Home Mohali पंजाब: नकली पत्रकार नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब: नकली पत्रकार नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

फिरोजपुर: देश में 2024 के चुनावों की घोषणा के बाद चुनावी अभियान के दौरान पंजाब पुलिस ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। जिस के तहत अलग-अलग नाकों पर चेकिंग के दौरान पुलिस कई गाड़ियों को रोक चैक कर रही थी। इसी दौरान दूर से आ रही आई-20 में लगे हूटर को देखकर गाड़ी को रोका गया। रोब दिखने के लिए प्रेस का दुरुपयोग किया जा रहा था। पुलिस ने चेकिंग के दौरान जब एक गाड़ी को रोका तो हैरान कर देने वाली बात यह सामने आई। गाड़ी में एक प्राइवेट प्रेस का स्टीकर लगा हुआ था और तलाशी के दौरान उसमें से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी में लगे हूटर को भी अपने कब्जे में ले लिया और ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटकर गाड़ी और मालिक को पुलिस के हवाले कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी। प्रेस के नाम पर कैसे कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और वीआईपी होने का सबूत भी दिया जा रहा है।

वीडियो देखने के लिए link पर click करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here