Blog

  • कपूरथला: खेलते-खेलते बच्चों को लगा करंट, एक की मौत, देखें वीडियो

    कपूरथला :  जिले के गांव धालीवाल दोनां में छत पर खेल रही 2 बच्चियां 11 केवी बिजली की तारों की चपेट में आ गईं। बिजली के तार से करंट लगने से एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव धालीवाल दोनां में बच्चियां छत पर खेल रही थीं कि छत से गुजर रही 11केवी तारों की चपेट में राजदीप कौर पुत्री धर्मपाल निवासी धालीवाल

    दोनां और कोमलप्रीत कौर पुत्री जसबीर सिंह निवासी धालीवाल दोनां बिजली की तारों की चपेट में आ गईं। परिजन दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए, जहां ड्यूटी डॉ. नवदीप कौर ने राजदीप कौर को मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि मृतक राजदीप कौर के पिता विदेश में रहते हैं। बच्ची की मौत से इलाके में शोक की लहर फैल गई।

  • जालंधरः इस इलाके में घर के बाहर से गाड़ी लेकर चोर हुए फरार, देखें cctv

    जालंधर : महानगर में चोरी और लूटपाट की वारदातें दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला जालंधर के उधम सिंह नगर से सामने आई है जहां रात 1 बजे के करीब स्विफ्ट गाड़ी में आए चोर गाड़ी लेकर रफू चक्कर हो गए। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सुबह जब गाड़ी के मालिक को पता चला तो मलिक के होश उड़ गए। गाड़ी के मालिक हितेश ने बताया कि रात उन्होंने अपनी गाड़ी बाहर पार्क की थी। तो सुबह उनके किसी मित्र का फोन आया कि गाड़ी जगह पर नहीं है।

    जिसके बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो पता चला कि तो पता चला की रात 1 बजे के करीब स्विफ्ट गाड़ी में आए और उनकी गाड़ी चोरी कर ले गए। इसके बाद तुरंत गाड़ी के मालिक की तरफ से पुलिस को इस संबंधी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर थाना नंबर 4 के पुलिस मुलाजिम मौके पर पहुंचे। हितेश ने बताया कि उनकी तरफ से पुलिस को शिकायत दे दी गई है और पुलिस की तरफ से शहर में वायरलेस करके जांच शुरू कर दी गई है।

  • जालंधरः Wine Shop में हुई लाखों की लूट, देखें CCTV

    जालंधऱ, ENS: महानगर में लगातार लुटपाट कि वारदात बढ़ रही है। कल रात वाइन शॉप में घुसकर दो अज्ञात लुटेरों ने बंदूक दिखा कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि करीब 1 लाख 37 हज़ार रुपए कैश लेकर लुटेरे फरार हो गए हैं और सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। किस तरह वह लोग मोटरसाइकिल पर आते हैं और मंकी कैप डालकर अंदर आते है और इसके बाद बंदूक दिखाकर गल्ले के पास खड़े हो जाते हैं और पैसे लेकर फरार हो जाते हैं।

    वाइन शॉप पर काम करने वाले राजकुमार ने बताया कि रात के समय में स्प्लेंडर बाइक पर आए मंकी कैप डालकर दो लुटेरे अंदर घुसे और हलचल करन पर गोली मारने कि धमकी दी। जिसके बाद एक लुटेरे ने पैसों को गल्ले से निकाला और फरार हो गए। उन्होनें यह पैसे किराया देने के लिए रखे हुए थे और कुछ पैसा कैश पड़ा था करीब 1 लाख 37 हज़ार रूपए।

    वही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि वाइन शॉप पर दो लुटेरे आए और कैश लूटकर ले गए हैं। जिसके बाद हम अब मौके पर आए हैं। काम करने वाले राजकुमार ने बताया कि 37 हज़ार सेल के पड़ी थी और 1 लाख किराया का पड़ा था। पुलिस अभी मामले की जांच की जारी है।

  • पंजाबः Restaurant मालिक की हत्या का मामला, पुलिस ने तस्वीरें जारी कर रखा 2 लाख का इनाम

    बठिंडा: मशहूर कुल्चा रेस्टोरेंट मालिक की गोलियां मारकर हत्या के मामलें में पुलिस ने दो बदमाशों कि तस्वीरें जारी कर लाखों का ईनाम रखा है। बाइक पर आए बदमाशों ने रेस्टोरेंट मालिक पर 5 गोलियां मारी। जिस वक्त फायरिंग की गई, हरमन अमृतसरी कुल्चा के मालिक हरजिंदर सिंह जौहल उर्फ मेला दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। गोलियां चलाने के बाद बदमाश वहां से भाग निकले। जोहल को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां डा. ने उसको मृतक घोषित कर दिया। जौहल माल रोड मार्केट एसोसिएशन के प्रधान भी थे। एसोसिएशन के प्रधान के कत्ल का पता चलते ही बठिंडा के व्यापारियों में गुस्सा भर गया। उन्होंने माल रोड पर जाम लगा दिया है। घटना का पता चलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।

    पुलिस ने फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा देकर धरना खत्म करवा दिया है। व्यापारियों ने कल बठिंडा में दुकानें बंद करने का ऐलान कर दिया है। अगर आरोपी न पकड़े गए तो कल फिर जाम लगाया जा सकता है। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता सरूप चंद सिंगला ने कहा कि कानून व्यवस्था की हालत बदतर हो चुकी है। दिनदहाड़े लोगों को गोलियों से भूना जा रहा है। पुलिस ने उपद्रवियों की तस्वीरें जारी की हैं और उनकी सूचना देने वाले को 2 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

  • नौकर ने खाने में मिलाई नशीली दवा, फिर दिया वारदात को अंजाम

    लाखों का कैश, करोड़ों के गहने और कार लेकर हुआ फरार

    नई दिल्ली : हरियाणा के गुरुग्राम में एक बिजनेसमैन के बुजुर्ग माता-पिता को उनके घर में काम करने वाले दंपति ने खाने में नशीली दवा मिलाकर दे दी। फिर वे लोग घर से 35 लाख रुपये कैश, 1.5 करोड़ के गहने और इनोवा कार लेकर फरार हो गए लूट में उनका साथ दो और लोगों ने भी दिया कुल 4 लोगों ने इस लूटपाट को अंजाम दिया वहीं खाना खाने से बुजुर्ग दंपति बेसुध हो गया घर वालों को जब इसकी सूचना मिली तो वो तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है आरोपी नौकर वीरेंद्र और उसकी बीवी यशोदा नेपाल के रहने वाले हैं दोनों को बुजुर्ग दंपति ने कुछ दिन पहले ही काम पर रखा था

    लूट की ये पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी पुलिस ने जिसे अच्छे से खंगाला और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी पुलिस को बुजुर्ग दंपति के बेटे अचल गर्ग ने बताया कि वो बिजनेसमैन है और दिल्ली में उसका सारा कारोबार है अपनी बीवी और बच्चों के साथ जयपुर घूमने के लिए निकला घर में उसके बुजुर्ग माता-पिता अकेले थे उसी दिन उसकी बहन निकिता का फोन आया उसने बताया कि मम्मी-पापा बेसुध होकर घर पर बड़े हुए हैं और यहां लूटपाट भी हुई है निकिता ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है

  • ओवरटेक करने के चलते हुआ हादसा, ट्रक और कार की भिड़ंत, 7 की मौत

    ओवरटेक करने के चलते हुआ हादसा, ट्रक और कार की भिड़ंत, 7 की मौत

    हनुमानगढ़ :  राजस्थान के हनुमानगढ़ टाउन थाना इलाके में बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रक और कार की भिड़ंत में एक साथ 7 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हनुमानगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। हालात देखकर ट्रक चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने कार में फंसे शवों और घायलों को निकाला और पुलिस को सूचना दी। हादसे का कारण कार चालक द्वारा ट्रक को ओवरटेक करना बताया जा रहा है। हादसे में मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के थे।  हादसे की सूचना के बाद मृतकों के गांव में मातम पसर गया।

    पुलिस के अनुसार हादसा शनिवार आधी रात को हनुमानगढ़ टाउन इलाके में नौरंगदेसर गांव के पास हुआ। कार में चालक समेत 9 नौ लोग सवार थे। इनमें से 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो घायल हो गए। मृतकों में 4 महिलाएं और एक मासूम बच्चा भी शामिल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। घायलों और मृतकों के शवों को हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर स्थित सरकारी अस्पताल में लाया गया। वहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

  • पंजाब : बकरे के मालिकाना हक को लेकर घंटो उलझी पुलिस, देखें वीडियो

    लुधियाना : सड़कों पर अक्सर ट्रैफिक पुलिस नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान करती दिखती है। शनिवार सुबह एक अजीबो गरीब मामला सामना आया है। जगराओं पुल पर जिस समय पुलिस कर्मचारी चालान काट रहे थे, वहां लावारिस हालत में एक पालतू बकरा घूमता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस कर्मचारी ने उसे नाके पर ही बांध लिया। इतना ही नहीं पुलिस कर्मचारी परमजीत उसके खाने के लिए घास भी लेकर आया। 2 युवक आपस में बकरे के मलकियत को लेकर झड़प कर रहे थे। दोनों कह रहे थे कि बकरा उनका है।

    मामला बिगड़ता देख जगराओं पुल पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने बकरा कब्जे में लेकर नाके पर बांध दिया। करीब 7 घंटे तक दर्जनों लोग बकरे की दावेदारी के लिए पुलिस के पास आते रहे, लेकिन पुलिस ने किसी को बकरा नहीं दिया। आखिरकार 7 घंटे बाद बकरे का असली मालिक साबिर अली पुलिस के पास पहुंचा। जिसने बताया कि वह बकरा मंडी से गाड़ी लोड करवा कर ले जा रहा था कि अचानक उसका बकरा गिर गया। वह सुबह से बकरा तालाश कर रहा था। करीब 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस कर्मचारियों को बकरे का मालिक मिला और उसका ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड की कॉपी लेकर उसे बकरा सौंप दिया।

  • जालंधरः इस इलाके में चली गोली, मचा हड़कंप

    जालंधर, ENS: महानगर के दामोरिया पुल के पास काजी मंडी में देर रात गोली चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक राजनीति में दबदबा रखने वाला किशनपुरा का द नामक युवक ने गोली चलाई है। इसके बाद देर रात इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सुचना मिलते थाना रामामंड़ी की पुलिस जांच में जुट गई है। इस दौरान थाना प्रभारी राजेश से बात करने कि कोशिश की गई तो उन्होने फोन नही उठाया। पता चला है कि परमिंदर मामले की जांच कर रहे है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लंबा पिंड के कुछ युवकों के साथ पुरानी रंजिश को लेकर द नामक युवक ने देर रात हवाई फायर किया था। बताया जा रहा है उक्त युवक को हिरासत में लेने की सूचना के बाद छुटभैय्या नेता छुड़वाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है।

  • पंजाब: Restaurant मालिक की मौत के बाद दुकानदारों ने लगाया धरना, पहुंचे मूसेवाला के पिता, देखें वीडियो

    बठिंडा :  माल रोड पर मशहूर कुल्चा रेस्टोरेंट के मालिक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर आए बदमाशों ने उन्हें 5 गोलियां मारी। जिस वक्त फायरिंग की गई, हरमन अमृतसरी कुल्चा के मालिक हरजिंदर सिंह जौहल उर्फ मेला दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। गोलियां चलाने के बाद बदमाश वहां से भाग निकले। जोहल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई है। जौहल माल रोड मार्केट एसोसिएशन के प्रधान भी थे। एसोसिएशन के प्रधान के कत्ल का पता चलते ही बठिंडा के व्यापारियों में गुस्सा भर गया ।

    उन्होंने माल रोड पर जाम लगा दिया है। घटना का पता चलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा देकर धरना खत्म करवा दिया है। व्यापारियों ने कल बठिंडा में दुकानें बंद करने का ऐलान कर दिया है। अगर आरोपी न पकड़े गए तो कल फिर जाम लगाया जा सकता है। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता सरूप चंद सिंगला ने कहा कि कानून व्यवस्था की हालत बदतर हो चुकी है। दिनदहाड़े लोगों को गोलियों से भूना जा रहा है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਧੀਆਂ ਦੇ ਜਨਮ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਲਟੀ ਕਿਸਮਤ, ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਫਰਸ਼ ਤੋਂ ਹਰਸ਼ ਤੱਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ :  ਘਰ ਵਿੱਚ ਤਿੰਨ ਧੀਆਂ ਦੇ ਜਨਮ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਲਟੀ ਕਿਸਮਤ ਕਹਿੰਦੇ ਨੇ ਹਰ ਸਫ਼ਲ ਇੰਨਸਾਨ ਦੇ ਪਿੱਛੇ ਕਿੱਸੇ ਨਾ ਕਿਸੇ ਔਰਤ ਦਾ ਹੱਥ ਹੁੰਦਾ। ਇੱਥੇ ਘਰਵਾਲੀ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਅਪਣੀ ਅਤੇ ਅਪਣੇ ਬਾਪ ਦੀ ਕਿਸਮਤ ਲੈਕੇ ਪੈਦਾ ਹੋਈਆ 3 ਧੀਆਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਬਾਪ ਨੂੰ ਫਰਸ਼ ਤੋਂ ਹਰਸ਼ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾ ਦਿੱਤਾ। ਸੋਨੂੰ ਟੈਟੂ ਆਟਿਸਟ ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੋਕਾ ਕਿਸੇ ਸਮੇਂ ਚੋਟੀ ਦਾ ਨਸ਼ੇੜੀ ਆਖਦੇ ਸਨ। ਘਰ ਵਿੱਚ ਗ਼ਰੀਬੀ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਪਹਿਲੀ ਧੀ ਦੇ ਜਨਮ ਵੇਲੇ ਪੈਸੇ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਤੋਂ ਉਧਾਰੇ ਲੈਕੇ ਦਿੱਤੇ ਸਨ।

    ਹੁਣ 3 ਧੀਆਂ ਨੇ ਸੋਨੂੰ ਟੈਟੂ ਆਟਿਸਟ ਅਪਣੇ ਪਿਤਾ ਦੀ ਜਿੰਦਗੀ ਹੀ ਬਦਲ ਕੇ ਰੱਖ ਦਿੰਤੀ। ਸੋਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਫੇਮਸ ਸੈਲੀਬ੍ਰਿਟੀਆ ਦੇ ਟੈਟੂ ਬਣਾ ਚੁੱਕਾ ਹੈ। ਜਿਵੇਂ ਕਿ ਸਿੱਧੂ ਮੂਸੇਵਾਲਾ ਦੇ ਪਿਤਾ, ਜੀ ਖ਼ਾਨ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸੈਲੀਬ੍ਰਿਟੀਆ ਦੇ ਬਣਾ ਚੁੱਕਾ ਹੈ ਟੈਟੂ । ਮਲੌਦ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਸੋਨੂੰ ਟੈਟੂ ਆਰਟਿਸਟ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਕੂਲ਼ ਪੜਦਾ ਹੀ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਦਲਦਲ ਵਿੱਚ ਫਸਦਾ ਚਲਾ ਗਿਆ। ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਦਲਦਲ ਵਿੱਚੋਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਬਾਹਰ ਨਿੱਕਲਣ ਲਈ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ।