जालंधरः ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में पलटा वाहन

जालंधर, ENS: मलसियां-नकोदर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह ईंटों से भरी ट्रॉली की ट्रक से टक्कर होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में ट्रॉली पलट गई। हादसे की जानकारी देते हुए ट्रैक्टर चालक सतनाम सिंह ने बताया कि वह अर्जुन ट्रैक्टर के पीछे ईंटों की ट्रॉली लेकर जलालाबाद से जालंधर जा रहा था। सुबह करीब 4 बजे जब वह मलसियां-नकोदर नेशनल हाईवे पर स्थित नर्सरी के पास पहुंचा तो ट्रॉली को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

इस हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू हो गई। जिसके बाद अचानक ट्रैक्टर का पिछला बड़ा टायर फट गया। इस हादसे के कारण ईंटों से भरी ट्रॉली सड़क पर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि इसी बीच ट्रक ने एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी टक्कर मारी। हादसे में वह ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर से टकराकर नीचे जा गिरा। दुर्घटना के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि होने से बच गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *