पंजाबः अकाली दल में फूट! दोनों गुटों को एक करने के लिए सुखबीर बादल ने संभाली कमान

तरनतारनः विधानसभा हलका खडूर साहिब में शिअद में पैदा हुई फूट को थामने लिए पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कवायद शुरू कर दी है। खडूर साहिब के पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष अलविंदरपाल सिंह पखोके के पैदा हुए गुटों को एक करने के लिए खुद कमांड संभाल ली है। सुखबीर सिंह बादल ने पखोके गुट से बैठक करते हुए उनको शिअद की मजबूती के लिए निस्वार्थ होकर काम करने के लिए कहा है। साथ ही सुखबीर सिंह बादल ने ये भी दावा किया कि ईमानदारी से काम करने वाले टकसाली नेताओं की पूरी कदर होगी। सुखबीर सिंह बादल ने चंडीगढ़ में अलविंदरपाल सिंह पखोके से बैठक करते हुए कहा कि प्रत्येक विधानसभा हलके में पार्टी की मजबूती के लिए उठाए जा रहे कदमों के चलते बैठकों का दौर शुरू किया गया है। 

पखोके ने कहा कि वे सुखबीर सिंह बादल के साथ चट्टान की तरह खड़े है। साथ ही एसजीपीसी के चुनाव के लिए वोट बनाने बाबत चल रही सरगर्मी बाबत पखोके ने सुखबीर सिंह बादल को जानकारी दी। शिअद के राष्ट्रीय महासचिव रमनदीप सिंह भरोवाल, एसजीपीसी सदस्य गुरबचन सिंह करमूवाला, जिला परिषद् के पूर्व सदस्य गुरिंदर सिंह टोनी, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अमरीक सिंह पखोके, परमजीत सिंह मुंडापिंड, रेशम सिंह संघा, जगतार सिंह धूंदा, जगजीत सिंह नौरंगाबाद, तरसेम सिंह छापड़ी, मंजीत सिंह पखोपुर, इंद्रजीत सिंह करमूवाला, हरजिंदर सिंह, बाबा प्यार सिंह लुहार मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *