इतिहास के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसके साथ ही वे बता रहे हैं कि इस म्यूज़ियम का निर्माण कैसे कराया गया।

    वे इस एपिसोड में बता रहे हैं कि कैसे म्यूज़ियम में गुरु नानक देव जी से लेकर गुरु गोबिंद सिंह जी तक का इतिहास दर्शाया गया है। इसके साथ-साथ बन्दा सिंह बहादुर का इतिहास भी दिखाया गया है। राजा वड़िंग द्वारा देश के पूर्व गृहमंत्री स्व. बूटा सिंह के बारे में दिए गए विवादित बयान के बाद उन पर कई सवाल उठे थे। इस मुद्दे पर चन्नी ने कहा था कि राजा वड़िंग से गलती हुई है। हालांकि चन्नी ने यह भी कहा था कि उन्होंने माफी मांगी है और इस मुद्दे को खत्म कर देना चाहिए।

     

  • Punjab News: आप विधायक हरमीत सिंह संधू ने ली शपथ

    Punjab News: आप विधायक हरमीत सिंह संधू ने ली शपथ

    तनरतारनः आप पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई तरनतारन विधानसभा सीट से उपचुनाव में हरमीत सिंह संधू 12091 वोटों के अंतर से चुनाव में जीत हासिल की थी। इस चुनाव में उन्होंने अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा को हराया था। वहीं आज पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा की मौजूदगी में विधायक पद की शपथ लेने के लिए हरमीत सिंह संधू पहुंचे।

    जहां विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह उन्हें विधायक पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के कई सीनियर नेता मौजूद रहेंगे। हरमीत सिंह सिद्धू ने चुनाव से कुछ महीने पहले अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी जॉइन की थी। हालांकि इस पार्टी में अकाली दल की भले हार हो गई हो, लेकिन इस चुनाव को अकाली दल के लिए पंजाब की राजनीति में कमबैक माना जा रहा है, क्योंकि पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहा और सत्ता की दौड़ से बाहर होने के बावजूद वह दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

    उपचुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने जिले की एसएसपी रवजोत कौर ग्रेवाल को निलंबित कर दिया, क्योंकि उन पर निष्पक्षता बनाए न रखने और विपक्षी कार्यकर्ताओं पर गलत मुकदमे दर्ज करने के आरोप लगे थे। आयोग ने मॉडल आचार संहिता लागू होने की अवधि में दर्ज सभी एफआईआर और गिरफ्तारी की 36 घंटे में समीक्षा का आदेश दिया और इसके लिए एडीजीपी रैंक के अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी।

    साथ ही पुलिस से यह भी पूछा गया कि चुनाव अवधि में हुई कार्रवाई कितनी सही थी और क्या किसी पार्टी के खिलाफ पक्षपात हुआ। इस बीच पुलिस ने उपचुनाव के दौरान लगभग 57 करोड़ रुपए की बड़ी ज़ब्ती की, जिसमें शराब, नशीला पदार्थ और नकदी शामिल थे। यह पूरा मामला पूरे चुनाव माहौल में पुलिस की भूमिका को लेकर बड़ी चर्चा का कारण बना।

     

  • Donald Trump भारत पर लगाना चाहते थे 350% टैरिफ, इस वजह से दी थी India को धमकी

    Donald Trump भारत पर लगाना चाहते थे 350% टैरिफ, इस वजह से दी थी India को धमकी

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान का युद्ध रुकवाने का श्रेय खुद को दिया है। यह कोई पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने ऐसा दावा किया हो वो कई बार युद्ध रुकवाने का क्रेडिट ले चुके हैं। इस बार उन्होंने एक नया दावा भी कर दिया है। उनका यह कहना है कि उन्होंने दोनों देशों को 350 प्रतिशत टैरिफ लगाने और व्यापार बंद करने की धमकी दी थी। इसके बाद दोनों देश डर गए। ट्रंप ने यह भी कहा कि लड़ाई को रुकवाने के बाद पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने फोन करके उन्हें धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि लाखों-करोड़ों लोगों की जान बचा ली है।

    ‘मैं विवाद सुलझाने में अच्छा हूं’

    बुधवार को यूएस सऊदी इन्वेस्टमेंट फोरम को संबोधित करते हुए ट्रंप ने एक दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि – ‘मैं विवाद सुलझाने में अच्छा हूं और मैंने हमेशा ऐसा किया है। पिछले कई सालों में मैंने इन मामलों में बहुत अच्छा काम किया है। भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे पर परमाणु हथियारों से हमला करने वाले थे। मैंने कहा ठीक है आप कर सकते हो लेकिन मैं दोनों देशों पर 350-350 प्रतिशत टैरिफ लगाऊंगा और अमेरिका आपके साथ और ट्रेड नहीं करेगा’।

    दोनों देशों से की अपील

    आगे राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों ने उनसे ऐसा न करने की अपील की। ट्रंप ने कहा कि – ‘नहीं, नहीं आप ऐसा नहीं कर सकते हैं मैंने कहा मैं करने जा रहा हूं मेरे पास वापिस आओ मैं इसे हटा दूंगा मैं आपको एक-दूसरे पर परमाणु हथियार चलाने, लाखों लोगों को मारने और लॉ एंजिल्स तक न्यूक्लियर धूल उड़ने नहीं दूंगा’।

    शहबाज शरीफ ने किया धन्यवाद

    आगे राष्ट्रपति ने कहा कि – ‘हमें यह पसंद नहीं है। मैंने कहा मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह आपको पसंद है या नहीं’। ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने युद्ध को रुकवाने के लिए 350 प्रतिशत टैरिफ और ट्रेड खत्म करने की धमकी दी थी। उनका कहना है कि कोई और राष्ट्रपति कभी ऐसा नहीं करेगा। जो बाइडेन को ये भी नहीं पता होगा कि हम किन देशों की बात कर रहे हैं। उनको कुछ पता ही नहीं है। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने भी उन्हें फोन करके धन्यवाद किया था। उन्होंने कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने लाखों-करोड़ों लोगों की जान बचाई है। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने 7 मई को पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। इसमें 9 आतंकी ठिकाने बुरी तरह से बर्बाद हो गए। भारत के द्वारा की गई इस कार्रवाई से पाकिस्तान बुरी तरह से बौखला गया था। उसने भारत के कई शहरों में सैन्य ठिकानों पर हमला करने की नाकाम कोशिश की। इसके बाद दोनों देशों के बीच में तनाव बढ़ गया और दोनों ने एक-दूसरे पर हमले किए। इसके बाद 10 मई को भारत और पाकिस्तान सीजफायर पर सहमत हो गए थे।
  • Punjab News: ट्रक में घुसी इनोवा कार, 4 घायल, 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को निकाला बाहर

    Punjab News: ट्रक में घुसी इनोवा कार, 4 घायल, 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को निकाला बाहर

    लुधियानाः खन्ना में नेशनल हाईवे पर गांव दहेड़ू पुल के पास भीषण सड़क हादसे में 4 लोग घायल हो गए। दरअसल, देर रात करीब पौने 2 बजे खराब ट्रक के पीछे इनोवा कार घुसने से कार में सवार 8 लोगों से 4 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार घायलों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं घटना में घायल ड्राइवर को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घायलों की पहचान इनोवा ड्राइवर विजय कुमार (निवासी लुधियाना), अजय कुमार (निवासी समराला), रेखा और सीमा (दोनों निवासी समराला) के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए घायल सीमा ने बताया कि इनोवा ड्राइवर विजय कुमार बुरी तरह फंस गए थे। लेकिन विजय ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार अन्य सवारियों को बाहर निकलने के लिए कहते रहे। सभी यात्री बाहर निकले और राहगीरों से मदद मांगी। सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। राहगीरों और पुलिस की करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद ड्राइवर विजय कुमार को गाड़ी से बाहर निकाला जा सका।

    ड्राइवर विजय कुमार की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें खन्ना सिविल अस्पताल से रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य तीनों घायलों का इलाज खन्ना में चल रहा है। अजय कुमार ने बताया कि वे मेरठ से वापस लौट रहे थे। दहेड़ू पुल पर उनके आगे चल रही एक गाड़ी के चालक ने अचानक कट मारा। इनोवा ड्राइवर विजय कुमार ने खुद को बचाने के प्रयास में दूसरी ओर कट लिया, लेकिन वहां पहले से खड़ा खराब ट्रक उन्हें दिखाई नहीं दिया और इनोवा सीधे ट्रक के पीछे जा घुसी।

    इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का एक टायर खुल गया था। इसके कुछ ही मिनटों बाद इनोवा उससे टकरा गई। सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह के अनुसार, उन्हें कंट्रोल रूम से रात 1 बजकर 50 मिनट पर कॉल मिली थी और वे पांच मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गए थे। इनोवा में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे।

     

  • Haryana News: सिंचाई विभाग के Engineer का Driver रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू, देखें वीडियो

    Haryana News: सिंचाई विभाग के Engineer का Driver रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू, देखें वीडियो

    पंचकूलाः एंटी करप्शन ब्यूरो पंचकूला की टीम ने सिंचाई विभाग के एक ड्राइवर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सेक्टर-5 स्थित पार्किंग में एसीबी इंस्पेक्टर की अगुवाई में की गई। आरोपी की पहचान विजय के रूप में हुई है जो विभाग में वरिष्ठ अधिकारी का ड्राइवर बताया जा रहा है।

    जानकारी मुताबिक, कैथल निवासी राहुल ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उसकी बुआ की जमीन जींद के गांव घघडिया में है, जहां आउटलेट शिफ्टिंग का कार्य जून महीने से लंबित था। इसके लिए विभागीय अनुमति जरूरी थी जिसके बदले आरोपी ड्राइवर विजय ने 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एसीबी को दी जिसके बाद टीम ने शिकायत का सत्यापन कर ट्रैप की योजना बनाई। मौके पर एसीबी के साथ डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग ऑफिसर सुनील जाखड़ ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर मौजूद थे।

    शिकायतकर्ता को बुधवार शाम पैसे देने के लिए बुलाया गया, चूंकि ऑफिस बंद था इसलिए आरोपी ने उसे सेक्टर-5 की पार्किंग में बुलाया। जैसे ही राहुल ने आरोपी को रिश्वत की राशि दी, टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। हालांकि विजय भागने लगा लेकिन टीम ने थोड़ी दूरी पर उसका पीछा कर दबोच लिया।

    सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में मामले में विभाग के 2 अन्य अधिकारियों की भूमिका होने की संभावना सामने आई है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: शहीदी दिवस को लेकर इस इलाके से सजाया नगर कीर्तन, देखें वीडियो

    Punjab News: शहीदी दिवस को लेकर इस इलाके से सजाया नगर कीर्तन, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पंजाब सरकार की ओर से गुरदासपुर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा साहिब तप अस्थान बाबा हरि सिंह बठवाला से रवाना हुआ यह पवित्र नगर कीर्तन श्रद्धा और उत्साह का प्रतीक बना रहा।

    यह नगर कीर्तन गुरदासपुर से प्रारंभ होकर धारीवाल, बटाला होते श्री अमृतसर साहिब पहुंचेगा और विभिन्न पड़ावों से गुजरते अंततः श्री आनंदपुर साहिब में सम्पन्न होगा। पूरे मार्ग में संगत ने श्रद्धा के साथ स्वागत किया और गुरु साहिब के उपदेशों को याद किया। इस मौके पंजाब सरकार के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, लाल चंद कटारूचक और हरभजन सिंह सहित AAP के अन्य नेता भी उपस्थित रहे।

    नेताओं और संगत ने गुरु साहिब के बलिदान को स्मरण करते कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत मानवता, धर्म और न्याय की रक्षा का सर्वोच्च उदाहरण है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। मंत्रियों ने पूरे पंजाब के श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इस अवसर पर बड़े पैमाने पर शामिल होकर गुरु साहिब की शिक्षाओं को आत्मसात करें और मानवता व भाईचारे के मार्ग पर चलें।

  • Delhi की हवा नहीं हो रही साफ, 450 के पार पहुंचा AQI, लोगों को हुई परेशानी

    Delhi की हवा नहीं हो रही साफ, 450 के पार पहुंचा AQI, लोगों को हुई परेशानी

    नई दिल्ली: राजधानी में प्रदूषण का स्तर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन चुका है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार, सुबह 7 बजे दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत ही खराब श्रेणी में दर्ज हुआ है। वहीं कम से कम 20 मॉनिटरिंग स्टेशन पर एक्यूआई सीवियर कैटेगरी में दर्ज किया गया है। कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार भी पहुंच चुका है।

    इन इलाकों में 450 के पार पहुंचा एक्यूआई

    दिल्ली का वजीरपुर सबसे प्रदूषित इलाका साबित हुआ है। वहां पर एक्यूआई 477 दर्ज हुआ है। इसके अलावा जहांगीरपुरी में 451, रोहिणी में 449, मुंडका में 446, अशोक विहार में 444, पंजाबी बाग में 439, विवेक विहार में 436, नेहरु नगर में 431, आरके पुरम में 423, आनंद विहार में 420, चांदनी चौक में 418, नॉर्थ कैंपस में 416, सिरी फोर्ट में 412, द्वारका में 411, सोनिया विहार में 410, आईटीओ में 400, इंडिया गेट क्षेत्र में 400 एक्यूआई रहा है जो सबसे खराब कैटेगरी में दर्ज होता है।

    नोएडा-गाजियाबाद की हवा भी हुई खराब

    दिल्ली के अलावा यूपी के गाजियाबाद और नोएडा में भी हवा की गुणवत्ता सीवियर कैटेगरी में बनी हुई है। गाजियाबाद में आज सुबह एक्यूआई 430 और नोएडा में 408 दर्ज हुआ है। बढ़े हुए एक्यूआई स्तर के कारण लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। लोगों का कहना है कि प्रदूषण इतना है कि सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। मास्क भी लगाना पड़ता है क्योंकि एक्यूआई बहुत ज्यादा है और इसके कारण अब बाहर निकलना ही कम कर दिया है।

    सुबह-शाम के धुएं ने बढ़ाई चिंता

    दिल्ली और एनसीआर में सुबह और शाम के समय हालात सबसे ज्यादा खराब होते दिख रहे हैं। कम तापमान और धीमी हवा के कारण धुआं नीचे ही अटक जाता है और लोगों को भारीपन, आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत जैसी परेशानियां होनी लगती है। सड़कों पर लोगों के लिए सफर करना मुश्किल हो जाता है। कुछ इलाकों में लोगों ने यह भी बताया कि कुछ मीटर दूर तक भी हवा साफ नहीं दिख रही है। ऐसे में यह साफ हो चुका है कि फिलहाल अभी हवा में कोई सुधार नहीं होगा।

    दिल्ली में बिगड़ेंगे हालात

    मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटों में हवा की रफ्तार बहुत ही कम रहने वाली है। इसके कारण स्मॉग और भी घनी हो सकती है। ग्रैप-4 के अंतर्गत पहले से लागू पांबदियां चल रही है परंतु अभी तक कोई नई सख्ती या राहत की घोषणा सरकार के द्वारा नहीं की गई है।