Blog

  • जालंधरः 30 तक तहसील व SDM दफ्तर रहेंगे बंद, जाने मामला

    जालंधरः 30 तक तहसील व SDM दफ्तर रहेंगे बंद, जाने मामला

    जालंधर,ENS: पंजाब भर में सभी तहसील व एसडीएम दफ्तर 30 जुलाई तक बंद रहेंगे तथा इस दौरान कोई काम नहीं होगा। पंजाब में हड़ताल पर गए राजस्व व अन्य स्टाफ कर्मियों ने यह एळान किया है। ये कर्मचारी आम आदमी पार्टी के रूपनगर से विधायक दिनेश चड्डा के खिलाफ रोष जता रहे हैं।

    इससे पहले मंगलवार औऱ बुधवार को भी कर्मचारियों ने कलम छोड़ हड़ताल की थी। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण रजिस्ट्रियों से लेकर प्रमाण पत्रों, लाइसेंस, RC वगैराह सारा काम रूक गया है। सरकार के खजाने को भी प्रतिदिन लाखों रुपए का राजस्व घाटा हो रहा है।

    कर्मचारी इस बात पर अड़े हुए हैं कि रोपड़ के विधायक ने तहसील में जाकर कर्मचारियों के साथ जो दुर्व्यवहार किया था, वह उसके लिए सार्वजनिक रूप से मांफी मांगें।

  • इनोसेंट हार्टस के विद्यार्थियों द्वारा ‘कारगिल विजय दिवस’ पर शहीदों को शत-शत नमन

    इनोसेंट हार्टस के विद्यार्थियों द्वारा ‘कारगिल विजय दिवस’ पर शहीदों को शत-शत नमन

    जालंधरः इनोसेंट हार्टस के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, कपूरथला रोड व नूरपुर) में कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में ‘कारगिल विजय दिवस’ मनाया गया। बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों द्वारा उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। कक्षा सातवीं के बच्चों ने देशभक्ति पर स्लोगन राइटिंग द्वारा अपने मन के विचार व्यक्त किए। कक्षा आठवीं के बच्चों ने ‘नेशनल इंटीग्रेशन’ विषय पर पोस्टर मेकिंग गतिविधि में विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों की कु्र्बानियों को दर्शाते हुए सच्चे हृदय से श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कक्षा नवमी के ब‘चों से ‘एनेक्टमेंट एस फ्रीडम फाइटर’ गतिविधि करवाई गई तथा कक्षा दसवीं के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविताएँ सुनाकर सैनिकों की जीवन-गाथा प्रस्तुत की। अध्यापिकाओं ने कक्षाओं में विद्यार्थियों को ‘कारगिल विजय दिवस’ की महत्वता समझाई तथा मातृभूमि के लिए सर्वस्व अर्पित करने वाले अमर जवानों की शहादत से प्रेरणा लेने की सीख दी।

  • ਪੰਜਾਬ: ਚੋਰੀ ਦੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਪਿਸਟਲ ਸਮੇਤ 3 ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਚੋਰੀ ਦੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਪਿਸਟਲ ਸਮੇਤ 3 ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

     ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਧਾਰੀਵਾਲ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚੈਕਿੰਗ ਦੋਰਾਨ ਦੋ ਵੱਖ ਵੱਖ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਕੀਤੇ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ 3 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਕੋਲ ਚੈਕਿੰਗ ਦੋਰਾਨ 1 ਪਿਸਟਲ ਅਤੇ ਚੋਰੀ ਦਾ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ ਹੋਇਆ ਅਤੇ ਦੋ ਹੋਰ ਲੋਕ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤੇ ਜਿਨਾ ਕੋਲੋ ਖੋ ਕੀਤੇ ਮੋਬਾਈਲ ਬਰਾਮਦ ਹੋਏ । 

  • पुलिस ने रेड कर 3 दुकानों से प्रतिबंधित हुक्का और फ्लेवर किए बरामद

    पुलिस ने रेड कर 3 दुकानों से प्रतिबंधित हुक्का और फ्लेवर किए बरामद

    रायपुरः नशे के खिलाफ राजधानी पुलिस ने बड़ी मुहिम छेड़ दी है। इसके तहत रायपुर पुलिस ने प्रतिबंधित हुक्का और उसके फ्लेवर बेचने वाले 3 पान दुकान संचालकों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में हुक्का,हुक्का के फ्लेवर समेत ई सिगरेट जब्त की है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि रायपुर पुलिस ने इन दिनों नशे के खिलाफ व्यापक जन जागरण अभियान हेलो जिंदगी के नाम से चलाया हुआ है को पूरे एक महीना करीब 15 अगस्त तक चलेगा के दौरान ये बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर सायबर सेल के नारकोटिक्स विंग को लगातार इस बात की शिकायत मिल रही थी कि शहर में कई पान दुकान संचालक चोरी छिपे अवैध रूप से हुक्का, हुक्का का फ्लेवर समेत ई सिगरेट बेच रहे है।

    जिसके बाद विंग की करीब 10 टीमें तैयार कर प्वाइंटर के जरिए टेस्ट पर्चेस करवाकर ये रेड की गई। पुलिस ने शहर के थाना सिविल लाईन इलाके में भगत सिंह चौक एवं एस.आर.पी.चौक स्थित रॉयल पान पैलेस, कान्हा पान पैलेस एवं जयदेव पान पैलेस तथा न्यू राजेन्द्र नगर थाना इलाके में अमलीडीह स्थित पान पंचायत नाम की दुकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की।

    यहां दुकान संचालको संचालकों द्वारा चोरी छिपे भारी मात्रा में हुक्का से संबंधित सामग्रियों की बिक्री एवं भंडारण मिला जिसके बाद पुलिस की नारकोटिक्स विंग ने सभी पान दुकानों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित हुक्का,हुक्का के फ्लेवर समेत ई सिगरेट जब्त की है।  सभी दुकान मालिको अमन लुधानी,कान्हा स्वाई और नीरज प्रधान समेत मुकेश गागवानी को गिरफ्तार कर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

  • जालंधरः डीसी कंपलेक्स में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    जालंधरः डीसी कंपलेक्स में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: डीसी कंपलेक्स में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन के सदस्यों द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरना लगाया गया। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारी को यह मांग पत्र भी सौंपा गया। अपनी मांगों से अवगत कराते हुए जसकरण जीत सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में जब ऑनलाइन सिस्टम किया गया तब से लेकर अब तक मजदूर वर्ग को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है, क्योंकि मजदूर ना तो ज्यादा पढ़े लिखे हैं और ना ही उनको अंग्रेजी भाषा पढ़नी आती है। इसलिए उसको फायदा मिलने की बजाए नुकसान हो रहा है।

    उन्होंने आंगनबाड़ी वर्करों की तनख्वाह में भी बढ़ोतरी की जानी की बात कही,साथ ही मणिपुर में हो रही हिंसा के बारे में बताते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले में कड़ा एक्शन लेना चाहिए और सभी दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।

  • जालंधरः कारगिल दिवस अवसर पर किया गया कैलंडर का विमोचन, देखें वीडियो

    जालंधरः कारगिल दिवस अवसर पर किया गया कैलंडर का विमोचन, देखें वीडियो

    जालंधरः पिछले 24 साल से शहीदों को याद करने वाली एक संस्था ने आज कारगिल दिवस पर शहीदों की याद में एक कार्यक्रम आयोजित किया ।  शहीदों की याद में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के लिए अपनी जान देने वाले शहीदों के परिजनों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने  ज्योति प्रज्वलित कर शहीदों को नमन किया । इस अवसर पर कारगिल के शहीदों की याद में एक कैलंडर का विमोचन किया गया और गरीब बच्चों को किताबे भी बांटी गई।


     
     

  • पंजाबः 31 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल

    पंजाबः 31 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल

    संगरूरः शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस 31 जुलाई 2023 को सुनाम शहीद उधम सिंह वाला, जिला संगरूर में राज्य स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। इसलिए संगरूर जिले के डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने 31 जुलाई को शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर संगरूर जिले में छुट्टी की घोषणा की है। शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने 31 जुलाई 2023 को आदरपूर्वक नैगोशिएबल लिखत अधिनियम 1881 की धारा 25 के तहत सरकारी, अर्ध-सरकारी, निजी कार्यालयों, निजी स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और बैंकों आदि में छुट्टी की घोषणा की है। ये आदेश उन शैक्षणिक संस्थानों, बोर्डों, विश्वविद्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों आदि पर लागू नहीं होंगे जिनमें परीक्षा आयोजित की जा रही है।

  • जालंधरः गोपाल नगर में निगम की कार्रवाई, Batra Brothers की निर्माणाधीन बिल्डिंग की ध्वस्त

    जालंधरः गोपाल नगर में निगम की कार्रवाई, Batra Brothers की निर्माणाधीन बिल्डिंग की ध्वस्त

    जालंधर,ENS: नगर निगम की बिल्डिंग की टीम ने  नार्थ हलके के अधीन आते गोपाल नगर में  कार्रवाई करते हुए एक निर्माणाधीन मार्किट  को ध्वस्त किया है। मामले की जानकारी देते हुए एमटीवी बलविंदर सिंह ने बताया कि निगम कमिश्नर अभिषेक कपिलेश के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि उक्त बिल्डिंग पर पहले भी कार्रवाई की गई थी, लेकिन अवैध निर्माण जारी होने के चलते एक बार इसे फिर ध्वस्त करना पड़ा l

    यह मार्किट अक्सर विवादों में रहने वाले  Batra Brothers की है, जो अक्सर निगम अधिकार्यो का विरोध करने और अवैध बिल्डिंगो का निर्माण कर सुर्खिया बटोरते रहते है।  उकत मार्किट पर इससे पहले ऐटीपी सुखदेव वशिष्ट ने निगम कमिश्नर के आदेशो पर डिच चलाई थी तो batra  brothers ने  करवाई रोकने के लिए निगम अधिकारियो को धमकाया भी था। एमटीपी बलविंदर सिंह ने लोगों से अपील की है कि वह नक्शा पास करवा कर ही अपनी बिल्डिंग बनवाए, नहीं तो प्रशासन द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

  • निर्माणाधीन मस्जिद में हुआ धमाका, SHO की मौत, देखें वीडियो

    निर्माणाधीन मस्जिद में हुआ धमाका, SHO की मौत, देखें वीडियो

    खैबर पख्तूनख्वाः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा जिले के अली मस्जिद इलाके में एक निर्माणाधीन मस्जिद में बम विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में एक अतिरिक्त स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं। शुरुआती जांच के मुताबिक यह घटना आत्मघाती बम विस्फोट लग रही है।

    पुलिस ने जानकारी दी कि मृतक अतिरिक्त SHO की पहचान अदनान अफरीदी के रूप में की गई है, घायल लोगों को चिकित्सा सहायता के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कर दिया है। पुलिस ने जानकारी दी कि खैबर पुलिस ने जमरूद में निर्माणाधीन मस्जिद में दो आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन चलाया गया।

    जब पुलिस ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उनमें से एक ने खुद को उड़ा लिया, जबकि दूसरा आतंकवादी बमबारी स्थल से भाग निकला। हालांकि, एआरवाई न्यूज के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। पाकिस्तान की अखबार द डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल 18 जून 2022 से 18 जून 2023 तक प्रांत में 665 आतंकी हमले हुए, जिनमें 15 आत्मघाती बम विस्फोट भी शामिल थे।

  • सासंद के बाहर कौए ने किया राघव चड्ढा पर हमला, बीजेपी ने साधा निशाना

    सासंद के बाहर कौए ने किया राघव चड्ढा पर हमला, बीजेपी ने साधा निशाना

    नई दिल्लीः संसद का मानसून सत्र चल रहा है। सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मणिपुर में हुई हिंसा मामले को लेकर सफाई मांगी जा रही है। वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा जैसे ही संसद से बाहर निकले उन पर एक कौवे ने हमला कर दिया। इस फोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, राघव चड्ढा के सासंद से बाहर आने पर कौवे ने उनके सिर पर चोंच मार दी और राघव चड्ढा खुद का बचाव करने के लिए नीचे झुकते दिखे। इस मजेदार घटना के कारण राघव चड्ढा खूब सुर्खियां बटौंर रहे हैं।

    दरअसल, राघव चड्ढा पर सांसद भवन के बाहर वह फोन पर बात कर रहे होते हैं कि तभी एक कौआ उन पर हमला करता है। अचानक हुए हमले से हैरान होकर आप विधायक चुप हो गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। कथित तौर पर उन्हें मामूली चोटें आईं। राघव चड्ढा पर कौए के हमले की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बीजेपी दिल्ली ने इसपर ट्वीट करते हुए लिखा, “झूठ बोले कौवा काटे,  आज तक सिर्फ सुना था, आज देख भी लिया कौवे ने झूठे को काटा !”