मेले में अचानक टूटा 60 फीट ऊंचा झूला… मची अफरा-तफरी, दर्जनों लोग घायल  

Written by

in

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां, जिले के खड्डा थाना क्षेत्र स्थित भैंसहां दुर्गा मंदिर परिसर में लगे मेले में झूला अचानक टूट जाने से वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। चार घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

ये हादसा बुधवार देर रात हुआ है। मेले में लगा एक विशाल झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि झूला 3-4 बार घूमने के दौरान ही चरमराने की आवाज करने लगा था। झूले पर बैठे लोगों ने ऑपरेटर से इसे रोकने को कहा, लेकिन उसने इसे नजरअंदाज कर दिया। कुछ ही देर बाद तेज आवाज के साथ झूले का निचला हिस्सा उखड़ गया और झूला असंतुलित होकर गिर गया। जिससे ये बड़ा हादसा हो गया।

नारायणी नदी के तट पर स्थित है प्राचीन दुर्गा मंदिर

भैसहा नारायणी नदी के तट पर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर स्थित है। ये काफी प्राचीन मंदिर है। यहां, दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने के लिये आते हैं। पूर्वांचल के अलावा बिहार और नेपाल से भी बड़ी संख्या में लोग मेला देखने पहुंचे थे। हादसे के समय करीब 60 फीट ऊंचे झूले पर लगभग 80 लोग बैठे बताए जा रहे हैं।

बोले डीएम, फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में
सूचना पाकर मौके पर प्रशासन और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस टीम ने झूला संचालन में लापरवाही की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक झूले की फिटनेस, सुरक्षा मानकों और अनुमति संबंधी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी लोग सुरक्षित हैं। घटना के बारे में आगे की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *