Blog

  • पंजाबः कांग्रेसी नेता मेजर के मर्डर केस में महिला गिरफ्तार, चौकाने वाला किया खुलासा

    पंजाबः कांग्रेसी नेता मेजर के मर्डर केस में महिला गिरफ्तार, चौकाने वाला किया खुलासा

    तरनतारनः शहर के पट्टी में कांग्रेसी नेता मेजर सिंह का महिला ने गोली मारकर कत्ल कर दिया था। इस मामले में आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी विशालजीत सिंह ने बताया कि महिला उसे ब्लैकमेल कर 2 लाख रुपए मांग रही थी। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और महिला ने गोलियां चला दी। आरोपी महिला अमृतसर के मकबूलपुरा की अमनदीप कौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला से .32 बोर की पिस्टल भी रिकवर कर ली है। महिला से वारदात को लेकर पूछताछ जारी है।

    वहीं मीडिया से बातचीत दौरान महिला ने कत्ल केस में बड़ा खुलासा किया है। महिला ने बताया कि उसके मेजर सिंह के साथ अवैध संबंध थे और वह उसे पैलेस से बाहर जाने नहीं देता था। जिसके चलते बीते दिन उसने अपनी उसका कत्ल कर दिया। महिला बीते 9 सालों से पट्‌टी के गांव संगवां में एसजीआई पैलेस में डैकोरेशन का काम कर रही थी। वह पूर्व चेयरमैन मेजर सिंह को किसी बात से डरा-धमका कर और ब्लैकमेल करके 2 लाख रुपए की मांग कर रही थी। मेजर सिंह उसे पैसे देने को तैयार नहीं था। सोमवार दोपहर 11 बजे मेजर सिंह और अमनदीप कौर की पैसों के लेनदेन को लेकर ही कहा सुनी हो गई।

    बताया गया है कि दोनों में हुई कहासुनी के बीच अमनदीप कौर ने गुस्से में आकर टेबल पर रखी पिस्टल उठाई और मेजर सिंह पर फायरिंग कर दी। 2 गोली मेजर सिंह की छाती में लगी। पुलिस को घटना स्थल से गोलियों के 3 खोल मिले। पंजाब पुलिस ने घटना के तुरंत बाद सीसीटीवी खंगालने शुरू किए। महिला के गोलियां चलाने और मेजर सिंह के भागने का सीसीटीवी भी सामने आया। इसके बाद मैरिज पैलेस के बाहर रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया गया। अंत में पुलिस झबाल रोड बाइपास चौक के पास पहुंची और महिला को काबू कर लिया।

  • ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਮੱਤੀਂ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਯਾਦ ‘ਚ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ 

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਮੱਤੀਂ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਯਾਦ ‘ਚ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ 

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ/ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ: ਪਿੱਛਲੇ ਦਿਨੀ ਸਮਾਜ ਸੇਵਾ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਰੱਖਦਿਆਂ ਭੈਣ ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ ਮਹਿਤਾ ਹੁਣਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪਿੰਡ ਪੱਜੋਦੱਤਾ ਵਿੱਖੇ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਮੱਤੀਂ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਸਰਾ ਵਿਸ਼ਾਲ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ ਆਯੋਜਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ 45 ਸਵੈਂ ਇੱਛੁਕ ਬਲੱਡ ਦਾਨੀ ਵੀਰਾਂ ਭੈਣਾਂ ਨੇ ਆਪਣਾ ਕੀਮਤੀ ਖੂਨਦਾਨ ਕਰ ਇਸ ਬਲੱਡ ਕੈਂਪ ਨੂੰ ਸਫਲ ਬਣਾਇਆ।

    ਇਸ ਬਲੱਡ ਕੈਂਪ ਦੀ ਸ਼ੋਭਾ ਨੂੰ ਹੋਰ ਚਾਰ ਚੰਨ ਲਾਉਣ ਵਾਸਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਸਰਦਾਰ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕੋਟਲੀ ਐਮ ਐਲ ਏ ਹਲਕਾ ਆਦਮਪੁਰ, ਪਵਨ ਆਦਿਆ ਐਕਸ ਐਮ ਐਲ ਏ ਹਲਕਾ ਸ਼ਾਮਚੁਰਾਸੀ ਉੱਘੇ ਸਮਾਜਸੇਵੀ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਗਾਇਕ ਅਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਆਗੂ ਬੱਲ ਸਾਊਪੁਰੀਆ ਅਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਰੂਪਨਗਰ ਰੋਪੜ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਮ ਕੁਮਾਰ ਮੁਕਾਰੀ ਕਾਨ ਪੁਰ ਖੂਹੀ ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਜੰਗਲੀ ਜੀਵ ਜੰਤੂ ਪ੍ਰੇਮੀ ਅਤੇ ਉੱਘੇ ਸਮਾਜਸੇਵੀ ਸਰਦਾਰ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਪਾਲ਼ੀ ਅੰਬੇਡਕਰ ਫੋਰਸ ਆਦਮਪੁਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁੱਖੀ ਦਾਊਦਪੁਰੀਆ ਜ਼ਿਲਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਤੋਂ ਅੰਬੇਡਕਰ ਫੋਰਸ ਦੀ ਸਮੁੱਚੀ ਟੀਮ ਸਤਨਾਮ ਬਲੱਡ ਸੈਂਟਰ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਸਰਪ੍ਰਸਤ ਗੋਰਵ ਗੋਰਾਂ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸਮੁੱਚੀ ਟੀਮ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਹੋਰ ਬੇਅੰਤ ਬੇਅੰਤ ਸਤਿਕਾਰਯੋਗ ਸ਼ਖ਼ਸੀਅਤਾਂ ਨੇ ਹਾਜ਼ਰੀ ਲਗਵਾ ਸ਼ਹੀਦ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਪਾਵਨ ਪਵਿੱਤਰ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਭੈਣ ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ ਮਹਿਤਾ ਦੇ ਤੀਸਰੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ ਨੂੰ ਚਾਰ ਚੰਨ ਲਾ ਸਫ਼ਲ ਬਣਾਇਆਂ।

    ਅੰਤ ਵਿੱਚ ਭਾਈ ਸੁਖਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸੇਵਾਦਾਰ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਮੱਤੀਂ ਸਾਹਿਬ ਸੇਵਾ ਸੁਸਾਇਟੀ ਡਰੋਲੀ ਕਲਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਾਰੇ ਹੀ ਬਲੱਡ ਡੋਨਰਜ ਵੀਰਾਂ ਭੈਣਾਂ ਦਾ ਅਤੇ ਆਇਆਂ ਹੋਈਆਂ ਸ਼ਖ਼ਸੀਅਤਾਂ ਦਾ ਤਹਿ ਦਿਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ।

  • आबकारी घोटाला केस में Manish Sisodia को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

    आबकारी घोटाला केस में Manish Sisodia को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

    नई दिल्ली: दिल्ली आबकारी घोटाला केस में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी घोटाला केस में दखल देने से इनकार कर दिया है। इस केस में सिसोदिया 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर हैं। उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी।

    मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पी एस नरसिम्हा की बेंच इस मामले में सुनवाई की। सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा- ‘आपको हाईकोर्ट जाना चाहिए था, सीधे सुप्रीम कोर्ट से जमानत क्यों मांग रहे हैं।’

    इधर, सीबीआई (CBI) मनीष सिसोदिया से पूछताछ कर रही है। इससे पहले शराब नीति मामले में रविवार को 8 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। सीबीआई ने कोर्ट से सिसोदिया की 5 दिन की रिमांड मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था।

  • पूर्व पीएम की बड़ी मुश्किलें, गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट हुए जारी

    पूर्व पीएम की बड़ी मुश्किलें, गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट हुए जारी

    इस्लामाबादः पाकिस्तान के तोशखाना मामले में इमरान खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस्लामाबाद के सेशन कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। मामले की सुनवाई करने वाले अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जफर इकबाल ने फैसला सुनाया।

    जानकारी के मुताबिक सेशन कोर्ट के फैसले के खिलाफ इमरान खान ने जमानत के लिए इस्लामाबाद हाई कोर्ट का रुख किया है। हालांकि इस दौरान इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मेन गेट पर ही पुलिस ने इमरान खान की कार को रोक लिया। इस बीच इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने सुनवाई के लिए इमरान खान की अग्रिम जमानत अर्जी को मंजूरी दी है। न्यायमूर्ति आमिर फारूक कुछ समय बाद मामले पर सुनवाई करेंगे। इमरान खान अभी भी इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर हैं।

    कई और मामलों में भी हुई सुनवाई

    इससे पहले आज, आतंकवाद-रोधी कोर्ट (एटीसी) और बैंकिंग कोर्ट ने न्यायिक परिसर में पेश होने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री को अंतरिम जमानत दे दी थी। उनको ये बेल उनके खिलाफ दायर निषिद्ध धन और आतंकवाद के मामलों में मिली थी। एटीसी जज राजा जवाद ने आतंकी मामले की सुनवाई की और 100,000 रुपए के ज़मानत बॉन्ड जमा करने साथ 9 मार्च तक जमानत दे दी। इस बीच, जस्टिस रक्षंदा शाहीन ने निषिद्ध धन मामले में खान की जमानत की पुष्टि की। कई मामलों की सुनवाई में शामिल होने के लिए खान को आज तीन अदालतों में पेश होना था। इनमें एक बैंकिंग अदालत में एक प्रतिबंधित धन का मामला, एक आतंकवाद विरोधी मामला, और एक अदालत में तोशखाना और हत्या के प्रयास के मामले शामिल थे।

  • पंजाबः 6 ADGP रैंक के अधिकारियों सहित IPS और PPS के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    पंजाबः 6 ADGP रैंक के अधिकारियों सहित IPS और PPS के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: चंडीगढ़: पंजाब पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादलें किए है। जारी लिस्ट के मुताबिक 6 एडीजीपी रैंक के अधिकारी सहित 16 आईपीएस और 2 पीपीएस अधिकारी शामिल है। वहीं अजनाला में हुई हिंसा के बाद सरकार ने अमृतसर के पुलिस कमिशनर जसकरण सिंह का तबादला कर दिया है। जिसके बाद जारी आदेशों के तहत नौनिहाल सिंह को अमृतसर का पुलिस कमिशर नियुक्त किया गया है। वहीं, जसकरण सिंह अब IGP इंटेलिजेंस मोहाली जॉइन करेंगे। वहीं आईपीएस स्वप्न शर्मा को डीआईजी प्रमोट करके जालंधर नियुक्त किया गया।

    इसके साथ ही पंजाब पुलिस में कुल 18 अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। पंजाब सरकार ने जल्द से जल्द नए पदों पर जॉइन करने के आदेश दिए हैं। IPS अरुणपाल सिंह को एडीजीपी मॉर्डनाइजेशन पंजाब चंडीगढ़, IPS आरके जयसवाल को एडीजीपी एसटीएफ पंजाब एस.ए.एस नगर, IPS गुरिंदर ढिल्लों को एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर चंडीगढ़, IPS मोहनीश चावला को एडीजीपी स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो पंजाब का कार्यभार सौंपा गया है। देखें लिस्ट

  • कपूरथलाः थाने में आग लगने से कई वाहन जलकर हुए खाक, देखें वीडियो

    कपूरथलाः थाने में आग लगने से कई वाहन जलकर हुए खाक, देखें वीडियो

    कपूरथलाः थाना सुभानपुर से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां आज दोपहर थाने में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब थाने के बाहर माल मुकद्दमे के मामले में विभिन्न जब्त वाहनों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इस दौरान थाने में जब्त वाहनों में शामिल 35 मोटरसाइकिलों और 12 वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि आग ट्रांसफार्मर और बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे है।

  • पंजाबः स्टूडेंट की हत्या को लेकर यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पंजाबः स्टूडेंट की हत्या को लेकर यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। पटियाला यूनिवर्सिटी में बीते दिन दो गुटों में झड़प दौरान एक स्टूडेंट की मौत हो गई है। इस मामले को लेकर आज यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों ने प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स और जत्थेबंदियों की ओर से वीसी दफ्तर के बाहर धरना लगाया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स और जत्थेबंदियों ने यूनिवर्सिटी में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की प्रशासन से मांग की है। लोगों ने स्टूडेंट्स की हत्या को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

    बता दें कि बीते दिन 2 गुटों के बीच खूनी झड़प दौरान 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में 4 युवक घायल हुए थे। मृतक युवक की पहचान नवजोत सिंह पुत्र गंजुर सिंह गांव संगतपुरा जिला पटियाला के रूप में हुई है। नवजोत पटियाला यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।

  • इस दिन से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का बजट सत्र, राज्यपाल ने दी मंजूरी

    इस दिन से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का बजट सत्र, राज्यपाल ने दी मंजूरी

    चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा का बजट सत्र तीन मार्च से ही होगा। पंजाब सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को यह जानकारी दी। सॉलिसिटर जनरल ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि राज्यपाल ने 3 मार्च को सुबह 10 बजे विधानसभा बुलाने का आदेश पारित किया है।  इससे पहले गवर्नर की तरफ से विधानसभा का बजट सत्र बुलाने की अनुमति नहीं दिए जाने के खिलाफ पंजाब सरकार सोमवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी।

    पंजाब सरकार ने सोमवार सुबह अतिरिक्त महाधिवक्ता शादान फरासत के माध्यम से भारत के संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की। इस याचिका पर मंगलवार दोपहर को सुनवाई हुई। इस याचिका में पंजाब के राज्यपाल के प्रधान सचिव को पहले प्रतिवादी के रूप में रखा गया था। याचिका में तर्क दिया गया था कि संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार सरकार द्वारा दी गई सहायता और सलाह के अनुसार राज्यपाल को विधानसभा को बुलाना पड़ता है।

    बता दें कि पंजाब सरकार के कैबिनेट ने प्रस्ताव पारित कर राज्यपाल से विधानसभा का बजट सत्र तीन मार्च से बुलाने की अनुमति मांगी थी। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने इस बजट सत्र को बुलाने से फिलहाल इन्कार कर दिया था। साथ ही एक पत्र लिखकर कहा कि मुख्यमंत्री सीएम के ट्वीट और बयान काफी अपमानजनक और असंवैधानिक थे। इन ट्वीट पर कानूनी सलाह ले रहे हैं। इसके बाद बजट सत्र को बुलाने पर विचार करेंगे। 

    गौरतलब है कि 13 फरवरी को राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर, सिंगापुर में ट्रेनिंग के लिए भेजे गए प्रिंसिपलों की चयन प्रक्रिया व खर्च समेत चार अन्य मुद्दों पर जानकारी तलब की थी। इसके जवाब में, मुख्यमंत्री ने 13 फरवरी को ही ट्वीट कर राज्यपाल की नियुक्ति पर सवाल उठाने के साथ-साथ साफ कर दिया कि राज्यपाल द्वारा उठाए सभी मामले राज्य का विषय हैं। मुख्यमंत्री ने लिखा था कि उनकी सरकार 3 करोड़ पंजाबियों के प्रति जवाबदेय है न कि केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किसी राज्यपाल के प्रति। इसके बाद से मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच उक्त पूरे मामले ने विवाद का रूप ले लिया है।

  • जालंधरः पूर्व पार्षद विक्की कालिया का बेटा गिरफ्तार

    जालंधरः पूर्व पार्षद विक्की कालिया का बेटा गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः विधायक बावा हैनरी द्वारा दी गई 60 लाख रुपए की सरकारी ग्रांट का निजी तौर पर इस्तेमाल करने के मामले में वांटेड पूर्व पार्षद विक्की कालिया के बेटे अंशुमन कालिया ने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। कोर्ट में संरेडर करने दौरान थाना 8 की पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में ले लिया।

    अंशुमन की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर रेड भी की, लेकिन वह पुलिस के हाथ नही आ सका था। लेकिन आज उसने खुद ही कोर्ट में संरेडर कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए थाना 8 के एडिशनल प्रभारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि कागजी कार्रवाई करके उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी। अंशुमन कालिया जमानत के लिए कई बार याचिका भी डाल चुका है लेकिन उसकी बेल मंजूर नहीं की गई थी। जिसके बाद आज उसने खुद ही कोर्ट में संरेडर कर दिया है।

    बता दें कि इस ग्रांट के मामले में पूर्व पार्षद विक्की कालिया ने जहरीली वस्तु खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। इस दौरान विक्की कालिया ने सुसाइड नोट में कई लोगों के नाम लिखे थे। वहीं इस मामले को लेकर अंशुमन काफी समय से फरार चल रहा था।

  • पंजाबः रिश्वत लेने के मामले में डीड राइटर गिरफ्तार

    पंजाबः रिश्वत लेने के मामले में डीड राइटर गिरफ्तार

    लुधियानाः पंजाब सरकार के आदेशों पर भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने डीड राइटर को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस को सूचना मिली थी कि रजिस्ट्री दफ्तर में बिना एनओसी के रजिस्ट्रियां की जा रही हैं। डीड राइटर नितिन दत्त रजिस्ट्री करने की एवज में 70 हजार रुपए की डिमांड कर रहा है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को बताया कि उसका ग्यासपुरा में 50 गज का मकान है।

    वह रजिस्ट्री कराने के लिए दफ्तर पहुंचा था। यहां नितिन ने एनओसी न होने पर उससे पैसों की डिमांड की। दोनों में 40 हजार रुपए में डील फाइनल हो गई। विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर नितिन को 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे विजिलेंस दफ्तर ले आई। अब पुलिस उसके रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जिससे पता चल सके कि उसने पहले कितने लोगों से रजिस्ट्रियां करने के नाम पर पैसे लिए हुए हैं।