ओवरटेक करने के चलते हुआ हादसा, ट्रक और कार की भिड़ंत, 7 की मौत

हनुमानगढ़ :  राजस्थान के हनुमानगढ़ टाउन थाना इलाके में बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रक और कार की भिड़ंत में एक साथ 7 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हनुमानगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। हालात देखकर ट्रक चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने कार में फंसे शवों और घायलों को निकाला और पुलिस को सूचना दी। हादसे का कारण कार चालक द्वारा ट्रक को ओवरटेक करना बताया जा रहा है। हादसे में मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के थे।  हादसे की सूचना के बाद मृतकों के गांव में मातम पसर गया।

पुलिस के अनुसार हादसा शनिवार आधी रात को हनुमानगढ़ टाउन इलाके में नौरंगदेसर गांव के पास हुआ। कार में चालक समेत 9 नौ लोग सवार थे। इनमें से 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो घायल हो गए। मृतकों में 4 महिलाएं और एक मासूम बच्चा भी शामिल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। घायलों और मृतकों के शवों को हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर स्थित सरकारी अस्पताल में लाया गया। वहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *