Blog

  • पंजाबः Stock Exchange के दफ्तर में ईडी की रेड, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पंजाबः Stock Exchange के दफ्तर में ईडी की रेड, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के पॉश फिरोज गांधी मार्केट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह-सुबह स्टॉक एक्सचेंज में ईडी द्वारा छापेमारी की। बताया जा रहा है कि ईडी के अफसरों द्वारा स्टॉक एक्सचेंज के सभी फ्लोर पर दस्तक दी गई।

    जिसके बाद दफ्तर के कर्मियों में हड़कंप मच गया। बता दें कि फिरोज गांधी मार्केट में स्थित लुधियाना स्टॉक एक्सचेंज का दफ्तर स्थित है। जहां पर ईडी द्वारा दबिश देने से मार्किट के अन्य कारोबारियों में सुबह-सुबह हड़कंप मच गया। हालांकि अभी तक ईडी के अधिकारियों द्वारा इस छापेमारी को लेकर मीडिया से कोई बात नहीं की गई। ईडी द्वारा स्टॉक एक्सचेंज के दस्तावेज खंगाले जा रहे है।

  • पंजाब: आज भी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

    पंजाब: आज भी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में बीते 24 घंटों में हुई बारिश व ओलावृष्टि से दिन का तापमान सामान्य से 7.6 डिग्री नीचे गिर गया है। मौसम विभाग ने आज भी उत्तर भारत में बारिश के होने की संभावनाएं जताई हैं। पंजाब के 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग अनुसार मंगलवार को बिजली चमकेगी और तेज हवा चलने के संभावना है। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक बारिश के बाद रात के पारे में गिरावट आती है। पूरी संभावना है कि मंगलवार से रात के तापमान में कमी देखने को मिलेगी। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक 30.7 डिग्री सेल्सियस का तापमान बलोवाल का रहा। उधर रात के पारे में 0.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिली है। हालांकि यह सामान्य के नजदीक ही बना हुआ है। 

    मौसम विभाग ने संगरूर, बरनाला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, लुधियाना, मोगा, जालंधर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यानी कि यहां तेज मूसलाधार बारिश होगी, इसके साथ ही हवाएं भी चल सकती हैं। जबकि अन्य पूरे पंजाब में आज छुटपुट बारिश होती रहेगी। सुबह भी पंजाब के माझा सहित कई जिलों में हलकी बारिश हुई है। जिससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। तीन दिन से चल रही बारिश ने तापमान में काफी अधिक बदलाव ला दिया है। बीते दिन से न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री कम दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक लुढ़का है। वहीं गुरदासपुर में बीते 24 घंटों में 35.2MM, पठानकोट में 20MM, एसबीएस नगर में 11.5, लुधियाना में 6.1, अमृतसर में 5MM और जालंधर में 8MM बारिश दर्ज की गई है।

  • जालंधरः ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में पलटा वाहन

    जालंधरः ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में पलटा वाहन

    जालंधर, ENS: मलसियां-नकोदर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह ईंटों से भरी ट्रॉली की ट्रक से टक्कर होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में ट्रॉली पलट गई। हादसे की जानकारी देते हुए ट्रैक्टर चालक सतनाम सिंह ने बताया कि वह अर्जुन ट्रैक्टर के पीछे ईंटों की ट्रॉली लेकर जलालाबाद से जालंधर जा रहा था। सुबह करीब 4 बजे जब वह मलसियां-नकोदर नेशनल हाईवे पर स्थित नर्सरी के पास पहुंचा तो ट्रॉली को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

    इस हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू हो गई। जिसके बाद अचानक ट्रैक्टर का पिछला बड़ा टायर फट गया। इस हादसे के कारण ईंटों से भरी ट्रॉली सड़क पर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि इसी बीच ट्रक ने एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी टक्कर मारी। हादसे में वह ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर से टकराकर नीचे जा गिरा। दुर्घटना के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि होने से बच गई।

  • पंजाबः Trident Group के ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश, मचा हड़कंप, 30 से अधिक टीमें जांच में शामिल, देखें वीडियो

    पंजाबः Trident Group के ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश, मचा हड़कंप, 30 से अधिक टीमें जांच में शामिल, देखें वीडियो

    लुधियानाः आयकर विभाग ने ट्राइडेंट ग्रुप के किचलू नगर स्थित आवास पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि छापेमारी सुबह करीब 5 बजे से की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक विभाग की ओर से ट्राइडेंट ग्रुप से जुड़े अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के जिले के बुधनी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आयकर विभाग की टीम ने ट्राइडेंट कंपनी पर छापा मारा है। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा गया। आईटी की टीम कंपनी कैंपस को सील कर जांच कर रही है।

    खबर सामने आ रही है कि आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग द्वारा ट्राइडेंट ग्रुप के सभी ठिकानों पर रेड की जा रही है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की  करीब 35 टीमें जांच में शामिल है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 60 गाड़ियों में आईटी सेल की टीम बुधनी पहुंची। इनकम टैक्स के अधिकारी कंपनी के दस्तावेजों की जांच के लिए कब्जे में लेना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि ट्राइडेंट कंपनी में बनाए जाने वाले 75 प्रतिशत प्रोडक्ट्स विदेश में एक्सपोर्ट किए जाते हैं। फिलहाल IT की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

    बता दें कि इससे पहले आयकर विभाग ने महानगर के  एक लाटरी कारोबारी पर एकाएक भारी फौर्स के साथ दबिश दी थी। बता दिया जाए, कि कोलकाता में चल रही बड़े पैमाने पर इनकम टैक्स की रेड के कारण लुधियाना के एक परिसर पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया था। इस कार्रवाई के दौरान कोलकाता की टीम ने इनकम टैक्स अधिकारियों की दर्जन के लगभग टीम के साथ कार्रवाई की थी। 

  • पंजाब : पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा को भेजा जेल, देखें वीडियो

    पंजाब : पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा को भेजा जेल, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को एक लेकर की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर पुलिस ने सुबह 5 बजे पूर्व विधायक कुलबीर जीरा को गिरफ्तार कर लिया। आज सुबह पूर्व विधायक जीरा और जिला प्रधान कांग्रेस कुलबीर सिंह ज़ीरा को पुलिस ने उनके घर से किया गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद उनको थाना सिटी ज़ीरा लेकर जाया गया।

    उसके बाद सदर ज़ीरा, फिर फिरोजुपर रोड पर लाया गया। तलवंडी के रास्ते से उसके बाद कुलबीर सिंह जीरा का मेडिकल करवा कर उन्हें 14 दिन की केंद्रीय जेल में नियायक हिरासत में भेज दिया गया। वही कुलबीर सिंह जीरा ने सिविल अस्पताल के बाहर आते हुए उन्होंने कहा कि मुझे सुबह ही घर से उठा लिया। लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं जब मैं जेल से बाहर आऊंगा तो बड़े खुलासे करूंगा।

  • साबुन की फैक्टरी में हुआ ब्लास्ट, 4 की मौत, देखें वीडियो

    साबुन की फैक्टरी में हुआ ब्लास्ट, 4 की मौत, देखें वीडियो

    मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगलवार सुबह साबुन बनाने वाली एक फैक्ट्री में जबरदस्त धमाके के बाद पूरी बिल्डिंग धराशायी हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्‍य घायल हैं। घायलों का स्‍थानीय अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। धमाका इतना जबरदस्‍त था कि फैक्‍ट्री के परखच्‍चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही स्‍थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। हादसे में घायल लोगों को तत्‍काल अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया।

    जानकारी के अनुसार, साबुन फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका हुआ। धमाके में बिल्डिंग के परखच्चे उड़ गए। इसकी तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इलाके में दूर-दूर तक मलबा फैल गया। आसपास के घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। धमाके के दौरान करीब 8 मजदूर फैक्ट्री के अंदर मौजूद थे। उनके अलावा दो जेसीबी चालक भी थे। ये सभी बुरी तरह से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान इनमें से 4 लोगों की मौत हो गई। अन्‍य घायल मजदूर भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने हादसे की पुष्टि की है।

    पूरा मामला थाना लोहिया नगर क्षेत्र का है। यहां रिहाईशी इलाक़े में साबुन की फैक्ट्री संचालित हो रही थी। अचानक से जोरदार धमाके के साथ बिल्डिंग धराशायी हो गई। जिसके बाद इलाक़े में हड़कंप मच गया। धमाके के जद में आकर आस-पास के कुछ मकान भी गिर गए हैं। हालांकि, धमाके की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक बार फिर जोरदार धमाका हो गया, जिसकी वजह से दो जेसीबी कर्मचारी घायल हो गए। आशंका जताई जा रही है कि साबुन फैक्ट्री के आड़ में पटाखा बनाने का काम चल रहा था। फ़िलहाल जिले अला अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं और पुलिस की जांच जारी है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ੇ ਖਿਲਾਫ ਕੱਡੀ ਮਿੰਨੀ ਮੈਰਾਥੋਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ੇ ਖਿਲਾਫ ਕੱਡੀ ਮਿੰਨੀ ਮੈਰਾਥੋਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕੱਡੀ ਗਈ ਮਿੰਨੀ ਮੈਰਾਥੋਨ ਇਸ ਮੋਕੇ ਐਸਐਸਪੀ ਬਟਾਲਾ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਵੀ ਹਿਸਾ ਲਿਆ। ਇਹ ਮੈਰਾਥੋਨ ਐਸਐਸਪੀ ਦੇ ਦਫਤਰ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਕੇ ਪੁਲਿਸ ਲਾਈਨ ਬਟਾਲਾ ਵਿਖੇ ਸਮਾਪਤ ਹੋਈ। ਐਸਐਸਪੀ ਅਸ਼ਵਣੀ ਗੋਟੀਅਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਡੀਜੀਪੀ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਮੁਤਾਬਕ ਅਸੀਂ ਮਿੰਨੀ ਮੈਰਾਥੋਨ ਕੱਡੀ ਹੈ। ਇਸ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਖਿਲਾਫ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਨਾ ਹੈ।

    ਅਸੀਂ ਨਸ਼ੇ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦੇ। ਇਸ ਲਈ ਅਸੀਂ ਨਸ਼ਾ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕਰਦੇ ਹਾਂ। ਓਥੇ ਹੀ ਮੈਰਾਥੋਨ ਕਰਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਖਿਲਾਫ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ। ਉਥੇ ਹੀ ਸਮਾਜਸੇਵੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਸਾਨੂੰ ਬਹੁਤ ਖੁਸ਼ੀ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਮੈਰਾਥੋਨ ਵਿੱਚ ਹਿਸਾ ਲਿਆ ਹੈ। ਅਸੀਂ ਹਰ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਪੰਜਾਬ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਸਾਥ ਦੇਵਾਂਗੇ।

  • जालंधरः आप पार्टी में हो रही खींचतान को लेकर गरमाई पंजाब की राजनीति, देखें वीडियो

    जालंधरः आप पार्टी में हो रही खींचतान को लेकर गरमाई पंजाब की राजनीति, देखें वीडियो

    मनोरंजन कालिया और परगट सिंह ने साधे निशानी, सरकार पर खड़े किए सवाल

    जालंधर, ENS: पंजाब के जालंधर से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल ने के दो दिन पहले सोशल मीडिया पर अपनी पार्टी के नेता पर भड़ास निकालने का मामला सामने आया था। इस दौरान शीतल अंगुराल द्वारा पद के दुर्पयोग करने के साथ कई आरोप लगाए थे। हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया था। लेकिन आप पार्टी के नेताओं में दो दिनों से चल रही आपसी खींचतान को लेकर पंजाब में राजनीति गरमा गई है। वहीं इस मामले को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने विधायक शीतल अंगुराल और सांसद सुशील कुमार रिंकू पर जमकर निशाने साधे है तो दूसरी ओर पंजाब सरकार पर कई सवालिया निशान खड़े किए है।

    बीजेपी के सीनियर नेता मनोरंजन कालिया ने कहा 2022 में आप से टिकट लेकर  शीतल अंगुराल ने चुनाव लडा था। जिसमें उन्होंने कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू को हराया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक बनने के बाद शीतल अंगुराल ने सुशील कुमार रिंकू के सहयोगियों को तंग परेशान किया था। फिर उपचुनाव में सुशील कुमार रिंकू ने आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ा और सांसद बने। ऐसे में उन्होंने आप पार्टी के दोनों नेताओं को लेकर तंज कसते हुए कहा कि अब वह गिन-गिनकर उनसे बदले ले रहे हैं। कालिया ने कहा दोनों में अब तिलमिलाहट है और आगे आगे देखिए होता है क्या? इतना भी कहा कि शीतल अंगुराल ने कुर्सी छोड़ने की जो बात कही थी उन्हें अपना रिजाइन देकर कुर्सी छोड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि आगे पता चल जायेगा की क्या होता है? इसमें नुकसान पार्टी का ही होगा और किसी का नहीं।

