Blog

  • डीसी ने किया मंदवाड़ा पोलिंग बूथ का निरीक्षण

    डीसी ने किया मंदवाड़ा पोलिंग बूथ का निरीक्षण

    ऊनासुशील पंडित:ऊना जिले में मतदान केंद्रों पर सुचारु मतदान के लिए किए प्रबंधों, सुरक्षा व्यवस्था और मतदाताओं की सुविधा के इंतजामों को चाक चौबंद रखने की दृष्टि से डीसी जतिन लाल ने स्वयं जिले के विभिन्न पोलिंग बूथों का दौरा किया. इसी क्रम में उन्होंने गगरेट विधानसभा क्षेत्र के मंदवाड़ा पोलिंग बूथ का भी निरीक्षण किया और वहां व्यवस्था को जांचा.

    गौरतलब है कि मंदवाड़ा में मॉक पोल के दौरान ईवीएम खराब होने की घटना में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया था. इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने वहां के प्रिसाइडिंग ऑफिसर और सेक्टर ऑफिसर को सस्पेंड कर दिया था और मतदान प्रक्रिया को अविलम्ब सुचारू कर लिया गया था.

    निरीक्षण के दौरान, डीसी जतिन लाल ने मतदाताओं से भी बातचीत की और प्रशासन द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं को लेकर उनके अनुभव जाने.

  • Punjab: Capt. Amarinder Singh की मौत की अफवाह को लेकर बेटे का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab: Capt. Amarinder Singh की मौत की अफवाह को लेकर बेटे का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ :पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की मौत की अफवाह फैलने का मामला सामने आया है। यह अफवाह पंजाब, दिल्ली और देश के अन्य राज्यों में बिजली की तरह फैल गई।  सोशल मीडिया पर ऐसी मैसेज देखने को मिल रहे है।  जिनमे लिखा है कि  ‘कैपटन अमरेंद्र सिंह नहीं रहे

    इन अफवाहो पर पूर्णविराम लगते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद अपने ट्वीट अकाउंट पर जानकारी देते लिखा कि वे ठीक हैं, लेकिन पेट में संक्रमण के कारण डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है, जिसके चलते वह अपनी धर्म पत्नी और भाजपा प्रत्याशी परनीत कौर के पक्ष में वोट करने के लिए भी पटियाला नहीं आ सके।

    हालांकि, पटियाला स्थित उनके आवास न्यू मोती बाग पैलेस में महल के प्रवक्ता एकजोत सिंह ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के बारे में फैलाई गई  अफवाह को नकार दिया है। वही कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रनिंदर सिंह ने भी वीडियो जारी कर इस खबर को अफवाह बताया है।

  • जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने परिवार सहित किया मतदान

    जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने परिवार सहित किया मतदान

    ऊना/ सुशील पंडित : चुनाव के महापर्व में अपने लोकतांत्रिक दायित्व का निर्वहन करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज ऊना में अपने परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने डीसी कॉलोनी में राजकीय प्राथमिक स्कूल में स्थित मतदान केंद्र में अपनी माता कमलेश लाल और धर्मपत्नी रेणु के साथ मतदान किया।
  • उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गोंदपुर जयचंद में अपनी बेटी आस्था अग्निहोत्री सहित किया मतदान

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गोंदपुर जयचंद में अपनी बेटी आस्था अग्निहोत्री सहित किया मतदान

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गोंदपुर जयचंद में अपनी बेटी आस्था अग्निहोत्री व समर्थकों के साथ मतदान किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम वासियों से मुलाकात भी की।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूती देने का काम हिमाचल प्रदेश में चुनाव का महापर्व करेगा। मुकेश अगनिहोत्री ने कहा कि दल बदल, राजनीतिक मंडी जैसे गंभीर मसलों पर ,हिमाचल की जनता जनमत देगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल ने कभी भी साजिश व षड्यंत्र की राजनीति को स्वीकार नहीं किया है, पैसे के बल पर होने वाले दल बदल को स्वीकार नहीं किया है और निश्चित रूप से भाजपा व बर्खास्त विधायकों की मूवमेंट को पसंद नहीं किया है, इसलिए चमत्कारी प्रणाम आएंगे जो भाजपा ने तो कभी सोचा ही नहीं होंगे जो बर्खास्त विधायक हुए हैं, उन्होंने भी नहीं सोचा होगा. उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो लोकसभा चुनाव में भी जो सोचा था, उस मोदी लहर को खत्म करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की सरकार ने काम किया है और काम कर रही है, मजबूत सरकार है, यह सरकार किसी के तोड़ने से नहीं टूटेगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार को तोड़ने का सपना लेने वालों के सपने धराशाई हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि नया इतिहास हिमाचल का यह चुनाव  लिख रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता 2019 के प्रदर्शन को याद कर रहे हैं, हर विधानसभा क्षेत्र में बढ़त को याद कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि जनता ने जो जनमत दिया है, वह 4 तारीख को आ जाएगा, भाजपा के नेताओं को हर महीने की चार तारीख याद करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व में अपने कैडर को खराब करने का काम किया है, उनका मनोबल तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के अनेक नेता तो चुनाव के बाद विद्रोह की स्थिति में आएंगे ,जो भाजपा संभाल भी नहीं पाएगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि तीन और चुनाव निर्दलीयों के आने ही है और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों के जीतने के बाद भी चुनाव आएंगे। उन्होंने कहा कि हर चुनाव को कांग्रेस की सरकार जीतेगी। उन्होंने कहा कि हरोली के मतदाताओं ने जिस प्रकार से इस चुनाव में मतदान किया है, उनका आभार है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और इसमें सभी को मतदान करना चाहिए, अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए प्रयास रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में मतदान और बढे इसके लिए सबको प्रयास करना चाहिए।

