Blog

  • मछलियों से लदा वाहन सड़क पर पलटा, लोग लूटने में व्यस्त

    मछलियों से लदा वाहन सड़क पर पलटा, लोग लूटने में व्यस्त

    नई दिल्ली – झारखंड के धनबाद में एक वाहन प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली लादकर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और सारी मछलियां सड़क पर फैल गईं। लोगों ने देखा तो मछलियां इकट्ठी कर ले जाने लगे। सूचना के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और घटना का जायजा लिया। इस मामले की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि किस तरह लोग मछलियां इकट्टी करने में जुटे है।

    पुलिस के अनुसार धनबाद के हावड़ा-नई दिल्ली नेशनल हाइवे पर प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली से लदा वाहन हादसे का शिकार हो गया। तोपचांची थाना क्षेत्र में बाजार के पास पिकअप वैन पलट गई। इससे मछलियां सड़क पर बिखर गईं। इसके बाद ग्रामीणों में मछली लूटने की होड़ मच गई। लोग भर-भरकर मछलियां अपने घर ले जाने लगे। रोड पर बिखरी मछलियों को लोग भर ले गए।


    इस घटना की सूचना तोपचांची पुलिस को दी गई। मामले के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया। फिलहाल पुलिस ने पिकअप वैन जब्त कर लिया है। अफसरों का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। इस घटना के बारे में वाहन चलाने वाले ड्राइवर सुबोध कुमार ने कहा कि टायर ब्लास्ट हो जाने के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई थी।

  • AC ब्लास्ट होने पर ऑफिस में लगी आग, देखें Video

    AC ब्लास्ट होने पर ऑफिस में लगी आग, देखें Video

    नोएडाः देश के कई हिस्सों में AC के ब्लास्ट की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के नोएडा AC ब्लास्ट होने के बाद फ्लैट में भीषण आग लग गई थी। अब नोएडा के ही एक ऑफिस में AC के ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई। जिस वक्त ऑफिस के AC में ब्लास्ट हुआ, तब कई लोग वहां मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, नोएडा सेक्टर-63 में एक आईटी कंपनी में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद भगदड़ मच गई। हालांकि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। सूचना पर दमकल विभाग के 10 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

    फायर डिपार्टमेंट से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि कंपनी के दूसरे तल पर एसी की इनडोर यूनिट में ब्लास्ट से आग लगी थी। आग लगने से बड़ा नुकसान हुआ है लेकिन जनहानि नहीं हुई है। कंपनी में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले नोएडा के सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवार्ड सोसायटी के एक फ्लैट में आग लगने की घटना हुई थी। कहा गया था कि यह आग एयर कंडीशनर (AC) के फटने के कारण लगी थी। AC में होने वाली ब्लास्ट की घटनाओं की वजह से लोगों में दहशत है। भीषण गर्मी से बचाव के लिए लोग AC का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ घरों में तो कई दिनों से AC बंद तक नहीं हो रहा। ऐसे में AC में ब्लास्ट की घटनाओं को सुनकर लोग हैरान और परेशान हैं।

  • प्रशासन व चुनाव आयोग की लापरवाही भारी पड़ी मतदाताओं पर भारी

    प्रशासन व चुनाव आयोग की लापरवाही भारी पड़ी मतदाताओं पर भारी

    दून विधानसभा में तपती गर्मी में नहीं था बूथों में पर्याप्त इंतजाम


    बददीसचिन बैेसल:
    लू बरसाती तपती गर्मी में चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव तो रख दिए लेकिन मतदाताओं की सुविधा के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किया था। 42 डिग्री में वोट डालकर लोकतंत्र को मजबूत करने निकला मतदाता उस समय निराश हुआ जब चुनाव आयोग के दावों व वादों में दम नहीं निकला। आयोग ने मतदात प्रतिशतता बढ़ाने के लिए वॉयस कालिंग के संदेश भी भेजे थे जिसमें सचिन तेंंदुलकर का आग्रह था। अधिकांश मतदान केंद्रो पर छाया के लिए टैंटों की की व्यवस्था नहीं थी और न ही बैठने को कोई इंतजाम किया गया था।

    बददी  वार्ड 2 के युवा मतदाता सचिन बैंसल व वार्ड 2 के मतदाता डा. हेमंत कौशल ने कहा कि तपती दुपहरिया में हमारे बूथ पर सूरज की किरणें सुबह 7 बजे से ही पडऩी शुरु हो गई थी। बूथ के बाहर न कोई टैंट था न ही कोई कुर्सी लगाई गई थी लोग जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजाम करते रहे। 

    सचिन ने बताया कि इसके अलावा पानी की कोई उचित व्यवस्था भी नहीं थी। उन्होने कहा कि हमने चुनाव आयोग से अधिकारियों से आग्रह किया था कि टैंट व अन्य की व्यवस्थाएं हमारा युवक मंडल कर देगा लेकिन आयोग ने कहा कि आप मत करिए हमने पर्याप्त व्यवस्थाएं की हुई लेकिन सच्चाई कुछ और ही निकली। ट्रक यूनियन के महासचिव एडवोकेट दिनेश कौशल ने आरोप जडा कि चुनाव आयोग की बद इंतजामियों की वजह से मतदाताओं को कडकती धूप में बहुत परेशान होना पड़ा।

  • Punjab : पोलिंग बूथ पर कांग्रेसियों और AAP पार्टी के बीच हुई झड़प, देखें वीडियो

    Punjab : पोलिंग बूथ पर कांग्रेसियों और AAP पार्टी के बीच हुई झड़प, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : टैगोर मोरियल स्कूल के बूथ नंबर 105 और 106 में बाहरी लोगों को पोलिंग बूथ से बाहर निकालने को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं भिड़ंत हो गई। इसी बीच स्थानीय विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा और आम आदमी पार्टी के पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन के चेयरमैन रमन बहल भी मौके पर आ गए। इसके बाद दोनों नेताओं ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ खूब बोलते हुए नजर आए।

    हालांकि मौके पर पहुंचे डीएसपी सुखपाल सिंह ने मामले को शांत कराया। डीएसपी सुखपाल सिंह ने बताया कि टैगोर मेमोरियल स्कूल गोपाल नगर में चल रहे मतदान के दौरान कांग्रेस की महिला पार्षद के बेटे नकुल महाजन ने आरोप लगाया था कि बाहरी लोग बूथ पर आये हैं, नकली वोट डाल रहे थे।

    जिसके बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच बहस हो गई। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर फर्जी वोट डालने का आरोप लगाया, इस दौरान चेयरमैन रमन बहल और उनके परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। हालांकि वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि फर्जी वोटिंग का कोई मामला नहीं आया है।

    बूथ पर कोई बाहरी व्यक्ति भी मौजूद नहीं है। इसी बीच कांग्रेस विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा भी मौके पर पहुंचे और बेहद शांत माहौल में दोनों नेताओं ने रमन बहल और बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा के बीच बातचीत हुई और मामला सुलझ गया है। उन्होंने कहा कि मतदान पहले की तरह शांतिपूर्ण माहौल में चल रहा है।

