Blog

  • Punjab News: कुत्तों का कहर, 9 वर्षीय बच्ची पर 8 कुत्तों ने किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: कुत्तों का कहर, 9 वर्षीय बच्ची पर 8 कुत्तों ने किया हमला, देखें वीडियो

    फाजिल्काः जिले के विजय कॉलोनी में आवारा कुत्तों का कहर देखने को मिला। जहां 9 वर्षीय बच्ची पर गली में बैठे 8 कुत्तों ने हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची अपने दोस्त के घर खेलने जा रही थी। इस दौरान रास्ते में बैठे कुत्तों ने उसे घेर लिया। डर के कारण बच्ची भागने लगी, लेकिन कुत्ते उसके पीछे दौड़ पड़े और उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद कुत्तों ने उसकी टांगों पर हमला करते हुए काट लिया। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनी और तुरंत हस्तक्षेप कर बच्ची को कुत्तों से छुड़वाया।

    जिसके बाद घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उसकी टांग पर कुत्तों के नोचने से चोट आई है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि जैसे ही बच्ची गली से गुजरती है, कुत्ते अचानक उसकी ओर दौड़ते हैं। बच्ची घबराकर भागती है, लेकिन कुत्ते उसे पकड़ लेते हैं। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बच्ची के पिता के दोस्त राजीव दावड़ा ने बताया कि सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि किस तरह अचानक बच्ची गली में बैठे कुत्तों से डर कर भागने लगती है।

    सभी कुत्ते बच्ची के पीछे पड़ जाते है और उसकी टांग पकड़ लेते है। इस कारण बच्ची गिर जाती है। इसके बाद सभी आवारा कुत्ते उस पर धावा बोल देते है। हालांकि मौके पर पहुंचे एक शख्स ने बच्ची को बचाया, लेकिन तब तक कुत्ते उसकी टांग को नोच देते हैं। घायल बच्ची को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। नगर कौंसिल अध्यक्ष एडवोकेट सुरिंदर सचदेवा का कहना है कि नगर कौंसिल में पहले ही प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। जल्द ही डॉग शेल्टर बनाया जाएगा, जहां करीब तीन हजार आवारा कुत्तों को रखने की व्यवस्था होगी। इस व्यवस्था से कुत्तों की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।

  • राज्य स्तरीय हरोली उत्सव 11 से 14 अप्रैल तक, भव्य शोभायात्रा से होगा आगाज

    राज्य स्तरीय हरोली उत्सव 11 से 14 अप्रैल तक, भव्य शोभायात्रा से होगा आगाज

    ऊना/सुशील पंडित:  राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 का आयोजन इस वर्ष 11 से 14 अप्रैल तक हरोली-रामपुर पुल के समीप सोमभद्रा नदी के तट पर स्थित हरोली मैदान, रोड़ा में किया जाएगा। उत्सव का शुभारंभ 11 अप्रैल को जलशक्ति विभाग के विश्राम गृह परिसर से निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। वैसाखी पर्व (14 अप्रैल) से जुड़ा यह प्रदेश का एकमात्र राज्य स्तरीय मेला माना जाता है।

    उत्सव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने गति तेज कर दी है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सोमभद्रा नदी के तट नव विकसित हरोली मैदान, रोड़ा में इस बार उत्सव को भव्यता, सुव्यवस्था और व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जाए, ताकि वैसाखी की सांस्कृतिक छटा पूरे वैभव के साथ उभर सके।

    एसडीएम एवं मेला समिति के अध्यक्ष विशाल शर्मा ने बताया कि आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया है और सभी समितियां सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। प्रशासन का प्रयास है कि यह उत्सव क्षेत्र के लिए एक यादगार आयोजन बने।

    शोभायात्रा में दिखेगी संस्कृति की विविधता

    उत्सव का आगाज भव्य शोभायात्रा से होगा, जो जलशक्ति विभाग के नवनिर्मित विश्राम गृह से हरोली मैदान तक निकाली जाएगी। इसमें महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह, युवक मंडल, स्थानीय जनता तथा प्रदेश व देश की सांस्कृतिक झलक लिए विभिन्न दल भाग लेंगे।

    सांस्कृतिक संध्याओं में सजेगा कला का रंगमंच

    11 से 14 अप्रैल तक आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचल के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ पंजाबी संस्कृति के नामी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। दिन के समय स्थानीय शिक्षण संस्थानों, महिला मंडलों और सांस्कृतिक समूहों को मंच प्रदान किया जाएगा।

    स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन 6-7 अप्रैल को

    मेला समिति के अध्यक्ष ने बताया कि इस भव्य आयोजन की सांस्कृतिक संध्याओं हेतु स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन 6 और 7 अप्रैल को लता मंगेशकर कला केंद्र, समूर कलां में पूर्वाह्न 11.30 बजे से रखे गए हैं। कलाकार ईमेल पते स्टेटलेवलहरोलीउत्सव एट दी रेट जीमेल डॉट कॉम पर आवेदन भेज सकते हैं। इच्छुक कलाकार ऑडिशन के दिन मौके पर भी आवेदन जमा कर सकते हैं।

    प्रकाशित होगी बहुरंगी स्मारिका

    श्रीशर्मा ने बताया कि उत्सव के अवसर पर एक बहुरंगी स्मारिका प्रकाशित की जाएगी, जिसमें हरोली के विकास, सांस्कृतिक विरासत और उत्सव से जुड़े विविध पहलुओं को समाहित किया जाएगा। यह स्मारिका एक संग्रहणीय दस्तावेज के रूप में तैयार की जाएगी।

    खेलकूद और प्रतियोगिताओं से जुड़ेगा युवा वर्ग

    उत्सव के दौरान कबड्डी सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आंगनबाड़ी, महिला मंडल, युवक मंडल और विभिन्न विभागों के लिए भी प्रतियोगिताएं होंगी। स्कूली बच्चों को भी सांस्कृतिक मंच प्रदान किया जाएगा।

    पशु मेला, डॉग शो और प्रदर्शनी होंगे आकर्षण

    उत्सव में पशु मेला, डॉग शो और बेबी शो का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

  • मेले में अचानक टूटा 60 फीट ऊंचा झूला… मची अफरा-तफरी, दर्जनों लोग घायल  

    मेले में अचानक टूटा 60 फीट ऊंचा झूला… मची अफरा-तफरी, दर्जनों लोग घायल  

    कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां, जिले के खड्डा थाना क्षेत्र स्थित भैंसहां दुर्गा मंदिर परिसर में लगे मेले में झूला अचानक टूट जाने से वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। चार घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

    ये हादसा बुधवार देर रात हुआ है। मेले में लगा एक विशाल झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि झूला 3-4 बार घूमने के दौरान ही चरमराने की आवाज करने लगा था। झूले पर बैठे लोगों ने ऑपरेटर से इसे रोकने को कहा, लेकिन उसने इसे नजरअंदाज कर दिया। कुछ ही देर बाद तेज आवाज के साथ झूले का निचला हिस्सा उखड़ गया और झूला असंतुलित होकर गिर गया। जिससे ये बड़ा हादसा हो गया।

    नारायणी नदी के तट पर स्थित है प्राचीन दुर्गा मंदिर

    भैसहा नारायणी नदी के तट पर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर स्थित है। ये काफी प्राचीन मंदिर है। यहां, दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने के लिये आते हैं। पूर्वांचल के अलावा बिहार और नेपाल से भी बड़ी संख्या में लोग मेला देखने पहुंचे थे। हादसे के समय करीब 60 फीट ऊंचे झूले पर लगभग 80 लोग बैठे बताए जा रहे हैं।

    बोले डीएम, फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में
    सूचना पाकर मौके पर प्रशासन और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस टीम ने झूला संचालन में लापरवाही की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक झूले की फिटनेस, सुरक्षा मानकों और अनुमति संबंधी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी लोग सुरक्षित हैं। घटना के बारे में आगे की जांच की जा रही है।

  • Hanuman Jayanti पर मस्जिद के पास भारी हंगामा, पुलिस फोर्स तैनात

    Hanuman Jayanti पर मस्जिद के पास भारी हंगामा, पुलिस फोर्स तैनात

    नई दिल्ली: दिल्ली में आज हनुमान जयंती के मौके पर 2 अलग-अलग इलाकों में हंगामा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार तुगलकाबाद और जहांगीरपुरी में हंगामा हो गया। हालांकि, दोनों ही जगहों पर पुलिस की सक्रियता के चलते स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। दरअसल, तुगलकाबाद इलाके में मस्जिद के पास से गुजर रही शोभा यात्रा के दौरान हंगामे की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को संभाल लिया। पुलिस ने मौके पर तैनाती बढ़ा दी है और स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।

    इलाके में एहतियात के तौर पर पुलिस बल मौजूद है और किसी भी तरह की अफवाह से बचने की अपील की गई है। वहीं, दूसरी घटना जहांगीरपुरी के डबल ई ब्लॉक की है, जहां कुछ लोग बिना अनुमति शोभा यात्रा निकालने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस लगातार लोगों को समझाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन मौके पर भीड़ बढ़ती जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया और बाकी को वहां से हटा दिया।

    बताया जा रहा है कि जिन लोगों को डिटेन किया गया, उनका कहना है कि वे शांतिपूर्वक सड़क पर बैठकर राम नाम जप और हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। उनका आरोप है कि उन्हें न तो शोभा यात्रा निकालने दी गई और न ही धार्मिक पाठ करने की अनुमति दी गई। फिलहाल जहांगीरपुरी इलाके में हल्का तनाव बना हुआ है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है और वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून का पालन करने की अपील की है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

  • Punjab News: LPU के Law Gate पर पुलिस का एक्शन, SP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: LPU के Law Gate पर पुलिस का एक्शन, SP का आया बयान, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के लॉ गेट पर एसपी माधवी शर्मा सहित भारी पुलिस फोर्स द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान मामले की जानकारी देते हुए एसपी माधवी शर्मा ने कहाकि उनकी टीम द्वारा लॉ गेट पर चैकिंग अभियान चलाया गया। एसपी का कहना है कि चंडीगढ़ में बीते दिन ग्रेनेड अटैक के बाद एसपी गौरव तूरा के दिशा निर्दशों पर लॉ गेट में यह चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

    इस दौरान एक अभियान मेहड़ू पर 50 पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत होटल, पीजी और घरों में रह रहे किरायेदारों को लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी ने कहाकि किरायेदारों को लेकर थाने में उनका पहचान पत्र जमा करवाना अनिवार्य है। इसी के तरह विदेशी स्टूडेंट्स को लेकर भी जांच की जा रही है। चैकिंग के दौरान एसपी ने कहाकि कई शिकायतें मिली है, ऐसे में शिकायतों के आधार पर उक्त लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं इन इलाकों में चैकिंग अभियान इसी तरह से जारी रहेंगा।

  • Jalandhar News: Highway पर कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक घायल

    Jalandhar News: Highway पर कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक घायल

    जालंधर, ENS: फिल्लौर में हाईवे पर थिंक गैस पम्प के सामने कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसएसएफ टीम के इंचार्ज थानेदार जसविंदर सिंह कर्मचारियों सहित घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने हादसे में घायल बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की जानकारी देते हुए थानेदार जसविंद सिंह ने कहा कि उन्हें सड़क हादसे की सूचना मिली थी।

    जिसके बाद जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो पता चला कि कार थिंक गैस पम्प पर गैस भराने जा रही थी। इस दौरान दूसरी तरफ से आ रही बाइक से कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार चालक को चोटें आईं है, जिसे सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने प्राथमिक उपचार देकर तुरंत सरकारी अस्पताल फिल्लौर में भर्ती करवाया।

    घायल की पहचान फौजां सिंह पुत्र जीत सिंह, निवासी गांव पंदरवाड़ा, जिला एसबीएस नगर के रूप में हुई है। वहीं कार चालक की पहचान कीर्तिरनैण पुत्र राम पादाराठ, निवासी न्यू बेआंत नगर, जालंधर के रूप में हुई है। इस मामले के संबंध में थाना फिल्लौर के मुंशी को सूचित कर दिया गया है। जिसके बाद पुलिस द्वारा मामले को लेकर बनती कार्रवाई की जा रही है।

  • नगर निगम ऊना में परिवार रजिस्टर अद्यतन हेतु विशेष सुविधा 20 अप्रैल तक रहेगी उपलब्ध 

    नगर निगम ऊना में परिवार रजिस्टर अद्यतन हेतु विशेष सुविधा 20 अप्रैल तक रहेगी उपलब्ध 

    ऊना/सुशील पंडित: नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने जानकारी दी है कि निगम क्षेत्र के समस्त स्थायी निवासियों के लिए नगर निगम द्वारा परिवार रजिस्टर को अद्यतन करने की विशेष प्रक्रिया प्रारंभ की है। परिवार रजिस्टर में पंजीकरण, सत्यापन एवं संशोधन के लिए यह विशेष सुविधा 20 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी।

