Blog

  • पंजाबः बरसात के पानी से खड़ी फसलें हुई प्रभावित, किसान हुए परेशान, देखें वीडियो

    पंजाबः बरसात के पानी से खड़ी फसलें हुई प्रभावित, किसान हुए परेशान, देखें वीडियो

    कोटकपूराः गांव खारा के कई किसानों की करीब 250-300 किल्ले जमीन बारिश के पानी से प्रभावित हुई है। जिसमें विभिन्न प्रकार के धान की फसल लगी हुई है। बरसात के पानी से हुए नुकसान से किसान परेशान हो गए है। परेशान किसानों ने सरकार से मांग की है कि हमारी मदद करें और जल निकासी की व्यवस्था करें। किसान जगजीत सिंह ने बताया कि बारिश के पानी के निकास की व्यवस्था नहीं होने से करीब 250-300 किले धान के खेत खराब हो गये हैं।

    सरकार से मांग है कि हमारी मदद करें। किसान बोहर सिंह ने बताया कि करीब 250-300 किल्ले जमीन पानी में डूबी हुई है और उसमें धान लगाया गया है। सरकार को मदद कर जल निकासी की व्यवस्था करनी चाहिए। तहसीलदार परमजीत बराड़ ने बताया कि मैं पटवारी को भेजकर जांच करवाऊंगा और जल्द ही पानी निकासी की व्यवस्था करवाऊंगा।

  • नगर निगम में AAP के 8 पार्षदों को मार्शल बुलाकर निकाला बाहर, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    नगर निगम में AAP के 8 पार्षदों को मार्शल बुलाकर निकाला बाहर, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    मेयर-कमिश्नर की तरफ फेंकी कांच की चूड़ियां

    चंडीगढ़ः नगर निगम की 325वीं बैठक शुरू हो चुकी है। गोवा टूर को लेकर आम आदमी पार्टी के पार्षद दमन प्रीत के बयान को लेकर भाजपा-कांग्रेस के पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। वह उनके बयान के पोस्टर को लेकर वेल तक पहुंच गए। इसके बाद आप के सभी पार्षदों ने भी वेल में पहुंचकर इसका विरोध किया। इस दौरान उन्होंने मेयर और कमिश्नर की तरफ कांच की चूड़ियां भी फेंकी।

    हंगामा बढ़ते देखकर आप के आठ पार्षदों को सदन की कार्यवाही से सस्पेंड कर दिया और उन्हें मार्शल बुलाकर सदन से बाहर निकाल दिया गया। इससे पहले बैठक में शामिल होने के लिए वार्ड 23 की पार्षद प्रेमलता खुद को जंजीरों में कैद होकर पहुंची। मीटिंग में मणिपुर हिंसा का मुद्दा भी उठाया गया। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर के लापता होने का मुद्दा उठाया। हाउस की मीटिंग में BJP नेता रविंद्र टिम्मा को सेक्टर-22 में वेंडिंग साइट अलॉट होने का जमकर विरोध हुआ। आप, कांग्रेस के साथ शिअद के पार्षदों ने सदन में इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया। इसको लेकर सदन में कुछ देर तक हंगामा होता रहा।

    हाउस मीटिंग में गोवा टूर को लेकर AAP पार्षद दमन प्रीत का BJP पार्षदों ने जमकर विरोध किया। दरअसल आप पार्षद दमन प्रीत ने गोवा टूर का विरोध करते हुए सभी पार्षदों को चोर कहा था। जबकि इस टूर में कांग्रेस और भाजपा के पार्षद साथ गए थे।  अब कांग्रेस और बीजेपी दोनों के पार्षद मिलकर आप पार्षद दमन प्रीत सिंह का विरोध कर रहे हैं उनसे माफी की मांग कर रहे हैं। उनके बयान के पोस्टर लेकर दोनों पार्टियों के पार्षद वेल तक पहुंच गए।

  • पंजाबः कांग्रेस के पूर्व मंत्री का हुआ निधन

    पंजाबः कांग्रेस के पूर्व मंत्री का हुआ निधन

    चंडीगढ: कांग्रेस के पूर्व मंत्री गुरविंदर सिंह अटवाल के निधन होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह श्रीनगर में अपने रिश्तेदारों के गए हुए थे, जहां पर उन्हें गत दिन सोमवार को अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया। इलाज दौरान उनका निधन हो गया। 

  • 25 वर्षीय युवक ने किया दादा-दादी का कत्ल

    25 वर्षीय युवक ने किया दादा-दादी का कत्ल

    त्रिशूरः केरल के त्रिशूर जिले में 25 वर्षीय युवक ने अपने दादा-दादी की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान अब्दुल्ला कुट्टी (65) और उनकी पत्नी जमीला (60) के रूप में हुई है। हत्या का खुलासा तब हुआ जब पास में रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति का बेटा सुबह नाश्ते के लिए आया। आरोपी की पहचान अगमल के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी अगमल कॉलेज छोड़ चुका था और अपने माता-पिता के अलग होने के बाद वह नशे की ओर मुड़ गया था। पुलिस को तुरंत इस मामले की सूचना दी गई। 

    वहीं मौके पर पहुंची वडक्केकड़ पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि जब दंपत्ति के रिश्तेदार उन्हें खाना देने गए तब घटना का पता चला। अधिकारी ने कहा, ‘हमें सुबह करीब 9 बजे बुजुर्ग दंपति की हत्या की सूचना मिली। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।’ अधिकारी ने बताया कि घटना के समय उनका पोता घर पर नहीं था, जिससे उस पर संदेह गहराया। बाद में उसे मंगलापुरम पुलिस ने पकड़ लिया और फिलहाल उसे हिरासत में रखा गया है।

  • बड़ी लापरवाहीः सर्जरी के दौरान डॉक्टर्स ने महिला के पेट में छोड़ दिया चिमटा

    बड़ी लापरवाहीः सर्जरी के दौरान डॉक्टर्स ने महिला के पेट में छोड़ दिया चिमटा

    केरलः पुलिस ने कोझिकोड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में महिला की सर्जरी में बरती गई लापरवाही की जांच पूरी कर ली है। इसमें यह पाया गया कि डॉक्टर्स ने गलती से उसके पेट में एक चिमटा (फोरसेप) छोड़ दिया था। महिला ने पुलिस में दी गई अपनी शिकायत में कहा कि 2017 में उसने सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में (प्रसूति के दौरान) ‘सीजेरियन सेक्शन ऑपरेशन’ कराया था। इसके बाद से उसे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसके बाद पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू की।
    पुलिस के सीनियर अधिकारी ने सोमवार को बताया कि जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि ऑपरेशन के दौरान गलती से महिला के पेट में चिमटा छूट गया था, जो डॉक्टर्स की कथित लापरवाही है। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘हमने जांच पूरी कर ली है। रिपोर्ट जिला चिकित्सा अधिकारी (डीएमओ) को सौंप दी गई है, जो आगे की जांच के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन करेंगे।’ कोझिकोड की रहने वाली 30 वर्षीय हरशिनिया ने पिछले साल अक्टूबर में पुलिस में शिकायत दर्ज करा कर इसकी जांच कराने की मांग की थी।

    महिला का नवंबर 2017 में सरकारी अस्पताल में तीसरा ‘सीजेरियन सेक्शन ऑपरेशन’ किया गया था। इससे पहले, उसका 2 बार इसी तरह का ऑपरेशन अलग-अलग निजी अस्पतालों में किया गया था। कोझिकोड चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के डॉक्टर्स ने गंभीर पीड़ा से ग्रसित हरशिनिया की 17 सितंबर 2022 को एक बड़ी सर्जरी की और उसके पेट में गत 5 साल से पड़े चिमटे को बाहर निकाला। यह चिमटा, कैंची जैसा चिकित्सीय उपकरण होता है, जिसका उपयोग शल्य चिकित्सक सर्जरी के दौरान करते हैं।

