चंडीगढ़ः पंजाब सरकार की ओर से तबादलों का दौर जारी है। वहीं आज 5 नायब तहसीलदारों के तबादलें किए गए। इसी के साथ राज्य में कुछ अधिकारियों को तहसीलदारों अतिरिक्त भार सौंपा गया है। देखें लिस्ट





चंडीगढ़ः पंजाब सरकार की ओर से तबादलों का दौर जारी है। वहीं आज 5 नायब तहसीलदारों के तबादलें किए गए। इसी के साथ राज्य में कुछ अधिकारियों को तहसीलदारों अतिरिक्त भार सौंपा गया है। देखें लिस्ट





ऊना/सुशील पंडित: ऊना में एक स्कूल मिनी बस दुर्घटना का शिकार हो गई। स्कूल से छुट्टी के बाद छोटे बच्चों को घर छोड़ने जा रही स्कूल बस को एक वाहन ने टक्कर मार दी जिससे निजी स्कूल की मिनी बस सड़क किनारे नाले में लुढ़क गई। इस हादसे के दौरान कई बच्चे इसमें सवार थे। जिनमें से कई बच्चों को मामूली तो एक बच्चे को ज्यादा चोट लगी हैं। सभी बच्चों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचाराधीन किया गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों ने राहत कार्य कर बच्चों को एक दुकान के हाल में सुरक्षित पहुंचाया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को डेढ़ बजे के बाद ऊना के एक निजी स्कूल की मिनी बस छोटे बच्चों को संतोषगढ़ रोड स्थित रामपुर और साथ लगते गांवों में घर छोड़ने के लिए जा रही थी। जब मिनी बस रामपुर गांव में मुख्य मार्ग पर पहुंची तो पीछे से एक वाहन ने टक्कर मार दी। इससे पहले की स्कूल मिनी बस का चालक संभल पाता। सड़क किनारे साथ लगते नाले में मिनी बस के टायर जा धंसे। मिनी बस एक तरफ झुक गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाव करते हुए तत्काल बच्चों को वाहन से निकाला। उसके बाद बच्चों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। एएसपी प्रवीन धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जालंधर (वरुण)। डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारी साँझा करते हुए बताया कि 11 अगस्त 2022 को राखी के त्योहार वाले दिन सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक सेवा केंद्र खुले रहेंगे। उक्त समयानुसार जिला निवासी इस दिन सेवा केन्द्रों की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सेवा केंद्रों के कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इस दिन बिना किसी ड्यूटी रोस्टर के आम नागरिकों को सेवा केंद्रों की सेवाएं प्रदान करेंगे।

जालंधर (वरूण)। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) मेजर अमित सरीन के नेतृत्व में गठित एंटी बैगिंग टास्क फोर्स द्वारा शहर के विभिन्न चौकों पर छापेमारी के दौरान पठानकोट बाईपास से भीख मांग रही 10 वर्षीय बच्ची को भीख मांगने से हटाकर गांधी वनिता आश्रम भेजा गया।
डीसीपीओ अजय भारती के नेतृत्व वाली टीम , जिसमें लीगल कम प्रोबेशन अधिकारी संदीप कुमार, सीपीओ अमनीत कौर, चाइल्ड लाइन के सदस्य जसलीन और हिमांशु शामिल थे की तरफ़ से एएसआई जसवंत सिंह, एएसआई राजेश कुमार के साथ बीएमसी चौक, पी.ए.पी. चौक, गुरु नानक मिशन चौक, रामा मंडी में शहर के अलग -अलग चौकों पर छापेमारी की गई और पठानकोट बाईपास पर छापेमारी के दौरान वहां भीख मांग रही एक लड़की को छुड़ाया गया।
अजय भारती ने बताया कि इस थाना नं. 8 में सूचना देकर बच्ची का मेडिकल कराया गया और बाल कल्याण समिति के समक्ष बच्ची को पेश कर गांधी वनिता आश्रम भेज दिया गया।

अमृतसरः बाबा बकाला साहिब में रखड़ पुन्निया मेले को लेकर बाबा बकाला साहिब कस्बे में स्थित सरकारी व निजी स्कूलों में 11 अगस्त से 13 अगस्त तक स्थानीय अवकाश घोषित की गई है। इसका अमृतसर के जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय की ओर से पत्र भी जारी किया गया है।



जालंधर (वरुण)। जालंधर में कोरोना का कहर लगातार जारी हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को 67 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जालंधर (वरुण)। जालंधर में कोरोना का कहर लगातार जारी हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को 67 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

ऊना/सुशील पंडित: आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज़िला ऊना की विभिन्न इकाइयों द्वारा महाविद्यालयों की विभिन्न माँगो को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। जिस में यूजी/पी.जी.के परिक्षा परिणामों में आ रही अनियमितताओं को दूर किया जाए। महाविद्यालयों के दाख़िला प्रक्रिया में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु आनलाइन प्रकिया को सुदृढ़ किया जाए।


महाविद्यालयों में शिक्षकों व ग़ैर शिक्षक कर्मचारियों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ऑनलाइन प्रक्रिया को सुदृढ़ किया जाए।
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के परिसर हेतु भूमि चयन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए।
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्थायी परिसर निर्माण किया जाए।
सभी राजकीय शिक्षा स्थानों में छात्राओं के लिए कॉमन रूम की सुविधा प्रदान की जाए।

ऊना/सुशील पंडित: जिला मुख्यालय के मुख्य डाकघर में डाक विभाग की ही रेगुलर डिपॉजिट एजेंट महिला के बैग से 1लाख की राशि चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। इस वारदात को अंजाम देने के पीछे दो संदिग्ध महिलाओं का हाथ बताया जा रहा है इस घटना के बाद डाक विभाग की एजेंट प्रेमलता औहरी ने बताया कि वह ग्राहकों से आर डी के रूप में ली गई करीब 1.85लाख रुपए से अधिक राशि को डाकघर में जमा करवाने पहुंची थी इसी दौरान डाकघर में ही किसी ने उनके थैले को ब्लेड मारकर ₹500 के नोटों की 2 गड्डियां निकाल लीं । जबकि उसी बैग में रखे 85 हजार बच गए।
मामले की जानकारी मिलते ही डाकघर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला गया जिसमें पीड़ित महिला के आसपास दो अन्य महिलाओं की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं जबकि वे दोनों महिलाएं घटना के बाद से ही मौके से फरार हो गईं।
डाक विभाग के पवन कुमार का कहना है कि रेगुलर डिपॉजिट एजेंट प्रेमलता ने 1लाख की चोरी होने के संबंध में शिकायत की उस के बाद सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई वहीं उन्होंने अपने स्तर पर पुलिस को भी सूचित किया है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई है।
इस मामले के संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परवीन धीमान ने बताया की पुलिस द्वारा मामला दर्ज करते हुए वारदात को अंजाम देने वाली दो संदिग्ध महिलाओं की तलाश की जा रही है।