वाहन की टक्‍कर से नाले में गिरी निजी स्‍कूल मिनी बस, बच्चों को आई हल्की चोटें

ऊना/सुशील पंडित: ऊना में एक स्‍कूल मिनी बस दुर्घटना का शिकार हो गई। स्‍कूल से छुट्टी के बाद छोटे बच्चों को घर छोड़ने जा रही स्‍कूल बस को एक वाहन ने टक्कर मार दी जिससे निजी स्कूल की मिनी बस सड़क किनारे नाले में लुढ़क गई। इस हादसे के दौरान कई बच्चे इसमें सवार थे। जिनमें से कई बच्चों को मामूली तो एक बच्चे को ज्यादा चोट लगी हैं। सभी बच्‍चों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचाराधीन किया गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों ने राहत कार्य कर बच्चों को एक दुकान के हाल में सुरक्षित पहुंचाया।  हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को डेढ़ बजे के बाद ऊना के एक निजी स्कूल की मिनी बस छोटे बच्चों को संतोषगढ़ रोड स्थित रामपुर और साथ लगते गांवों में घर छोड़ने के लिए जा रही थी। जब मिनी बस रामपुर गांव में मुख्य मार्ग पर पहुंची तो पीछे से एक वाहन ने टक्कर मार दी। इससे पहले की स्कूल मिनी बस का चालक संभल पाता। सड़क किनारे साथ लगते नाले में मिनी बस के टायर जा धंसे। मिनी बस एक तरफ झुक गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाव करते हुए तत्काल बच्चों को वाहन से निकाला। उसके बाद बच्चों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया।  एएसपी प्रवीन धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *