Blog

  • Punjab News: देश भर में किसानों ने राज्य स्तरीय आंदोलन दिवस मनाने का किया ऐलान, BBMB पर लगाए गंभीर आरोप

    Punjab News: देश भर में किसानों ने राज्य स्तरीय आंदोलन दिवस मनाने का किया ऐलान, BBMB पर लगाए गंभीर आरोप

    मोहालीः चंडीगढ़ में किसान भवन में संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेताओं के बीच हुई बैठक में प्रशासन और केंद्र सरकार द्वारा किसानों की मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नेताओं ने देश भर में 26 नवंबर को राज्य स्तरीय आंदोलन दिवस मनाने का ऐलान किया है। इस दौरान बलवीर सिंह राजेवाल ने बताया कि 5 साल पहले 26 नवंबर को किसान मुद्दों पर संघर्ष शुरू हुआ था।

    इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों और स्थानों पर इसे संघर्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा। दूसरी ओर नेताओं ने यह भी ऐलान किया कि अमेरिका और पश्चिमी देशों के दबाव में जो केंद्र सरकार खेती और इससे जुड़े सहायक कारोबारों के लिए ऐसे कदम उठाएगी जो किसानों के हित में नहीं होंगे, किसान उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। बाढ़ की बात करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि यह एक मानव-निर्मित समस्या थी न कि प्राकृतिक आपत्ति थी।

    बलवीर सिंह राजेवाल ने आरोप लगाया कि बीबीएमबी पंजाब को तबाह करने की साजिश में लगी हुई है। उन्होंने पानी के मुद्दे पर भी BBMB की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वह हरियाणा और पंजाब के किसानों को आपस में उलझाने की कोशिश कर रहा है। पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा मोहाली स्थित पुड्डा को अपनी मंडी बिक्री के नियमों पर भी किसान नेताओं ने सख्त आपत्ति जताई।

  • Jalandhar News: पाक के खिलाफ खेले गए मैच को लेकर पूर्व क्रिकेटर भज्जी का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पाक के खिलाफ खेले गए मैच को लेकर पूर्व क्रिकेटर भज्जी का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में खुले जालंधर के पहले सियाराम देवो स्टोर के उद्घाटन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर व सासंद हरभजन सिंह भज्जी पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि पंजाबियों के बड़ी उपलब्धि है। इस स्टोर में मेड ऑफ इंडिया की ड्रेस उपलब्ध है। वहीं भारतीय युवा क्रिकेटर अभिषेक की बहन की शादी को लेकर कहाकि वह उस दौरान अहमदाबाद में मौजूद थे। उन्होंने अभिषेक और शुभमन गिल की जमकर तारीफ की।

    उन्होंने कहा कि पहले वह भारतीय टीम की कप्तानी कर लें और फिर जल्द उसकी शादी को लेकर तैयारियां की जाएगी। उन्होंने शुभमन की टेस्ट मैच को लेकर जमकर तारीफ की। भज्जी ने भारत-पाकिस्तान के मैन और वूमन मैचों में हुए विवादों को लेकर कहा कि जब सरकारें चाहती है कि दोनों देश मिलकर क्रिकेट खेंले तो फिर क्रिकेट खेला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय पुरुष टीम ने 3 बार पाकिस्तान टीम को धूल चटाई है।

    वहीं हाथ ना मिलने को लेकर कहा कि भारतीय टीम जिस मुकाम को हासिल करने के लिए गई थी, वह हासिल करके लौटी है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं। जालंधर में सीएम मान और अरविंद केजरीवाल के दौरे को लेकर कहाकि अभी शेड्यूल के बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है। वह खुद आज ही जालंधर लौटे है। तरनतारन में होने वाले उपचुनाव को लेकर भज्जी ने कहाकि इस चुनाव में भी आप पार्टी भारी वोटों से जीत हासिल करेंगी।

  • Punjab News: थानों में पड़े जब्त वाहनों को हटाने के लिए जल्द नई नीति होगी लागू

    Punjab News: थानों में पड़े जब्त वाहनों को हटाने के लिए जल्द नई नीति होगी लागू

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार राज्य के 424 थानों में रखे गए जब्त और पड़े हुए वाहनों को हटाने के लिए नई नीति ला रही है। दरअसल, थानों में सालों से पड़े वाहनों की बड़ी संख्या के कारण जगह की कमी और व्यवस्था में बाधा आ रही थी। नीति के अनुसार, नष्ट करने (डिस्पोजल) से पहले वाहन मालिकों को दो बार नोटिस जारी करके मौका दिया जाएगा, ताकि वे अपनी गाड़ी निकाल सकें।

    जिन मामलों में वाहन जब्त हैं, उन्हें जमानत के लिए लोक अदालतों में भेजा जाएगा। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक जब्त किए गए वाहन लुधियाना के थानों में हैं। कई वाहन ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन या हादसों के मामलों में जब्त किए गए थे।

    जानकारी के अनुसार, कई मालिकों ने गाड़ियाँ इसलिए नहीं छुड़वाईं क्योंकि वर्तमान कीमत की तुलना में जुर्माना काफी अधिक था। इस कारण सालों से ये वाहन थानों में पड़े रहे। सरकार का मानना है कि नई नीति से थानों में वाहनों के ढेर घटेंगे और ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार आएगा। इससे कानूनी कार्रवाई वाले वाहन तेज़ी से निपटाए जाएंगे और थानों की जगह अन्य कामों के लिए उपयोग की जा सकेगी।

  • Punjab News: सेहत विभाग की डेयरी पर दबिश, 225 किलो पनीर किया जब्त

    Punjab News: सेहत विभाग की डेयरी पर दबिश, 225 किलो पनीर किया जब्त

    पटियाला: त्योहारों के सीजन के दौरान खाद्य मिलावट पर नियंत्रण कड़ाई से करने के लिए फूड सेफ्टी विंग ने समाना के नजदीकी गांव चुतहिरा में एक डेयरी पर रेड की। इस दौरान सेहत विभाग ने 225 किलो पनीर जब्त किया गया। जिला फूड सेफ्टी अधिकारी डॉ. गुरप्रीत कौर की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान गुरप्रीत कौर के साथ जसविंदर सिंह और गौरव कुमार शामिल रहे। उन्होंने बताया कि डेयरी से पनीर, दही और स्किम्ड मिल्क पाउडर के नमूने रानी फूड लैबोरटरी, खरड़ भेजे गए है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਪਟਿਆਲਾ ’ਚ ਫੂਡ ਸੇਫਟੀ ਟੀਮ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ, 225 ਕਿਲੋ ਸ਼ੱਕੀ ਪਨੀਰ ਜ਼ਬਤ

    लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। डॉ. गुरप्रीत कौर ने बताया कि एक दिन पहले ही टीम ने नाभा और राजपुरा क्षेत्रों में मिठाई की दुकानों, डेयरी और करियाने की दुकानों का निरीक्षण कर नमूने लिए गए थे। उस दौरान नाभा से 7 नमूने खोआ-आधारित मिठाइयां और मसाले के लिए गए। वहीं राजपुरा से 4 नमूने खोआ और मसाले के लिए गए। सेहत विभाग ने बताया कि यह सभी नमूने लैब टेस्ट के लिए भेजे गए हैं।

    फूड सेफ्टी टीम द्वारा अब तक 69 विभिन्न खाद्य सामग्री के नमूने एकत्र किए जा चुके हैं। डॉ. गुरप्रीत कौर का कहना है कि त्यौहारी सीजन में सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन सुनिश्चित करने के लिए मुहिम और तेज की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी विक्रेता या व्यापारिक खाद्य नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, उसके खिलाफ बगैर किसी रियायत के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • सुक्खू सरकार अब बच्चियों पर मुकदमे दर्ज करने पर उतारू: जयराम ठाकुर

    सुक्खू सरकार अब बच्चियों पर मुकदमे दर्ज करने पर उतारू: जयराम ठाकुर

    मुख्यमंत्री अपने छुटभैया नेताओं के इशारे पर मुकदमे करने की सनक में

    अधिकारियों से गलत काम करवा कर कहीं के नहीं रहे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

    सड़कों के किनारे का मलबा उठाए बिना बिल पास करवा रहे हैं कांग्रेसी

    ऊना/सुशील पंडित: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार को एफआईआर करने की सनक सवार हो गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री होते हुए भी वह छोटे दिलवाले छुटभैया नेताओं के चंगुल में फंसकर वैसी ही हरकतें कर रहे हैं। उनकी नाकामी के खिलाफ जहां से भी कोई आवाज उठती है, सीधे मुकदमा कर दो, जेल में भेज दो, परिवार का बिजनेस है तो तबाह कर दो, परिजनों को परेशान करो यही नीति सरकार चला रही है।

    बीते कल इस सरकार ने बच्चियों पर भी एफआईआर दर्ज कर दी। कारण केवल इतना था कि उन्होंने खाना न मिलने की शिकायत की थी। कार्यक्रम में बच्चों को बुलाया गया, किसी तंत्र से भोजन का प्रबंध भी करवाया गया और बच्चियों को खाने के नाम पर घंटों धूप में बैठाया गया। जब उन्होंने विरोध किया तो उनके ऊपर मुकदमा दर्ज कर दिया गया। कोई पत्रकार कुछ बोले तो उसके खिलाफ एफआईआर, कोई नेता बोले तो उसके खिलाफ मुकदमा — ताकि सरकार की नाकामी के खिलाफ कोई आवाज ही न उठ सके। जिनके खिलाफ मुकदमा न कर पाओ, उनके खिलाफ करोड़ों रुपए खर्च कर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए घटिया भाषा में सोशल मीडिया पर अभियान चलाओ, और फिर भी उस पर कोई कार्रवाई न करवाओ। निकम्मापन और तानाशाही का शासन चल रहा है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री चाहे जितनी तानाशाही कर लें, लेकिन उन्हें यह याद रखना चाहिए कि तानाशाहों का अंत हमेशा बुरा होता है। उनकी हर कारगुजारी का पूरा हिसाब रखा जाएगा। ऐसे अधिकारी जो सरकार के टूल बनकर काम कर रहे हैं, उन्हें भी यह याद रखना चाहिए कि उनके हर फैसले की समीक्षा कभी भी हो सकती है। तब ऐसे लोग अपनी जान बचाते फिरेंगे कोई आपके काम नहीं आएगा। इसलिए अधिकारियों से मेरा आग्रह है कि अपनी सामर्थ्य, ज्ञान और विवेक का उपयोग प्रदेश के भले के लिए करें, जिसके लिए उन्हें कुर्सी पर बैठाया गया है। ऐसा कोई काम न करें जिससे बाद में उन्हें शर्मिंदगी उठानी पड़े।

    जो सड़क 15 साल पहले बनी थी और आपदा में बह गई, उसे बनाने से सरकार क्यों रोक रही है? जबकि हाई कोर्ट के निर्देश एकदम स्पष्ट हैं। जिस स्थान पर सड़क बनने से सरकार रोक रही है, वहां तीन-तीन जिंदगियां दफन हैं। क्या सरकार की संवेदना और नैतिकता भी मर गई है कि वह लाशों को भी सम्मान न दे सके?

    जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री इस समय कई संदिग्ध व्यक्तित्व वाले अधिकारियों की मदद लेकर उनके चंगुल में फंस चुके हैं, जिससे निकलना उनके लिए बहुत मुश्किल हो गया है। यह बेहद खतरनाक स्थिति है। आज पूरा प्रदेश कार्यवाहकों के भरोसे चल रहा है प्रदेश का मुख्य सचिव और डीजीपी हॉफ कार्यवाहक है, देश के सबसे बड़े जिले का एसपी कार्यवाहक है, टेक्निकल और एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के वीसी कार्यवाहक हैं, आबकारी एवं कराधान विभाग का डायरेक्टर कार्यवाहक है, और इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन का अध्यक्ष भी कार्यवाहक है।

    सही मायने में मुख्यमंत्री ऐसी स्थिति में नहीं हैं कि वे किसी की नियुक्ति अपने हिसाब से कर सकें। उनकी इस कार्यवाहक सरकार का विरोध उनके अपने मंत्री भी दबे मन से कर रहे हैं। यह सरकार मित्रों और कार्यवाहकों की सरकार बनकर रह गई है। मुख्यमंत्री महोदय जब टेढ़ी राह पर चल रहे थे, तभी हमने उन्हें आगाह किया था कि यह खेल बहुत बुरा है अधिकारी आपको कहीं का नहीं छोड़ेंगे, और आज वही हो रहा है। यह स्थिति प्रदेश के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार और उसके लोग आपदा को लूट का अवसर बना रहे हैं। सड़कों पर मलबा पड़ा है और उसे उठाए बिना ही बिल पास हो रहे हैं। सत्ता संरक्षित नेता पैसा अपनी जेब में डाल रहे हैं। सरकार और उसके लोगों का ध्यान आपदा प्रभावितों को राहत देने पर नहीं, बल्कि लूटने पर है।

    केंद्र सरकार द्वारा आपदा राहत के लिए भेजी गई 5500 करोड़ रुपए की धनराशि में से केवल 300 करोड़ रुपए ही प्रभावितों तक पहुंचे हैं, बाकी पैसे का सरकार के पास कोई हिसाब नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आपदा का दौरा कर ₹1500 करोड़ के विशेष पैकेज की स्वीकृति प्रदान की थी। यह पैसा भी सरकार चाहती है कि उनकी जेब में आए और उसे आपदा प्रभावितों को देने की बजाय सरकार चलाने में खर्च करे जो होने वाला नहीं है। आपदा प्रभावितों के लिए आया पैसा केवल आपदा प्रभावितों को ही दिया जाएगा, सरकार उसे अपनी मर्जी से खर्च नहीं कर पाएगी।

    पत्रकारों द्वारा बंगाल में भाजपा विधायक और सांसद से जुड़े सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बंगाल में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर हमले और उनकी हत्याओं की परिपाटी को ही परिपोषित किया गया है, जो लोकतंत्र के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

  • Punjab News: अस्पताल में नौजवान की मौत को लेकर परिजनों का हंगामा, मार्च में होनी थी शादी

    Punjab News: अस्पताल में नौजवान की मौत को लेकर परिजनों का हंगामा, मार्च में होनी थी शादी

    लुधियानाः खन्ना के पीरखाना रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनुराग उर्फ चेतन वजौली के रूप में हुई है। वहीं नौजवान की मौत को लेकर अस्पताल के बाहर परिवारिक सदस्यों द्वारा हंगामा किया। परिवारिक सदस्यों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इंसाफ की मांग की है।

    मृतक के पिता वीर पाल ने बताया कि अनुराग छाती में दर्द महसूस हो रहा था। जिसके कारण वह उसे तुरंत निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। अस्पताल में उसे डॉक्टरों द्वारा 2 टीके लगाए गए, लेकिन सेहत में सुधार होने की जगह सेहत ओर बिगड़ने लगी। अस्पताल प्रबंधन ने अनुराग को लुधियाना अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्त घोषित कर दिया। वीरपाल ने कहा कि अनुराग की मौत डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हुई है।

    मृतक के दादा लाला राम ने भी अस्पताल प्रबंधन पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि नौजवान की मौत से उनका परिवार बर्बाद हो गया। उन्होंने बताया कि अनुराग की मंगनी हो चुकी था और मार्च में उसकी शादी होनी थी। मृतक 3 बहनों का अकेला भाई था।

    मौके पर पुलिस पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत कर स्थिति पर नियंत्रण पाया। एसएचओ गुरमीत सिंह ने बताया कि मृतक का शव सिविल अस्पताल भेज दिया गया है, जहां तीन डॉक्टरों का बोर्ड पोस्टमॉर्टम करेगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के असली कारण का खुलासा होगा। एसएचओ ने कहा कि फिलहाल बीएसएएस धार 194 के तहत कार्रवाई चल रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • शहीद भगत सिंह मेमोरियल क्लब लठियाणी द्वारा नेशनल खिलाड़ी मानसी राणा को सम्मानित किया

    शहीद भगत सिंह मेमोरियल क्लब लठियाणी द्वारा नेशनल खिलाड़ी मानसी राणा को सम्मानित किया

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के शहीद भगत सिंह मैमोरियल क्लब लठियाणी द्वारा क्षेत्र के सभी होनहार खिलाड़ियों सहित जरूरतमंद परिवार सदस्यों की मददगार साबित हो रहे हैं। बहीं पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लठियाणी स्कूल में चल रही अंडर 19 लड़कियों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान भी क्लब सदस्यों द्वारा सभी खिलाड़ियों के लिए फल फ्रूटों सहित अन्य मिष्ठान्नों का हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सहयोग किया जा रहा है।बहीं पर मंगलवार को भी सभी खिलाड़ियों को फल फ्रूटों सहित अन्य मिष्ठान्नों का वितरण किया गया।

    उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की नेशनल खिलाड़ी मानसी राणा को भी क्लब सदस्यों द्वारा स्मृति चिन्ह व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।बहीं पर मानसी राणा ने सारा श्रेय शिक्षा उपनिदेशक अनिल कुमार तक्खी एडीपीओ जगदीप सिंह,जिला डीओसी मैडम सोनू कुमारी, ड्रैगन वोट एव ट्रैडिशनल कोच शाम लाल,डीओसी अमन शर्मा,स्काउट एवं गाइड इंचार्ज रजनी बाला, स्कूल ग्राउंड कोच रजनीश ठाकुर, कबड्डी कोच अशोक धीमान, मार्शल आर्ट कोच सुरेश कुमार उर्फ बाबी,सहित अन्य टीम सदस्यों को दिया है। बहीं पर शहीद भगत सिंह मैमोरियल क्लब लठियाणी के अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सेवानिवृत्त सुबेदार दर्शन सिंह ठाकुर,सुरजीत पाला,रूवेश शर्मा सहित अन्य टीम सदस्य भी मौजूद रहे।

  • Punjab News: 35 पेटी शराब और अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 35 पेटी शराब और अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः खन्ना पुलिस ने भारी मात्रा में शराब और अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज हरदीप सिंह की अगुवाई में टीम ने बीजा-पायल रोड के टी-प्वाइंट के गांव गोबिंदपुरा पर नाकेबंदी की हुई है। इस दौरान इंचार्ज हरदीप सिंह को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी स्कॉर्पियो में अवैध शराब की सप्लाई के लिए जा रहा है, ऐसे में अगर गाड़ी की चैकिंग की जाए तो आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हो सकती है। जिसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी पर स्कॉर्पियों गाड़ी नंबर PB18-D-0030 को रोककर तालाशी ली।

    तालाशी के दौरान गाड़ी से 35 पेटी शराब (420 बोतल), अवैध देसी पिस्टल .32 बोर, मैगजीन, 2 रौंद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके स्कॉर्पियों भी कब्जे में ले ली है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनदीप सिंह उर्फ मनी पुत्र जसपाल सिंह निवासी बगली कलां, थाना समराला, लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बरामद की गई 35 शराब की पेटियों में से 20 पेटी शराब मार्का हमीरा पंजाब BINNIE’S RASPBERRY और 15 पेट राणों सोंफी बरामद की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मनदीप उर्फ मनी काफी समय से अवैध शराब की समगलिंग कर रहा था।

    पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि इस घटना में उसका दोस्त गुरप्रीत वर्मा उर्फ गग्गू पुत्र निर्मल सिंह, गांव बरमालीपुर, खन्ना का रहने वाला शामिल है। वह इस समय मुकद्दमा नंबर 44 09.04.2025 अ/प 109, 115, 118(1), 118(2), 74, 351, 329(3), 234(4), 190, 125, 191 बीएनएस 25/54/59 असहला एक्ट थाना दोराहा के मामले में लुधियाना जेल में बंद है। वहीं अवैध हथियार को लेकर आरोपी ने बताया कि उसे प्रवासी मजदूर ने लाकर दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मुकद्दमा नंबर 44 09.04.2025 अ/109, 115, 118(1), 118(2), 74, 351, 329(3), 234(4), 190, 125, 191 B S N 25/54/59 के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है।

     

  • Punjab News: हेरोइन और हथियार सहित आरोपी काबू, 12 आरोपियों की पहले हो चुकी गिरफ्तारी, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन और हथियार सहित आरोपी काबू, 12 आरोपियों की पहले हो चुकी गिरफ्तारी, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में क्राइम की वारदातों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के गिरोह के एक दर्जन साथी पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए थे, वहीं आज पुलिस ने इस गिरोह के 13वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सुमीर सिंह मान ने बताया कि उनकी टीम ने अलग-अलग समय पर गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो अलग-अलग घटनाओं में शामिल थे।

    इस गिरोह के एक दर्जन लोग पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे, जबकि कई वारदातों में फरार चल रहे इस गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल, 3 कारतूस और हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    डीएसपी ने बताया कि जिले में एक गिरोह काफी समय से सक्रिय था, जो विभिन्न वारदातों को अंजाम दे रहा था। आरोपियों ने एक व्यक्ति पर गोलियां भी चलाईं थी। गिरोह के 12 सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और अब 13वां आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिसके आधार पर अन्य सदस्यों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

  • नाट्य दलों ने धमांदरी और कुरियाला में ग्रामीण किए जागरूक

    नाट्य दलों ने धमांदरी और कुरियाला में ग्रामीण किए जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के दूसरे चरण  के दूसरे दिन आज (मंगलवार)को पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा ने बंगाणा उपमंडल के धमांदरी और कुरियाला में जन-जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं, जनकल्याणकारी नीतियों, उपलब्धियों तथा नशामुक्त अभियान से अवगत करवाया।

    कार्यक्रम में कलाकारों ने जानकारी दी कि अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत यदि स्वर्ण जाति का कोई युवक अथवा युवती अनुसूचित जाति वर्ग में विवाह करता/करती है तो प्रदेश सरकार द्वारा दंपत्ति को 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। यह योजना समाज से छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के उद्देश्य से चलाई गई है। इसके लिए दंपत्ति को जाति प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, राशन कार्ड की प्रति, आधार कार्ड, विवाह का फोटो तथा संबंधित जिला कल्याण अधिकारी से अनापत्ति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

    इसके अतिरिक्त, नाट्यदल के कलाकारों ने बताया कि अनुवर्ती कार्यक्रम योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र लाभार्थियों को आजीविका के साधन उपलब्ध करवाने के लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाती है। इसी योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रति सिलाई मशीन पर 1,800 रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाती है, ताकि वे घर पर ही रोजगार अर्जित कर आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना के साथ-साथ अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

    इसके साथ ही, कलाकारों ने विशेष रूप से नशा निवारण पर बल देते हुए नशे को समाज की गंभीर बुराई बताया और लोगों से नशे से दूर रहने व समाज को इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिन्हें गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सांस्कृतिक दलों के माध्यम से विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया है।

    ऊना जिले में इस अभियान के तहत पहला चरण पूर्ण कर लिया गया है। जबकि दूसरे चरण के तहत जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं जिसमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 4-4 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर धमांदरी की प्रधान सुनीता देवी, कुरियाला की प्रधान जसविंदर कौर, उप प्रधान अमित कुमार, वार्ड सदस्य रितु वाला, राम लाल, भोली देवी सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।