Blog

  • Punjab News: University के बाहर VC के खिलाफ प्रदर्शन दौरान 3 छात्रों की बिगड़ी हालत, कमेटी के 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा

    Punjab News: University के बाहर VC के खिलाफ प्रदर्शन दौरान 3 छात्रों की बिगड़ी हालत, कमेटी के 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा

    पटियालाः राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ में छात्रों द्वारा लगातार वीसी के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। दरअसल, बुधवार को चौथे दिन जारी प्रदर्शन के दौरान 3 छात्रों की हालत गर्मी के कारण बिगड़ गई। बता दें कि हास्टल की छात्राओं ने वीसी पर रहन-सहन को लेकर टिप्पणी करने के आरोप लगाए थे, जिसके बाद से विद्यार्थी धरना पर हैं। उधर, मामले को लेकर बनाई 9 सदस्यीय कमेटी के तीन सदस्यों कंट्रोलर एग्जामिनेशन डा. शरणजीत कौर, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डा. मनोज शर्मा और असिस्टेंट प्रोफेसर डा. जसलीन केवलानी ने इस्तीफा दे दिया।

    एक सदस्य ने बताया कि यूनिवर्सिटी अथारिटी ने मंगलवार को विद्यार्थियों के साथ बैठक में चंद मिनट पहले ही उन्हें बताया गया, जिस कारण पहुंचना असंभव था। उन्हें लगा कि शायद यूनिविर्सिटी अथारिटी उन्हें इस मसले से दूर रखना चाहती है, इसके चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया। आरजीएनयूएल की स्टूडेंट बॉडी ने एक स्टेटमेंट जारी करके यूनिवर्सिटी प्रशासन पर प्रदर्शन में शामिल विद्यार्थियों के परिवारों को धमकाने का आरोप लगाया।

    उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों के परिवारों से संपर्क करके उन्हें यूनिवर्सिटी से निकालने की धमकियां दी गईं। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि मीटिंग के लिए वाइस चांसलर खुद आएं। वह किसी अन्य अधिकारी के साथ मीटिंग नहीं करेंगे। उन्होंने बुधवार को फिर वाइस चांसलर के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि ला यूनिवर्सिटी के वीसी की तरफ से लड़कियों पर पहनावे को लेकर अभद्र टिप्पणी करना अत्यंत शर्मनाक है।

    महिला आयोग को मामले का संज्ञान लेकर वीसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राज गिल ने भी छात्राओं और वाइस चांसलर से मुलाकात की। उन्होंने दावा किया विद्यार्थियों की मांगों के मद्देनजर एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों की सहमति से सदस्य शामिल होंगे। कमेटी मामले की जांच उपरांत निष्पक्ष रिपोर्ट सौंपेगी। उन्होंने कहा कि यह मामला छात्राओं से जुड़ा हुआ है। महिला आयोग इसे लेकर पूरी तरह से गंभीर है।

  • जितिया स्नान के दौरान हुआ बड़ा हादसा, डूबने से 40 लोगों की मौत

    जितिया स्नान के दौरान हुआ बड़ा हादसा, डूबने से 40 लोगों की मौत

    बिहारः देशभर में जितिया व्रत का त्योहार मनाया जा रहा है। 3 दिवसीय उत्सव के दौरान लोग गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। खासकर बिहार में इस त्योहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला, लेकिन बुधवार को जितिया स्नान के दौरान कई हादसे में हुए। अलग-अलग शहरों में हुए हादसों में करीब 50 लोगों के उफनती गंगा में डूबने की खबर है, इनमें से 40 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। अकेले औरंगाबाद में तालाब में नहाते समय 10 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा चंपारण, सारण, सीवान, पटना, रोहतास, अरवल, कैमूर में भी हादसे हुए हैं। इन हादसों पर बिहार सरकार ने संज्ञान लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।