  • पंजाबः मॉ़डल टाउन में पान भंडार मेंं पुलिस की रेड, मालिक गिरफ्तार

    पंजाबः मॉ़डल टाउन में पान भंडार मेंं पुलिस की रेड, मालिक गिरफ्तार

    लुधियाना : जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां थाना मॉडल टाऊन के इलाके पुराना कृष्णा मंदिर के पास स्थित पान भंडार की दुकान पर पुलिस ने रेड की। इस दौरान पुलिस ने मौके से 3 इलेक्ट्रॉनिक हूक्के बरामद कर मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। जांच अधिकारी सीता राम के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान न्यू आजाद नगर के रहने वाले दीपक कुमार के रुप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी अपनी दुकान पर हूक्के के फ्लेवर स्टाक कर रखे हुए है जो नाबालिग लड़के लड़कियां को बेच रहा था। इस पर पुलिस ने रेड कर उसे दबोच लिया। पुलिस अधिकारी ने कहा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा इसी तरह अन्य जगहों पर नाबालिग लड़के-लड़कियों को हुक्के पिलाने के मामले में दबिश देकर कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः बरसात से खुली प्रशासन की पोल, निगम दफ्तर के सामने धंसी सड़क 

    जालंधरः बरसात से खुली प्रशासन की पोल, निगम दफ्तर के सामने धंसी सड़क 

    जालंधर, ENS: शहर में कुछ दिनों से हो रही बरसात के चलते सड़कों पर पानी जमा होने से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के दावों की पोल तो पहले ही खुलती हुई दिखाई दे रही है। वहीं अब निगम दफ्तर के पास सड़क का हिस्सा धंसने से प्रशासन के विकास कार्यों की पोल खुल गई है। दरअसल, निगम की मेन बिल्डिंग की ओर जाने वाले गेट पर कंपनी बाग चौक में भी सड़क का काफी हिस्सा बरसात के कारण धंस गया। जिसके कारण आने वाले समय में हादसा तक हो सकता है । निगम अधिकारियों ने अभी तक इस गड्ढे को भरा नहीं है बल्कि वहां अवरोधक लगा दिए गए हैं।

    दरअसल, नगर निगम अधिकारी शहर में कई ऐसी सड़कें बनवा रहे हैं जिनकी कोई जरूरत ही नहीं है पर कई जगह इसके उल्ट काम किया जा रहा है और जहां जरूरत है वहां पूरा काम नहीं हो रहा। वहीं बताया जा रहा है कि गुरु नानकपुरा ईस्ट की गली नंबर 1 के निवासियों ने इंटरलॉकिंग टाइलों को लगाने का काम रुकवा दिया गया है। कहा जा रहा कि ठेकेदार को आधी गली बनाने के आदेश दिए गए हैं। गली का निर्माण तब शुरू होने दिया जाएगा जब पूरी गली में इंटरलॉकिंग टाइल लगाई जाएगी।

  • पंजाबः महज 500 रुपए को लेकर व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से किया जानलेवा हमला 

    पंजाबः महज 500 रुपए को लेकर व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से किया जानलेवा हमला 

    लुधियानाः जिले में टिब्बा रोड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मात्र 500 रुपए को लेकर व्यक्ति पर हमलावारों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित का नाम अमनदीप है और वह राज मिस्त्री का काम करता है। उस पर 15 से 50 लोगों ने तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने तेजधार हथियार से वार करके व्यक्ति की बाजू बुरी तरह से काट दी, जिससे उसमें करीब 3 से 4 इंच गहरा घाव हो गया।

    अमनदीप की पत्नी परमजीत ने बताया कि उसे पति ने किसी से 500 रुपए उधार लिए थे। वहीं लोग उससे पैसे वापस मांग रहे थे। अभी पैसे थे नहीं, जिस कारण उन लोगों को इंतजार करने के लिए कहा था। इस कारण काम से वापस आते समय घर के नजदीक ही उन लोगों ने उसके पति पर धावा बोल दिया। अमनदीप के मुताबिक, हमलावरों ने उसके काम से वापस आने जाने की रेकी की हुई थी। जैसे वह अपने साथी से अलग होकर वापस घर आ रहा था तो घर के पास ही उसे नकाबपोश बदमाशों ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी।

    बीच सड़क बदमाशों ने उसे घसीटा। कुछ युवक बिना मुंह बांधे थे। इस कारण वह उन्हें पहचानता है। मारपीट में उसकी बाजू बदमाशों ने काटी और उसका एक दांत भी तोड़ दिया। जाते हुए बदमाश उसे धमकियां देकर गए हैं। फिलहाल सिविल अस्पताल से पुलिस ने संबंधित थाना को सूचित कर दिया है। अमनदीप के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ वह मामला दर्ज करवा इंसाफ चाहते हैं।

  • पंजाबः सांप के डंसने से 2 लड़कियों की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः सांप के डंसने से 2 लड़कियों की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब में दो जिलों में सांप के डंसने से लड़कियों की मौत होने के मामले सामने आए है। जिसमें एक मामला होशियारपुर के गढ़दीवाला से है और दूसरा मामला फिरोजपुर से है। गढ़दीवाला के निकटवर्ती गांव अम्बाला जट्टां में एक 16 वर्षीय लड़की को घर में सोते समय सांप ने काट लिया। इस घटना में लड़की की मौत हो गई।

    इस संबंध में मंजीत सिंह पुत्र सरबजीत सिंह गांव अंबाला जट्टां ने बताया कि मेरे चाचा की लड़की गुरप्रीत कौर पुत्री सतनाम सिंह (16) जो सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला जट्टां में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। बीती रात बिस्तर पर सोते समय अचानक सांप ने काट लिया, इस दौरान तबीयत खराब होने के कारण उक्त बच्ची को निजी चिकित्सक से प्राथमिक उपचार कराया गया। लेकिन हालत ज्यादा खराब होने के चलते बाद में उसे इलाज के लिए होशियारपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मौके पर ग्रामीणों ने उक्त बच्ची की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और सरकार से परिवार को आर्थिक सहायता देने का अनुरोध किया।

    वहीं फिरोजपुर के निहाला लावेरे गांव में सांप के काटने से एक युवती की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बाढ़ के कारण गरीब परिवार का घर ढह गया और बाढ़ का पानी चारों तरफ फैल रहा है। इलाके में ऐसी स्थिति है कि सांप और कई अन्य जीव-जंतु पानी में आ जाते हैं। इसी तरह सांप के काटने से गीत कौर पुत्री छिंदर सिंह की मौत हो चुकी है। लड़की की उम्र महज 16 साल थी।

    जानकारी के मुताबिक, लड़की बोलने में असमर्थ थी। जिसके कारण वह सांप को देखने के बाद मदद नहीं मांग सकी। एक ओर जवान बेटी की मौत से परिवार सदमे में है, वहीं दूसरी ओर परिवार इतना लाचार है कि गांव के चारों तरफ बाढ़ का पानी भरा होने के कारण बेटी के शव का अंतिम संस्कार भी गांव के श्मशानघाट में नहीं कर सकता।

  • पंजाबः मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी, जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    पंजाबः मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी, जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम बार-बार करवट बदलता नजर आ रहा है। इस बार मानसून हरियाणा में खूब मेहरबान रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में तेज बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है। बस कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। कड़ी धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है तो लोगों को उमस परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कल से फिर मानसून एक्टिव मोड में आ जाएगा, जिसको देखते हुए 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

    वहीं दूसरी ओर हिमाचल में हो रही बारिश की वजह से पंजाब के दरिया उफान पर आ गए है। इसके अलावा प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार को बारिश भी हुई। पाकिस्तान की ओर से सतलुज दरिया ओवरफ्लो होकर भारतीय सीमा के पास स्थित कई गांवों में पानी घुस गया। फाजिल्का के 16 गांवों से स्थिति खराब दिखाई दे रही है। वहीं आपको बता दें कि बाढ़ से पंजाब के 19 जिले प्रभावित दिखाई दे रहे है। जिसकी वजह से हेल्थ, सिंचाई और पब्लिक हेल्थ विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। वहीं मौसम विभाग ने फिर एक बार भारी बारिश की चेतावनी है। 26 से 28 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।