Blog

  • पंजाबः हुसैनीवाला हैड के पास बना सेफ्टी बांध में पड़ी की दरार, लोगों में डर का माहौल

    पंजाबः हुसैनीवाला हैड के पास बना सेफ्टी बांध में पड़ी की दरार, लोगों में डर का माहौल

    फिरोजपुर: पंजाब में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद पानी ने अब तक कई जिलों को नुकसान पहुंचाया है। वहीं सतलुज दरिया में पानी का स्तर बढ़ने से हुसैनीवाला हैड के पास बना सेफ्टी बांध टूटने के कगार पर है। दरअसल, पानी के तेज बहाव से करीब 200 फुट बांध को नुक्सान पहुंचा है। बांध में दरार आने पर लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। अगर यह बांध टूटता है तो हुसैनीवाला हैडवर्क्स के गेटों को भी नुक्सान हो सकता है। वहीं, नहरी विभाग की ओर से इस सेफ्टी बांध को मजबूत करने और बनाने का काम लगातार जारी है और नहरी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह बांध सतलुज दरिया के पानी के बहाव को कम करता है जिससे हुसैनीवाला हैड को नुक्सान नहीं होता। उन्होंने बताया कि सतलुज दरिया में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है जो जगह-जगह बांध को नुक्सान कर रहा है। ऐसी परिस्थितियों में प्रशासन की ओर से लगातार बचाव के कार्य जारी हैं।

    लगातार दरिया में बढ़ रहे पानी के स्तर को देखते हुए फिरोजपुर हुसैनीवाला हैड पर आसपास के गांवों के लोग इकट्ठे होकर हुसैनीवाला हैड के गेट खोलने की लगातार मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर यह गेट खोल कर पानी आगे पाकिस्तान को नहीं छोड़ा जाता तो उनके गांव दरिया में पानी का स्तर बढ़ने के साथ-साथ डूब जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके खेत पहले से ही बाढ़ की चपेट में हैं और पानी में डूब चुके हैं और अगर दरिया का पानी जल्द नहीं छोड़ा जाता तो उनके गांवों को भारी नुक्सान पहुंच सकता है। लोगों की जिद को देखते और स्थिति को तनावपूर्ण होता देखकर नहरी विभाग के अधिकारियों द्वारा मौके पर पुलिस फोर्स बुला ली गई है।

  • पंजाबः भाजपा नेता की कोठी पर चली JCB, देखें वीडियो

    पंजाबः भाजपा नेता की कोठी पर चली JCB, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पंजाब के भुलत्थ में करतारपुर मुख्य सड़क पर गांव पंडोरी अराइयां स्थित भाजपा नेता अमनदीप सिंह गोरा गिल की कोठी को जिला प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश पर जेसीबी से गिरा दिया। बुधवार की दोपहर को कोठी को गिराने की कार्रवाई शुरू की और कुछ ही पलों में कोठी मलबे के ढेर में तब्दील हो गई।

    जानकारी के अनुसार भाजपा नेता की यह कोठी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की जगह पर बनी थी। हाईकोर्ट ने कोठी को गिराने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद एडीसी जनरल अमरप्रीत कौर की अगुवाई में प्रशासनिक टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से भाजपा नेता अमनदीप सिंह गोरा गिल की कोठी को ढहा दिया। इस दौरान भाजपा नेता ने साथियों संग विरोध किया तो अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की जा रही है। 

    बता दें कि भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने भाजपा नेता अमनदीप सिंह गोरा गिल की कोठी के खिलाफ पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इसके बाद अवैध इमारत को ढहाने का आदेश हाईकोर्ट ने दिया था। उधर, भाजपा नेता अमनदीप सिंह गोरा गिल ने कहा कि अब तो सुखपाल खैरा को ठंड पड़ गई होगी। एडीसी ने हाईकोर्ट का आदेश बताकर कोठी गिरा दी है लेकिन किसी ने भी आदेश की कॉपी नहीं दिखाई है। जितना धक्का कर सकते थे, उन्होंने कर लिया है। अब कोठी गिरा दी गई है। उन्हें बेघर कर दिया गया है। कोई बात नहीं वह और घर बना लेंगे।

  • आज का राशिफल, 27 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 27 जुलाई 2023

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और वीरवार का दिन है। आज दोपहर 1 बजकर 38 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन और पूरी रात सभी कार्यों को सफल बनाने वाला रवि योग रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 1 बजकर 28 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष: आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आप किसी की मदद करेंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी। आप काम में अपने किसी मित्र का सहारा ले सकते हैं। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी लेकिन धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता जरूर मिलेगी। आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जाएगा। जॉब के कुछ अच्छे ऑफर भी आज आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत होगी, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे। लवमेट्स से आज कोई अच्छा सा गिफ्ट मिलेगा। 

    वृष : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके विरोधी भी आपके काम की सराहना करेंगे। धार्मिक कामों में आपका मन लगेगा। आपके कॉन्फिडेंस से कोई काम बन जाएगा। मार्किट से कोई मनपसंद वस्तु खरीदने का मन बना सकते हैं। नई कार्य योजनाओं को स्टार्ट करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।  प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे। आपको बिजनेस के सिलसिले से राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट अच्छा होगा। 

    मिथुन : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके सामने लाभ के कुछ नए अवसर आएंगे, आप भी इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके कठिन परिश्रम का लाभ मिलने से मन में खुशी का भाव बना रहेगा। समाज में आपके अच्छे काम से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। हेल्थ से रिलेटेड प्रॉब्लम्स आज खत्म होंगी, जिससे आप ज्यादा एनर्जेटिक रहेंगे और आपका मन खुश रहेगा। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी। पुरानी यादें ताजा होंगी। 

    कर्क : आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपके घर में कोई मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में खुशियां ही खुशियां होगी। समाज के लोग आपके अच्छे व्यवहार से खुश होंगे, तारीफ मिलेगी। आपका पेशेंस आपको सक्सेस दिलाएगा। कार्यों में जीवनसाथी की सलाह कारगार हो सकती है। आपके अन्दर कॉन्फिडेंस बना रहेगा। आपकी धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। आपके खर्च में बढ़ोत्तरी होगी। बेकार में समय न गवाकर कुछ न कुछ काम करते रहें।

    सिंह : आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। ऑफिस में आपका काम देखकर जूनियर आपसे बहुत कुछ सीखेंगे। बिजनेस में वर्तमान व्यवस्था को उचित बनाए रखने में आपका समय बीतेगा। आपको इसका सकारात्मक परिणाम भी हासिल होगा। अगर बहुत दिनों से किसी से मिलने की सोच रहे हैं तो आज का दिन बेहतर है। परिवार में चल रही अनबन आज सुलझ जाएगी। तालमेल अच्छा बना रहेगा। समाज में आपकी पहचान नए लोगों से होगी जो भविष्य में आपके किसी काम आएंगे। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ेगा, जिससे उत्साह बढ़ेगा।

    कन्या : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। आप जिस काम में काफी दिनों से व्यस्त थे वो काम आज पूरा हो जाएगा, आप काम करने के नए टारगेट बनाएंगे। आपका मन ईश्वर की आराधना में लगेगा आप किसी मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे। बिजनेस में आपको सफलता मिलेगी, आपका बैंक अकाउंट मजबूत होगा। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, किसी नए प्रोजेक्ट पर काम मिलेगा। 

    तुला : आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाएंगे जहां आपको काफी अच्छा लगेगा। आपका अच्छा स्वभाव लोगों को प्रिय बनाएगा। आपकी सुख-सुविधाएं बनी रहेगी। छात्रों को पढ़ाई या करियर से जुड़ी समस्याओं का सॉल्यूशन मिलेगा, अपनी मेहनत जारी रखें, जल्द ही सफलता मिलने वाली है। समाज में सम्मान और रुतबा बढ़ेगा, किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। मेडिकल के छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। 

    वृश्चिक : आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। काम को लेकर किसी तरह का डर मन में न रखें। ऑफिस में कोई आपका विरोध कर सकता है, सहकर्मियों से ताल-मेल बनाकर रखें। शारीरिक रूप से आपको थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है। लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। किसी काम के लिए आपकी कोशिश सफल होंगी। छात्र कोई नई चीज सीखने के बारे में विचार बना सकते हैं। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। अविवाहित जातकों के विवाह की बात चलेगी। 

    धनु : आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपका कोई रुका काम पूरा हो जाएगा। स्टूडेंट्स का कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा, किसी नए टॉपिक की शुरुआत होगी। आपके घर में कोई मंगल कार्यक्रम हो सकता है, आपका दिन व्यस्तता और भाग-दौड़ में बीतेगा। आपके प्रोजेक्ट से खुश होकर बॉस आपका प्रमोशन भी कर सकते हैं। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा। व्यापार में रोज की अपेक्षा आज ज्यादा मुनाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। जीवनसाथी की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। 

    मकर : आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप जो भी चाहेंगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें, इससे आपको आगे बढ़ने में आसानी होगी। इस राशि के लोग आज किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं, जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। किसी करीबी रिश्तेदार से अचानक मुलाकात हो सकती है। घर में संतान के रुप में लक्ष्मी के आने से खुशियों भरा माहौल रहेगा। 

    कुंभ : आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। परिवारजन में आपसी सामजस्य बेहतर बनेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनाएंगे, जहां आपको काफी शांति महसूस होगी। विद्यार्थी आज काम और पढ़ाई में बैलेंस बनाकर चलेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत बनेगी, ज्यादा लोगों से आप जुड़ेंगे। सहयोगियों से हर संभव मदद मिलती रहेगी। लवमेट्स के दिन ख़ास रहेगा, आज मनपसंद उपहार मिलेगा। माता-पिता से कार्यों में सहयोग मिलता रहेगा। जीवनसाथी से अपने मन की बात शेयर करेंगे। 

    मीन : आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। ट्रांसपोर्ट का काम कर रहे लोगों को आज किसी बुकिंग से अच्छा लाभ मिलेगा। आपके माता-पिता आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपके आस-पास कोई धार्मिक कार्यक्रम होगा, जिसमें आपका परिवार शामिल होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपके पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। छोटे बच्चे आज घर पर खेल-कूद में समय बिताएंगे। फाइनल इयर कम्पलीट कर चुके छात्रों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा। 

  • जालंधरः दो सट्टेबाज और दो नशा तस्कर गिरफ्तार

    जालंधरः दो सट्टेबाज और दो नशा तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर (ए.एन.एस): सीआईए स्टाफ़ की पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से पांच किलो गांजा बरामद किया है। गिरफ़्तार आरोपियों की पहचान बिट्टू वर्मा निवासी मुस्लिम कालोनी और सरफराज़ के रूप में हुई है। प्रभारी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान दोआबा चौक के पास मौजूद थी, इस दौरान  बिना नंबरी मोटरसाइकिल पर सवार होकर 2 युवक आते दिखाई दिए। जो पुलिस को देख कर घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे , तो मौक़े पर मौजूद मुलाजिमों ने काबू कर लिया। तलाशी के दौरान  आरोपियों के कब्जे से पांच किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के ख़िलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

    इसी तरह सीआईए स्टाफ अड्डा फोल्डीवाल से लोगो को दडा सट्टा लगवाते दो सट्टेबाजो  को फिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रवि निवासी गुरु अर्जुन देव नगर बूटा पौंड, रमन कुमार निवासी जीवन सिंह चौक गढ़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12,230 रुपए और दडां सट्टे की पर्चियों  बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • प्राथमिक स्कूल की शीतलपुर में घुसा मलबा व पानी

    प्राथमिक स्कूल की शीतलपुर में घुसा मलबा व पानी

    पंचायत प्रधान ने शिक्षा विभाग को भेजी सूचना

    बददी/सचिन बैंसल:  हरिपुर संडोली पंचायत के शीतलुपुर गांव में स्थित प्राथमिक स्कूल में भवन में भारी बारिश से मलबा व पानी भर गया है। स्कूल बंद होने के कारण सारा मलबा स्कूल परिसर में जमा हो गया है। यहां पर पंचायत की ओर से रिटेरिंग वाल भी लगाई थी लेकिन तेज बारिश के पानी ने दीवार को फांदते हुए स्कूल में प्रवेश कर लिया और पूरे स्कूल परिसर दलदल में तबदील हो गया है। सूचना मिलते ही पंचायत के प्रधान बेबी रानी व पूर्व प्रधान भाग सिंह चौधरी ने स्कूल का निरीक्षण किया और शिक्षा विभाग को इस बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि बारिश से पूरे शीलतपुर गांव  में दर्जनों घरों में पानी व मलबा घुस गया जिससे यहां के लोग दूसरे लोगों के घरों में पलायन कर गए है। इस गांव के जाने वाले दासोमाजरा मार्ग कई स्थानों पर मलबा आने से खराब हो गया है। पंचायत प्रधान बेबी रानी ने जिला प्रशासन से बाढ पीढि़तों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उधर, शिक्षा विभाग के उपनिदेशक जगदीश नेगी ने बताया संबंधित बीईपीओ के इस बारे में अवगत कराया गया है। मलबा हटाने का कार्य कराया जाएगा। 
  • चौधरी राम कुमार ने बढलग पँचायत  में बांटी राशन किटें

    चौधरी राम कुमार ने बढलग पँचायत  में बांटी राशन किटें

    वर्षा से हुए नुकसान का मुआवजा देगी सरकार

    बददी/सचिन बैंसल: मुख्य संसदीय सचिव व दून विधायक चौधरी राम कुमार ने कहा कि भारी वर्षा के कारण प्रभावित हुए व्यक्तियों का पुनर्वास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए वह व्यक्तिगत एवं सरकारी स्तर पर दिन-रात कार्य कर रहे हैं। राम कुमार ने बुधवार को दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बढलग  का दौरा किया और लोगो की समस्याओं को सुना।
    उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के वर्षा से प्रभावित लगभग 500 गरीब परिवारों को राशन किटें वितरित की। उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है और प्रभावितों को समय पर राहत पहुंचाने के लिए वह व्यक्तिगत स्तर पर भी कार्य कर रहे हैं।
    मुख्य संसदीय सचिव समाणु, खैरी, ब्याली, बढलग, च्यावणी भट्टान, च्यावणी मेहलवाल, दुर्गापुर, थाड़, मनेशी, जेपला, आंजी, डोटा काटल, काल मैहता तथा काल मंजली गांव में भारी वर्षा से हुए नुकसान के प्रभावितों से मिले और उन्हें यथा सम्भव सहायता का आश्वासन दिया।  राम कुमार ने कहा कि इस वर्ष हुई भारी वर्षा से न केवल जन-जीवन प्रभावित हुआ है अपितु सभी ज़िलों में अत्याधिक नुकसान भी हुआ है। उन्होंने कहा कि आपदाओं से बचाव के लिए सरकार के साथ-साथ व्यक्तिगत प्रयास किए जाने आवश्यक हंै। उन्होंने कहा कि यह प्रयास किया जाएगा कि दून विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में लोगों को आपदा प्रबंधन एवं नुकसान को कम करने के लिए प्रशिक्षित किया जाए।उन्होंने इससे पूर्व बद्दी शहर में भारी वर्षा से हुए नुकसान का पुनः जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि इस कारण अवरूद्ध मार्गों को बहाल करने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे है ताकि लोगों की आवाजाही सुगम बनी रहे। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
    उन्होंने ने इस अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों की सफाई व्यवस्था भी जांची। उन्होंने कहा कि शहर को साफ रखने में स्थानीय नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने लोगों को गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने नगर परिषद बद्दी को निर्देश दिए कि नगर परिषद क्षेत्र में अवरूद्ध नालियों को शीघ्र खोलें और सफाई व्यवस्था सुचारू बनाएं ताकि क्षेत्र में जल-जनित रोग न फैल सकें।   इस अवसर पर ग्राम पंचायत बढलग के प्रधान सतीश कुमार, वार्ड पंच समाणू सोनिका शर्मा, वार्ड पंच बढलग रचना ठाकुर, वार्ड पंच च्यावणी भट्टान चेत राम, वार्ड पंच बटोटा भूपेन्द्र कुमार, रक्षा देवी, पूर्व प्रधान सुमन देवी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
  • पंजाब: उधम सिंह नगर में मां बेटे की हत्या

    पंजाब: उधम सिंह नगर में मां बेटे की हत्या

    पटियाला: उधम सिंह नगर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां आज घर के बाथरूम में मां-बेटे की खून से लथपथ शव पड़े हुए मिलें। दोनों के शरीर पर कई घाव थे। मृतकों की पहचान जसवीर कौर (50) और उसका बेटे हरविंदर सिंह उर्फ जग्गू  (27)  के रूप में हुई है। हत्या कैसे हुई इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता। घर अंदर से बंद था और कूलर चल रहा था। मृतका जसवीर कौर की देवरानी सतिंदर कौर ने कहा कि जब जसवीर कौर का पति गुरमुख सिंह, जो ई-रिक्शा चलाता है और एक सेवानिवृत्त कर्मचारी है, घर आया, तो उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसलिए उसने आसपास के पड़ोसियों से पूछा, शायद चाबी देने के बाद दोनों मां-बेटे कहीं चले गए होंगे। लेकिन जब उन्हें कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने सबल से घर का दरवाजा तोड़ दिया। जब अंदर जाकर देखा तो बाथरूम के पास दोनों मां-बेटे का शव पड़ा मिला। 

    दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और गुरमुख सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही एस.पी सिटी सरफराज आलम, डी.एस.पी. सिटी-2 जसविंदर सिंह टिवाणा, सी.आई.ए. स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह और त्रिपड़ी थाने के एसएचओ प्रदीप सिंह बाजवा मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को मौके पर बुलाया और शवों को कब्जे में लेकर सरकारी राजिंदरा अस्पताल के शवगृह में भेज दिया। गुरमुख सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं और वर्तमान में ई-रिक्शा चला रहे थे। उनका एक बेटा अविवाहित है और एक बेटी शादीशुदा है। पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई है।

  • चिट्टे सहित दो काबू

    चिट्टे सहित दो काबू

    ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना बंगाणा के मुलाजमों ने 2.65 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को काबू कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मादक  पदार्थ तथा यातायात चैंकिग के लिए पुलिस ने गांव नलवाड़ी में नाकाबंदी कर रखी थी तो गुप्त सूचना के आधार पर एक मोटर साईकल की तलाशी लेने पर 2.65 ग्राम हैरोईन/चिटटा बरामद किया गया। आरोपित युवकों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।
    आरोपित युवकों की पहचान अमित कुमार पुत्र नरिन्द्र कुमार निवासी हरितलयांगर डा0 डंगार, जिला बिलासपुर व कमल पुत्र बलविन्द्र सिंह निवासी हरितलयांगर डा0 डंगार, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
    इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना बंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • ननाबी में दी गई कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि     

    ननाबी में दी गई कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि     

    बंगाणा/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के अधीन ननाबी में स्थापित शहीद  बृजेश कुमार प्रवेश द्वार में कारगिल युद्ध के शहीदों को उपमंडल अधिकारी बंगाणा मनोज कुमार ब बीडीओ बंगाणा ने श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इसके उपरांत उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों सहित उपस्थित लोगों द्वारा शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आयोजन के संबंध में संक्षिप्त जानकारी देते हुए शहीद बृजेश शर्मा के चाचा रिटायर कैपटन श्री गुरदास शर्मा ने बताया कि वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों की स्मृति व सम्मान में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
    इस युद्ध में देश के 527 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए जिनमें हिमाचल प्रदेश के 52 सैनिक शामिल थे तथा इनमें 2 सैनिक ऊना जिला से संबंधित थे। इस अवसर पर बीडीओ बंगाणा सुरिंदर जेतली, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राम आसरा, कांग्रेस ब्लॉक महा सचिव परवीन शर्मा, अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक कुटलेहर सूबेदार केबल कृष्ण, कांग्रेस कार्यकर्ता व सामाजिक कार्यकर्ता देशराज मोदगिल, अनेक पूर्व सैनिक ब गणमान्य व्यक्ति भी इस मौके पर उपस्थित है।
  • दुलैहड में कारगिल विजय दिवस पर शहीद सम्मान समारोह में शहीदों के परिवारों को किया सम्मानित 

    दुलैहड में कारगिल विजय दिवस पर शहीद सम्मान समारोह में शहीदों के परिवारों को किया सम्मानित 

    शहीद संजीव भारद्वाज मैमोरियल पार्क दुलैहड़ में प्रैस क्लब हरोली व नेहरू युवा केन्द्र द्बारा चौथे समारोह का आयोजन किया 

    ऊना/ सुशील पंडित:  कारगिल विजय दिवस पर शहीद संजीव भारद्वाज मैमोरियल पार्क दुलैहड़ में शहीदों के सम्मान में उनके परिवारों को प्रैस क्लब हरोली व नेहरू युवा केन्द्र दुलैहड के संयुक्त तत्वावधान में सम्मानित  किया गया। इस कार्यक्रम उप तहसीलदार राजन शर्मा ने विशेष तौर पर शिरकत की । इस दौरान बीडीसी रमा रानी, शहीद संजीव भारद्वाज के पिता परषोतम लाल भारद्वाज व नेहरू युवा केन्द्र दुलैहड के अध्यक्ष नितिश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। शहीद संजीव भारद्वाज की प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर वंदेमातरम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
    नायब तहसीलदार दुलैहड राजन शर्मा हरोली क्षेत्र के कारगिल युद्ध में शहीद हुए मनोहर लाल सहित 6 शहीदों के परिवारों को समरिति चिन्ह देकर सम्मानित किया और अभिभावकों को प्रणाम करते हुए कहा कि धन्य हैं वो माता पिता जिनके लाडले कम उम्र में ही देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं।उन्होंने कहा जैसे हमारे सैनिक बार्डर पर पहरा देकर अपनी जान की परवाह ना करते हुए देश की रक्षा करते हैं वैसे ही हमे नशा माफियाओं व अन्य माफियाओं की सटीक जानकारी पुलिस को देकर देश की रक्षा करनी होगी तभी हमारा देश अंदर से भी मजबूत होगा। पी सी क्लब हरोली के पदाधिकारी गणपति गौतम ने बताया कि कुठारवीत निवासी शहीद मनोहर लाल 27 साल पुत्र ओमप्रकाश कारगिल की लड़ाई में शहीद हुए थे। उनके नाम पर सरकारी स्कूल का नाम भी रखा गया है। मनोहर लाल 13 जैक बटालियन में शामिल थे । 07 जुलाई 1999 को कारगिल पर विजय प्राप्त करने के दौरान युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए थे। मेहर सिंह पुत्र हरमेश सिंह पिता नायब सूबेदार रत्न सिंह गांव बिदडोवाल ड्यूटी के दौरान अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से वीरगति को प्राप्त हुए ।
    रमेश बीटन पुत्र पूर्ण चंद बीटन  सन 2001 में जम्मू तवी रेलवे स्टेशन के पास आंतकी हमले में गोलियां लगने से वीरगति को प्राप्त हुए थे ।कुलविंदर बीटन 21 पुत्र लक्ष्मण दास गांव बीटन, सन 2000मे श्रीनगर के पुंछ में आंतकी हमले में गोली लगने से वीरगति को प्राप्त हुए थे ।सन 2002 मे शहीद संजीव रत्न भारद्वाज दुलैहड, श्रीनगर में आतंकी मुठभेड़ में गोली लगने से वीरगति को प्राप्त हुए।गांव दुलैहड में इनके नाम पर पार्क और स्मारक दोनों बने हैं। शहीद ब्रजेश सन 2018 में आंतकी हमले में गोली लगने से वीरगति को प्राप्त हुए थे। कुलविंदर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, गांव धुगगेड्युटी के दौरान मध्यप्रदेश के मऊ में दुर्घटना होने पर मौत पर शहीद हुए। गांव धुग्गे के कुलविंदर सिंह श्रीनगर में ड्यूटी के दौरादुलैहड में कारगिल विजय दिवस पर शहीद सम्मान समारोह में शहीदों के परिवारों को किया सम्मानित। इस दौरान पंचायत प्रधान दुलैहड़ नंदकिशोर, उपप्रधान पवन राणा, पूर्व उपप्रधान मनीश कुमार,बोद्धी व प्रैस क्लब हरोली के पत्रकार राजीव राठौर, दिनेश गौतम, विजय राणा, गणपति गौतम,राजीव राणा, नवीन महेश, नरेश सिंघा व सलिंदर चौपडा मौजूद रहे ।