Blog

  • लतीफपुरा में महिला के खिलाफ FIR दर्ज, देखें वीडियो

    लतीफपुरा में महिला के खिलाफ FIR दर्ज, देखें वीडियो

    पर्चा दर्ज होने पर महिला का आया बयान

    जालंधर, वरुण/हर्ष: कमिश्नरेट पुलिस ने मंगलवार को लतीफपुरा निवासी एक महिला के खिलाफ मुफ्त खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए अपनी वित्तीय स्थिति को छुपाकर अवैध रूप से राशन कार्ड बनाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस का कहना है कि महिला के मुफ्त राशन से सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी महिला की पहचान लतीफपुरा मॉडल टाउन निवासी मनजीत कौर के रूप में हुई है।

    उन्होंने आगे कहा कि खाद्य आपूर्ति अधिकारी मुनीश कुमार से प्राप्त शिकायत के अनुसार आरोपी महिला ने वर्ष 2021 में अपनी आर्थिक स्थिति की गलत जानकारी देकर अपने नाम से नीला कार्ड बनवाया था। सब्सिडी वाले खाद्यान्न के लाभ के लिए चार सदस्यों का पंजीकरण किया गया था, जिन्होंने बाद में मशीन पर अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराकर कई बार लाभ उठाया।

    पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सब्सिडी वाला अनाज गरीब और जरूरतमंद लाभार्थियों के लिए है, जबकि आरोपी परिवार के पास पहले से ही एक लग्जरी कार नंबर PB08EZ0063 है। इसके अलावा आरोपी महिला का बेटा आयकर दाता है जबकि इस अनाज योजना के नियमानुसार लाभार्थी की पारिवारिक आय 60,000 प्रति वर्ष से कम होनी चाहिए। इस प्रकार, आरोपी परिवार पॉलिसी के तहत निर्धारित आवश्यक मानदंडों को पूरा नहीं करता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

    चाहल ने कहा कि गरीब लोगों के लिए आने वाला अनाज आर्थिक रूप से संपन्न इस परिवार द्वारा अवैध तरीके से ले जाया जा रहा है। यह योजना केवल उन गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए है जो अपनी रोजी-रोटी का खर्च नहीं उठा सकते, जबकि इस परिवार ने इस कार्ड को मुफ्त भोजन के लिए बनाने के लिए अपनी वित्तीय जानकारी छिपाई।

    वहीं इस मामले को लेकर मनजीत कौर ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें महिला ने अपने खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को झूठा बताया है। इस दौरान महिला ने कहाकि एफआईआर में दर्ज की गई गाड़ी बेटे को उसके मामा ने दी थी और मेरे बेटे की मेरी आय में कोई भूमिका नहीं है। महिला का कहना है कि वह और उसकी बेटी घर में अलग रोटी बनाते है। उनके पास आय का कोई साधन नहीं है। सरकार झूठे दस्तावेज बनाकर हमें डराना चाहती है।

  • Union Budget 2023 LIVE: सरकार का रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर-निर्मला सीतारमण

    Union Budget 2023 LIVE: सरकार का रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर-निर्मला सीतारमण

    नई दिल्लीः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं। निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह अमृतकाल का पहला बजट है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था सही दिशा में चल रही है और सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर है। निर्मला सीतारमण ने कहा, दुनिया ने भारतीय अर्थव्यवस्था को चमकता हुआ सितारा माना है। दुनिया में भारत का कद बढ़ा है। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले के इस बजट को काफी अहम माना जा रहा है।

    भारत का यह बजट ऐसे समय पर पेश होने जा रहा है, जब दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की रफ्तार धीमी हो गई है और संभावित मंदी की ओर जा रही हैं। ऐसे में दुनियाभर की नजर मोदी सरकार के बजट पर है। वहीं, दूसरी ओर संसद में सरकार द्वारा जो आर्थिक सर्वे पेश किया गया, उसमें भी विकास दर 6-6.8% रहने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में भारत को दुनिया की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में माना जा रहा है। सरकार का खास जोर है कि रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकें। भारत की ओर से G20 की अध्यक्षता बड़ा अवसर है और ये भारत की ताकत को दिखाता है।

  • पैलेस में फोटोग्राफी दौरान युवक की मौत

    पैलेस में फोटोग्राफी दौरान युवक की मौत

    लुधियाना: पक्खोवाल रोड पर पैलेस में फोटोग्राफी करने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। फोटोग्राफी दौरान युवक को बिजली की तार की चपेट में आने से जोरदार झटका लगा। लोगों की मदद से युवक को गुरदेव अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए डीएमसी रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही युवक ने दम तोड़ दिया।

    कुलीयेवाल के रहने वाले परविंदर उर्फ कृष के रूप में हुई है। वह यहां अपने चाचा परमजीत सिंह उर्फ विक्की के साथ रहा था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक परविंदर के चाचा परमजीत सिंह ने कहा कि उनका भतीजा अर्जुन शर्मा के साथ फोटोग्राफी का काम करता था। जिस पैलेस में वह काम करने गए थे उस पैलेस में संचालकों की लापरवाही के कारण परविंदर की मौत हुई है। पैलेस में बिजली की तारों की सप्लाई सही नहीं थी, जिस कारण परविंदर को करंट का झटका लगा और उसकी मौत हो गई। चाचा परमजीत सिंह ने ललतों पुलिस चौकी में पैलेस संचालकों के खिलाफ शिकायत दी है।

  • निगम की कार्रवाई: दरगाह की दीवार पर चलाई डिच, देखें वीडियो

    निगम की कार्रवाई: दरगाह की दीवार पर चलाई डिच, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण : शहर में देर रात नगर निगम ने हंसराज स्टेडियम के दफ्तर के पास दरगाह की दीवार पर डिच मशीन चला दी। इससे दरगाह को भी कुछ नुकसान हुआ है। जैसे मुस्लिम समुदाय को निगम का इस कार्रवाई का पता चला तो वह भड़क गए। समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए और सभी ने इकट्ठे होकर नगर निगम कमिश्नर अभिजीत कपलिश के मॉडल टाउन स्थित घर के बाहर धरना लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। इस मामले को लेकर नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कलिश ने कहा कि जमीन नगर निगम की है। अपनी जगह को प्रोटेक्ट करने के लिए कार्रवाई की गई है। कपलिश ने कहा कि यदि वक्फ बोर्ड के पास पोजैशन फाइल किया है या पोजैशन वारंट है तो फिर वह अपना कब्जा ले लेते। कमिश्नर ने कहा कि यह ट्रेस पासिंग का मामला है।

    वहीं दूसरी ओर दरगाह की दीवार गिराए जाने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि यदि निगम को लग रहा था कि दीवार गलत है तो वह नोटिस जारी करते कोई चेतावनी पत्र भेजते । लेकिन निगम ने चोरों की तरह रात को बिना किसी नोटिस के कार्रवाई की है। समुदाय के नेताओं ने कहना है कि कानून किसी अवैध निर्माण को गिराना हो तो नोटिस देना जरूरी है। लेकिन निगम ने कोई भी रूल फालो नहीं किया। दरगाह की दीवार तोड़ने को लेकर अधिकारी आमने-सामने हो गए हैं। वक्फ बोर्ड के प्रशासक एडीजीपी एमएफ फारूकी ने कहा कि जिस जमीन पर निगम ने दीवार गिराई है वह वक्फ बोर्ड की है। दीवार अपनी जमीन को कवर करने के लिए बनाई गई थी ताकि कोई कब्जा न कर सके। निगम के पास कोई दस्तावेज हैं तो वह दिखाए। बिना नोटिस दीवार गिराना गलत है।

    इस पर डीसीपी जगमोहन ने कहा कि वह उन पर भरोसा रखें सुबह 11 बजे निगम के अधिकारियों के साथ उनकी बैठक करवा देंगे। जो भी उनका मसला है वह खुद बैठ कर सुलझाएंगे। उन्होंने कहा कि धरना प्रदर्शन से माहौल खराब होता है। इसके बाद आश्वासन मिलने पर समुदाय के लोग उठकर चले गए।

    मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना था कि उनके समुदाय को दबाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन वह दबने वाले नहीं है। निगम ने दरगाह की दीवार पर नहीं बल्कि उनकी आस्था पर बुलडोजर चलाया है। उन्होंने कहा कि यदि कल कल 11 बजे तक कोई हल नहीं निकला, निगम ने दीवार ना बनाई को वह धरने लगा कर सड़कें जाम करेंगे।

  • Jalandhar Public School की पूर्व टीचर 3 दुकानों से सामान चोरी करती हुई काबू, देखें CCTV 

    Jalandhar Public School की पूर्व टीचर 3 दुकानों से सामान चोरी करती हुई काबू, देखें CCTV 