  • Jalandhar : लोकसभा चुनाव में ड्यूटी दौरान कर्मी की हुई मौत

    जालंधर, ENS: लोकसभा चावन को लेकर आज सातवें चरण पर हुई वोटिंग समाप्त हो गई है। वहीं वोटिंग के बीच नकोदर में स्थित एक पोलिंग स्टाफ की ड्यूटी पर तैनाती के दौरान मौत होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि ड्यूटीदौरान एपीआरओ कर्मचारी की मौत हुई है।

    मृतक की पहचान सुरिंदर कुमार के रूप में हुई है, जो जालंधर का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सुरिंदर कुमार नकोदर के मुहम्मद बली स्कूल में बूथ नंबर 85 पर ड्यूटी पर थे। ड्यूटी के दौरान सुरिंदर कुमार की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें जालंधर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

  • एग्जिट पोल सर्वे में चौकाने वाले आंकड़े आए सामने

    नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान शनिवार शाम 6 बजे खत्म हो गया। इसके बाद अलग-अलग चुनावी एजेंसियों और न्यूज चैनल ने एग्जिट पोल जारी किया। इसी कड़ी में Times Now-ETG ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल जारी किया है। पूरे लोकसभा सीटों पर एग्जिट पोल की बात करें तो फिलहाल  543 सीटों में से 141 सीटों का सर्वे सामने आया है। जिसमें इंडिया को 63 से 76 और इंडिया को 65 से 78 सिटी मिलने का अनुमान जताया जा रहा है, वहीं अन्य को दो सिम मिलने का अनुमान लगाया गया है। जारी सर्वे के मुताबिक बिहार में एनडीए गठबंधन को 23 से 30 सिम मिलने का अनुमान है, वही झारखंड में इंडिया को 41% और एनडीए को 50% सीटें मिलने का अनुमान है।

  • Punjab : इस इलाके में नहीं लगा कोई पोलिंग बूथ, लोगो ने चुनावों का किया बायकॉट, देखें वीडियो

    Punjab : इस इलाके में नहीं लगा कोई पोलिंग बूथ, लोगो ने चुनावों का किया बायकॉट, देखें वीडियो

    लुधियाना :जगराओं के नजदीकी पड़ते गांव में गैस फैक्ट्री के खिलाफ दिन-रात चल रहे धरने में संघर्ष मोर्चा ने वोट का बहिष्कार किया और गांव में एक भी पोलिंग बूथ बनने नहीं दिया।

     इस दौरान करीब 3300 वोट वाले इस गांव में चुनाव आयोग द्वारा 148-149 और 150 नंबर के तीन बूथ बनाये जाने थे, लेकिन ग्रामीणों ने वोट का पूरी तरह से बहिष्कार कर दिया। जिसके चलते इस गांव के अखाड़े से केवल एक वोट पोल हुआ है, जो चुनाव ड्यूटी के दौरान एक सरकारी कर्मचारी ने किया था। 

    जगराओं के एसडीएम गुरवीर सिंह कोहली ने भी बयान जारी कर कहा था कि फैक्ट्री लगाने के लिए मालिकों द्वारा नियमों के मुताबिक सभी कानूनी अनुमति ली गई है। इसके बावजूद उन्होंने फैक्ट्री मालिकों से बैठकर ग्रामीणों की चिंताओं का समाधान कर गांव के लोगों से वोट डालने की अपील की थी। 

