Blog

  • पेट्रोल-डीजल कारों पर लगा बैन, सिर्फ चलेंगी क्लीन एनर्जी कार

    पेट्रोल-डीजल कारों पर लगा बैन, सिर्फ चलेंगी क्लीन एनर्जी कार

    नई दिल्ली. अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में साल 2035 से पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों की बिक्री की नहीं होगी. जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई और क्लीन एनर्जी विकल्पों को बढ़ावा देने की ओर यह बड़ा कमद माना जा रहा है. इस फैसले के साथ यहां की सरकार दुनिया में कहीं भी ऐसा कदम उठाने वाली पहली सरकार बन गई है.

    अमेरिकी राज्य के पर्यावरण पर नजर रखने वाले विभाग कैलिफोर्निया एयर रिसोर्सेज बोर्ड ने सर्वसम्मति से एडवांस क्लीन कार II योजना को मंजूरी देने के लिए मतदान किया, जो 2035 से केवल इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड वाहन बिक्री के लिए अनिवार्य है. ब्लूमबर्ग के अनुसार, बोर्ड के अध्यक्ष लियान रैंडोल्फ ने कहा, “कैलिफोर्निया के लिए, हमारे सहयोगी राज्यों के लिए और दुनिया के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि हमने शून्य उत्सर्जन भविष्य की दिशा में यह रास्ता तय किया है.”

    इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की ज्यादा कीमत और इनकी कम रेंज अब भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है. हालांकि, इनकी लागत धीरे-धीरे कम हो रही है और बुनियादी ढांचे की बढ़ोतरी से ऐसे वाहनों को जल्दी और सुविधाजनक स्थानों पर चार्ज करने में मदद मिलेगी. इसके अलावा, कैलिफोर्निया के केवल ईवी और प्लग-इन हाइब्रिड वाहन बिक्री के निर्णय से अन्य अमेरिकी राज्यों पर भी असर पड़ने की संभावना है, जो बुनियादी ढांचे के विकास को गति दे सकता है.

    इलेक्ट्रिक कारों और अन्य क्लीन एनर्जी मोबिलिटी विकल्पों को बढ़ावा देने में कैलिफोर्निया अन्य अमेरिकी राज्यों के साथ-साथ संघीय सरकार की तुलना में तेजी से आगे बढ़ रहा है. रॉयटर्स के अनुसार, कैलिफोर्निया को उम्मीद है कि 2026 तक कुल वाहनों की बिक्री का 35 प्रतिशत हिस्सा इलेक्ट्रिक, प्लग-इन हाइब्रिड या हाइड्रोजन से चलने वाली कारों का होगा. यह 2035 तक 100 प्रतिशत होने से पहले 2030 तक बढ़कर 68 प्रतिशत हो जाएगा.

    केवल क्लीन एनर्जी वाहनों की बिक्री की अनुमति देने का यह फैसला टेस्ला और रिवियन जैसे ईवी निर्माताओं के लिए एक बड़े फैसले के रूप में देखा जा रहा है. साथ ही यह उन ऑटो निर्माताओं को भी इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओर प्रोत्साहित करेगा, जो पहले से ही ईवी की ओर रुख कर चुके हैं. कैलिफोर्निया में सर्वसम्मति फैसला होने के बाद यह फैसला तभी लागू होगा, जब अमेरिका की जो बाइडेन सरकार इसे मंजूरी देगी.

  • राशिफल (रविवार 28 अगस्त) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (रविवार 28 अगस्त) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। मनपसंद रोजगार मिलेगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कर्ज समय पर चुका पाएंगे। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। तनाव रहेगा।

    वृषः धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश लाभ देगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी से हानि संभव है।

    मिथुनः आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचाएं। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान महसूस होगी। सहकर्मी सहयोग नहीं करेंगे। चिंता रहेगी।

    कर्कः वाणी में शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें। प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी। स्त्री वर्ग से समयानुकूल सहायता प्राप्त होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    सिंहः बिगड़े काम बनेंगे। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई पुराना रोग बाधा का कारण हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। विरोध होगा। आर्थिक नीति में परिवर्तन होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। तत्काल लाभ नहीं होगा।

    कन्याः किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। लेन-देन में सावधानी रखें। लाभ होगा।

    तुलाः यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कारोबार से संतुष्टि रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रयास सफल रहेंगे। बुद्धि का प्रयोग करें। प्रमाद न करें। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में उत्साह से काम कर पाएंगे। भाग्य अनुकूल है, जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता रहेगी।

    वृश्चिकः आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे।

    धनुः जल्दबाजी व लापरवाही से हानि होगी। राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है। विवाद न करें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। बिछड़े मित्र व संबंधी मिलेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। लाभ होगा।

    मकरः कोई अनहोनी होने की आशंका रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देगा। बुद्धि का प्रयोग करें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

    कुंभः वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विशेषकर गृहिणियां लापरवाही न करें। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।

    मीनः आय में निश्चितता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप की अधिकता का स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। वाणी में कड़े शब्दों के इस्तेमाल से बचें। दूसरों की बातों में नहीं आएं।

  • खेल मंत्री राकेश पठानिया आज करेंगे बसदेहड़ा स्टेडियम जनता को समर्पित: सत्ती

    खेल मंत्री राकेश पठानिया आज करेंगे बसदेहड़ा स्टेडियम जनता को समर्पित: सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज खेल मंत्री राकेश पठानिया के 28 अगस्त के प्रस्तावित दौरे को लेकर समारोह स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागाधिकारियों को समय रहते सभी तैयारियां मुकम्मल करने के निर्देश भी दिए। सत्ती ने बताया कि खेल मंत्री राकेश पठानिया अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बसदेहड़ा में 1.77 करोड़ से निर्मित खेल स्टेडियम जनता को समर्पित करेंगे। इसके उपरांत मंत्री लड़कों की जिलास्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ भी करेंगे।

    सत्ती ने कहा कि ऊना विधानसभा के लिए यह बड़े गर्व की बात है कि इस क्षेत्र को इंदिरा स्टेडियम के अलावा पांच अन्य खेल स्टेडियमों की सौगात मिली है। कुछ माह पूर्व अप्पर देहलां में एक करोड़ रुपये व्यय करके खेल स्टेडियम जनता को समर्पित किया गया है जबकि रविवार को बसेदहड़ा स्टेडियम का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त संतोषगगढ, बहडाला और जलग्रां-टब्बा में खेल स्टेडियमों के निर्माण कार्य प्रगति पर है।

    इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा की अध्यक्षा अंजु बाला, उपाध्यक्ष अजय कुमार, पार्षद विपन राणा, सोमनाथ, बलराम चंदेल, अनिल कुमार, कुलविन्द्र सिंह, शहरी इकाई प्रधान हरीश पराशर, पहुलाल भारद्वाज सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने आज स्लम एरिया में सामान बांटा

    इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने आज स्लम एरिया में सामान बांटा

    ऊना/सुशील पंडित: इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने आज वार्ड नंबर 4 में अक्षर ज्ञान केंद्र में गरीब बच्चों को कापियां, पेंसिल, रबड़, ‌ फ्रूट्स, बिस्किट्स और इसके अलावा उन्हें बैठने के लिए दरियां दीं। इस मौके क्लब की अध्यक्ष मैडम अनुराधा वर्मा ने बताया कि जब हमारे क्लब के किसी भी मेंबर के बच्चे का जन्मदिन होता है तो हमारे सभी क्लब मेंबर स्लम एरिया में आकर बच्चों को सामग्री बांटते हैं। मैडम अनुराधा वर्मा ने बताया कि यह वह बच्चे हैं जो दुसरे प्रदेश से हमारे बीच में आए हैं और इधर-उधर घूमते रहते हैं उन बच्चों को यहां रखा जाता है।उन्होंने बताया कि हमारा क्लब हमेशा ही सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है और ऐसे ही लेता रहेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को गरीब बच्चों की सहायता करनी चाहिए। इस मौके अक्षर ज्ञान केंद्र की टीचर समाज सेविका प्रवीण कुमारी ने इनरव्हील ऊना उमंग क्लब का धन्यवाद किया और कहा कि ऊना उमंग क्लब हर काम में हमारे साथ है, चाहे वह बच्चों को लेकर या किसी गरीब कन्या का विवाह हो या कोई और कोई भी किसी प्रकार की सहायता हो। क्लब इन गरीब बच्चों की सहायता करता है और और इन बच्चों को सर्दियों में गर्म कपड़े हमेशा ही मुहैया करवाता है। इस मौके उन्होंंने ने इनरव्हील ऊना उमंग क्लब के मेंबरों का शुक्रिया अदा किया। इस मौके क्लब की सेक्रेटरी दीपिका सांची बस्सी, डॉ मीनाक्षी नाथ, परमिंदर, श्रुति जुनेजा, प्रियका मदान, साधना चड्ढा, रेणुका चौधरी, कमलेश वर्मा, एकता जैतक, सोनू शर्मा, नरेश कुमारी, मधु अरोड़ा, शशि कंवर, सुकेली जसवाल, सोनिका शर्मा, अनुपमा शर्मा, सोनिया शर्मा, वैशाली धवन, रूपिंदर कौर, जसलीन कौर, परमिंदर कौर, रूपगणा, दीपिका ब्राह्मी, सुषमा लठ, चारवी, अंजू शर्मा, पूनम ठाकुर, वीनू कंवल, शिवानी साहनी आदि मौजूद रहीं।

  • महिला शक्ति से भाजपा को मिल रहा भरपूर समर्थन: रीना शर्मा 

    महिला शक्ति से भाजपा को मिल रहा भरपूर समर्थन: रीना शर्मा 

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना सदर मंडल के  ग्राम पंचायत जलग्रां टब्बा रक्कड़ कॉलोनी  में महिला मोर्चा भाजपा की अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रीना शर्मा ने की जबकि मंडल प्रभारी अनु ठाकुर, प्रदेश सचिव मीनाक्षी राणा, वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की धर्मपत्नी मीना ठाकुर समेत अन्य पदाधिकारी भी इस बैठक में विशेष रूप से मौजूद रही। महिला भाजपा द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शुरू किए गए अभियान के तहत क्षेत्र की करीब दो दर्जन महिलाओं को भाजपा के साथ जोड़ा गया। इस मौके पर मंडल प्रभारी अनु ठाकुर ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाएं बताई। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने कोरोनावायरस जैसे मुश्किल हालातों में भी एक तरफ प्रदेश के विकास को लगातार जारी रखा वहीं दूसरी तरफ महिला सशक्तिकरण के लिए भी अनेकों योजनाएं शुरू की हैं। इस मौके पर अनु ठाकुर ने कहा कि महिला शक्ति से भाजपा को भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र में वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती द्वारा अथाह विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया गया है। उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस के विधायक या अन्य नेता वोट मांगने के लिए आप के दरबार आए तो आप एक बार उनसे यह जरूर पूछें कि विधायक पिछले 5 साल से कहां थे और उससे पहले जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब उन्होंने संबंधित क्षेत्र के लिए कौन सा विकास कार्य करवाया। बैठक के दौरान महिला भाजपा कार्यकर्ताओं में बलविंदर कौर, मीनाक्षी चौधरी, पार्षद उर्मिला, रितु अशोत्रा, रजनी ठाकुर, नेहा, मनु ठाकुर, सुमन कुमारी, कुसुमलता, बीना देवी, निशा देवी, सुदेश कुमारी, मीना रानी, रेखा रानी, मधु देवी, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में जोगिंदर सिंह, जसपाल सिंह, मदनलाल जसवाल, रामकिशन, विजय कुमार, पवन कुमार, सुरेश कुमार, कुलदीप सिंह, रामकिशन समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

  • एसडीएम निधि पटेल ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण

    एसडीएम निधि पटेल ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण

    ऊना/सुशील पंडित: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 अभियान के तहत आज निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम प्राथमिक पाठशाला रक्कड़ व जलग्रां टब्बा, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहलां व बसदेहड़ा के पोलिंग बूथों पर पहुंचीं।