    थाने में माफी मांग कर छुड़वाई जान

    स्कूल कॉर्डिनेटर ने कहा इस घटना का हमारी प्रिंसिपल से कोई संबंध नहीं 

    जालंधर, वरुण/हर्ष: सूर्य एनक्लेव के कमल विहार में स्थित Jalandhar Public School संस्थान की स्कूल की पूर्व टीचर लीना दत्ता बीते दिन मॉडल टाउन में 3 दुकानों में सामान चोरी करती काबू की गई। उक्त महिला ने पहले जैन सन्स की एक दुकान से कॉस्मेटिक का सामान चुराया उसके बाद जैन सन्स की दूसरी दुकान से नाइटसूट चुराया। इसके बाद उक्त महिला तीसरी दुकान माडर्न बुक्स में गई, जहां से उसने स्टेशनरी का सामान चुराया। इस दौरान दुकानदार में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से महिला को चोरी करते काबू कर लिया गया। दरअसल, उक्त टीचर मॉडल टाउन मार्केट स्थित जैन सन्स में खरीदारी करने आई थी। महिला की इस हरकत के बाद मॉडल टाउन मार्कीट में काफी देर तक हंगामा होता रहा। 

    मॉडल टाउन मार्केट में हुए हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद वहां पर पुलिस आ गई, लेकिन महिला पुलिस के साथ थाने चलने को तैयार नहीं थी। जैसे-तैसे करके पुलिस महिला को थाने ले गई। थाने में जब महिला पुलिस कर्मियों ने गंभीरता से पूछताछ की, तब जाकर खुलासा हुआ कि उसने तीन दुकानों से सामान चोरी किया था। जिसमें से एक दुकान का सामान तो उसने अपने कोर्ट में छुपा लिया था। जबकि अन्य दो दुकानों से चुराया समान उसने अपनी एक्टिवा में छुपा लिया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। थाने में जाकर महिला ने कहा कि वह दिमागी रूप से परेशान है। महिला ने थाने में जाकर सबके सामने अपनी इस हरकत पर माफी मांग कर अपनी जान छुड़वाई। मॉडल टाऊन मार्किट के दुकानदारों ने महिला के अहोदे और उम्र का लिहाज कर थाना में कोई लिखित शिकायत नहीं दी।

    क्या कहता है स्कूल?

    मॉडल टाउन मार्किट में टीचर द्वारा चोरी करने की घटना के बाद जालंधर पब्लिक स्कूल का बयान सामने आया है। स्कूल कोऑर्डिनेटर अभिषेक ने एनकाउंटर न्यूज से बात करते हुए कहा है कि उनके स्कूल की प्रिंसिपल इस समय सुरिंदर कौर हैँ और उनका इस घटना से कोई लेना देना नहीं है। चोरी करते पकड़ी गई महिला स्कूल की पूर्व अध्यापिका लीना दत्ता है जिसे 3 साल पहले स्कूल की मैनेजमेंट ने निकाला दिया था।

  • “छात्र गर्जना” का हुआ सफल आयोजन

    “छात्र गर्जना” का हुआ सफल आयोजन

    उद्घाटन सत्र, शैक्षणिक व समाजिक परिदृश्य पर प्रस्ताव पारित कर खुला मंच के साथ हुआ संपन्न*

    ऊना/ सुशील पंडित : आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज़िला सम्मेलन “छात्र गर्जना” का सफल आयोजन किया गया।इस सम्मेलन में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि यशपाल कवर ,वशिष्ठ अतिथि अ.भा.वि.प. प्रांत अध्यक्ष डॉ सुनील ठाकुर , स्वागत समिति अध्यक्ष अजय ठाकुर , स्वागत समिति मंत्री मनीष, ज़िला सम्मेलन के सयोजक हितेश , अ.भा.वि.प. ज़िला सयोजक अरूण कौशल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। स्वागत समिति अध्यक्ष अजय ठाकुर ने अपने संबोधन कहा कि अ.भा.वि.प. अपने 75वर्ष पुरे करने जा रहा है। ये हर कार्यकर्ता के लिए गर्व की बात है। वहीं इस कार्यक्रम के वरिष्ठ अतिथि अ.भा.वि.प. प्रांत अध्यक्ष डॉ सुनील ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि अ.भा.वि.प. निरंतर संस्कार युक्त शिक्षा पर ज़ोर देती रही है। युवा देश की उन्नति व विकास में अहम भूमिका निभा रहे है। विश्व में भारत का डंका बजे इस के लिए हमें मिलकर कार्य करना होगा। ज़िला सम्मेलन के संयोजक हितेश ने ज़िला ऊना का वर्तमान शैक्षणिक व समाजिक परिदृश्य पर प्रस्ताव पेश  व पारित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यशपाल कवर ने अपने संबोधन मे कहा कि विद्यार्थी परिषद एक ऐसा छात्र संगठन है जो केवल छात्रों तक ही सीमित नहीं है। ऐसे अनेकों कार्य विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने देश की एकता व अखंडता बनाए रखने के लिए किए है। 

    इसके बाद ज़िला सम्मेलन के संजोयक द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज़िला ऊना के शक्षणिक परिदृश्य एवम समाजिक परिदृश्य पर प्रस्ताव रखा गया जिस में ज़िला में मैडिकल/फोरेंसिक कॉलेज एवम खेल विश्वविद्यालय खोलने, कुटलैहड़ में पर्यटन, अवध खनन पर रोक, आवारा पशुओं के लिए उचित पर प्रबंध, नशा माफिया पर रोक, शिक्षा के बड़ते निजी करण पर गौर, एवम बर्तमान में ज़िला के महाविद्यालय एवम ज़िला पुस्तकालय को सुदृढ़ करने पर रखा गया जिसे ऊना की युवा शक्ति द्वारा ॐ के उच्चारण के साथ पारित किया गया।

    इस के बाद खुला मंच का आयोजन किया गया। जिस में अ.भा.वि.प. प्रांत सह – मंत्री शिल्पा ने विद्यार्थी परिषद पर विस्तार में बताते हुए कहा कि एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो केवल भारत मे ही नहीं दुनिया के अन्य देशों में अनेकों आयामों के माध्यम से कार्य कर रहा है।  अ.भा.वि.प. विभाग संयोजक ऊना दीक्षित ने अपने संबोधन में निजी शिक्षा संस्थान के शिक्षा व्यपारिकरण पर बोलते हुए कहा कि निजी शिक्षा संस्थान फीस के नाम पर तो बड़े बड़े आंकड़े दिखा देते है लेकिन सुविधाओं की बात करे तो छात्र को प्रतरणा झेलनी पड़ती है। बही कुछ निजी शिक्षण संस्थान कॉन्वेंट स्कूल के नाम पर धर्मांतरण को बढ़ावा दे रहे है।

    इसके बाद इकाई ऊना सोशल मीडिया प्रमुख जगदीप ने ऊना में नशे के बढ़ते प्रकोप के बारे में बोला एवम पंजाब से सीमा होने के चलते यहां भी नशे एक बहुत बड़ी समस्या बन चुका हैं इसके बाद इकाई उपाध्यक्ष अंकिता ने अपने वक्तव्य में बताया की कैसे राजकीय महाविद्यालयो में में भी मूलभुत सुविधाओ की कमी है एवम महाविद्यालय तो जगह जगह है लेकिन प्रध्यापक नहीं हैं एवम सरकार से मांग रखी की जल्द से जल्द प्रध्यापको की भर्ती की जाए।

  • प्राथमिकता के आधार पर एकल नारी महिलाओं की समस्याओं का किया जाएगा हल: डीसी 

    प्राथमिकता के आधार पर एकल नारी महिलाओं की समस्याओं का किया जाएगा हल: डीसी 

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में एकल नारी कृषि सहकारी सभा की डीसी उना की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई। इस बैठक में जिला भर की तमाम एकल नारी कृषि सहकारी सभा की महिला सदस्यों ने भाग लिया। इस  जनसुनवाई में महिलाओं को आ रही समस्याओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जिसको जिलाधीश राघव शर्मा ने बड़े विस्तारपूर्वक सुना। एकल नारी कृषि सहकारी सभा में वह महिलाएं शामिल है जो अकेली है और अपने दम पर अपनी ज़िंदगी जी रही है और साथ में अपने बच्चों का पेट पाल रही हैं।
    डीसी उना ने बताया की आज की जनसुनवाई में महिलाओं ने अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा है उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों से जुड़ी हुई समस्याएं उनके सामने आई हैं उन्होंने कहा कि यह महिलाएं कठिन परिश्रम कर अपनी जिंदगी का गुजर बसर कर रही हैं ।इनकी समस्याओं को प्राथमिकता के तहत  जल्द हल करवाने के आदेश दिए जाएंगे साथ ही इनको सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ इन्हे मिल सके इसके बारे में भी इन्हें जानकारी दी गई है ताकि जिनके बच्चे पढने वाले है बह इस योजना के तहत उनको पढ़ा सकें। 
    एकल नारी कृषि सहकारी सभा की अध्यक्ष कांता शर्मा ने बताया कि आज बचत भवन में डीसी उना ने जनसुनवाई के तहत उनकी समस्याओं को सुना है और प्राथमिकता के तहत उनकी समस्याओं को जल्द हल करवाने का उन्हें आश्वासन दिया है उन्होंने एकल नारी महिलाओं की समस्याओं को जल्द हल करवाने के लिए डीसी उना का आभार प्रकट किया है।
  • तेजधार हथियार से युवक का कत्ल

    तेजधार हथियार से युवक का कत्ल

    पटियाला : सरहंद रोड पर एक युवक की तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान मोरिंडा निवासी दीपक मट्टू के रूप में हुई है। त्रिपड़ी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती दीपक मट्टू के दोस्त सागर ने बताया कि वह दोनों पेंटर का काम करते हैं। दोनों आज किसी काम से पटियाला आए थे।

    सरहंद रोड स्थित गुरुद्वारा दुखनिवारन साहिब के सामने पेट्रोल पंप के पास मणि नाम के युवक ने उन पर हमला कर दिया। इसी दौरान मणि दीपक के किरच मारकर मौके से फरार हो गया। वह दीपक को किसी की मदद से राजिंदर अस्पताल लेकर आया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सागर ने कहा कि उन पर हमला क्यों किया गया, इसके बारे में कुछ पता नहीं है। फिलहाल दीपक के परिवार को सूचना दे दी गई है, उनके आने पर ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकता है।

  • प्रदेश का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुकेश अग्निहोत्री

    प्रदेश का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुकेश अग्निहोत्री

    ऊना/सुशील पंडित : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ में आयोजित आभार उत्सव में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने अपार समर्थन के लिए हरोली विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों से उन्हें क्षेत्र की जनता का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है, जिसके लिए वह सदैव ऋणी रहेंगे।

    उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल तथा हर खेत के लिए सिंचाई सुविधा प्रदान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि बीत क्षेत्र के लिए 75 करोड़ रुपये की लागत से बीत-2 सिंचाई योजना तैयार की जा रही है।

    उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का संतुलित व समान विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र का चंहुमुखी विकास बिना किसी राजनीतिक भेदभाव से सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने  कहा कि क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हरोली उत्सव तथा ऊना उत्सव पुनः शुरू किए जाएंगे।

    समारोह में प्रमुख कलाकार मशहूर सूफी पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल, हिमकैपस नर्सिंग महाविद्यालय बढेड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगड़ के विद्यार्थियों, भाषा कला एवं संस्कृति विभाग और नटराज सांस्कृतिक दल बिलासपुर के कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी डॉक्टर सिम्मी अग्निहोत्री व सुपुत्री आस्था अग्निहोत्री, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रमोद कुमार, हरोली कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि तथा भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

  • SHO को  मारने की नीयत के आरोप में 3 के खिलाफ मामला दर्ज

    SHO को मारने की नीयत के आरोप में 3 के खिलाफ मामला दर्ज

    बेगोवाल : थानाध्यक्ष बेगोवाल को ड्यूटी के दौरान जान से मारने की नीयत से गाड़ी से टक्कर मारने के आरोप में 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार 28 जनवरी की देर रात एसएचओ दीपक शर्मा ने पुलिस पार्टी के साथ भदास चौक पर नाका लगाया हुआ था।

    इसी दौरान फिटनेस जिम के बाहर एक आई20 कार रुकी, जिसमें 4 लोग सवार थे। एसएचओ के अनुसार जब गाड़ी रुकी तो उन्होंने पास जाकर देखा तो कार के आगे और पीछे के शीशे टूटे हुए थे। इसी बीच कार चालक बिक्रमजीत सिंह को कार के कागजात दिखाने को कहा और वह कार में बैठ गया, लेकिन उसने कार के पीछे खड़े एसएचओ दीपक शर्मा को मारने की नीयत से उस पर कार चढ़ा दी।

    इससे दीपक शर्मा बुरी तरह जख्मी हो गए, जिनका इलाज जालंधर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बेगोवाल थाना पुलिस ने एसएचओ दीपक शर्मा को जान से मारने की कोशिश के आरोप में बिक्रमजीत सिंह निवासी डेरा बाबा नानक, सीता रानी पत्नी गुरविंदर सिंह निवासी बेगोवाल, हरप्रीत कौर पत्नी बलजीत सिंह निवासी अमृतसर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।