Blog

  • Jalandhar: Radhe-Radhe Milk Bar पर ग्राहक बनकर आया युवक 45 हजार लेकर हुआ फरार

    Jalandhar: Radhe-Radhe Milk Bar पर ग्राहक बनकर आया युवक 45 हजार लेकर हुआ फरार

    जालंधर, ENS: पुरानी सब्जी मंडी, चरसी बाजार में मिल्क बार दुकान पर ग्राहक बनकर आया युवक काउंटर पर पड़ी 45 हजार की नगदी लेकर फरार हो गया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब दुकानदार ने करीब एक घंटे बाद जब पैसे बैंक में जमा कराने के लिए काउंटर चेक किया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में युवक दुकानदार को बातों में लगाकर पैसे चुराते हुए कैद हो गया। घटना की सूचना पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को दे दी है।

    वहीं सूचना मिलने पर सिटी पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए चरसी बाजार स्थित राधे-राधे मिल्क बार के मालिक नरेश कुमार ने बताया कि बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए 45000 गिनकर उन्होंने काउंटर पर रखे थे। इस दौरान उक्त युवक ग्राहक बनकर आया। जिसने लाल रंग की टोपी भी पहन रखी थी। काउंटर के पास रखे फ्रिज से युवक ने आप ही दही का डिब्बा निकाल लिया।

    इस दौरान युवक की काउंटर पर रखे हुए पैसों पर नजर पड़ी तो उसने दोबारा दुकानदार से लस्सी का पैकेट भी मांगा। नरेश कुमार ने बताया कि ‘जब मैं फ्रिज से लस्सी का पैकेट निकालने गए तो मौका देख युवक ने काउंटर के अंदर रखे हुए 45000 रुपए की नगदी कपड़ा फेंक कर उठा ली और दुकान से चला गया। नरेश ने बताया कि उक्त युवक के साथ उसके दो और साथी भी दुकान के बाहर खड़े थे। कुमार ने बताया कि करीब एक साल पहले भी उनकी दुकान में चोरी हुई थी, जिसका पुलिस अब तक पता नहीं लगा पाई है।

  • Punjab: Police और बदमाशों में चली गोलियां, 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: Police और बदमाशों में चली गोलियां, 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर: पंजाब पुलिस और नशा तस्करों के बीच वीरवार देर रात मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों तरफ से फायरिंग हुई। इस बीच पुलिस ने डेढ़ किलो हेरोइन की खेप के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अजनाला के गुजरपुरा के पास 2 तस्करों को रोकने की कोशिश की थी।

    इसी दौरान तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस क्रॉस फायरिंग के दौरान किसी को गोली नहीं लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों तस्करों को करीब डेढ़ किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर डेरा बाबा नानक के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस संबंध में कोई जानकारी सांझा नहीं कर रहे हैं।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी और थानेदार ने बताया कि पुलिस ने अजनाला थाने के अंतर्गत आने वाले गांव गुजरपुरा के बाहर नाकाबंदी कर रखी थी, जिसकी तलाशी लेने पर उनके पास से डेढ़ किलो हेरोइन बरामद हुई।

    जिसके बाद पुलिस ने 2 तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इन दोनों तस्करों की गिरफ्तारी के वक्त किसी भी तरह की कोई क्रॉस फायरिंग नहीं हुई। फिलहाल पुलिस इन दोनों लोगों को गिरफ्तार कर उनका रिमांड लेगी और उनसे गहनता से पूछताछ करेगी।

  • Punjab: बारिश से सब्जीयों की कीमतों में भारी उछाल, लोग परेशान, देखें वीडियो

    Punjab: बारिश से सब्जीयों की कीमतों में भारी उछाल, लोग परेशान, देखें वीडियो

    अमृतसर:– पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं वहीं फसल खराब होने के बाद सब्जियों के दामों में भीर उछाल देखने को मिला है। वहीं दुकानदारों के लिए अपना माल बेचना भी मुश्किल हो गया है। आलू भी 30 से 40 किलो तक महंगा हो गया है और इसके कारण सभी सब्जियों के दाम भी बढ़ गये हैं। उन्होंने कहा कि डीजल के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे परिवहन भी महंगा हो गया है।

    दुकानदार के अनुसार, भारी बारिश के कारण जहां सब्जियों की फसल को नुकसान हुआ है, वहीं बाजार में सब्जियों की आवक कम होने से कीमत में बढ़ोतरी हुई है, जिसके कारण लोग सब्जियां खरीदने से कतराते हैं। जो पहले 20 रुपये प्रति किलो बिकता था वह अब 60 के करीब पहुंच गया है, जिससे आम आदमी की जेब पर असर पड़ा है और लोगों को अपनी रसोई चलाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। बढ़ती महंगाई में घर में रहना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को महंगाई पर नियंत्रण करना चाहिए।

  • माथा टेकने के बहाने Gurudwara Sahib में घुसे युवक ने हथियार से संगत पर किया हमला, देखें वीडियो

    माथा टेकने के बहाने Gurudwara Sahib में घुसे युवक ने हथियार से संगत पर किया हमला, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः ब्रिटेन के ग्रेवसेंड स्थित गुरु नानक दरबार गुरुद्वारे में हेट क्राइम का मामला सामने आया है। ब्रिटिश नाबालिग गुरुवार शाम (UK समय अनुसार) गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हुआ और वहां सेवा कर रहे व माथा टेक रही संगत पर हमला कर दिया। संगत की मदद से पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार एक संदिग्ध नफरत से प्रेरित चरमपंथी ने ब्रिटेन के ग्रेवसेंड में गुरु नानक दरबार गुरुद्वारे गुरुवार सुबह हमला किया। उस समय संगत गुरुद्वारा परिसर में माथा टेक रही थी। चश्मदीदों ने पुलिस को जानकारी दी कि वे सिख श्रद्धालु बन कर ही गुरुद्वारा परिसर में दाखिल हुआ था। माथा टेकते समय उसने कृपाण उठा ली। कृपाण लेकर वे संगत की तरफ बढ़ा और सामने आने वालों पर कृपाण से वार करना शुरू कर दिया। इस पूरी घटना में दो युवतियां घायल हो गई हैं, जबकि कुछ श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं। एक युवती के हाथ पर चाकू लगा, जबकि एक की बाजू व हाथ चाकू के करण जख्मी हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घायल युवतियों का कहना है कि अगर संगत आरोपी को काबू ना करती तो वे उन्हें मार ही डालता। वे मारने की नीयत से ही गुरुद्वारा परिसर में आया था। घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ युवक को रोकने के लिए आगे बढ़ी। गुरुद्वारा परिसर के बाहर खड़ी पुलिस भी तुरंत हरकत में आई और युवक को काबू कर लिया गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि पकड़ा गया युवक ब्रिटिश नागरिक ही है और उसकी उम्र मात्र 17 साल है। ये मामला सीधे तौर पर हेट क्राइम के साथ जुड़ा हुआ है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार- ग्रेवसेंड में सैडिंग्टन स्ट्रीट पर एक गुरुद्वारे में गड़बड़ी की रिपोर्ट के लिए गुरुवार 11 जुलाई को रात 8.10 बजे केंट पुलिस को बुलाया गया। यह बताया गया कि दो लोगों को चोटें लगी हैं। हमले को जीवन के लिए खतरा नहीं माना गया। उनका इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है।
  • Jalandhar: Cold Store के पास खुलेआम हथियार लेकर घूम रहे युवकों ने चलाई गोलियां

    Jalandhar: Cold Store के पास खुलेआम हथियार लेकर घूम रहे युवकों ने चलाई गोलियां

    जालंधर, ENS: शाहकोट के नजदीकी गांव बूढ़नवाल में युवकों के बीच गोली चलने का मामला सामने आया है। हालांकि यह घटना 8 जुलाई के रात की है। मिली जानकारी के अनुसार शाहकोट-परजिया रोड बूढ़नवाल में गांव के गेट के पास एक कोल्ड स्टोर पर 2 कारों और एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर 15 से 20 युवक आए, जिन्होंने अपनी गाड़ियां कोल्ड स्टोर के गेट के पास खड़ी कर दी थीं। उन्होंने पिस्तौलें निकालकर सड़क पर चल रहे लोगों पर और हवा में भी तीन गोलियां चलाई थीं।