    यह अभियान नए वोट बनाने, वोट कटवाने व मतदाता सूचियों में किसी प्रकार की त्रुटि का शुद्धिकरण करने के लिए चलाया जा रहा है, जो आगामी 11 सितम्बर तक चलेगा। एसडीएम ने बूथां पर जाकर अभियान के लिए अभिहित अधिकारी व बीएलओ की कार्य प्रणाली का स्वयं निरीक्षण किया। उन्होंने भरे जा रहे तीनां मतदाता फार्म 6, फार्म 7 व फार्म 8 की स्वयं जांच की। इस दौरान निर्वाचन कानूनगो हरजीत सिंह भी साथ में मौजूद रहे।

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलरूही में मनाया जाएगा मेजर ध्यान चंद का जन्म दिवस

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलरूही में मनाया जाएगा मेजर ध्यान चंद का जन्म दिवस

    ऊना/सुशील पंडित: चिंतपूर्णी विकास समिति और नेहरू युवा केंद्र संगठन के संयुक्त तत्वाधान में मेजर ध्यान चंद जी के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलरूही मे धूमधाम से किया जाएगा। जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जैसे कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी आदि के साथ-साथ मेजर ध्यान चंद् जी के जीवन पर भाषण भी करवाया जाएगा। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए चिंतपूर्णी विकास समिति के संयोजक अश्वनी कुमार धीमान ने  बताया की  इस बार वर्ष 2022 का राष्ट्रीय खेल दिवस का थीम” एक समावेशी और फिट समाज के लिए एक प्रवर्तक के रूप में खेल” रहेगा  इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत  स्वतंत्रता सेनानियों तथा भारत के खेल सितारों के जीवन से  प्रेरणा लेकर खेल और खेलों के प्रति लोगों को जागरूक  करना है, ताकि खेलों से प्रेरणा लेकर अपने आप को स्वस्थ तथा सकारात्मक रख सके और खेलों के प्रति उनमें रुचि पैदा हो सके।

  • पंजाबः SSP की बड़ी कार्रवाई, इस मामले में इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह को किया सस्पेंड

    पंजाबः SSP की बड़ी कार्रवाई, इस मामले में इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह को किया सस्पेंड

    मोहाली: सोहाना थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह को वीरवार को एसपी रैंक के एक अधिकारी के साथ नशे में बदसलूकी करने और उनका आदेश मानने से इनकार करने के आरोप में आज कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया। मामले की जनाकारी देते हुए मोहाली के सीनियर पुलिस कप्तान (एसएसपी) विवेक शील सोनी ने बताया कि उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह को निलंबित किया है।

    सूत्रों के मुताबिक यह पहली बार नहीं है जब गुरजीत सिंह ने किसी वरिष्ठ अधिकारी को नशे की हालत में दुर्व्यवहार किया हो। उसने पहले एक डीएसपी के साथ दुर्व्यवहार किया था। गुरजीत सिंह को सस्पेंड कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

  • पंजाबः पत्रकारों पर कार्रवाई, इस मामले में 9 को किया गिरफ्तार

    पंजाबः पत्रकारों पर कार्रवाई, इस मामले में 9 को किया गिरफ्तार

    संगरूरः जिलें की पुलिस ने स्थानीय पत्रकारों पर बड़ी कार्रवाई है। दरअसल, पुलिस ने ब्लैकमेल करने के आरोप में 9 स्थानीय पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी संगूर मंदीप सिद्धू ने बताया कि आरोपी पत्रकार होने की आड़ में किसी भी अपराध की छोटी-मोटी घटनाओं के साथ-साथ कट-पेस्ट और प्रेरित वीडियो बनाते और एंकरिंग करते हैं और फिर पुलिस थानों में पहुंचते हैं और निचले स्तर पर दबाव बनाना शुरू करते हैं। पुलिस अधिकारियों और संबंधित प्रतिद्वंद्वी पार्टियों को ब्लैकमेल करके पैसे हड़पने के एकमात्र उद्देश्य के साथ हमेशा अपनी इच्छा के अनुसार निर्णयों को झुकाने की कोशिश करते थे। इसी के तहत इन पर आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।

    पुलिस प्रमुख ने कहा कि यह भी पता चला है कि उक्त पत्रकार कुछ पुलिस अधिकारियों और संबंधित विपक्षी दलों को ब्लैकमेल करते थे ताकि उनसे जबरन वसूली की जा सके, इस उद्देश्य से वे हमेशा अपनी इच्छा के अनुसार ख़बरें करते थे। एसएसपी ने दावा किया कि कभी-कभी निम्न श्रेणी के पुलिस अधिकारी भी लापरवाही के लिए कार्रवाई के डर से उक्त पत्रकारों के शिकार हो जाते हैं।

    यहां तक ​​कि दूसरे विभागों के कुछ भ्रष्ट अधिकारी भी उनके रोजाना या महीनावार का शिकार होते रहते थे। पुलिस ने बताया कि उक्त पत्रकारों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड हासिल करने के बाद उनके पास से फर्जी यैलो कार्ड और मीडिया कार्ड समेत अन्य सबूत जुटाए गए हैं। पुलिस ने कहा कि उन्हें अपनी “नापाक” गतिविधियों के बारे में आम जनता से लगातार फोन आ रहे थे।

    गिरफ्तार पत्रकारों की सूचि इस प्रकार हैः-

    गिरफ्तार पत्रकार

    1)कुलदीप सगु

    2)लवप्रीत सिंह धांदरा

    3)राकेश कुमार गग्गी

    4) गुरदीप सिंह

    5) हरदेव सिंह @ शम्मी

    6) उपविंदर एस तनेजा

    7) रविंदर @ रवि टिब्बा

    8) अब्दुल गफ्फार

    9) बलदेव सिंह जनुहा

  • पंजाबः चुनाव से पहले बड़ी तैयारी में जुटी BJP, इन नेताओं के कटेंगे पत्ते

    पंजाबः चुनाव से पहले बड़ी तैयारी में जुटी BJP, इन नेताओं के कटेंगे पत्ते

    चंडीगढ़ः पंजाब में बीजेपी जल्द बड़ी कार्रवाई कर सकती है। दरअसल, जल्द ही बीजेपी की कार्यकारिणी का पुनर्गठन होने जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व ऐसे नेताओं को टीम में शामिल कर बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है, जिनका पूरे पंजाब या किसी खास हलके में प्रभाव है। भाजपा नेतृत्व ने उन नेताओं को दरकिनार करने का मन बना लिया है जो प्रेस कॉन्फ्रेंस और प्रेस विज्ञप्ति तक सीमित हैं। इसके तहत अब प्रांतीय टीम का पुनर्गठन किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक सितंबर के पहले हफ्ते तक नई टीम पर मोहर लग जाएगा।

    इस टीम में मौजूदा टीम के कुछ सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा, जबकि कुछ नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, जो राज्य की मौजूदा टीम में काम नहीं कर रहे हैं, उनकी छुट्टी तय हैं। 33 संगठनात्मक जिलों के एक दर्जन जिलाध्यक्ष भी बदले जाएंगे। कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए कुछ पूर्व मंत्रियों और विधायकों को शामिल करने के लिए बीजेपी अपनी राज्य टीम की टीम बढ़ाएंगी। इस संबंध में एक प्रस्ताव दो महीने पहले केंद्रीय नेतृत्व को भी भेजा गया है।

    उल्लेखनीय है कि पंजाब में प्रांतीय टीम में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और अध्यक्ष समेत 8 सचिव शामिल हैं। इनके अलावा, एक संगठन का एक महासचिव है जिसे संघ द्वारा एक बाहर के राज्य से तैनात है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ के अलावा राज कुमार वेरका, सुंदर शाम अरोड़ा, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, गुरप्रीत सिंह कांगड़, बलबीर सिंह सिद्धू और फतेहजंग सिंह बाजवा बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

    इनमें बाजवा पूरी तरह से भगवा रंग में रंग गए हैं, जबकि राणा सोढ़ी संगरूर उपचुनाव में पार्टी के चुनाव प्रभारी रहे हैं। डॉ वेरका ने दिल्ली में बीजेपी के लिए एक बड़ा कार्यक्रम भी आयोजित किया है। ऐसे में बाजवा, वेरका और सोढ़ी में से किसी एक को प्रदेश पदाधिकारी बनाया जा सकता है। कांग्रेस से आए इन नेताओं को समान पद दिया जाएगा।