Blog

  • दर्दनाक हादसाः बस पलटने से 10 यात्री घायल

    दर्दनाक हादसाः बस पलटने से 10 यात्री घायल

    मुंबईः महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के घाट खंड में मंगलवार सुबह राज्य परिवहन निगम की एक बस पलट गई, जिससे उसमें सवार कम से कम 10 यात्री घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब पौने दस बजे हुई, जब बस 56 यात्रियों को लेकर बुलढाणा से मल्कापुर की ओर जा रही थी।

    अधिकारी के मुताबिक, बस जब पर्वतीय राजूर घाट खंड से गुजर रही थी, तभी इसका ब्रेक फेल हो गया और वाहन पलट गया। उन्होंने बताया कि घटना में कम से कम 10 यात्री घायल हुए हैं। अधिकारी के अनुसार, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त बस महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की थी।

  • 70 किलो सोने की ईंटों से तौली गई दुल्हन, देखें वीडियो

    70 किलो सोने की ईंटों से तौली गई दुल्हन, देखें वीडियो

    दुबईः शादी का दिन हर किसी की लाइफ में काफी खास होता है। पिछले कुछ सालों में शादी करने के तरीके में बहुत बदलाव आए हैं। जहां कुछ लोग शादी को सादगीभरा रखते हुए इस खुशी में सिर्फ अपने परिवार और करीबियों को ही शामिल करते हैं, तो कुछ लोग अपनी शादी को यादगार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते और उसके लिए वे तमाम वो काम करते हैं, जिससे उनकी शादी इंटरनेट पर तहलका मचा दे। हाल ही में, एक पाकिस्तानी दुल्हन ने भी अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ ऐसा ही किया है। दरअसल, दुल्हन को सोने की ईंटों से तौला गया और इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

    सोना एशियाई शादी का सबसे अभिन्न अंग रहा है, खासकर भारत और पाकिस्तान में। शादी के बंधन में बंधने पर दुल्हन को उसके परिवार की ओर से सोने के आभूषण उपहार में दिए जाते हैं। हालांकि, एक पाकिस्तानी बिजनेसमैन ने उस समय सभी के होश उड़ा दिए, जब उसने अपनी बेटी को उसके वजन के बराबर सोने की ईंटों से तौल दिया। दुल्हन ने अपने वेडिंग डे पर मल्टीकलर ब्लाउज के साथ रेड कलर का दुपट्टा और ग्रीन कलर का शानदार लहंगा पहना हुआ था। वैसे, इसमें कोई शक नहीं कि दुल्हन अपने शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही थी, जिसे तराजू के एक पलड़े पर बैठाया गया था, जबकि दूसरे पलड़े में उसके वजन के बराबर सोने की बड़ी-बड़ी ईंटें रखी हुई थीं।

    वीडियो में नजर आ रही दुल्हन का नाम आयशा ताहिर है। दुल्हन ने सोने की ईंटों का सच बताया है। उन्होंने साझा किया कि उन्होंने पॉपुलर बॉलीवुड फिल्म ‘जोधा अकबर’ की थीम को अपनाने के लिए सोना तौलने की रस्म को शामिल किया था। उन्होंने कहा कि लोगों ने पूरे वीडियो का गलत मतलब निकाला और उन्होंने इसे दहेज बताया। दुल्हन ने आगे बताया कि ईंटे असली नहीं थीं और उन पर सोने की परत चढ़ी हुई थी, जिन्हें दूल्हे के परिवार ने दुल्हन की ड्रेस और ज्वेलरी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया था। 

  • जालंधरः सूर्य एंक्लेव और इंद्रापुरम फ्लैट के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें Live 

    जालंधरः सूर्य एंक्लेव और इंद्रापुरम फ्लैट के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें Live 

    जालंधर, ENS: सूर्य एंक्लेव और इंद्रापुरम फ्लैट के लोगों द्वारा स्काईलार्क होटल के पास प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। दरअसल, दोनों सोसायटी के लोगों की मांग है कि या तो उन्हें फ्लैट के पास डिवेल्पमेंट करवाई जाए या फिर उनके पैसे वापिस किए जाए। इस मामले को लेकर सूर्य एंक्लेव सोसायटी और मास्टर गुरवता सिंह इंद्रापुरम वेल्फेयर सोसायटी के लोगों का कहना हैकि उन्हें फ्लैट में पानी की काफी किल्लत आ रही है। वहीं उनके फ्लैट के पास डिवेल्पमेंट ना होने कारण अब उनके फ्लैटों पर लोगों ने कब्जा कर रहा है। दोनों सोसायटी के लोगों ने कहा कि वह इस मामले को लेकर पुलिस को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को कई बार शिकायत कर चुके है। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। जिससे परेशान होकर आज वह प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने पर मजबूर हुए है।

    वहीं दूसरी ओर सूर्य एंक्लेव सोसायटी के लोगों का कहना है कि फ्लैट की स्कीम का ऐलान 2011 में हो गया था। जिसके बाद उन्होंने फ्लैट के सारे पैसे भी दे दिए थे। लेकिन फ्लैट के आस-पास अभी तक कोई डिवेल्पमेंट नहीं हो रही। इस मामले को लेकर कोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी। जिसके बाद कोर्ट द्वारा 8 महीने पहले इस मामले को लेकर आर्डर जारी कर दिए गए है। सोसायटी के लोगों ने कहा कि कोर्ट के इस फैसले में कहा गया है कि अगर प्रशासन द्वारा डिवेल्वमेंट नहीं करवाई जा रही है तो वह लोगों को उनके पैसे वापिस करें नहीं या फिर वहां पर डिवेल्पमेंट करवा कर दें। लेकिन इसके बावजूद प्रशासन द्वारा ना तो वहां पर डिवेल्वमेंट करवाई जा रही है और ना ही उनके पैसे वापिस कर रहे है।

  • पंजाबः पानी में फंसी स्कूल के छोटे बच्चों की वैन

    पंजाबः पानी में फंसी स्कूल के छोटे बच्चों की वैन

    फाजिल्काः पंजाब भर में हो रही बारिश से सड़कों पर पानी भरा गया है। वहीं फाजिल्का में हालात यही बने हुए है। जिससे प्रशासन के विकास के कार्यों की पोल खुलती हुई दिखाई दे रही है। इसके साथ ही बारिश का यह पानी लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। आज बारिश के कारण रेलवे अंडर ब्रिज में जमा पानी में स्कूली बच्चों की वैन फंस गई। इसी बीच वहां से गुजर रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। बता दें कि फाजिल्का में आज सुबह से भारी बारिश हो रही है। जिससे शहर में पानी भर गया है।

    एक तरफ जहां फाजिल्का प्रशासन के विकास कार्यों का पिटारा अभी खुला हुआ है, वहीं दूसरी तरफ जमा पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। यही वजह है कि रेलवे अंडर ब्रिज में पानी की निकासी न होने के कारण जमा हुए पानी में स्कूली बच्चों की वैन फंस गई है।

    हालांकि मौके से गुजर रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने स्कूल ड्राइवर की मदद की और वैन में सवार छोटे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अन्य लोगों को बुलाया गया और स्कूल वैन को धक्का देकर पानी से बाहर निकाला गया। राहत की बात यह है कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि अंडर ब्रिज में पानी की निकासी नहीं होने के कारण ये हालात पैदा हो रहे हैं।

  • पंजाबः दो गुटों में खूनी झड़प के दौरान चली गोलियां, देखें वीडियो

    पंजाबः दो गुटों में खूनी झड़प के दौरान चली गोलियां, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के खलचियां गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक पक्ष द्वारा गोलियां चलाई गई। बताया जा रहा है कि गोलियों के छर्रे महिलाओं को भी लगे है। इस घटना दौरान 4 लोग घायल हुए है। मिली जनाककारी के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर घर में घुस कर गोलियों की बौछार कर दी। इस दौरान घर में महिलाएं थी जिन्होंने छुप कर अपनी जान बचाई। लेकिन फिर भी इस घटना दौरान एक महिला को गोली लगी और तीन लोग गोलियों के छर्रे लगने से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए फिरोजपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

    वहीं घटना के दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को भी चोट लगी है। जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल राजन का कहना है कि उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया है। इस घटना के दौरान उसे गंभीर चोटे आई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। लेकिन पुलिस का हर बार रटा रटाया जवाब सुनने को मिलता है। जो इस बार फिर सुनने को मिला है। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी बलदेव राज ने बताया कि गांव खलचियां में गोलियां चली है। हादसे में कुछ महिलाएं भी घायल हुई है मामले की जंच कर रहे हैं। दोषियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः तहसीलों के बाद अब DC ऑफिसों में आज नहीं होगा काम 

    जालंधरः तहसीलों के बाद अब DC ऑफिसों में आज नहीं होगा काम 

    जालंधर,ENS: पंजाब में बीते दिन तहसीलों में कर्मियों ने कलम छोड़ हड़ताल का ऐलान किया था। जिसके बाद आज डीसी ऑफिस से लेकर SDM ऑफिस में भी कर्मियों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।। जिसके कारण आज डीसी दफ्तरों में कोई काम नहीं होगा। डीसी दफ्तरों के कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए हैं। रोपड़ के विधायक दिनेश चड्ढा का मामला कुछ ज्यादा ही गहराने लगा है। कर्मचारी अड़ गए हैं कि सरकार जब तक कोई एक्शन नहीं लेती और विधायक माफी नहीं मांगते, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

    सोमवार को भी कर्मचारियों ने इकट्ठे होकर विधायक दिनेश चड्ढा के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। सोमवार को सिर्फ रोपड़ डिवीजन में ही हड़ताल थी, लेकिन अब सारे पंजाब में मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन ने संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है। मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन पंजाब के प्रधान तेजिंदर सिंह नंगल ने कहा कि 25 और 26 को सभी डीसी दफ्तरों से लेकर तहसीलों तक कलम छोड़ हड़ताल रहेगी। मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन पंजाब के प्रधान तेजिंदर सिंह नंगल ने कहा कि 26 जुलाई को सारे कर्मचारी रोपड़ में इकट्ठा होंगे।

    26 जुलाई को सरकार और विधायक के खिलाफ रैली की जा रही है। सरकारी दफ्तरों में जाकर कर्मचारियों को जलील करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी। रोपड़ के विधायक ने जहां कर्माचारियों को जलील किया, वहीं पर सरकारी रिकॉर्ड अपने निजी दफ्तर में मंगवाकर गैर-कानूनी काम भी किया है। रोपड़ में कर्मचारी और विधायक के पक्ष में उतरी सिविल सोसाइटी आमने सामने हो गए हैं। सिविल सोसाइटी के लोगों ने भी विधायक के पक्ष में हाथों में तख्तियां लेकर शहर में प्रदर्शन किया। सिविल सोसाइटी के लोगों का कहना है कि सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। यदि विधायक ने भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ एक्शन लिया है और दफ्तर में जाकर रिकार्ड खंगाला है तो इसमें गलत क्या है। सिविल सोसाइटी के लोगों ने विधायक की कार्रवाई को सही ठहराते हुए कर्मचारियों के प्रदर्शन को गलत करार दिया है।

  • जालंधरः रामनगर में महिला से चेन छीनकर भाग रहे झपटमार काबू, लोगों ने की धुनाई, देखें वीडियो

    जालंधरः रामनगर में महिला से चेन छीनकर भाग रहे झपटमार काबू, लोगों ने की धुनाई, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। आए दिन बेखौफ लुटेरों वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं ऐसा ही एक मामला देर रात रामनगर से सामने आया है। जहां एक महिला के गले से सोने की चेन झपट कर भाग गए लेकिन लुटेरों को कुछ ही दूरी पर लोगों ने पकड़ लिया और इनकी जमकर धुनाई की। मिली जानकारी के मुताबिक जैसे ही लुटेरे चेन छीनकर भागे तो महिला के पति उनके पीछे लग गया। जिसके बाद महिला के पति ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान गली में घेराबंदी होने पर लोगों ने दोनों को दबोच लिया।

    इसके बाद लोगों ने बाइक सवार दोनों लुटेरों की जमकर धुनाई की। पहले दोनों लुटेरे यह मानने को तैयार नहीं थे कि उन्होंने कोई स्नैचिंग की है, लेकिन जब लोगों ने दोनों की धुनाई के बाद सख्ती से पूछताछ की तो दोनों मान गए कि उन्होंने गले से चेन छीनी थी। लुटेरों की पहचान शीतल और अमन निवासी तरनतारन के रूप में हुए है। दोनों ही जालंधर में अपने किसी रिश्तेदार के पास ठहरे हुए हैं। वहीं गांधी कैंप निवासी महिला, जिसके गले से दोनों लुटेरे चेन छीन कर फरार हुए थे, के पति प्रवीण कुमार ने बताया कि वह दोनों का पीछा कर रहे थे।

    वे रामनगर फाटक की तरफ भागे, लेकिन आगे फाटक बंद था। यह दोनों रामनगर की गलियों में घुस गए। दोनों ने यह सोचा कि वह गलियों से भाग जाएंगे, लेकिन उन्होंने वह गली पकड़ी, जो बाहर आकर मिलती थी। वहां पर उन्होंने शोर मचाया तो लोगों ने इन्हें पकड़ लिया। लुटेरों से जब लोगों ने चेन के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि चेन उनके पास नहीं है। जब महिला के पति ने उनका पीछा शुरू किया तो रास्ते में उन्होंने चेन एक जगह पानी में फेंक दी थी। महिला के पति प्रवीण ने कहा कि सोने की चेन 22 हजार में बनाई थी। चेन का बिल भी उनके पास है। उन्होंने यह भी कहा कि यह दोनों लुटेरे पहले लड़कियों से मोबाइल फोन भी छीन चुके हैं।

  • 29 जुलाई को बंद रहेंगी शराब की दुकानें 

    29 जुलाई को बंद रहेंगी शराब की दुकानें 

    दुर्गः कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने 29 जुलाई को मोहर्रम के अवसर पर जिले में शराब की दुकानों के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। जानकारी के अनुसार 29 जुलाई को जिले में संचालित सभी प्रकार की शराब दुकानें और लाइसेंस अर्थात सीए.-2, कम्पोजिट, एफएल-1, कम्पोजिट), होटल, बार), असैनिक विनोद गृह, व्यवसायिक क्लब, सैनिक कैंटीन और भंडारण गृह भिलाई पूर्णतः बंद रहेंगे। संबंधित आबकारी उपनिरीक्षक और प्रभारी अधिकारियों को उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा गया है।

  • पंजाबः NRI काॅलोनी के पास स्कूल स्टूडेंट्स में चली ताबड़तोड़ गोलियां

    पंजाबः NRI काॅलोनी के पास स्कूल स्टूडेंट्स में चली ताबड़तोड़ गोलियां

    नवांशहर: बेगमपुर-सलोह रोड मार्ग पर नाबालिग स्कूल विद्यार्थियों द्वारा रिवाल्वर से करीब आधा दर्जन फायर करने तथा अपने ही एक अन्य स्कूल साथी की बेरहमी से पिटाई करने का सनसनी खेस मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पिटाई का शिकार हुए स्कूल छात्र के 2 दोस्त भी अपने कार में अचानक उस स्थान पर पहुंचे थे। जिसकी गाड़ी पर दूसरे गुट के छात्रों ने 4 गोलियां मारी जिससे कार के आगे तथा पीछे के शीशे टूट गए। एनआरआई काॅलोनी के पास स्थित घटना वाले स्थान के नजदीक कुछ ही मीटर की दूरी पर एक स्कूल भी स्थित है।

    उक्त घटना के चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्त्ता छात्र ने बताया कि आज बाद दोपहर करीब उसे आरोपी युवक जो कि उसका दोस्त ही है का फोन कुलचे खाने के लिए आया था। जो उसे अपनी गाड़ी में बैठा कर बेगमपुर-सलोह रोड पर स्थित एक बाग के नजदीक ले आए। उसने उसके ही एक अन्य दोस्त जिसके साथ उसकी एक लड़की को लेकर कुछ दिक्कतें है, बुलाने के कहा परन्तु उसने उसे अपने दोस्त को फोन करके बुलाने से मना कर दिया। जिसके चलते उक्त छात्रों ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की।

    मौके पर अचानक पहुंचे शिकायकर्त्ता के सनावा गांव के निवासी 2 दोस्तों ने बताया कि वह दबाई लेने के लिए बेगमपुर स्थित एक डाक्टर के जा रहे थे कि उक्त मामले में अपने दोस्त को देख कर अपनी कार खड़ी कर दी। इस दौरान हमलावर विद्यार्थियों ने उसकी कार में रिवाल्वर से 4 गोलियां चला कर कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी सुरिन्दर चांद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बेगमपुर से सलोह रोड पर फायरिंग हुई है। उन्होंने बताया कि शुरूआती जानकारी में पता चला है कि शिकायतकर्त्ता एक स्कूल में 12वीं कक्षा का विद्यार्थी तथा उस पर हमला करने वाले भी छात्र ही बताए जा रहे जो नाबालिग है। इस अवसर पर सीआईए इंचार्ज इंस्पैक्टर अवतार सिंह, एसएचओ सिटी सतीश शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।

  • पंजाबः फिर बढ़ा पार्टी में हवाई फायर करने का कल्चर, युवक ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    पंजाबः फिर बढ़ा पार्टी में हवाई फायर करने का कल्चर, युवक ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में हथियारों का खुलकर लोग पार्टियों में इस्तेमाल कर रहे हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो महानगर में चल रही युवकों की एक पार्टी का है। इस वायरल वीडियो में एक युवक पिस्टल में गोलियां लोड करके अपने दोस्त को दे रहा है और उसके बाद दोस्त सरेआम पिस्टल से हवाई फायर भी कर रहा है। इससे पता चल रहा है कि एक बार फिर से पार्टी में हवाई फायर करने का कल्चर युवकों में बढ़ने लगा है। हालांकि इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस विभाग में पूरा दिन हड़कंप मचा रहा।

    बताया जा रहा है कि गोलियां लोड करने वाले युवक की पहचान पुलिस ने कर ली है। खुद को इस युवक ने फेसबुक प्रोफाइल में सामाजिक कार्यकर्ता और शिअद नेता लिखा है। कई पुलिस अधिकारियों और नेताओं के साथ इसकी फोटो भी फेसबुक पर है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक किस तरह संगीत की धुन पर मस्त होकर नशे में धुत पिस्टल में गोलियां भर रहा है।

    उसका दोस्त नशे में धुत होकर आसमान में हवाई फायरिंग कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, CIA-1 की टीम ने समाज सेवक कहलाने वाले युवक को पकड़ लिया है। पुलिस अब पता करने में जुटी है कि यह पार्टी महानगर में किस जगह पर हुई है। इस पार्टी में कौन-कौन लोग शामिल थे। समाज सेवक का मोबाइल भी पुलिस चैक करवा रही है। पता किया जा रहा है कि जो फायर हुआ है, वह लाइसेंसी रिवॉल्वर से किया गया है या अवैध पिस्टल से गोलाबारी हुई। सूत्रों के मुताबिक, आज पुलिस इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है।