Home Mohali पंजाब : ससुरालियों से तंग आकर युवक ने लगाई नहर मे छलांग, मौत , देखे वीडियो   

पंजाब : ससुरालियों से तंग आकर युवक ने लगाई नहर मे छलांग, मौत , देखे वीडियो   

0

फिरोजपुर : ससुराल वालों से तंग आकर युवक द्वारा नहर में कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक लवप्रीत का पहली पत्नी से तलाक हो चुका था। छह महीने पहले ही उसकी दूसरी शादी फिरोजपुर के तुबर भान गांव की एक लड़की के साथ हुई थी। 

मृतक बेकरी की दुकान पर काम करता था। परिवार का आरोप है कि मृतक के ससुराल वाले उसे मानसिक रूप से परेशान करते थे। पिछले दिन वह अपनी मोटरसाइकिल पर काम पर गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा।

पुलिस को मृतक का मोटरसाइकिल और जोड़ी चप्पलें सरहंद नहर पर मिलीं और पंजाबी में लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ।  जिसमें मृतक ने अपने ससुराल वालों से तंग आकर अपनी जान देने की बात लिखी थी। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार की शिकायत और सुसाइड नोट की जांच कर पुलिस ने युवक के ससुराल परिवार के 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here