    विरोध समिति के अध्यक्ष दर्शन सिंह ने कहा कि प्रदर्शनकारी महिलाएं और विरोध समिति के अध्यक्ष दर्शन सिंह ने कहा कि गैस गांव में इस फैक्ट्री के खिलाफ हमारा विरोध करीब एक और एक साल से चल रहा है। लेकिन आज एडीसी साहब हमारे पास आए और कहा कि आप वोट करें अगर आपको पार्टी का कोई उम्मीदवार पसंद नहीं है तो नोटा का बटन दबाएं। वोट बहिष्कार की घोषणा हुए कई दिन बीत गये है। फिर भी  प्रशासन को इसकी खबर तक नहीं लगी।  

    लोगो ने कहा कि प्रशासन उनके साथ बैठकें करता है, लेकिन अंत में एक ही निष्कर्ष निकलता है कि फैक्ट्री मालिक की मदद की जानी चाहिए।  पहले भी सरकार ने हमारी कोई सुध नहीं ली, जिस कारण इलाका निवासियों ने निर्णय लिया है कि प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्री बंद होने तक यह शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर किसान नेता इंद्रजीत धालीवाल ने कहा कि प्रशासन के साथ-साथ किसी भी राजनीतिक दल ने इस प्रदूषित फैक्ट्री को बंद कराने के लिए धरना-प्रदर्शन की जहमत तक नहीं उठाई। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।


    विरोध प्रदर्शन के बीच पहुंचे जगराओं के एडीसी अमित सरीन ने कहा कि प्रशासन की ओर से गांववालों के साथ बैठक की गई है। उन्होंने लोगो से अपील की है कि वोट हमारी ताकत है और हमें वोट का इस्तेमाल करना चाहिए। इस पर कुठाराघात करने के बजाय मांग की जांच कर जो गलत पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति इस मामले पर विचार कर रही है। फिर से बैठक करने पर लगता है कि मामला सुलझ जायेगा।

  • Punjab : पुलिस अधिकारियों के साथ राजा वडिंग की हुई बहस, गर्माया माहौल, देखें वीडियो

    Punjab : पुलिस अधिकारियों के साथ राजा वडिंग की हुई बहस, गर्माया माहौल, देखें वीडियो

    लुधियाना : लोकसभा चुनाव को लेकर सातवें चरण की वोटिंग शाम 6:00 बजे खत्म हो गई है। जिसके बाद कांग्रेस उम्मीदवार राजा वडिंग की पुलिस अधिकारी के साथ बहसबाजी होने की एक वीडियो सामने आई है। जिसमें वे आप पार्टी और प्रशासन द्वारा धक्केशाही के आप लगा रहे हैं।

    इस दौरान कांग्रेसियो ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस नेताओं की गाड़ियां रोकी गई है, जिसको लेकर जमकर हंगामा  हुआ। हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा कहा जा रहा है कि  कोई भी गाड़ी रुकी नहीं गई है। 

    वहीं दूसरी ओर राजा वडिंग को वीडियो में देखा जा सकता है कि वह धक्केशाही करने के आरोप लगा रहे हैं। उक्त वीडियो को राजा वडिंग ने सोशल मीडिया के जरिए वायरल भी कर दिया है।

  • पंजाब : प्रशासन की लापरवाही आई सामने, जिंदा वोटर को बताया मृत, काटी वोट, देखे वीडियो

    पंजाब : प्रशासन की लापरवाही आई सामने, जिंदा वोटर को बताया मृत, काटी वोट, देखे वीडियो

    कपूरथला:  पोलिंग स्टेशन के बाहर बुजुर्ग गले में तख्ती डालकर पहुंचा। 72 वर्षीय बुजुर्ग अरुण जलोटा ने तख्ती पर राष्ट्रपति से वोटिंग के अधिकार को बहाल करने की मांग की है। बुजुर्ग पिछले काफी वर्षों से वोट डालता रहा था, लेकिन इस बार गलती के कारण उसका यह अधिकारी छीन गया। बजुर्ग के अनुसार उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति की मौत हो गई थी, लेकिन वोट बनाने और काटने के समय गलती से उसको मृत घोषित कर उसकी वोट काट दी गई। जिस से वह इस बार वोट नहीं कर पाया।

  • Punjab : EVM मशीनों में कैद हुई नेताओं की किस्मत, देखें वीडियो

    Punjab : EVM मशीनों में कैद हुई नेताओं की किस्मत, देखें वीडियो

    लुधियाना : लोकसभा चुनाव के सातवें चरण पर आज शाम 6:00 बजे वोटिंग समाप्त हो गई है। वही वोटिंग समाप्त होने के बाद नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। कुछ ही देर में एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ जाएंगे। जिससे 4 जून को मतदान के रिजल्ट को लेकर एग्जिट पोल के जरिए दावे होने शुरू हो जाएंगे। हालांकि इंडिया लाइंस 295 से अधिक सीटों पर जीत की भविष्यवाणी कर रही है, वहीं भाजपा 400 से अधिक सीटों से जीतने के चांस लग रही है।