    मनोंजन कालिया ने कहा पार्टी दो फाड़ नहीं होगी, लेकिन जालंधर में फायरवॉर्क होगा और दीपावली नजदीक है तो धमाके होंगे। आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब में सबसे ज्यादा आपराधिक मामले हुए हैं। उन्होंने इतना कहा कि जालंधर पश्चिम से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल पर भी कई मामले दर्ज हैं। अब आगे देखना होगा कि मुख्यमंत्री क्या करते हैं।

    दूसरी ओर कैंट हलके से कांग्रेस के विधायक प्रगट सिंह ने कहा कि जालंधर के लोग तो इन दोनों के बारे में पहले से ही जानते हैं और अब बाकी लोग भी इनकी असलियत से वाकिफ हो गए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आप विधायकों पर कई मामले दर्ज हैं और जब राजनीति में पैसा और ताकत राजनीति में आ जाता है तो डेमोक्रेसी खत्म हो जाती है, जो कि इस मामले से स्पष्ट हो रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के एक विधायक ने कहा था कि पार्टी उनके फोन कॉल रिकॉर्ड कर रही है। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने के बाद अभी तक कोई विकास कार्य नहीं किया अगर किया है तो सिर्फ पंजाब की सड़कों पर अपने बोर्ड ही लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कुछ पंजाब के लिए किया होता तो आने वाले नगर निगम चुनाव के लिए इन्हें दूसरी पार्टियों से चेहरे अपनी पार्टी में शामिल न करने पड़ते और वह अपने कार्यकरता को निगम चुनाव में मौका दे सकता थी।

  • आज यह एयरपोर्ट रहेगा बंद! जानें मामला

    आज यह एयरपोर्ट रहेगा बंद! जानें मामला

    नई दिल्ली : छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तौर पर जाना जाने वाला मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट मंगलवार (17 अक्टूबर) को बंद रहने वाला है। मानसून के मौसम के बाद एयरपोर्ट के दो रनवे पर मेंटेनेंस यानी रखरखाव के काम के लिए एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। CSMIA के बयान के मुताबिक फ्लाइट्स ऑपरेशन छह घंटे तक बंद रहने वाली है। मेंटनेंस का काम सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलेगा।

    एयरपोर्ट प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा CSMIA के मानसून के बाद रनवे मेंटनेंस प्लान के हिस्से के तौर पर RWY 09/27 और RWY 14/32 दोनों रनवे 17 अक्टूबर को अस्थायी रूप से नॉन-ऑपरेशनल रहने वाले है यह निर्धारित अस्थायी बंद CSMIA की वार्षिक मानसून के बाद जरूरी मेंटेनेंस प्लान का एक हिस्सा है। इस संबंध में छह महीने पहले ही एयरमेन को नोटिस भी विधिवत जारी किया जा चुका है।

    एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक हवाई अड्डे को निर्धारित अस्थायी तौर पर बंद करने का मकसद रनवे की मरम्मत और रख रखाव करना है। उनका कहना है कि इसके जरिए ही एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर को उच्चतम मानकों तक बरकरार रखा जा सकता है। CSMIA का कहना है कि हर साल मानसून के सीजन के बाद रनवे के रखरखाव के लिए इसे बंद किया जाता है। ये उन कामों का हिस्सा है, जिसके जरिए न सिर्फ फ्लाइट ऑपरेशन बल्कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है। 

    मुंबई एयरपोर्ट ने कहा कि ये अस्थायी बंद इस बात को दिखाता है कि उसके ऑपरेशन्स में यात्रियों की सुरक्षा किस तरह से पहली अप्रोच है।  बयान में कहा गया कि एयरपोर्ट ने सभी प्रमुख हितधारकों से बात कर उन्हें इसकी जानकारी दी है।  ताकि मेंटनेंस के ठीक ढंग से पूरा होने के लिए फ्लाइट्स को निर्धारित किया जा सके।  एयरपोर्ट ने कहा कि वह यात्रियों से भी सहयोग और समर्थन की उम्मीद कर रहा है। मुंबई एयरपोर्ट से हर रोज 900 फ्लाइट्स उड़ान भरती हैं। 

  • आज का राशिफल, 17 अक्टूबर 2023

    आज का राशिफल, 17 अक्टूबर 2023

    राशिफल के अनुसार आज यानी 17 अक्टूबर 2023 शुक्रवार का दिन लव लाइफ वालों के लिए बेहद खास होने वाला है। आज के दिन कुछ राशियों के जातक अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वहीं कुछ राशियां अपने पार्टनर के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। 

    मेषः आज आप अपने लव पार्टनर से मन की बात न कहें। यदि आपका प्यार एक तरफा है, तो आज कोई भी बात करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। समय का इंतजार करें वह अपने साथी को खुश रखने का प्रयास करें।

    वृषभः आज आपका लव पार्टनर बहुत दिनों से चल रहे वाद-विवाद के लिए आपसे माफी मांग सकता है। साथ ही आपका लव पार्टनर आपके सामने अपनी मन की बात बोल सकता है। बात को आगे ना बढ़ाएं संबंध को सुधारने के लिए साथी का साथ दें।

    मिथुनः आज आप अपने लव पार्टनर के साथ वाद-विवाद से दूर रहें। अपने पार्टनर से सहज भाव से बात करें। साथ ही कहीं घूमने फिरने जाएं, जिससे आपका संबंध मजबूत होगा।

    कर्कः बहुत समय से आपका लव पार्टनर अपने मन में कुछ बातों को दबाए हुए है। आज मौका देख कर वह अपने मन की बात आपको बोल सकता है। साथ ही अपने प्रेम का आपके सामने इजहार कर सकता है।

    सिंहः आज आपका साथी आपके प्रति बहुत सी गलत बातों को सुनकर आपके साथ दुर्व्यवहार कर सकता है। हालांकि सच्चाई पता चलने पर वह आपसे माफी मांगेगा। किसी दूसरों के द्वारा आपका संबंध बिगाड़ने का प्रयास किया जा सकता है, सतर्क रहें।

    कन्याः आज आपका लव पार्टनर स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकता है, जिस कारण आपका मन उनके प्रति चिंतित रहेगा। आपका पार्टनर इस कष्ट के समय में आपका साथ चाहेगा।

    तुलाः आज आप अपने लव पार्टनर को अपने मन की बात बोल सकते हैं। यदि अभी तक आपने उन्हें प्रपोज नहीं किया है, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। मौसम का भरपूर लुफ्त उठाएंगे। आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए अच्छा है।

    वृश्चिकः आज आपके लव पार्टनर का मिजाज आपके विपरीत दिखाई पड़ेगा। उनके मन में चल रही कुछ बातों को आप समझने का प्रयास करें। नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है। आपका पार्टनर किसी दूसरे के संपर्क में आ सकता है।

    धनुः आज आप अपने साथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य के चलते आपका पार्टनर आपके साथ की कमी महसूस करेगा। आज अपने पार्टनर के साथ रहें। उनका ख्याल रखें। ऐसी कोई बात ना करें, जिससे आपके पार्टनर का मन दुखी हो सकता है।

    मकरः आज आपका लव पार्टनर आपके साथ शॉपिंग आदि करने के लिए आपको बोल सकता है, जिस कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। परंतु आज आपको आपके साथी का भरपूर प्यार मिलेगा। प्रेम प्रसंग के लिए आज का समय अच्छा है।

    कुंभः आज आपकी लव लाइफ में कुछ परेशानी आ सकती है। आपके पार्टनर को आपके बारे में कुछ बातें सुनने को मिलेंगी, जिसके कारण आपका पार्टनर आपसे संबंध बिगाड़ सकता है। अच्छा होगा बात को संभालने का प्रयास करें।

    मीनः आज का दिन मौसम के हिसाब से आपका अच्छा रहने वाला है। आप अपने साथी के साथ घर पर ही आज का दिन फुल एंजॉय करेंगे। परिवार और बच्चों के साथ आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।