Blog

  • 13 से 20 नवंबर तक लागू रहेगा ऑड-ईवन फॉर्मूला

    नई दिल्ली : वायु गुणवत्ता की खराब स्थिति के बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रेस कांफ्रेंस कर कई बड़े एलान किए है। पॉल्यूशन कंट्रोल करने के लिए दिल्ली में कई नए नियम लागू किए जा रहे हैं, जिनमें सबसा बड़ा नियम है ऑड-इवन रूल इसके तहत हफ्ते में कुछ दिन केवल ईवन नंबर की नंबर प्लेट वाली गाड़ियां सड़कों पर चल सकेंगी और बाकी दिन ऑड नंबर प्लेट की व्हीकल्स चलाई जा सकेंगी. इसके लिए शेड्यूल जारी किया जाएगा हालांकि इस एक हफ्ते के बीच इसकी समीक्षा की जाएगी। उसके बाद सरकार तय करेगी कि इसे आगे जारी रखा जाए या नहीं

    दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, प्रदूषण लगातार बढ़ रहा हैएक्सपर्ट के मुताबिक़ लगातार तापमान का गिरना और हवा की स्पीड बहुत धीमी होना इसकी मुख्य वजह है। आज 436 AQI आ गया है। दिल्ली में पूरे 365 दिन प्रदूषण को कम करने के लिये काम हो रहा है। ऐसे में दिल्ली के लिए समर और विंटर एक्शन प्लान चलाया जा रहा है। साल 2015 में 109 दिन साफ 365 में जो इस साल बढ़कर 206 हो गया है। आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्हें वो सारी जानकारी दी गयी कि अब तक क्या-क्या काम किया गया है।

  • आप सरकार का बड़ा ऐलानः स्कूलों में 10 नवंबर तक लगेगी ऑनलाइन क्लासें, आदेश जारी

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने दिल्ली सरकार ने 10वीं, 12वीं को छोड़कर सभी क्लासेस ऑनलाइन करने के आदेश जारी किए हैं। इस हफ्ते यानी 10 नवंबर तक अब दिल्ली में केवल 10वीं और 12वीं के बच्चे ही फिजिकल स्कूल जा सकेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का यह आदेश दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगी। हालांकि स्कूल प्रमुखों पर यह निर्णय छोड़ दिया है कि वे 10वीं और 12वीं के बच्चों की कक्षा भी ऑनलाइन करना चाहते हैं या फिजिकल। पिछले हफ्ते दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण के चलते पहली से 5वीं तक के स्कूलों को दो दिन बंद करने का आदेश दिया था।

    बाद में वायु गुणवत्ता में गिरावट होने पर पहली से 5वीं तक के स्कूलों को 10 नवंबर तक ऑनलाइन करने के आदेश जारी किए थे। दिल्ली में नवंबर महीने के शुरू होते ही घर-बाहर में सांस लेना मुश्किल हो गया है। वायु प्रदूषण का लेवल बढ़ता जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक दिल्ली में तय सीमा से करीब 100 गुणा ज्यादा प्रदूषण है। रविवार को दोपहर तक दिल्ली के वजीरपुर इलाके में AQI का स्तर 859 दर्ज किया गया, जो बेहद खतरनाक है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि 6 से लेकर 11वीं तक की कक्षाएं 10 नवंबर तक बंद रहेंगे। वहीं कक्षा 10वीं और 12वीं के बच्चे 10 नवंबर तक स्कूल जा सकेंगे।

    इसके बाद सरकारी और निजी स्कूलों के 10वीं और 12वीं की कक्षाएं ऑनलाइन ली जाएंगी, हालांकि स्कूल प्रमुखों पर यह निर्णय छोड़ दिया है कि वे 10वीं और 12वींके बच्चों की कक्षा भी ऑनलाइन करना चाहते हैं या फिजिकल। फिलहाल पहली से पांचवीं तक के बच्चे शुक्रवार से स्कूल नहीं जा रहे हैं। पहले सरकार ने स्कूलों को दो दिन के लिए बंद किया था। इसके बाद 10 नवंबर तक क्लासेस को ऑनलाइन करने का आदेश दिया था। यहीं नहीं बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली में 13 नवंबर से गाड़ियों पर ऑड-ईवन लागू होगा। 13 नवंबर से 20 नवंबर तक इसी आधार पर गाड़ियां चलेंगी।

  • पंजाबः आप नेता को धमकी देने के मामले में कांग्रेसी सरपंच समेत 57 नामजद

    तरनतारनः गांव जगतुपरा में आम आदमी पार्टी के नेता को रास्ते में रोककर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में झबल थाने की पुलिस ने कांग्रेसी सरपंच समेत करीब 5 दर्जन लोगों को विभिन्न धाराओं के तहत नामजद किया है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि सरकारी पैसे की जांच आम आदमी पार्टी के नेता ने की थी, जिसकी रंजिश के तहत ये झगड़ा किया गया है। चरणजीत सिंह पुत्र बलराज सिंह निवासी जगतपुरा के बेटे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आम आदमी पार्टी का पदाधिकारी है।

    उनके द्वारा गांव जगतपुरा में सरकारी पैसे की जांच रखवाई गई थी। जांच के दौरान सरपंच गुरपाल सिंह ने जसकरण सिंह, दलबीर सिंह, काबल सिंह, सविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, दर्शन सिंह और करीब 50 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसे रास्ते में घेर लिया और मारपीट करते हुए विवाद करने लगे। आरोप लगाए गए है कि उसके साथ मारपीट करके धमकियां भी दी गईं। उक्त मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एएसआई जतिंदर सिंह ने बताया कि चरणजीत सिंह द्वारा बताए गए लोगों को नामजद कर लिया गया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

  • पंजाब : चोरी के सामान सहित एक महिला गिरफ्तार, 3 फरार, देखें वीडियो

    लुधियाना : महानगर में इन दिनों कई महिला चोर गिरोह सक्रिय है। पुलिस को कई चोरी की शिकायतें मिल रही थी। यह महिला चोर गिरोह फैक्ट्रियों में गोदामों में या वर्कशॉप में चोरी की वारदात को अंजाम देती थी। छोटी छोटी चोरी के ज्यादातर मामलों में लोग पुलिस को सूचना नही देते। लेकिन एक वर्कशॉप में बार-बार चोरी की वारदातें होने लगी, तो लोगों ने खुद ट्रैप लगाकर एक महिला चोर को पकड़ लिया। फोकल प्वाइंट एरिया में एक वर्कशॉप में लोहे का सामान चोरी करने वाली महिला को लोगों ने काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए वर्कशॉप के मालिक बलवंत सिंह ने बताया कि काफी देर से हमारी वर्कशॉप से समान चोरी हो रहा था। 

    उन्होंने कहा कि हमें 4 महिलाओं के ग्रुप पर शक था। क्योंकि और भी कई लोगों का सामान चोरी हो चुका है। तो वर्कशॉप के मालिक ने ट्रैप लगाया और करीब 4 महिलाओं को वर्कशॉप से समान चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जिनमें से 3 महिलाएं भागने में कामयाब हो गई। जबकि एक महिला को चोरी के सामान सहित काबू कर लिया। मौके पर पुलिस को बुलाया गया तो पुलिस महिला चोर को चोरी के सामान समेत जीवन नगर पुलिस चौंकी में ले गई।

  • दिल्ली सहित इस जगह तक लगे भूकंप के तेज झटके

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इससे कुछ दिन पहले भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। हालिया आंकड़ों की मानें तो बीते चार दिनों में दूसरी बार धरती हिली है। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई। जानकारी के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र भी नेपाल ही था। दिल्ली के अलावा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भी महसूस किए गए हैं भूकंप के तेज झटके. 4 बजकर 18 मिनट पर भूकंप आया है। इससे पहले शुक्रवार देर रात भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे।

    राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई थी। जानकारी के मुताबिक देर रात 11.32 बजे भूकंप के झटके लगे। भूकंप का केंद्र नेपाल था। वैज्ञानिक रूप से समझने के लिए हमें पृथ्‍वी की संरचना को समझना होगा। पृथ्‍वी टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है। इसके नीचे तरल पदार्थ लावा है और इस पर टैक्टोनिक प्लेट्स तैरती रहती हैं। कई बार ये प्लेट्स आपस में टकरा जाती हैं। बार-बार टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्‍यादा दबाव पड़ने पर ये प्‍लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्‍ता खोजती है। जब इससे डिस्‍टर्बेंस बनता है तो इसके बाद भूकंप आता है।

  • पंजाब : 18 लाख रूपये की लागत से मार्किट का होगा नवीनीकरण, देखें वीडियो

    मोगा : बस स्टेंड के पास इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा बनाई गई सूबेदार जोगिन्दर सिंह के नाम पर मार्केट लंबे समय से सफेद हाथी बना हुआ दिखाई दे रही है, इस मार्केट में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा करीब 45 दुकानें और बूथ बनाए गए थे। लेकिन मार्केट की रूप रेखा सही न होने के कारन दुकानें सही ढंग से दिखाई नहीं देती थी। जिसके कारन इन दुकानों की कई बार नीलामी करवाई गई। लेकिन कोई भी दूकान की बिक्री नहीं हुई। पिछले समय की सरकारों ने इस और बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। यह मार्केट सफेद हाथी साबित हो रही थी और इसका कुछ काम नहीं करवाया गया। वही अब इस मार्केट की और मोगा की एमएलए अमनदीप कौर ने अपना ध्यान एकाग्र करते हुए

    पंजाब सरकार से इसके नवीनीकरण के लिए करीब 18 लाख की राशी सरकार से मंजूर करवाई और इसके नवीकरण का काम शुरू करवाया। वही इस मोके एमएलए डाक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा ने बताया कि बस स्टेंड के पास सूबेदार जोगिन्दर सिंह मार्केट बहुत पुरानी बनी हुई है। लेकिन बस स्टेंड के पास जहा दुकानें मिलती नहीं। वही यह दुकानें कोई किराए पर भी लेने को तैयार नही। उसका कारण यह है मार्केट का सही ढंग से न बनाना। जिसको लेकर कोई भी इनको खरीद नहीं रहा और पिछली सरकारों द्वारा लगाया गया करोड़ों रुपया मिट्टी हो रहा था। अब इस मार्किट का नवीकरण किया जा रहा है। ताकि यहां पर इन दुकानों में लोग अपना कारोबार कर सके।

  • पंजाबः अकाली दल में फूट! दोनों गुटों को एक करने के लिए सुखबीर बादल ने संभाली कमान

    तरनतारनः विधानसभा हलका खडूर साहिब में शिअद में पैदा हुई फूट को थामने लिए पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कवायद शुरू कर दी है। खडूर साहिब के पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष अलविंदरपाल सिंह पखोके के पैदा हुए गुटों को एक करने के लिए खुद कमांड संभाल ली है। सुखबीर सिंह बादल ने पखोके गुट से बैठक करते हुए उनको शिअद की मजबूती के लिए निस्वार्थ होकर काम करने के लिए कहा है। साथ ही सुखबीर सिंह बादल ने ये भी दावा किया कि ईमानदारी से काम करने वाले टकसाली नेताओं की पूरी कदर होगी। सुखबीर सिंह बादल ने चंडीगढ़ में अलविंदरपाल सिंह पखोके से बैठक करते हुए कहा कि प्रत्येक विधानसभा हलके में पार्टी की मजबूती के लिए उठाए जा रहे कदमों के चलते बैठकों का दौर शुरू किया गया है। 

    पखोके ने कहा कि वे सुखबीर सिंह बादल के साथ चट्टान की तरह खड़े है। साथ ही एसजीपीसी के चुनाव के लिए वोट बनाने बाबत चल रही सरगर्मी बाबत पखोके ने सुखबीर सिंह बादल को जानकारी दी। शिअद के राष्ट्रीय महासचिव रमनदीप सिंह भरोवाल, एसजीपीसी सदस्य गुरबचन सिंह करमूवाला, जिला परिषद् के पूर्व सदस्य गुरिंदर सिंह टोनी, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अमरीक सिंह पखोके, परमजीत सिंह मुंडापिंड, रेशम सिंह संघा, जगतार सिंह धूंदा, जगजीत सिंह नौरंगाबाद, तरसेम सिंह छापड़ी, मंजीत सिंह पखोपुर, इंद्रजीत सिंह करमूवाला, हरजिंदर सिंह, बाबा प्यार सिंह लुहार मौजूद थे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ ਆਪ ਦੀ ਰੈਲੀ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ :  ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਸਥਾਨਕ ਗਿੱਲ ਰੋਡ ਨੇੜੇ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਤੋਂ ਮੋਟਰ ਸਾਈਕਲ ਰੈਲੀ ਕੱਢੀ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਆਗੂ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ। ਅਮਿਤ ਕੁਮਾਰ ਬਾਬਾ ਹਾਲ ਹੀ ਵਿੱਚ ਆਪਣੇ ਸਮਰਥਕਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ ਸਨ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਇਸ ਮੌਕੇ ਜਦੋਂ ਅਮਿਤ ਕੁਮਾਰ ਬਾਬਾ ਅਤੇ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਨੂੰ ਪੁੱਛਿਆ ਗਿਆ

    ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ ਜੰਗ ਵਿੱਚ ਹਰ ਵਰਗ ਦੇ ਲੋਕ ਇੱਕਜੁੱਟ ਹਨ। ਲੇਕਿਨ ਸਵਾਲ ਇਹ ਵੀ ਖੜਾ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹੋ ਭਾਜਪਾ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਲੈ ਕੇ ਨਿਤ ਦਿਨ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਉਪਰ ਸਵਾਲ ਚੁੱਕਦੀ ਹੈ।

  • जालंधरः थाना 4 के बाहर से STF ने हेरोइन सहित 2 को किया काबू, देखें Live

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एसटीएफ की टीम ने 2 व्यक्तियों को काबू किया है। हैरानी की बात यह है कि थाना 4 के बाहर से एसटीएफ की टीम ने दो व्यक्तियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने दोनों को काबू कर उनके कब्जे से हेरोइन की खेप बरामद की है। वहीं मौक़े पर पुलिस जांच कर रही है।

  • जालंधरः एक घंटे से ईडी आप विधायक से कर रही पूछताछ, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अमरगढ़ से आप विधायक प्रो. जसवन्त सिंह गज्जन माजरा को ईडी ने आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे मालेरकोटला के पास गोंसपुरा दुलम स्थित हेड ऑफिस से हिरासत में लिया था। वहीं इस मामले को लेकर मालेरकोटला जिला के जनरल सैकेटरी केवल सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि ईडी की टीम ने आज सुबह हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि ईडी की टीम उन्हें अपने जालंधर के दफ्तर में लेकर आई है। जहां एक घंटे तक आप विधायक से पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की मीटिंग चल रही थी।

    इस दौरान ईडी के अधिकारी उन्हें लेकर यहां पर आ गए। इस दौरान ईडी की टीम द्वारा पूछताछ जारी है। केवल सिंह ने बताया कि इस केस में मामले में अभी तक उन्हें कुछ नहीं पता चला। इस दौरान वह और उनके दो से तीन साथी विधायक के साथ जालंधर के ईडी दफ्तर पहुंचे है। बता दें कि इससे पहले आप नेता मालविंदर कंग का बयान सामने आया था। इस दौरान उन्होंने कि गज्जनमाजरा पर जो केस चल रहा है वह आप पार्टी में शामिल होने से पहले का है। इस दौरान उन्होने कहा आज ईडी द्वारा की गई कार्रवाई पर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा आप पार्टी को डराने-धमकाने की कोशिशे की जा रही है।