    मनोज कुमार ने बताया कि निगम क्षेत्र के अंतर्गत संपूर्ण परिवार रजिस्टर तैयार कर लिया गया है। ऐसे में वे सभी नागरिक, जिन्होंने अब तक परिवार सर्वे में पंजीकरण नहीं करवाया है अथवा जिनके परिवार विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है, वे अपने आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, बोनाफाइड प्रमाण-पत्र साथ लेकर नगर निगम कार्यालय में जाकर अपना पंजीकरण या संशोधन करवा सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक असुविधा से बचने हेतु सभी पात्र परिवार निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने परिवार रजिस्टर को अद्यतन अवश्य करवा लें। साथ ही, वे परिवार जिनके सदस्य अब इस क्षेत्र में निवास नहीं कर रहे हैं, वे भी अपने नाम का उचित स्थानांतरण/अद्यतन सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर निगम ऊना के नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष सुविधा का समय रहते लाभ उठाएँ तथा अपने परिवार से संबंधित संपूर्ण विवरण का सही एवं अद्यतन प्रमाणीकरण अनिवार्य रूप से पूरा करें।

  • चिंतपूर्णी में आठ बोतल अवैध शराब सहित एक काबू 

    चिंतपूर्णी में आठ बोतल अवैध शराब सहित एक काबू 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के तहत पुलिस थाना चिंतपूर्णी की टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को आठ बोतल अवैध शराब सहित पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 अप्रैल 26 को एएसआई विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डूहल वंगवाला क्षेत्र में गश्त के दौरान वीर पाल सिंह निवासी जौधरी टूंडला, जिला फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) को काबू किया।
    तलाशी लेने पर उसके कब्जे से देसी शराब वीआरवी संतरा की 8 बोतलें बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • Jalandhar News: छप्पड़ से युवक का शव बरामद, लोगों ने किया प्रदर्शन, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: छप्पड़ से युवक का शव बरामद, लोगों ने किया प्रदर्शन, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर-पठानकोट में गांव कुराड़ी में व्यक्ति छप्पर में गिर गया। बताया जा रहा है कि किशनगढ़ थाने के अधीन आते पर गांव में बने छप्पड़ में व्यक्ति के गिरने से रोड पर भारी जाम लग गया। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करके बिना युवक को बरामद किए वापिस लौट गई। जिसके बाद परिवार द्वारा खुद जेसीबी मंगवा छप्पड़ की छानबीन की तो युवक का शव बरामद हुआ। इस घटना को लेकर लोगों ने भारी रोष पाया गया। जिसके बाद लोगों ने युवक का शव सड़क पर रखकर रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

    लोगों द्वारा प्रदर्शन किए जाने को लेकर सड़क पर भारी जाम लग गया। जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी इस छप्पर में 2 लोग गिर चुके हैं। वहीं प्रदर्शन से सड़क पर भारी जाम लगने की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने परिवार को बनती कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और धरना समाप्त करवाया। वहीं पुलिस द्वारा जाम को खुलवाया जा रहा है, लेकिन वाहनों की लंबी कतारें अभी भी जारी है।

     

     

  • यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में जेआरएफ उत्तीर्ण करने पर नितिन का महाविद्यालय बंगाणा में अभिनंदन 

    यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में जेआरएफ उत्तीर्ण करने पर नितिन का महाविद्यालय बंगाणा में अभिनंदन 

    ऊना /सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के मेधावी छात्र नितिन शर्मा ने हाल ही में घोषित परिणाम में यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) में अंग्रेजी विषय से जेआरएफ (JRF) उत्तीर्ण कर महाविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में महाविद्यालय प्रशासन द्वारा नितिन शर्मा के सम्मान में एक भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान उन्हें  स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रेखा शर्मा ने नितिन शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन एवं समर्पण का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि इस उपलब्धि से महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का स्तर भी परिलक्षित होता है। प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि नितिन शर्मा के पिता कमल देव शर्मा एक शॉपकीपर हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। नितिन शर्मा ने अपनी स्नातक की पढ़ाई इसी महाविद्यालय से प्राप्त की है। सम्मान समारोह के दौरान नितिन शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं महाविद्यालय के शिक्षकों को देते हुए कहा कि उनके निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी।

    इस अवसर पर महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रोफेसर अनु अत्रि लखनपाल,नितिन शर्मा के पिता कमल देव शर्मा, प्रोफेसर अनिल शर्मा , प्रोफेसर नंदलाल, डॉ. किरण ठाकुर,  प्रोफेसर अरविंद रतन सहित सभी प्राध्यापक, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नितिन शर्मा को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। अंत में महाविद्यालय प्रशासन ने आशा व्यक्त की कि नितिन शर्मा की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी और वे भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे।