Blog

  • Jalandhar News: PM Modi के कार्यक्रम में पहुंचे पद्म श्री संत निरंजन दास और BJP लीडरशीप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: PM Modi के कार्यक्रम में पहुंचे पद्म श्री संत निरंजन दास और BJP लीडरशीप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कैंट रेलवे स्टेशन का उद्धघाटन करेंगे। इसी के साथ ही वह पीएम मोदी संत रविदास एक्सप्रेस रेलगाड़ी को भी हरी झंडी दिखाएंगे। संत रविदास एक्सप्रेस रेलगाड़ी को 4 बजे के करीब पीएम मोदी द्वारा हरी झंडी दी जाएगी।वहीं डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख पद्म श्री 108 संत निरंजन दास जी भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं। रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने उनका स्वागत किया।

    इस मौके पर रवनीत सिंह बिट्टू के साथ अविनाश चंदर भी मौजूद रहे। पीएम मोदी के दौरे के आने से पहले पंडाल में बीजेपी की लीडरशिप और लोग पहुंच चुकी हैं। ऐसे में स्टेज पर पंजाब प्रधान केवल सिंह ढिल्लों, तरुण चुघ, अश्वनी शर्मा, कैप्टन अमरेंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर, राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के वॉइस चांसलर और राज्यसभा अशोक कुमार मित्तल, पूर्व पंजाब प्रधान सुनील जाखड़, विजय सांपला और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद है।

  • Jalandhar News: आज PM Modi ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ को देंगे हरी झंडी

    Jalandhar News: आज PM Modi ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ को देंगे हरी झंडी

    संत निरंजन दास भी रहेंगे मौजूद, रंग-बिरंगे फूलों से सजा इंजन

    जालंधर, ENS: देश के रेलवे नेटवर्क और पंजाब के लिए आज का दिन बेहद ऐतिहासिक होने जा रहा है। दरअसल, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाबियों को अहम सौगात देने जा रहे है। वह कई बड़े रेलवे प्रोजेक्टों की सौगात देंगे। पीएम मोदी 125 करोड़ रुपये की लागत से बने जालंधर कैंट स्टेशन का ही नहीं, बल्कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पंजाब और देश में बने 75 रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी संत रविदास एक्सप्रेस रेलगाड़ी को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इस खास मौके पर डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी भी विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। उनकी पावन उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम करीब 4 बजे इस विशेष रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उद्घाटन को लेकर स्टेशन और रेलगाड़ी पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संत रविदास एक्सप्रेस के इंजन को विभिन्न प्रकार के खूबसूरत और रंग-बिरंगे फूलों से शानदार तरीके से सजाया गया है, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। संत रविदास एक्सप्रेस रेलगाड़ी को 4 बजे के करीब पीएम मोदी द्वारा हरी झंडी दी जाएगी। प्रधानमंत्री के इस समारोह को शानदार बनाने के लिए सभी तैयारियां मुकम्मल हैं। सिर्फ स्टेज ही नहीं, बल्कि जालंधर कैंट-बीएसएफ चौक तक की सभी सड़कों को भी सजाया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं। ट्रैफिक का रूट बदलने के लिए जगह-जगह नाके लगाए गए हैं और ट्रेनों को रद्द करने की बजाय हर रूट पर डेढ़ से तीन घंटे की देरी हो रही है, क्योंकि प्रधानमंत्री जालंधर कैंट स्टेशन पर 75 मिनट ही रहेंगे। इस दौरान कोई भी रेलगाड़ी जालंधर कैंट स्टेशन पर नहीं आएगी।
  • पैसों के विवाद में एजेंसी संचालक से हाथापाई, मामला दर्ज

    पैसों के विवाद में एजेंसी संचालक से हाथापाई, मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित: सदर ऊना में स्कूटर की खरीद और मरम्मत के भुगतान को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। विकास मोटर्स के संचालक विकास चंद ने शिकायत में बताया कि विशाल कुमार भुगतान को लेकर एजेंसी में बहस करने पहुंचा और हाथापाई की। इस दौरान वह फिसलकर गिर गया और घायल हो गया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • युवक का रास्ता रोककर मारपीट, चार युवकों पर केस दर्ज

    युवक का रास्ता रोककर मारपीट, चार युवकों पर केस दर्ज

    ऊना /सुशील पंडित: बंगाणा थाना क्षेत्र के दोबड़ में एक युवक के साथ मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता उज्जवल सिंह ने आरोप लगाया कि गौरव, राहुल, साहिल और वंश परमार ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • डोपिंग टेस्टिंग में फंसा पाकिस्तानी ऑलराउंडर, ICC ने लगाया बैन

    डोपिंग टेस्टिंग में फंसा पाकिस्तानी ऑलराउंडर, ICC ने लगाया बैन

    दुबई: पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज पर आईसीसी एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने के लिए 3 महीने का प्रतिबंध लगाया दिया। यह प्रतिबंध सब्सटेंस ऑफ अब्यूज ट्रीटमेंट प्रोग्राम पूरा होने पर एक महीने की हो जाएगी। चौंकाने वाली बात ये है कि नवाज को T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान हुए डोप टेस्ट में दोषी पाया गया। इसके बाद ICC ने उन्हें ये सजा दी गई है। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तानी टीम का अहम हिस्सा थे और पूरे टूर्नामेंट के दौरान खेलते हुए नजर आए थे। दरअसल, 7 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के मैच के बाद नवाज डोप टेस्ट किया गया था।

    जांच में उनके नमूने में कार्बोक्सी-टीएससी नामक प्रतिबंधित पदार्थ पाया गया, जिसे आईसीसी के एंटी-डोपिंग नियमों के तहत नशीले पदार्थ की कैटेगरी में रखा गया है। वहीं 32 साल मोहम्मद नवाज बाएं हाथ के स्पिनर गेंदबाज के साथ निचले क्रम के भरोसेमंद बल्लेबाज भी हैं। इस मामले को लेकर नवाज ने आरोप स्वीकार कर लिया है। उनका कहना है कि पदार्थ प्रतियोगिता के बाहर इस्तेमाल किया गया था और इसका उद्देश्य खेल प्रदर्शन को बेहतर बनाना नहीं था। मोहम्मद नवाज पर लगा 3 महीने का बैन 1 मई 2026 से लागू मानी जाएगी। इसी तारीख से उन्होंने स्वेच्छा से प्रोविनल सस्पेंशन शुरू किया था।

    सजा स्वीकार करने और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के इलाज के कार्यक्रम को पूरा करने का वादा करने के बाद नवाज का प्रोविजनल सस्पेंशन हटा लिया गया है। यदि नवाज आईसीसी की संतुष्टि के अनुसार नशा मुक्ति उपचार कार्यक्रम पूरा कर लेते हैं तो उन्हें अतिरिक्त बैन नहीं झेलना पड़ेगा। इसके साथ ही सजा को सिर्फ एक महीने का कर दिया जाएगा। नीदरलैंड के खिलाफ मैच में मोहम्मद नवाज के प्रदर्शन को उनके रिकॉर्ड से हटा दिया गया है। यह फैसला आईसीसी एंटी-डोपिंग कोड के अनुसार लिया गया है। इसके साथ ही तब से एक मई के बीच खेले गए मैचों का रिकॉर्ड भी नवाज के नाम के साथ नहीं जुड़ेगा।

  • पंजाब और हरियाणा सिविल सचिवालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    पंजाब और हरियाणा सिविल सचिवालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    चंडीगढ़ः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब दौरे पर है। पीएम मोदी के दौरे को लेकर भारी सुरक्षा फोर्स तैनात की गई है। वहीं पीएम मोदी के चंडीगढ़ पहुंचने से पहले पंजाब और हरियाणा सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर यह धमकी दी गई। इसके बाद पूरी बिल्डिंग को खाली करवा दिया गया। एनएसजी कमांडोज तैनात किए गए हैं।

    हालांकि तालाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मिली जानकारी के अनुसार, सचिवालय के सभी प्रवेश-निकास द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर आसपास के क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी गई। धमकी देने वाले की तलाश जारी है। साइबर और तकनीकी टीमें संदेश के स्रोत व भेजने वाले की पहचान में जुटी हैं।

    अधिकारियों ने किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्धारित कार्यक्रम को देखते हुए पहले से ही चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। लेकिन बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक सख्त कर दिया गया। सचिवालय के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

  • सड़क पार कर रही महिला को टाटा सूमो ने मारी टक्कर, चालक फरार

    सड़क पार कर रही महिला को टाटा सूमो ने मारी टक्कर, चालक फरार

    ऊना /सुशील पंडित: सदर थाना ऊना के तहत घंडावल में सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता गुलशन कुमार ने बताया कि 15 जुलाई की रात उसकी पत्नी सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार टाटा सूमो ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका होशियारपुर के लिवासा अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पंचायत चौकीदार से जातिसूचक गाली-गलौज व मारपीट, SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज

    पंचायत चौकीदार से जातिसूचक गाली-गलौज व मारपीट, SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित: जिले के हरोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्रां में पंचायत चौकीदार के साथ कथित जातिसूचक गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता प्रमोद कुमार निवासी बीदड़वाल ने पुलिस को बताया कि आरोपी कुलदीप कुमार पंचायत कार्यालय में तंबाकू का सेवन कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर जातिसूचक शब्द कहे, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

     

  • PM Modi के दौरे पर मिली नगर निगम कार्यालय और मॉडल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

    PM Modi के दौरे पर मिली नगर निगम कार्यालय और मॉडल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

    अलर्ट मोड पर प्रशासन, खाली करवाया स्कूल

    रोहतकः देश के प्रधानमंत्री आज हरियाणा के जिंद दौरे पर है, जहां उनके द्वारा हाइड्रोजन ट्रेन का उद्धघाटन किया गया। जिसके बाद अब वह चंडीगढ़ दौरे के लिए रवाना हुए। वहीं पीएम मोदी के दौरे के दौरान एक बार फिर से धमकी भरे ई-मेल मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार यह धमकी ईमेल के माध्यम से नगर निगम आयुक्त (कमिश्नर) की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई। दरअसल, रोहतक में नगर निगम कार्यालय और मॉडल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नगर निगम कार्यालय और मॉडल स्कूल को खाली करवा दिया गया है। स्कूल और निगम कार्यालय में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है, जबकि लोगों में डर देखने को मिल रहा है। नगर निगम के कमिश्नर सत्येन्द्र दुहन की मेल पर धमकी भरा मैसेज आया है, जिसके बाद से निगम कर्मचारी डरे हुए है। पूरे निगम कार्यालय को खाली करवा दिया है। वहीं, निगम के साथ ही मॉडल स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसके बाद सभी बच्चों की स्कूल से छुट्टी करके खाली करवाया गया है। फिलहाल धमकी की सत्यता की जांच की जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हैं। नगर निगम मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने बताया कि कमिश्नर सत्येंद्र दुहन की मेल पर एक मैसेज खालिस्तान के नाम से आया हुआ है, जिसमें नगर निगम और मॉडल स्कूल को उड़ाने की बात कही गई है। इस मामले में डीसी और एसपी से बात करके बिल्डिंग को खाली करवा दिया है। स्कूल की भी छुट्टी करवाई गई है। मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने बताया कि एसपी गौरव राजपुरोहित ने अपनी एजेंसी को जांच के लिए लगा दिया है। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। एसपी का कहना है कि फेक मेल है। लेकिन सावधानी के तौर पर बिल्डिंग को खाली करवाकर रंगशाला में कर्मचारियों को शिफ्ट किया गया है। मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने बताया कि अभी तक कोई दिक्कत नजर नहीं आ रही है। किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। वह खुद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण कार्यक्रम में बैठे हुए थे, जब उन्हें इसके बारे में पता चला। वह कार्यक्रम को छोड़कर आए हैं और स्थिति का जायजा लिया है।
  • प्रदेश में पीजी मेडिकल सीटों का अब तक का सबसे बड़ा विस्तार प्रस्तावित

    प्रदेश में पीजी मेडिकल सीटों का अब तक का सबसे बड़ा विस्तार प्रस्तावित

    277 से बढ़ाकर 597 पीजी सीटें करने का प्रस्ताव

    शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार ने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) मेडिकल सीटों की संख्या 277 से बढ़ाकर 597 करने का प्रस्ताव रखा है। एक ही चरण में पीजी सीटों में इतनी बड़ी बढ़ोतरी पहली बार प्रस्तावित की गई है। इससे प्रदेश के छात्रों को राज्य में ही स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने के अधिक अवसर मिलेंगे। साथ ही विभिन्न विषयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने में सहायता मिलेगी और प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। पीजी डॉक्टर मरीजों के इलाज, चिकित्सा शिक्षा और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इसलिए पीजी छात्रों की संख्या बढ़ने से राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में मरीजों की देखभाल भी बेहतर होगी। प्रस्ताव के अनुसार इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी) शिमला में पीजी सीटें 139 से बढ़ाकर 230, डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में 99 से बढ़ाकर 156, श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, मंडी में 24 से बढ़ाकर 79, डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नाहन में 3 से बढ़ाकर 35, पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, चंबा में 4 से बढ़ाकर 32 तथा डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में 8 से बढ़ाकर 65 करने का प्रस्ताव है। इस विस्तार को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने पिछले तीन वर्षों में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर विशेषज्ञ के 218 नए पद भी सृजित किए हैं। इनमें डॉ. राजेंद्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में 54, डॉ. वाई.एस. परमार चिकित्सा महाविद्यालय नाहन में 31, पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में 32, श्री लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सा महाविद्यालय मंडी में 36, डॉ. राधाकृष्णन चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में 63 तथा अटल इंस्टीट्यूट ऑॅफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी चमियाना में 2 पद शामिल हैं। इन पदों के सृजन से विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होंगी, पीजी चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में आधुनिक सुविधाओं के विकास और विशेषज्ञ मानव संसाधन बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है। सरकार का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा को मजबूत बनाकर प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सीनियर रेजिडेंट बड़े अस्पतालों और चिकित्सा महाविद्यालयों की रीढ़ होते हैं। वह मरीजों के उपचार, चिकित्सा शिक्षा, शोध और क्लीनिकल प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह शिक्षकों और मेडिकल छात्रों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं तथा अस्पतालों की सेवाओं को सुचारु रूप से चलाने में योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि पीजी सीटों में बढ़ोतरी से प्रदेश में अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक तैयार होंगे, जो लोगों की बढ़ती स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने में मदद करेंगे। प्रदेश सरकार चिकित्सा महाविद्यालयों में आधुनिक भवन, अत्याधुनिक जांच सुविधाएं व प्रयोगशालाएं और बेहतर शिक्षण संसाधन उपलब्ध करवा रही है ताकि गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करना और विशेषज्ञ चिकित्सकों के प्रशिक्षण की क्षमता बढ़ाना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इन प्रयासों से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर होगी और लोगों को विशेषज्ञ उपचार के लिए दूसरे राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हिमाचल को चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट राज्य के रूप में विकसित करना है। इसके लिए आधारभूत ढांचे, मानव संसाधन और आधुनिक तकनीक पर निरन्तर निवेश किया जा रहा है।