  • आधी रात को बददी बस स्टैंड पर अपने घरों पर जाने के लिए करते रहे बसों का इन्तजार

    आधी रात को बददी बस स्टैंड पर अपने घरों पर जाने के लिए करते रहे बसों का इन्तजार

    न बसें आई न अतिरिक्त छुटटी मिली न हुआ बैल्ट पेपर का इंतजाम



    बददीसचिन बैेसल: विधानसभा चुनावों में तो हिमाचली औद्योगिक कर्मचारियों का लाने ले जाने के लिए न तो प्रदेश सरकार ने कोई इंतजाम किया न उद्योगों ने राजनीतिक दलों ने। हिमाचली कर्मचारी अपने गृह जिले चंबा, कुल्लू, कांगडा आदि जिलों में वोट डालने जाना चाहते थे लेकिन उनको फैक्ट्री से ही छुटटी शुक्रवार दोपहर बाद को मिली। कुल चुनाव आयोग ने आधिकारिक छुटटी घोषित कर रखी है लेकिन औद्योगिक कर्मचारी घर कैसे पहुंचे इसकी फिक्र किसी को नहीं थी।  नालागढ़ परिवहन निगम ने अपने बहुत से रुट इसलिए रदद कर दिए क्योंकि 40 बसें चुनाव आयोग ने ले ली थी। बददी बस स्टैंड पर सैंकडों हिमाचली कामगार अपने अपने घरों को जाने के लिए पांच बजे पहुंचने शुरु हो गए थे लेकिन उनको 10 बजे तक कोई बस नहीं मिली। कुछ मंहगी टैक्सी करके तो कुछ लिफट लेकर जाने को लालायित दिखे। सबसे ज्यादा दिक्कत कांगडा, चंबा व सरकारघाट जाने वालों को हुई। एकाएक बसों के कुछ रुट सरकार ने रदद कर दिए जिसकी सूचना परिवहन निगम ने नहीं दी और कर्मचारी उन्ही बसों का इंतजार करते रहे। रदद हुए रुटों पर निजी बसें चलाई जा सकती थी लेकिन परिवहन निगम ने कोई रोड मैप नहीं बनाया। हिमाचली कर्मचारी उमस भरी बददी के पुराने बस स्टैंड पर भूखे प्यासे खडे रहे औरा

     हैरानी की बात तो यह है कि चुनाव आयोग ने ज्यादा से ज्यादा मतदान का आग्रह किया लेकिन बददी नालागढ बरोटीवाला के औद्योगिक कर्मचारियों को राम भरोसे छोड दिया गया। विधायक के चुनाव में तो पार्टियों के नेता हर विस क्षेत्र से अपने कर्मचारियों को लेने के लिए बसें भेज देत हैं लेकिन सांसद के चुनाव में अधिकांश ने हाथ पीछे खींच लिए। बहुत से कर्मचारी अपने खर्च पर पांच साल बाद अपने गांव जाने को आतुर रहते हैं लेकिन उनको निराशा हाथ लगी जब बददी बस स्टैंड पर लंबे रुट की गायब मिले। चंबा के कर्मचारी पवन कुमार, बिलासपुर के केडी शर्मा ने कहा कि हर बार औद्योगिक कर्मचारियों की इस लोकतंत्र के पर्व में उपेक्षा होती है। एक दिन की बजाय हमें दो छुटिटयां होनी चाहिए क्योंकि एक दिन तो सुबह से शाम सफर में बीत जाता है। उद्योग छुटटी नहीं देते इस पर काम होना चाहिए।

    सरकार सुविधा दे वरना बैल्ट पेपर का हो प्रावधान-जमवाल
    इस विषय में हिमाचल कल्याण सभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलवीर जमवाल, महासचिव कालिदास शर्मा व उपाध्यक्ष सुषमा ठाकुर ने कहा कि अगर सरकार व चुनाव आयोग व परिवहन निगम कर्मचारियों के आने जाने की व्यवस्था नहीं कर सकता तो उनको बददी में घर बैठे ही बैल्ट पेपर से मतदान करने का प्रावधान होना चाहिए। अब युग बदल गया तो सरकार व आयोग को भी नए सिरे से सोचना चाहिए।

    एक की बजाय दो छुटटी करे उद्योग जगत-अशोक राणा
    वहीं इस विषय में लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा, महामंत्री अनिल मलिक, कोषाध्यक्ष वसुंधरा अग्रवाल ने कहा कि एक दिन में कोई भी अपने गांव में वोट डालकर वापिस नहीं आ सकता। एक दिन का अवकाश आने जाने में तो दूसरा वोट डालने को होना चाहिए। उद्योगों को हाफ डे पर कर्मचारियों को छुटटी देनी चाहिए ताकि कांगडा चंबा लाहौल वाले समय पर निकल सके।
    कैपशन-बददी बस स्टैंड पर अपने अपने अपने गांव जाने के लिए खडे औद्योगिक मतदाता बसों को निहारते हुए जबकि आज अधिकांश रुट रदद थे।

  • ढाई घंटे चली बैठक में India Alliance ने इतनी सीटे मिलने का किया दावा, देखें वी़डियो

    ढाई घंटे चली बैठक में India Alliance ने इतनी सीटे मिलने का किया दावा, देखें वी़डियो

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव में सातवें और आखिरी फेज के लिए 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। वहीं आज आगे की रणनीति पर लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक बुलाई, जोकि ढाई घंटे तक चली। बैठक खत्म होने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे का बयान आया कि इंडिया गठबंधन डिबेट में हिस्सा लेगा। वहीं इंडिया गठबंधन ने दावा किया है कि इस चुनाव में गठबंधन को 295 से अधिक सीटे मिल रही है। 

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ”आज हमारी बैठक हुई, जिसमें ढाई घंटे तक कई विषयों पर चर्चा हुई। खासतौर पर चुनाव परिणाम के समय क्या-क्या कठिनाइयां आ सकती हैं और कैसे उसे ठीक करना है। कार्यकर्ताओं को क्या-क्या निर्देश दिए जाने हैं, इस पर भी चर्चा हुई। इंडिया गठबंधन 295 से ज्यादा सीटें आ रही हैं। इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। यह हमारा सर्वे नहीं, बल्कि जनता का सर्वे है। हमारे नेताओं को जो जानकारी मिली है, उस आधार पर आपको बताया गया है।”

    वहीं खेड़ा ने कहा कि हमने विचार किया कि एग्जिट पोल की बहस में शामिल होने या दूर रहने के क्या परिणाम होंगे। अंत में INDIA अलायंस के दलों के बीच सहमति बनी है कि आज शाम को एग्जिट पोल पर होने वाली डिबेट में हम शामिल होंगे। दिल्ली में हुई विपक्षी दलों की बैठक में तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे आदि मौजूद रहे। लेकिन बंगाल की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी से इसमें कोई नहीं पहुंचा। ममता बनर्जी की पार्टी ने पहले ही साफ कर दिया था कि हम इस बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे।

  • ट्रेन पर गिरा ओवरहेड तार, एक की मौ’त, 2 गंभीर घायल

    ट्रेन पर गिरा ओवरहेड तार, एक की मौ’त, 2 गंभीर घायल

    जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर में ट्रेन का ओवरहेड तार टूटकर ट्रेन पर ही गिर गया। जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि 2 लोग गंभीर घायल हो गए है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला जिले के चांडिल- मुरी रेलखंड के सुइसा और तिरलडीह का है।

    जानकारी के अनुसार नीलांचल एक्सप्रेस में जोरदार आवाज हुई। ट्रेन के ऊपर पेंट्री तार गिर गया। आवाज होने के बाद करीब 2 किलोमीटर दूर जाकर ट्रेन रुक गयी। घटना में ट्रेन में सवार 2 यात्रियों को चोट आई है। एक यात्री का चेहरा फट गया है। जबकि दूसरे यात्री का सिर फट गया है। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

    दुर्घटना की वजह से इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों को तत्काल रोक दिया गया। इस दुर्घटना की वजह से कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डीसीएम ने बताया कि नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन के बोगी के दरवाजे वाले एरिया में 2 यात्री लटके हुए थे। इसी बीच एक तार आकर उनके ऊपर गिरी। वहीं चलती ट्रेन पर टूटकर गिरा है या किसी की लापरवाही से यह हादसा हुआ है, इसकी जांच की जा रही है।

  • Punjab: Polling Booth पर हुई बहस के बाद BLO महिला हुई बेहोश 

    फरीदकोट: पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। जहां शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। दोपहर 3 बजे तक 46.38 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। वहीं फरीदकोट पोलिंग बूथ पर वोट डालने आए कुछ लोगों की महिला बीएलओ से बहस हो गई। जिसके बाद महिला बेहोश हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत अब स्थिर है। बता दें कि आज सुबह फरीदकोट में तेज हवाओं के कारण पोलिंग बूथ का शेड उड़ गया। जिससे वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी बाल-बाल बच गए।

  • Punjab: इस हलके के पोलिंग बूथ पर पड़ी सिर्फ 82 वोटें, लोगों ने किया वोटिंग का बायकॉट

    Punjab: इस हलके के पोलिंग बूथ पर पड़ी सिर्फ 82 वोटें, लोगों ने किया वोटिंग का बायकॉट

    मानसाः लोकसभा चुनावों को लेकर आज 7वें चरण पर वोटिंग हो रही है। वहीं गांव अहमदपुर में लोगों में जनवरी माह में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में वोट का बहिष्कार कर जिला प्रशासन व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 82 वोट पड़ चुके हैं और बाकी वोटों का ग्रामीणों ने बहिष्कार कर दिया है। इसके बाद अहमदपुर गांव का स्कूल पूरी तरह खाली नजर आ रहा है, कोई भी मतदाता मतदान केंद्र पर वोट डालने नहीं जा रहा है।

    बता दें कि 10 जनवरी की रात को मनसा जिले के अहमदपुर गांव में दो बुजुर्ग जंगीर सिंह और रंजीत कौर की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद ग्रामीणों ने मनसा के एसएसपी से शिकायत की लेकिन अभी तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बुढलाडा के नगर थाने के बाहर अनिश्चितकालीन धरना भी दिया गया था, लेकिन हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हुई।

    जिसके बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को 31 मई तक का समय दिया था। इस दौरान कहा गया था कि अगर हत्यारे गिरफ्तार नहीं हुए तो वोट का बहिष्कार किया जायेगा। जिसके चलते आज लोगों ने वोटों का बहिष्कार किया हुआ है। अब तक यहां पर 82 वोटे पड़ी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अमन-कानून व्यवस्था बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर धरने के बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आने वाले दिनों में भी जिला प्रशासन के खिलाफ धरना जारी रहेगा।

  • Jalandhar: इस इलाके में सरेआम पिलाई जा रही थी शराब, कई काबू, देखें Video

    Jalandhar: इस इलाके में सरेआम पिलाई जा रही थी शराब, कई काबू, देखें Video

    जालंधर, ENS: चुनाव में इस्तेमाल होने वाली शराब को खुलेआम समर्थकों को पिलाई जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी तो जालंधर के वडिंग गांव में लोग सरेआम शराब पी रहे थे। हालांकि मीडिया से पहुंचने से पहले पुलिस ने शराब जब्त कर ली। वहीं शराब पीने वालों को हिरासत में लेकर पुलिस वहां से निकल गई थी।

    इस दौरान शराब पिलाने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं ने मीडिया को रोकने की कोशिश की, लेकिन चुनाव आयोग की टीम और पुलिस पार्टी ने सामान जब्त कर हिरासत में लिए लोगों का मेडिकल करवाने होने सिविल अस्पताल ले गई थी। सूत्रों का कहना है कि जहां शराब पिलाई जा रही थी वह सभी आम आदमी पार्टी से संबंधित समर्थक थे और वोट की खातिर लुभाने के लिए शराब परोसी जा रही थी। यहां तक की शराब पीने वाले लोगों के लिए टेबल सजाए गए थे और उन्हें शराब गिलासों में पड़ोसी गई थी। जिसकी कुछ तस्वीरें मीडिया ने कमरे में कैद ली।

    इस पूरे मामले को लेकर जब पुलिस अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कितने लोग हिरासत में लिए गए हैं और क्या सामान जब्त किया गया है इसके बारे में वह नहीं जानते है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी और वह मौके पर पहुंचे हैं इसके सिवाय वह कुछ नहीं जानते।