लखनऊ: यूपी पुलिस के लखनऊ में तैनात दरोगा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि थाना महानगर के न्यू हैदराबाद के आवास पर घटना हुई है। 54 साल के दारोगा ज्ञान सिंह ने आत्महत्या करने से पहले साले को फोन किया था। साले को अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने को कहा था। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। फिलहाल पोस्टमॉर्टम हाउस पर दारोगा के परिजन पहुंच गए हैं।
Blog
-

ਪੰਜਾਬ: ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਜਾ ਰਹੀ ਸਕੂਲੀ ਬੱਸ ਪਲਟੀ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ
ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਜਿਲੇ ਚ ‘ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨਾਲ ਭਰੀ ਸਕੂਲੀ ਬੱਸ ਪਲਟਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਸਕੂਲ ਦੀ ਬੱਸ ਪਿੰਡ ਤੋਂ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆ ਰਹੀ ਸੀ ਕਿ ਜਦੋਂ ਇਹ ਪਿੰਡ ਹਰਦਾਣ ਨੇੜੇ ਪੁੱਜੀ ਤਾਂ ਮੀਂਹ ਅਤੇ ਚਿੱਕੜ ਆਦਿ ਕਾਰਨ ਸੜਕ ਦੇ ਕਿਨਾਰੇ ਟੁੱਟੇ ਹੋਏ ਸਨ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਜਿਵੇਂ ਹੀ ਬੱਸ ਸੜਕ ਕਿਨਾਰੇ ਪੁੱਜੀ ਤਾਂ ਅਚਾਨਕ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਪਲਟ ਗਈ। ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ। ਹਾਦਸਾ ਹੁੰਦੇ ਹੀ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਨੇ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਹੀ ਪਲਟੀ ਬੱਸ ‘ਚੋਂ ਸਕੂਲੀ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਬਾਹਰ ਕੱਢਿਆ।
ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਸਬੰਧੀ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਹਾਦਸਾ ਡਰਾਈਵਰ ਦੀ ਗਲਤੀ ਕਾਰਨ ਵਾਪਰਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਅਕਸਰ ਹੀ ਇਸ ਬੱਸ ਡਰਾਈਵਰ ਨੂੰ ਗੰਦੇ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਡਰਾਈਵਿੰਗ ਕਰਨ ਤੋਂ ਰੋਕਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਸਕੂਲ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਰਾਹੀਂ ਘਟਨਾ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਕਰੀਬ ਇੱਕ ਘੰਟੇ ਬਾਅਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਫ਼ੋਨ ਤੇ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਬੱਸ ਦਾ ਡਰਾਈਵਰ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ।
-

नेस्ले इंडिया ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को भेजी राहत सामग्री
एडीसी ने नेस्ले इंडिया टाहलीवाल से राहत सामग्री वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
ऊना/सुशील पंडित: नेस्ले इंडिया लिमिटेड टाहलीवाल ने कॉर्पाेरेट की सामाजिक जिम्मेदारी पहल के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी व चम्बा में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए 3,500 परिवारों को 35 लाख रूपये की राहत सामग्री भेजी। राहत सामग्री वाहन को अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने टाहलीवाल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर एडीसी ने इस पुनीत कार्य के लिए नेस्ले इंडिया लिमिटेड टाहलीवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में नेस्ले इंडिया कम्पनी ने जो मदद की है इससे आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नेस्ले इंडिया लिमिटेड कम्पनी टाहलीवाल निरंतर हिमाचल प्रदेश में सामाजिक जिम्मेदारी पहल के तहत विभिन्न प्रोजैक्टस पर समाज के कल्याण हेतू कार्य कर रही है।कॉर्पाेरेट मामलों के वरिष्ठ प्रबंधक जयदीप यादव ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित कुल्लू, मंडी व चम्बा जिला को नेस्ले इंडिया लिमिटेड द्वारा आपदा से प्रभावित 3,500 परिवारों को किरयाना किटें भेजी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इन किटों में प्रत्येक परिवार के लिए 16.5 किलोग्राम सुखा राशन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पहले चरण में राहत सामग्री वाहन को कुल्लू जिला के बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए भेजा गया है। इसी कड़ी में मंडी व चम्बा जिलों को भी राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी। इस दौरान संयुक्त निदेशक इंडस्ट्री अंशुल धीमान व नेस्ले टाहलीवाल के मैनेज़र अमित दुग्गल उपस्थित रहे। -

शहीद स्मारक ऊना में दी गई कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि
ऊना/सुशील पंडित: नगर परिषद पार्क ऊना में स्थापित शहीद स्मारक में कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। सैनिक कल्याण केंद्र ऊना तथा जिला प्रशासन ऊना द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम शहीदों को सैनिक सलामी दी गई। तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने हिमाचल प्रदेश सैनिक कल्याण केंद्र द्वारा जारी की गई शपथ ली। इसके उपरांत उपस्थित सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों तथा पूर्व सैनिक अधिकारियों सहित उपस्थित लोगों द्वारा शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।आयोजन के संबंध में संक्षिप्त जानकारी देते हुए सैनिक कल्याण केंद्र ऊना के उपनिदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने बताया कि वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों की स्मृति व सम्मान में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस युद्ध में देश के 576 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए जिनमें हिमाचल प्रदेश के 52 सैनिक शामिल थे तथा इनमें 2 सैनिक ऊना जिला से संबंधित थे।इस अवसर पर ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, अतिरिक्त उपायुक्त उना महेंद्र पाल गुर्जर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, एसी टू डीसी ऊना वरिंदर सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया, कर्नल दर्शन सिंह, कर्नल कुलभूषण शर्मा, हिमाचल प्रदेश रेड क्रॉस सोसाइटी के पैटर्न सुरेंद्र ठाकुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी इस मौके पर उपस्थित है। -

जालंधरः मकसूदां मंडी में लोगों ने 2 चोरों को किया काबू
जालंधर,ENS: शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं मकसूदां मंडी में गाड़ियों से सामान उतारने समय बोरियों में हेराफेरी करने के मामले में लोगों ने 2 चोरों को रंगेहाथों काबू किया है। मिली जानकारी के मुताबिक मकसूदां मंडी में हनी ने दोनों को काबू किया है। बताया जा रहा है कि दोनों चोर रोजाना बोरियों में हेरफेर करके 15 से 20 हजार का चूना लगा रहे थे। जिसके बाद काफी समय से दोनों पर लोगों ने नजरें रखी हुई। आज दोनों को गाड़ियों से बोरियां उतारने दौरान हेराफेरी करने के मामले में 2 चोरों को काबू किया है। लोगों ने दोनों की जमकर छित्तर परेड की है। घटना की सूचना मकसूदां पुलिस को दे दी गई है।
-

पंजाबः चिप्स खाने 4 वर्षीय बच्ची की बिगड़ी तबीयत
फाजिल्काः आजकल बच्चों को सबसे ज्यादा जंक फूड पसंद होता है। रोजाना जंक फूड खाने की आदत उनकी सेहत पर बुरा असर डाल रही है। वैसे तो बच्चों की जंक फूड खाने की आदत से लगभग हर माता-पिता परेशान रहते हैं। समय के साथ-साथ जंक फूड की दुकानें भी तेजी से बढ़ रही हैं। अगर आप या आपके बच्चे चिप्स खाने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। दरअसल, एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें चिप्स खाने से एक 4 साल की बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है।
इस बारे में जानकारी देते हुए अजीमगढ़ निवासी धर्मपाल ने बताया कि उनकी बेटी की शादी श्रीगंगानगर के चहल चौक निवासी प्रवीण कुमार से हुई थी। आज उन्होंने अपनी बेटी सुमन को डिलीवरी के लिए अबोहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सुमन के पहले से ही दो बेटियां हैं और आज की डिलीवरी में उनकी तीसरी बेटी का भी जन्म हुआ है।
धर्मपाल ने बताया कि जब उनकी दोहती हर्षिता ने चिप्स मांगे तो उन्होंने कैंटीन से चिप्स का पैकेट लाकर उसे दे दिया। चिप्स खाने के बाद दोहती की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टी करने लगी। इस दौरान उसके होंठ नीले पड़ने लगे। जिसके बाद उन्होंने सिविल अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। धर्मपाल ने घटीया गुणवत्ता वाले चिप्स बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, सिविल अस्पताल के डॉ. धर्मवीर ने बताया कि चिप्स खराब थे, जिससे बच्ची की तबीयत बिगड़ी है।
-