    जितिया स्नान के लिए तालाब में नहाने उतरे 8 लोगों की डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में 2 महिलाएं और 6 बच्चियां शामिल हैं। यह हादसा बारुण शहर के इटहट गांव और मदनपुर शहर के गांव कुशा में हुआ। कुशा गांव के तालाब और इंटहट गांव से गुजर रही बटाने नदी से 4-4 बच्चों की लाशें मिलीं। मृतकों की पहचान कुशहा गांव निवासी उपेन्द्र यादव के 8 वर्षीय बेटे अंकज कुमार, बीरेंद्र यादव की 13 वर्षीया बेटे सोनाली कुमारी, युगल यादव की 12 साल की बेटी नीलम कुमारी, सरोज यादव की 12 साल की बेटी राखी कुमारी उर्फ काजल कुमारी, इटहट गांव निवासी गौतम सिंह की 19 साल की बेटी निशा कुमारी, 11 साल की अंकु कुमारी, गुड्डू सिंह की 12 साल की बेटी चुलबुली, मनोज सिंह की 10 साल की बेटी लाजो कुमारी के रूप में की गई है।

    पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाली सुनौती नदी में उपेंद्र कुमार यादव का 8 वर्षीय बेटा शैलेश कुमार और संजय कुमार यादव की 5 साल की बेटी अंशु प्रिया डूब गई। परसौनी गांव निवासी रंजीत साह पत्नी रंजीता देवी (35) और 12 साल की बेटी राजनंदनी कुमारी डूब गई। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव विशुनपुरा के बाबूलाल राम के 10 साल के बेटे की डूबने से मौत हुई। चंपारण के गांव दानियाल परसौना में मनोज पटेल के 10 साल के बेटे शिवम कुमार और खोभारी साह के 11 साल के पुत्र विवेक कुमार की मौत हुई। सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव सबदरा राधे श्याम साह की 12 साल की बेटी शोभा कुमारी की मौत हो गई।

    दाउदपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव भरवलियां में श्रवण प्रसाद सोनी के 13 साल के बेटे गोलू कुमार की मौत हुई। सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव पकवालिया मुखिया यादव के बेटे शुभम यादव की मौत हुई। पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव अमनाबाद हलकोरिया चक में शिवनारायण राय की बेटी अंजली कुमारी की मौत हुई। रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव में 8 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बख्तारी सूर्य मंदिर के तालाब में 8 साल की बच्ची डूब गई। कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव तरहनी में सोहन बिंद के 10 साल के बेटे रोहन बिंद की मौत हो गई।

     

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार ! नाबालिग से 70 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार ! नाबालिग से 70 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां 70 वर्षीय व्यक्ति ने 9 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। घटना फतेहगढ़ चूड़ियां की है। घटना की सूचना जब इलाका निवासियों को मिली तो उन्होंने बुजुर्ग की जमकर पिटाई की और फतेहगढ़ चूड़ियां रोड़ पर स्थित पुलिस चौंकी में पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं इस मामले को लेकर मोहल्ला निवासियों ने बताया कि बुजुर्ग प्रवासी मजदूर है और फतेहगढ़ चूड़ियां के इलाके में ही रहता है। उक्त व्यक्ति ने गली में ही रहने वाली 9 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है। जिसके बारे में जब इलाका निवासियों को पता लगा तो सभी मिलकर आरोपी को काबू कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इलाका निवासियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने उक्त बुजुर्ग आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर जब मीडिया ने पुलिस से बात करने की कोशिश की तो पुलिस ने मीडिया से दूरी बना ली। इस दौरान पुलिस अधिकारी मीडिया के कैमरे से भागते हुए दिखाई दिए।

    70 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, देखें वीडियो

  • Jalandhar News: लावारिस हालत में Train से मिली लड़की

    Jalandhar News: लावारिस हालत में Train से मिली लड़की

    जालंधरः पुलिस पार्टी ने ट्रेन से लावारिस हालत में एक लड़की को बरामद किया है, जो घर से लापता हुई बताई जा रही है। लड़की के बारे में परिजनों को सूचित किया गया जोकि यू पी. के रहने वाले हैं। परिजनों द्वारा लड़की के लापता होने के बारे में एफ.आई. आर. भी दर्ज करवाई गई थी, पुलिस मामले की जांच कर रही है और लड़की को चाइल्ड होम केयर गांधी वनिता आश्रम भेजा गया है।

    जानकारी देते हुए जी.आर.पी. थाने के अधिकारी ने बताया कि ट्रैन से 12-13 साल की लड़की लावारिस हालातों में मिली थी, जिसकी सूचना जी.आर.पी. को दी गई, जिसपर कार्रवाई करते हुए ए.एस.आई. अशोक कुमार लड़की को लेकर जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे।

    जी.आर.पी. थाने की महिलाकर्मी द्वारा लड़की से जानकारी प्राप्त की गई, जिससे पता चला कि की उक्त लड़की यी.पी. की रहने वाली है, जिसके आधार पर पुलिस ने गुगल मैप के जरिए संबंधित थाने में सपर्क किया ओर लड़की के लापता होने संबंधी पुष्टि की गई। मिली जानकारी के मुताबिक परिजनों द्वारा लड़की के लापता होने के संबंध में एफ. आई. आर. भी दर्ज करवाई गई है। जी. आर. पी. थाने द्वारा यू.पी. थाने के जांच अधिकारी के साथ संपर्क किया गया, जोकि शुक्रवार को लड़की के परिजनों के साथ जालंधर पहुंच रहे हैं।

  • मैनहोल में गिरी महिला, मौत

    मैनहोल में गिरी महिला, मौत

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र की राजधानी में भारी बारिश के बीच एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुंबई के अंधेरी इलाके में एक महिला मैनहोल में गिर गई। मृतक महिला की पहचान विमल अनिल गायकवाड़(45) के तौर पर हुई है।    महिला को बाहर निकालने के लिए करीब एक घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद 100 मीटर दूर तक बह जाने के बाद महिला को तीसरे ढक्कन से बाहर निकाला जा सका।

    फायरमैन ने महिला को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन महिला की मौत हो गई। मैनहोल से बाहर निकालने के बाद महिला को कूपर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डाक्टर के मुताबिक महिला को रात 11.37 बजे मृत घोषित कर दिया गया था।

    बता दें कि मुंबई के कई इलाकों में बुधवार दोपहर से ही बारिश हो रही है. हालात बिगड़ने के बाद मुंबई में आज (26 सितंबर) स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है।

  • Punjab News: Police Station के सामने कपड़े की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News: Police Station के सामने कपड़े की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    अमृतसरः पुलिस स्टेशन के सामने कपड़े की फैक्ट्री में आज अलसुबह भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। दरअसल, फोकल प्वाइंट में कपड़े की फैक्ट्री में भयानक आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई।

    मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। मामले की जानकारी देते हुए फायर अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली कि फोकल प्वाइंट स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में आग लग गई है, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। फायर कर्मी ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए 25 से 30 गाड़ियां लग चुकी है।

    लेकिन कपड़ा होने के कारण आग फैल रही है, जिसके चलते आग पर काबू पाने में कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री के अंदर का सारा सामान जलकर राख हो गया। फायर कर्मी ने कहा कि लेकिन उनकी ओर से लगातार अन्य सामान को बचाने की कोशिश की जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

  • Punjab News: New Car में सवार होकर माथा टेक कर आ रहे परिवार की नहर में गिरी गाड़ी, देखें वीडियो

    Punjab News: New Car में सवार होकर माथा टेक कर आ रहे परिवार की नहर में गिरी गाड़ी, देखें वीडियो

    अमृतसरः झब्बाल रोड स्थित मुले चक गांव में उस वक्त हादसा हो गया, जब बाबा बुड्ढा साहिब के दर्शन करने आ रहे एक परिवार की नई कार हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार उक्त कार मुले चक गांव से गुजरती हुई नहर के सूए में जा गिरी। हादसे के दौरान गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए गांव वासियों ने बताया मुल चक गांव से झब्बाल रोड़ को साथ जोड़ती गांव की इकलौती सड़क है, लेकिन नहर पर बने सूए का पुल काफी तंग है। जिससे चलते आए दिन दुर्घटनाएं होने का डर बना रहता है। गांव वासियों ने कहा कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन वह प्रशासन से मांग करते है कि पुल को थोड़ा चौड़ा किया जाना चाहिए ताकि हो रही घटनाओं से बचा जा सके। दूसरी ओर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुले चक गांव के एक परिवार ने नई कार खरीदी थी और वह माथा टेकने के लिए बाबा बुड्ढा साहिब गुरुद्वारे गए थे। इस दौरान माथा टेककर जब वह वापिस लौट रहे थे तो मुले चक के सूए से आ रहे बाइक कारण उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और कार नहर में गिर गई। हालांकि इस घटना दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं इस मामले को लेकर परिवार द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करवाई गई।

    परिवार की नहर में गिरी गाड़ी, देखें वीडियो

  • Jalandhar News: घर के बाहर बैठी महिला पर बेसबैट से किया हमला, आरोपी फरार

    Jalandhar News: घर के बाहर बैठी महिला पर बेसबैट से किया हमला, आरोपी फरार

    जालंधरः महानगर में बदमाशों का अतंक बढ़ता ही जा रहा है। ताज़ा मामला अमन नगर से सामने आया है जहां घर के बाहर बैठी महिला के सिर में अज्ञात युवक द्वारा बेसबैट से हमला कर दिया ओर वहां से फरार हो गया।

    पुलिस को दी गई शिकायत में पीडित ने जानकारी देते हुए बताया कि वह शाम के समय अपनी महिला मित्र के साथ घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान करीब चार युवक आए जिनमें से एक ने उसके सिर पर बेसबेट से हमला कर दिया। जब महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की मदद से एक को काबू कर लिया गया लेकिन उसे बचाने के लिए दूसरे युवक ने कमलेश रानी के टांग पर बेसबेट से हमला कर दिया और अपने साथी को छुड़ाकर ले गया। पीडित महिला ने कहा कि वह उन युवकों को जानती तक नहीं थी और ना ही उनकी किसी के साथ रंजिश है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • खाना बनाते समय Gas Cylinder में हुआ धमाका, पांच घायल

    खाना बनाते समय Gas Cylinder में हुआ धमाका, पांच घायल

    नई दिल्ली : राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में गत रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां खाना बनाने के दौरान एक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि यह घटना छोटी सादड़ी इलाके में स्थित राधेश्याम प्रजापत के घर में हुई।

    घर में खाना बन रहा था, उसी दौरान सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में जोरदार विस्फोट हो गया। इस ब्लास्ट से परिवार के सदस्यों को गहरी चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि सिलेंडर ब्लास्ट से घर को भी भारी नुकसान हुआ है। घर के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए, संपत्ति को भी काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

    घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए उदयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य तीन घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

  • Jalandhar News: इस इलाके में मिला शव, पुलिस कर रही जांच

    Jalandhar News: इस इलाके में मिला शव, पुलिस कर रही जांच

    जालंधरः महानगर के अलीपुर इलाके में स्थित दुर्गा कॉलोनी में बुधवार दोपहर एक करीब 35 साल के शख्स का शव लावारिस हालात में मिला । उसके तन पर कपडे कम थे और पैरों में चप्पल तक नहीं थी।

    मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर हाइट्स की पुलिस ने लावारिस मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने लावारिस मिले शव की जांच करते हुए गली में खेल रहे बच्चों से पुछा तो उन्होंने कहा कि यह अंकल गली में आए थे और उन्हें गालियां दे रहै थे, फिर चले गए। हमने देखा कि अंकल दो बार गिरे, मगर वह खड़े होकर चलने लगे। फिर तीसरी बार पीछे की तरफ गिर गए। फिर नहीं उठे। जब अंकल नहीं उठे तो हम लोगों ने शोर मचाया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि लावारिस मिले शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।