    इस दौरान कोई घायल या जान नुकसान नहीं हुआ था। लेकिन इलाके में खुलेआम हथियार लेकर घूम रहे युवकों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए थे। ये युवक कुछ देर तक कोल्ड स्टोर के कैंपस में रुके रहे। इस संबंध में जब मॉडल थाना शाहकोट के एसएचओ इंस्पेक्टर अमन सैनी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि किसी ने पुलिस हेल्प लाइन 112 पर कॉल की थी। लेकिन अभी तक किसी ने कोई बयान दर्ज नहीं कराया न ही गोली चलने के संबंध में कोई खुलासा हुआ है। उन्होंने बताया कि पता चला है कि दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसके चलते युवकों के ने गोली चलायी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जांच की जा रही है।

  • Jalandhar: McDonald’s Restaurant में कीड़ा निकलने पर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar: McDonald’s Restaurant में कीड़ा निकलने पर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: श्री गुरु नानक मिशन चौक से नकोदर चौक (बीआर अंबेडकर चौक) जाने वाले रास्ते पर स्थित मशहूर McDonald’s Restaurant के बाहर देर रात जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, परिवार का आरोप है कि उनके बर्गर में जिंदा कीड़ा निकला था। जिसको लेकर परिवार में रोष पाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए महिला ने आरोप लगाया है कि जब उनकी बेटी ने बर्गर खाना शुरू किया तो उक्त कीड़े ने उसके मुंह पर काट लिया। जिसके बाद वह तुरंत अपनी बेटी को डॉक्टर के पास ले गई। जहां डॉक्टर ने उनका प्राथमिक इलाज किया।

    जालंधर निवासी इंद्रजीत कौर ने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ रात को कुछ खाने आई थी। बच्चों ने कहा कि वे बर्गर फ्रेंचाइजी रेस्टोरेंट से बर्गर खाएंगे। इसलिए वह परिवार के साथ नकोदर रोड फॉर्च्यून होटल से सटे फ्रेंचाइजी रेस्टोरेंट में आई। उसने बच्चों के लिए पूरा खाना मंगवाया था। जब खाना आया तो बच्चों ने सबसे पहले फ्रेंच फ्राइज खाया। इंद्रजीत कौर ने कहा कि जब मेरी बेटी बर्गर खाने लगी तो बर्गर में से एक जिंदा कीड़ा निकला। जिसने उसे काट लिया।

    वह तुरंत बच्ची को पास के निजी अस्पताल में ले गए। जब ​​उसने आकर इसकी शिकायत की तो नकोदर रोड स्थित बर्गर फ्रेंचाइजी रेस्टोरेंट के अंदर मौजूद स्टाफ ने उक्त बर्गर को फेंक दिया। लेकिन परिजनों ने उन्हें कीड़ा मिलने का वीडियो भी दिखाया। इंद्रजीत कौर ने आरोप लगाया है कि जब मेरी बेटी अंदर परेशान हो रही थी तो स्टाफ ने पानी तक नहीं पूछा। परिजनों ने कहा कि वे आज इस मामले की पुलिस में शिकायत करेंगे, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

  • Punjab : बाइक सवार हमलावरों ने हिंदू नेता पर चलाई गोली, देखें वीडियो

    Punjab : बाइक सवार हमलावरों ने हिंदू नेता पर चलाई गोली, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब में एक बार फिर कानून व्यवस्था बिगड़ती नजर आ रही है, आए दिन फायरिंग के मामले सामने आ रहे है। ताजा मामला अमृतसर का है।अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने राष्ट्रीय भंगवां सेना के उप-प्रधान प्रवीन कुमार पर फायरिंग की। बदमाशों ने तीन गोलियां चलाई। एक गोली प्रवीण के कंधे में लगी, जिससे वह घायल हो गए। 4 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।  घायल प्रवीन को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी ये घटना कैद हुई है।प्रवीन निवासी गुरु नानक एवेन्यू ने बताया कि वह राष्ट्रीय भंगवां सेना के उप-प्रधान है। वह पिछले 12 साल से वह संगठन के लिए काम करता है। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। बीते रात करीब सवा 9 बजे 4 युवक मजीठा रोड पर उसके इ-रिक्शा शोरुम में आए।दो युवक बाहर खड़े रहे और दो युवक अंदर आए। उन युवकों के चेहरे ढके हुए थे। प्रवीन ने कहा कि जब उसने उन युवकों से पूछा कि आपने क्या लेना है। इतने में ही उन युवकों ने गोलीबारी कर दी। किसी किसी तरह गोली से बचाव की कोशिश की तो एक गोली कंधे नजदीक लग गई।

     बदमाशों ने करीब 10 फीट की दूरी से गोली चलाई है। प्रवीन ने कहा कि उसने अपने नौकर गग्गू की मदद से लोगों को शोर मचाकर पूरा घटना बताई। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। प्रवीन ने कहा कि वह कारोबारी है। हमला करने वाले युवक लूटपाट करने नहीं आए थे। वह सिर्फ फायरिंग करके भाग गए। पुलिस ने भरोसा दिया है कि जल्द हमलावरों को पकड़ लेगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन से मांग है सुरक्षा कर्मचारी दिए जाए या फिर खुद की रक्षा के लिए हथियार रखने का लाइसेंस दिया जाए। जानकारी देते हुए राष्ट्रीय भगवा सेना के राष्ट्रीय प्रधान पंकज दवेसर ने कहा कि प्रशासन हिंदू नेताओं की सुरक्षा वापस लेने का बात कह रहा है। वहीं दूसरी तरफ हिंदू नेताओं पर गोलियां चल रही है। पंकज ने कहा कि फिलहाल अभी उनकी जत्थेबंदी चुप है। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने अभी भरोसा दिया है कि हमलावरों को जल्द दबोच लिया जाएगा। यदि हमलावर ना पकड़े गए तो संघर्ष करना पड़ेगा।

     थाना सदर के पुलिस प्रमुख, SHO पलविंदर सिंह ने कहा कि प्रवीण कुमार नाम के एक व्यक्ति को बीती रात गुरुद्वारा बुखारी साहिब के पास सड़क पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घायल युवक को इलाज के लिए अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि पुलिस को अभी यह नहीं पता कि घायल युवक किसी हिंदू संगठन से जुड़ा है या नहीं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी वीडियो के आधार पर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

  • Punjab: 12 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल , देखें वीडियो

    Punjab: 12 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल , देखें वीडियो

    लुधियानाः एक 12 वर्षीय छात्र के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। यह छात्र 3 दिन पहले घर से कुरकुरे लेने गया था लेकिन अभी तक घर वापस नहीं आया बच्चे के लापता होने पर उसके परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। किशोर अपने परिवार का इकलोता बेटा है। छात्र की मां ऊषा देवी ने कहा कि उसका बेटा 3 दिन पहले सुबह 5 बजे उठकर मंदिर गया। 9 बजे वह वापस घर लौटा। कुछ देर खाना खाने के बाद वह सो गया। दोपहर करीब अढ़ाई बजे घर से कुरकुरे खरीदने का कहकर साइकिल से निकला लेकिन शाम तक जब वह वापस घर नहीं आया तो पूरा परिवार उसे ढूंढने लगा। ऊषा ने कहा उसके बेटे का नाम मनीष है। इलाके के सुरेश माडल हाई स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता है।

    इलाके के लोगों की मदद से सभी रिश्तेदारों के घर भी उसकी खोज की लेकिन कही कुछ पता नहीं चला। थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस को लापता बच्चे की शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस ने अभी भरोसा दिया है कि बच्चे को खोज लेगे लेकिन जमीनी स्तर पर देखा जाए तो पुलिस बच्चे की खोज करने की कुछ खास कोशिश नहीं कर रही।

    ऊषा ने कहा कि प्रताप चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों में मनीष साइकिल पर जाता दिखाई दिया लेकिन उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल पाया। ऊषा ने कहा कि यदि मनीष घर से जानबूझ कर गया होता तो वह अब तक जरूर फोन कर देता। उसके पास परिवार के सभी सदस्यों के नंबर है। उन्हें शक है कि उनके बेटे को किसी ने किडनेप किया है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मनीष को जल्द खोजा जाए।

  • रक्षा मंत्री Rajnath Singh की बिगड़ी तबीयत, Hospital में भर्ती

    रक्षा मंत्री Rajnath Singh की बिगड़ी तबीयत, Hospital में भर्ती

    नई दिल्लीः देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पीठ में दर्द की वजह से गुरुवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की ओर से जानकारी दी गई है कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। अस्पताल ने आश्वासन दिया कि राजनाथ सिंह को उचित चिकित्सा देखभाल मिल रही है और वे कड़ी निगरानी में हैं। एम्स में विशेषज्ञों की एक टीम लगातार उनकी स्थिति पर नज़र रख रही है।

    बता दें कि बुधवार को राजनाथ सिंह 73 वर्ष के हो गए। राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सांसद हैं। वो लगातार दूसरी बार रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में कार्य किया था।

    राजनाथ सिंह का राजनीतिक जीवन उत्तर प्रदेश विधानसभा से शुरू हुआ। वह 1977 से 1980 तक और फिर 2001 से 2003 तक विधानसभा सदस्य रहे। इसके बाद 1991 से 1992 तक उत्तर प्रदेश में शिक्षा मंत्री भी रहे। रक्षा मंत्री के अलावा राजनाथ सिंह ने कई महत्वपूर्ण पदों पर भी काम किया है। 1999 से 2000 तक वे केंद्रीय मंत्रिमंडल में भूतल परिवहन मंत्री रहे। इसके बाद वे 2000 से 2002 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

    वर्ष 2003 में राजनाथ सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कृषि मंत्री की भूमिका निभाई। इसके बाद 2009 तक वो 15वीं लोकसभा के लिए चुने गए और 7 अक्टूबर 2009 से नैतिकता समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया। राजनाथ सिंह के लंबे अनुभव और नेतृत्व ने उन्हें भारतीय राजनीति में एक प्रमुख राजनेता के तौर पर स्थापित किया है। उनका योगदान शिक्षा, परिवहन, कृषि और रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैला हुआ है।

  • Punjab: बाइक पर सवार हमलावारों ने राष्ट्रीय भगवा सेना के उप प्रधान पर चलाई गोली, देखें वीडियो

    Punjab: बाइक पर सवार हमलावारों ने राष्ट्रीय भगवा सेना के उप प्रधान पर चलाई गोली, देखें वीडियो

    अमृतसर: राष्ट्रीय भगवा सेना के उप-प्रधान प्रवीन कुमार पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। बदमाशों ने तीन गोलियां चलाई। एक गोली प्रवीण के कंधे में लगी, जिससे वह घायल हो गए। 4 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी ये घटना कैद हुई है। घायल प्रवीन को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी देते हुए गुरु नानक एवेन्यू निवासी प्रवीन ने बताया कि वह राष्ट्रीय भगवा सेना के उप-प्रधान है। वह पिछले 12 साल से वह संगठन के लिए काम करता है। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। बीते रात करीब सवा 9 बजे 4 युवक मजीठा रोड पर उसके इ-रिक्शा शोरुम में आए।

    दो युवक बाहर खड़े रहे और दो युवक अंदर आए। उन युवकों के चेहरे ढके हुए थे। प्रवीन ने कहा कि जब उसने उन युवकों से पूछा कि आपने क्या लेना है। इतने में ही उन युवकों ने गोलीबारी कर दी। किसी किसी तरह गोली से बचाव की कोशिश की तो एक गोली कंधे नजदीक लग गई। बदमाशों ने करीब 10 फीट की दूरी से गोली चलाई है। प्रवीन ने कहा कि उसने अपने नौकर गग्गू की मदद से लोगों को शोर मचाकर पूरा घटना बताई। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। प्रवीन ने कहा कि वह कारोबारी है। हमला करने वाले युवक लूटपाट करने नहीं आए थे।

    वह सिर्फ फायरिंग करके भाग गए। पुलिस ने भरोसा दिया है कि जल्द हमलावरों को पकड़ लेगे। प्रशासन से मांग है सुरक्षा कर्मचारी दिए जाए या फिर खुल दी रक्षा के लिए हथियार रखने का लाइसेंस दिया जाए। जानकारी देते हुए राष्ट्रीय भगवा सेना के राष्ट्रीय प्रधान पंकज दवेसर ने कहा कि प्रशासन हिंदू नेताओं की सुरक्षा वापस लेने का बात कह रहा है। वहीं, दूसरी तरफ हिंदू नेताओं पर गोलियां चल रही है। पंकज ने कहा कि फिलहाल अभी उनकी जत्थेबंदी चुप है। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने अभी भरोसा दिया है कि हमलावरों को जल्द दबोच लिया जाएगा। यदि हमलावर ना पकड़े गए तो संघर्ष करना पड़ेगा।