पंजाबः Kargil Vijay Diwas पर CM मान ने किया बड़ा ऐलान, देखें वीडियो
अमृतसरः कारगिल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान शहीदों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आर्मी की यह विशेषता है कि वह बलिदान हुए जवानों के परिवारों को कभी अकेला नहीं छोड़ते। हमेशा उनके साथ रहती है। सैनिक भलाई बोर्ड भी स्थापित है। हमारे पास कई विभाग जो देश की रक्षा करने वाले जवानों के परिवारों के लिए राशि जारी कर सकते हैं। आज के ही दिन ‘टाइगर हिल’ पर तिरंगा फहराया गया था। आज वार मेमोरियल में जो ज्योति प्रज्वलित हो रही है, इसमें तेल नहीं बलिदानियों का रक्त है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि जो जवान किसी अन्य दुर्घटनाओं में भी घायल हो जाते है उन्हें 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जंग में 70 से 100% घायल होने वाले जवानों को 20 लाख की जगह अब 40 लाख रुपए सहायता दी जाएगी। इसके अलावा 51 से 75% तक घायल होने सैनिकों को 10 की बजाए 20 लाख रुपए, 25 से 50% तक घायल होने वाले जवानों को पांच की बजाय 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानियों की विधवाओं को छह हजार की बजाय दस हजार की पेंशन हर महीने दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस वक्त हम सो रहे होते हैं हमारी फौज के जवान गंगानगर व जैसलमेर के टीलों पर 50 डिग्री सेल्सियस तापमान पर देश की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं।
हम घरों में सर्दी के मौसम में हीटर लगा लेते हैं, तब कारगिल की पहाड़ियों पर हमारे जवान माईनस 40 डिग्री तापमान पर देश का ध्वज लेकर इस की आन और बान की रक्षा करने के लिए सीना ताने खड़े रहते हैं। देश के लिए कुर्बान होने वाले जवान हमेशा याद किए जाएंगे। सीएम मान ने कहा कि बलिदानी भगत सिंह ने 23 साल की उम्र में फांसी पाई थी, लेकिन आज भी हमारे दिलों में जिंदा है। कारगिल युद्ध के वक्त मैं बतौर कलाकार पटियाला रहता था। पटियाला में कैंट एरिया है। हमने कलाकारों को बुला कर कारगिल के बलिदानियों के लिए शो किया। जितने पैसे जमा हुए आर्मी को दिए गए। यह हमारा कर्तव्य था, एहसान नहीं। आजादी प्राप्त करने के लिए भी हमने कुर्बानियां दी और आज इस आजादी को संभालने के लिए भी तत्पर हैं।
-

जालंधरः इस इलाके में व्यक्ति ने की खुदकुशी
2 माह पहले की थी बेटी की शादी
जालंधर,ENS: महानगर के बस्ती नौ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक व्यक्ति की पहचान दलाल के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक दलाल बस्ती नौ में केजीएस पैलेस के पास रहता था। उनका कहना है कि घरेलू क्लेश के चलते व्यक्ति ने यह कदम उठाया है। लोगों ने बताया कि मृतक ने 2 माह पहले लड़की की शादी की थी। आज दलाल घर में अकेला था। जिसके बाद उसने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।
बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद दलाल को गुरु नानक मिशन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। लेकिन सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-

इस गांव में 2 बार फटे बादल, 3 मकान सहित सेब के बगीचों को हुआ नुकसान, देखें वीडियो
शिमलाः जिले के रामपुर उपमंडल की सरपारा पंचायत के कंधार गांव में देर रात दो बार बादल फटने से सेब के बगीचों और मकानों को नुकसान पहुंचा है। कई मकान बह गए हैं। मकानों में पानी घुस गया है। जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, रामपुर उपमंडल की सरपारा पंचायत के कंधार गांव में देर रात दो बार बादल फटने से सेब के बगीचों और मकानों को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ आने से प्राथमिक पाठशाला का भवन, युवक मंडल का भवन और अन्य लोगों के मकान बह गए हैं। इसके अलावा बाढ़ में गाय, बैल, भेड़-बकरियां भी बह गईं। वहीं कई सेब के बगीचों में पानी भर गया है। जानकारी के अनुसार, देर रात अचानक 11 बजे बादल फटा और लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई लेकिन मकानों और बगीचों को काफी नुकसान हुआ है।
इसके बाद फिर तीन बजे बादल फटने से आई बाढ़ ने तबाही मचा कर रख दी। सरपारा पंचायत के प्रधान मोहन कपाटिया ने बताया कि सरपारा पंचायत के कंधार गांव में बादल फटा है। उन्होंने कहा कि सरपारा गांव का सपंर्क देश-दुनिया से कट गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जाकर स्थिति की जायजा लेने के बाद प्रभावितों को तुरंत राहत दी जाए। इससे पहले, हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में सोमवार रात से जारी भारी बारिश ने तबाही मचाई है। कुल्लू जिले की गड़सा घाटी में मंगलवार तड़के 4:00 बजे बादल फटने से पंचा नाले और हुरला नाले में बाढ़ आ गई। इससे तीन मकान बह गए, जबकि दो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
17 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। तीन पैदल और एक वाहन योग्य पुल भी बह गए हैं। एक गाड़ी भी गड़सा खड्ड में बह गई। कुछ मवेशी लापता हैं। भुंतर-गड़सा मनियार मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार और वीरवार के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को येलो अलर्ट है। प्रदेश में 31 जुलाई तक मौसम खराब बने रहने के आसार हैं। वहीं मौसम विभाग द्वारा चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी व किन्नौर जिले में अगले 24 घंटों के लिए बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को नदी-नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी गई है। वहीं, सोमवार रात को धर्मशाला में 80.2, पालमपुर 50.6 और जोगिंद्रनगर में 26.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
राज्य में अभी भी 500 से अधिक सड़कें ठप पड़ी हैं। सैकड़ों जलापूर्ति योजनाएं व बिजली ट्रांसफार्मर भी बाधित हैं। कुल्लू में अभी भी एचआरटीसी की 28 बसें फंसी हैं 200 से अधिक रूट प्रभावित चल रहे हैं। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए रामपुर बुशहर, जुब्बल, कोटखाई, रोहडू, चौपाल और ठियोग उपमंडल के तहत आने वाले सभी सरकारी व निजी स्कूल 28 जुलाई तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। वहीं, सीबीएसई व आईसीएसई से संबद्ध स्कूल विद्यार्थियों व स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने स्तर पर फैसला ले सकते हैं।
-

पंजाबः आप विधायक से हुए विवाद को लेकर IAS अफसर को दी गई कार्रवाई की चेतावनी
लुधियानाः जिले के आप विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी और IAS अफसर दलीप कुमार के विवाद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब विधानसभा की विशेषाधिकार कमेटी द्वारा आईएएस अधिकारी को कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। बता दें कि आईएएस अधिकारी द्वारा बीते दिनों लुधियाना में व्यापारियों की मीटिंग से स्थानीय विधायक गुरप्रीत गोगी को बाहर रखा था। सूत्रों के अनुसार विधानसभा विशेषाधिकार कमेटी द्वारा विधायक गोगी की शिकायत पर सुनवाई की गई। इसमें आईएएस अधिकारी एवं इंडस्ट्री विभाग के तत्कालीन सेक्रेटरी दलीप कुमार को पेशी पर बुलाया गया। कमेटी द्वारा आईएएस अधिकारी से पूछा गया कि उन्होंने व्यापारियों की मीटिंग में विधायक गोगी को सम्मान देने के बजाय किन कारणों से बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि कमेटी सदस्यों द्वारा कहा गया कि विधायक गोगी के अनुसार, व्यापारियों से की गई मीटिंग गोपनीय नहीं थी। इस कारण यदि विधायक मीटिंग में शामिल होते तो क्या असर पड़ता। विधायक गोगी द्वारा बार-बार लोगों के चुने नुमाइंदे का अपमान करने की बात कही गई। कहा गया कि यदि आईएएस अधिकारी को स्थानीय विधायक के नाराज होने के बारे पता लग गया था तो ऐसे में उन्हें मीटिंग में बुला लिया जाना चाहिए थे। यहां तक कि इस मामले को शांत करने के लिए अधिकारी के पास 2 महीने का समय था, बावजूद इसके विधायक से संपर्क नहीं साधा गया।
सूत्रों के अनुसार, आईएएस दलीप कुमार ने अपना जवाब देते हुए माना कि व्यापारी एसोसिएशन की मीटिंग शुरू होने पर उनके द्वारा लिस्ट में विधायक का नाम नहीं होने के बारे में कहा गया था, लेकिन उन्होंने विधायक को मीटिंग से बाहर नहीं निकाला था। अधिकारी ने कहा कि उन्हें पंजाबी भाषा का अधिक ज्ञान नहीं है। इस कारण हो सकता है कि उन्होंने अंग्रेजी-हिन्दी में जो कहा, उसे विधायक गोगी अपने खिलाफ समझ कर गुस्सा हो गए हों। सूत्रों के अनुसार विधानसभा विशेषाधिकार कमेटी द्वारा आईएएस अधिकारी दलीप कुमार का पक्ष जानने के बाद उन्हें मामला शांत करने के लिए विधायक गुरप्रीत गोगी से संपर्क करके मनमुटाव दूर करने की हिदायत दी गई। चेताया गया कि यदि उन्होंने विधायक से संपर्क करके गलती का अहसास नहीं किया तो अगले सप्ताह 2 गवाहों को बयान दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
