Home Mohali पंजाबः जानें क्यों राजा वाड़िंग ने AAP की 13 सीटों को लेकर राजनीति छोड़ने का दिया बयान 

पंजाबः जानें क्यों राजा वाड़िंग ने AAP की 13 सीटों को लेकर राजनीति छोड़ने का दिया बयान 

0

मोहालीः लोकसभा सीटों को लेकर पंजाब में राजनीतिक गरमा गई है। जहां आप पार्टी पंजाब में 13-0 के दावे कर रही है, वहीं कांग्रेस प्रधान राजा वाड़िंग ने आप पार्टी की 13 सीटों को लेकर बड़ा बयान दिया है। राजा वाड़िंग ने कहा कि अगर आप पार्टी को पंजाब में 13 सीटों में जीत हासिल हो जाती है तो वह राजनीति छोड़ देंगे। वाड़िंग ने कहा कि AAP के सभी 13 सीटें जीतने के दावे की करारी हार होगी और नतीजे आने पर AAP के लिए जनता का सामना करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे साहसिक दावों के लिए ठोस उपलब्धियों और किए कामों की जरूरत थी, लेकिन आप पिछले 2 वर्षों में पंजाब में अपने कार्यकाल के दौरान कामों को पूरा करने में विफल रही है।

वाड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी की 13-0 की बयानबाजी और बीजेपी की 400-पार की बयानबाजी के दोनों एक समान है, जिसके साथ चुनाव में निराशा ही हाथ लगेगी। उन्होंने कहा कि आप के शासनकाल में ठोस प्रगति न होने और विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की नाराजगी ने उम्मीदवारों के लिए चुनौतियां बढ़ा दी हैं। आम आदमी पार्टी का नारा था बदलाव लाओ लेकिन पंजाब के मतदाताओं ने पिछले 2 साल में इस बदलाव का नकारात्मक असर देखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here