Blog

  • पंजाब: फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव, कई लोगों की बिगड़ी हालत, पुलिस ने किया इलाका सील, रेस्क्यू जारी

    लुधियाना: पंजाब के जिला लुधियाना में आज सुबह गैस रिसाव हो गया। बताया जा रहा है कि इलाके में एक फैक्ट्री है, जहां पर आज सुबह जहरीली गैस का रिसाव हुआ। गैस का रिसाव होने से कुछ लोगों की हालत भी बिगड़ी, लेकिन समय रहते उन्हें रेस्क्यू कर दिया गया। गैस लीक होने के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया।

    ये घटना लक्ष्मी मेडिकल गैस एजेंसी नजदीक सतनाम कांटा की बताई जा रही है। गैस रिसाव के बारे तुरंत इलाका पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंच अधिकारियों ने गैस रिसाव वाले क्षेत्र को फिलहाल सील कर दिया है।

    बताया जा रहा है कि इलाका के हालात अभी काबू में है। बताया जा रहा है जिस फैक्ट्री से गैस लीक हुई है यह ऑक्सीजन बनाने वाली फैक्ट्री है। फैक्ट्री में पाइप फटने से ये घटना हुई है।

  • जालंधरः अलग अलग मामलों में वांछित 4 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः अलग अलग मामलों में वांछित 4 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। देहात थाना पतारां की पुलिस ने मर्डर केस में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान परमबीर सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह वासी नंगर शामा के रूप मे हुई है। थाना प्रभारी अर्शप्रीत कौर ने बताया कि उक्त आरोपी के ऊपर साल 2016 में 302 का मुकद्दमा दर्ज हुआ था, अदालत ने आरोपी को 17 09 -2022 को भगौड़ा घोषित किया था, जिसे पुलिस ने काबू कर लिया था। 

    इसी तरह थाना शाहकोट की पुलिस ने 2 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंस्पैक्टर गुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि माननीय सैशन जज युक्ति गोयल की अदालत ने आरोपी जसबीर सिंह पुत्र राम लुभाया वासी मल्सियां और आरोपी मीतू पुत्र जिंदर वासी पत्ती मल्सियां को भगौड़ा घोषित किया था, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश कर दिया। 

    इसी तरह थाना मैहतपुर की पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में वांछित आरोपी को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी भुपिंदर सिंह ने बताया कि जब पुलिस पार्टी गांव इस्लामपुर पुली पर पहुंची तो मोटरसाईकिल पर सवार होकर जसबीर सिंह पुत्र हरी सिंह वासी धर्में दीयां छन्ना आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोककर तलाशी तो उससे 10 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी अलग अलग मामलों में भगौड़ा करार दिया हुआ है।

  • विधानसभा हरोली से भाजपा प्रत्याशी राम कुमार के समर्थन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

    विधानसभा हरोली से भाजपा प्रत्याशी राम कुमार के समर्थन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा नहीं देश तोड़ो यात्रा: अनुराग ठाकुर 

    ऊना/सुशील पंडित: 2022 के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में प्रचार अभियान आक्रामक दिशा में दिखाई दे रहा है। सभी राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का कोई अवसर हाथ से नहीं जाने दे रहे हैं विशेष रूप से प्रदेश में दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर जमकर शब्द प्रहार कर रहे हैं जनसभा हो या नुक्कड़ सभाएं खूब जुबानी तीर चल रहे हैं।

    आज ऐसी दीवानगी दिखाई केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने। हरौली विधानसभा में की गई एक जनसभा  के दौरान केंद्रीय मंत्री यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राम कुमार के लिए जनता से सहयोग मांग रहे थे। अपने संबोधन में अनुराग ठाकुर ने एक तरफ जहां नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया बहीं अनुराग ने कांग्रेस पर भी जमकर शब्द बाण छोड़े केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा से बहन प्रियंका गांधी के ही नहीं जोड़ने की बात कहते हुए गांधी परिवार पर तंज कसा उन्होंने राहुल की भारत जोड़ो यात्रा को भारत छोड़ो यात्रा बताते हुए देश विरोधी ताकतों और टुकड़े टुकड़े गैंग द्वारा इस यात्रा को समर्थन का दावा किया।
  • जालंधरः संगीन धाराओं के मामले में वांछित 2 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः संगीन धाराओं के मामले में वांछित 2 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना 8 की पुलिस ने संगीन धाराओं के मामले में फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कुमार सेठी, विशाल सेठी दोनो पुत्र गुलशन कुमार वासी कमल विहार रामाममंडी के तौर पर बताई जा रही है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताय कि दोनो आरिपियों के खिलाफ तिथि 4-03-2021 मुकद्दमा नंबर 45 के आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज हुआ था, जिसमें दोनो फरार थे, जिन्हें सूचना के आधार पर काबू किया था। 

  • पंजाबः जालंधर सहित इन कर्मचारियों के हुए तबादलें

    पंजाबः जालंधर सहित इन कर्मचारियों के हुए तबादलें

    चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत मान ने 19 अक्तूबर को पटियाला के सर्किट हाउस की औचक चैकिंग की। इस दौरान वह सर्किट हाउस की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को देखकर काफी नाराज हुए। दरअसल, चैकिंग दौरान वहां पर गंदी चादरें और अन्य व्यवस्थाएं बहुत ढीली पाई गई थीं। सीएम मान के इस दौरे के दौरान सर्किट हाउस के ज्यादातर स्टाफ को बदल दिया गया था, हालांकि इनमें छोटे कर्मचारी भी शामिल थे। लेकिन आज पंजाब के कई कर्मचारियों के तबादलें किए गए।

    जारी आदेशों के मुताबिक जिन कर्मचारियों का तबादला किया गया है उनमें जगदीश माली पटियाला से बठिंडा, जगप्रताप स्वीपर पटियाला से बठिंडा, जसवीर सिंह माली पटियाला से लुधियाना, गुरदीप सिंह सीनियर वेटर पटियाला से लुधियाना, अशोक कुमार फ्रास पटियाला से लुधियाना, जीत कुमार फरास को पटियाला से लुधियाना, जरनैल सिंह सीनियर वेटर को पटियाला से लुधियाना, जसविंदर सिंह बेलदार को पटियाला से बठिंडा, हरमेश कुमार सफाई सेवक को पटियाला से बठिंडा, शिव कुमार हेड सीवरमैन को पटियाला से जालंधर ट्रांसफर किया गया है।

    सर्किट हाउस के कर्मचारियों का पहले तबादला किया जा चुका है और अब इस सप्ताह फिर से मुख्यमंत्री का पटियाला फेरी बताया जा रहा है, जिसके लिए काफी तैयारियां चल रही हैं। अब सर्किट हाउस में आतिथ्य विभाग ने बठिंडा, लुधियाना और जालंधर से कर्मचारियों बदल कर सर्किट हाउस पटियाला में तैनात कर दिया है।

  • जालंधर: 3 भगौड़े आरोपी और नशीले पदार्थ सहित एक आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर: 3 भगौड़े आरोपी और नशीले पदार्थ सहित एक आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजकुमार पुत्र बनारसी दास वासी बाबू लाभ सिंह नगर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी रविंदर कुमार ने बताया कि उक्त आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर 20 ग्राम हैरोईन सहित काबू किया है। 

    इसी तरह भार्गव कैंप की पुलिस ने एक्साईज एक्ट के मामले में भगौड़े 3 आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान टिंकू पुत्र राजकुमार वासी न्यू तेज मोहन नगर, संदीप कुमार पुत्र अशोक कुमार वासी भार्गव कैंप के रूप में हुई है। इंस्पैक्टर रविंदर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी को जज गगनदीप सिंह गर्ग की कोर्ट ने 6-08-2022 को भगौड़ा घोषित किया था। जिन्हें पुलिस ने काबू कर लिया।

    इसी तरह मुकद्दमा नंबर 178 में वांछित आरोपी पंकज कुमार पुत्र जसपाल वासी मोहल्ला केसरी बाग कपूरथला को भी हिरसात में लिया गया है।

  • पंजाबः खास पोर्टल तैयार, अब घर बैठे 500 रुपये तक के स्टैम्प पेपर कर सकेंगे डाउनलोड

    पंजाबः खास पोर्टल तैयार, अब घर बैठे 500 रुपये तक के स्टैम्प पेपर कर सकेंगे डाउनलोड

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्टैम्प पेपर के चलते लोगों को आ रही मुश्किलों को देखते हुए नई पहल शुरू की है। सीएम मान ने स्टैम्प पेपर के खास पोर्टल तैयार करवा दिए है, जिसके जरिए लोग अब घर पर बैठकर 500 रुपये तक के स्टैम्प पेपर डाउनलोड कर सकते है। सीएम मान ने कहा कि यह सेवा अगले 15 दिनों तक शुरू हो सकती है।

  • पंजाबः 69 मेडिकल अफसरों की हुई Promotion, देखें लिस्ट

    पंजाबः 69 मेडिकल अफसरों की हुई Promotion, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ : 69 मेडिकल अफसरों को सीनियर मेडिकल अधिकारी के रूप में पदोन्नत किया गया है। सरकार की ओर से जारी की गई सूचि इस प्रकार है।-

  • पंजाबः फर्जी इंटरपोल अधिकारी गिरफ्तार, पहचान सहित कई दस्तावेज बरामद 

    पंजाबः फर्जी इंटरपोल अधिकारी गिरफ्तार, पहचान सहित कई दस्तावेज बरामद 

    लुधियानाः थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस द्वारा एक फर्जी इंटरपोल अधिकारी की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए एसीपी रमनदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि थाना डिवीजन 2 की एसएचओ मैडम अर्शप्रीत कौर के नेतृत्व में पुलिस ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रणधीर सिंह पुत्र भाण सिंह निवासी अब्दुल्लापुर बस्सी के रूप में हुई है, पुलिस ने कथित आरोपी के कब्जे से फर्जी पहचान पत्र के अलावा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं। 

    एसीपी रमनदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि नाकाबंदी दौरान आरोपी की कार को चैकिंग के लिए रोका था। आरोपी से जब कागजात मांगे तो वह पुलिस कर्मचारियों पर रौब डालने लगा। आरोपी खुद को इंटरपोल का अफसर बताने लगा और पुलिस अधिकारियों से कहना लगा कि गाड़ी पर लगे स्टीकर क्या नजर नहीं आते। आरोपी से जब उसका आईकार्ड पुलिस ने मांगा तो उसने पर्स के आकार में बना आई कार्ड दिखा दिया। पुलिस को आरोपी पर संदेह हुआ। आरोपी की आईकार्ड की जब जांच की तो उसमें इंटरपोल अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं थे। आरोपी को जब थाना लेजाकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया। आरोपी की पहचान रणधीर सिंह निवासी अबदुल्लापुर बस्ती के रूप में हुई है। आरोपी से पुलिस को किगर गाड़ी और इंटरपोल एजेंसी का नकली आई कार्ड, विदेश और भारतीय करंसी बरामद हुई।

    एसीपी रमजीत सिंह भुल्लर और एसएचओ अर्षप्रीत कौर ने बताया कि आरोपी की कार जब रोकी तो वह गुस्से में बात करने लगा। उसने खुद को इंटरपोल का अफसर बताया लेकिन जांच के बाद खुलासा हो गया। कोर्ट से रिमांड मिल गया है,आरोपी से पूछताछ चल रही है कि अभी इन नकली आईकार्ड का उसने कहां-कहां इस्तेमाल किया और उसके क्या मंसूबे रहे है। आरोपी रणधीर सिंह का एक घर जगतपुर फिल्लोर में है। आरोपी रोजाना लुधियाना अपडाऊन करता था। इस कारण कार से उसे टोल प्लाजा पर करीब 150 से 200 रुपये देने पड़ते थे। आरोपी टोल प्लाजा का टेक्स भी स्टीकर लगी कार और जाली आईकार्ड से बचा लेता था। वहीं आरोपी ने माना की पुलिस की नाकाबंदियों से भी वह खुद का बचाव कर लेता था। पुलिस कर्मचारी उसकी गाड़ी पर लगे स्टीकर और आईकार्ड देखकर सल्यूट तक मार देते थे। आरोपी रणधीर सिंह लुधियाना में अलग-अलग जगहों पर सैमीनार करता है। आरोपी शहर में युवाओं को माटीवेट करने के लिए लगातार सैमीनार आदि लगाता है। आरोपी खुद को मोटीवेशन स्पीकर बताता है लेकिन आज थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने उसे दबोच लिया।

  • पंजाबः इस जिले में डेंगू 163 मामले आए सामने

    पंजाबः इस जिले में डेंगू 163 मामले आए सामने

    बठिंडाः पंजाब में सर्दियों की आहट से पहले डेंगू ने दस्तक दे दी है। राज्य में अब तक डेंगू के कुल 5,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि पांच मौतें हो चुकी है। हालांकि इस साल रिपोर्ट किए गए मामलों की संख्या पिछले साल के 23 हजार से अधिक मामलों की तुलना में बहुत कम है। वहीं बठिंडा की बात करें तो जिले में अब तक डेंगू के 163 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 7 अभी भी एक्टिव हैं।

    हालांकि सिविल अस्पताल ने नियमित डेंगू वार्ड बनाया है, जिसमें मच्छरदानी लगाकर डेंगू के मरीजों का इलाज किया जा रहा है, लेकिन दूसरी तरफ प्राइवेट अस्पताल एसपीटीसी सेल लगाने के नाम पर भारी मुनाफा कमा रहे हैं, जिसका समाजसेवियों द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध किया जा रहा है। उनका कहना है कि प्राइवेट हॉस्पिटल मरीज के पचास हजार सेल होने पर भी एसटीपी लगा रहे हैं, जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि एसटीपी सेल जांच के लिए लिया जाने वाली फीस समान होनी चाहिए, लेकिन कुछ प्राइवेट हॉस्पिटल अधिक फीस वसूल रहे हैं, जिससे मरीजों का आर्थिक शोषण हो रहा है।

    सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक में स्टाफ नहीं न होने पर लोग प्राइवेट ब्लड बैंक में जाने को मजबूर हैं। जहां वे लूटे जाते हैं, उन्होंने सरकार से मांग की कि रोगी को टेस्टों की फीस तय की जाए और इसे लागू करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इन दिनों औसतन हर दिन डेंगू के लगभग 200 नए मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक डेंगू के लिए 38 हजार के करीब लोगों का परीक्षण किया गया है।