Blog

  • Haryana News: ADGP वाई पूरन कुमार का कड़ी सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम, आज होगा अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    Haryana News: ADGP वाई पूरन कुमार का कड़ी सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम, आज होगा अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    हरियाणाः एडीजीपी और आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की मौत मामले में बड़ी खबर सामने आई है। 9 दिनों के बाद परिवार ने आखिरकार पोस्टमार्टम के लिए सहमति दे दी है। आज बुधवार सुबह पीजीआई चंडीगढ़ में वाई. पूरन कुमार का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इस दौरान उनका परिवार भी मौके पर मौजूद है। पीजीआई चंडीगढ़ में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी भी की जा रही है।

    पूरन कुमार के अंतिम संस्कार से पहले श्मशानघाट पर पुलिस की ओर से भारी फोर्स तैनात किया गया है। चारों तरफ पुलिस की किलाबंदी है। अंतिम संस्कार शाम लगभग 4 बजे होने की उम्मीद है। पोस्टमार्टम प्रक्रिया की निगरानी के लिए आईजी पुष्पेन्दर सिंह भी पीजीआई पहुंच चुके हैं।

    इस मामले की जांच के लिए गठित 31 सदस्यीय समिति ने डीजीपी शत्रुघ्न कपूर को छुट्टी पर भेजने के सरकारी फैसले पर संतोष व्यक्त किया है। समिति ने कहा कि यह कदम न्याय की दिशा में एक सही कदम है। साथ ही उन्होंने उन सभी संगठनों से शांति और संयम के साथ अपना संघर्ष जारी रखने की अपील की है जो इस मामले के विरोध में आवाज उठा रहे हैं।

  • ट्रक और कार में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    ट्रक और कार में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    गुरुग्रामः दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मंगलवार रात को दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं से हड़कंप मच गया। पहली घटना झाड़सा फ्लाईओवर के पास हुई, जहां दिल्ली की ओर जा रहे एक ट्राले के केबिन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्राले को अपनी चपेट में ले लिया। ड्राइवर और कंडक्टर ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक दिल्ली से गुरुग्राम की ओर आ रहा था।

    अचानक अगले केबिन में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

    वहीं दूसरी ओर एंबियंस मॉल के समीप एक चलती कार में भी आग लग गई। कार चालक ने समझदारी दिखाते हुए गाड़ी को तुरंत सड़क किनारे रोक दिया और बाहर निकल आया। दोनों घटनाओं के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात व्यवस्था बाधित रही। सूचना मिलते ही सेक्टर-29 और उद्योग विहार दमकल केंद्र से गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने मार्ग को फिर से सामान्य कर दिया। दमकल अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

     

  • Punjab News: State Bank of India की इमारत में आग, मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की गाड़ियां, देखें वीडियो

    Punjab News: State Bank of India की इमारत में आग, मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की गाड़ियां, देखें वीडियो

    अमृतसरः कटरा जैमल सिंह बाजार में सुबह उस समय हड़रकंप मच गया, जब भारतीय स्टेट बैंक की इमारत में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में बैंक में रखे फर्नीचर, महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामान जलकर राख हो गए। प्रारम्भिक जांच के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि उस समय बैंक में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, इसलिए कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जैसे ही स्थानीय लोगों ने इमारत से धुआं निकलता देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना मिलते ही तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

    मौके पर मौजूद बैंक अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े 6 के करीब गार्ड ने फोन किया था कि बैंक में आग लगी है। मौके पर पहुंचे तो फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पा रही थी। आग बुझने के बाद ही नुक्सान का पता लगेगा। फायर अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और आग धीरे-धीरे अन्य हिस्सों में फैल गई। समय रहते कार्रवाई करते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मौके पर फायब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है और आग लगने के असली कारण की जांच जारी है।

  • 5 दिन पहले खरीदी बस बनी आग का गोला, 20 की मौत, राष्ट्रपति और PM Modi ने जताया दुख, देखें वीडियो

    5 दिन पहले खरीदी बस बनी आग का गोला, 20 की मौत, राष्ट्रपति और PM Modi ने जताया दुख, देखें वीडियो

    जिंदा जले जोधपुर के महेंद्र और उनका परिवार

    जैसलमेरः राजस्थान के जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर एसी स्लीपर बस में आग लग गई थी। हादसे में 20 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शव बस की बॉडी पर चिपक गए। कुछ लोग जलकर कोयले जैसे हो गए। इस दुखद हादसे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। सूत्रों के अनुसार, हादसे वाली बस को जोधपुर के इक्कू नाम के व्यक्ति ने सिर्फ 5 दिन पहले ही खरीदा था और इसे रूट पर चलाया गया था। 5 दिन पहले खरीदी गई यह नई बस मंगलवार को जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर आग के गोले में तब्दील हो गई और 20 निर्दोषों की जान ले ली। यह दर्दनाक हादसा तब हुआ जब के के ट्रेवल्स की एसी स्लीपर बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह बस मूल रूप से नॉन-एसी थी, जिसे स्थानीय स्तर पर अवैध रूप से मॉडिफाई कर एसी स्लीपर में बदला गया था। बिना किसी तकनीकी स्वीकृति और सुरक्षा मानकों के लगाए गए जुगाड़ एसी सिस्टम की वायरिंग में हुई गड़बड़ी ही आग का मुख्य कारण बनी। वहीं इस घटना के बाद सूबे की सीएम भजनलाल शर्मा भी खुद जैसलमेर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बस आगजनी घटनास्थल पर पहुंचे गए हैं। उन्होंने पोकरण विधायक महन्त प्रताप पुरी, जैसलमेर जिला कलेक्टर प्रतापसिंह नाथावत, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे सहित तमाम जिले के अधिकारियों से घटना का फीडबैक लिया है। इधर पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर तुख जताया है। जैसलमेर बस हादसे में प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवार को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट की है, जिसमें लिखा- राजस्थान के जैसलमेर में हुई दुर्घटना से हुई जान-माल की हानि से मन व्यथित है। जोधपुर जिले के बालेसर क्षेत्र का एक पूरा परिवार खत्म हो गया। इस घटना में महेंद्र मेघवाल, उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा जिंदा जल गए। महेंद्र मूल रूप से बालेसर के लावारान शेतरावा के निवासी थे और सेना के गोला बारूद डिपो में पोस्टेड होने के कारण जैसलमेर की इंद्रा कॉलोनी में किराए पर रहते थे। महेंद्र मेघवाल अपने परिवार के साथ जैसलमेर से जोधपुर आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे की खबर जैसे ही जोधपुर और जैसलमेर में पहुंची। हादसे के बाद गंभीर रूप से झुलसे 15 यात्रियों का इलाज जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल (MGH) और MDM अस्पताल में चल रहा है। इनमें से अधिकतर यात्री 70 प्रतिशत तक झुलस गए थे। इन घायलों को जैसलमेर से जोधपुर तक लगभग 275 किमी लंबे ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लाया गया ताकि उन्हें बिना किसी ट्रैफिक बाधा के जल्द से जल्द विशेषज्ञ चिकित्सा सहायता मिल सके। घायलों में एक कपल भी है, जो प्री-वेडिंग शूट कराकर जोधपुर लौट रहा था। दुर्भाग्यवश, जैसलमेर से जोधपुर लाते समय एक बुजुर्ग यात्री ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या 20 हो गई। जोधपुर के अस्पताल में डॉक्टरों की कई टीमें घायलों के इलाज में जुटी हैं।
  • Punjab और Chandigarh Police में जमकर हुआ विवाद, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab और Chandigarh Police में जमकर हुआ विवाद, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब में राज्यसभा चुनाव के लिए आप पार्टी के 10 विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर कर नामांकन दाखिल करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। दरअसल, बीते दिन नामांकन दाखिल करने वाले जयपुर के नवनीत चतुर्वेदी को फर्जी हस्ताक्षर के मामले में गिरफ्तार करने के लिए रूपनगर के एसपी और डीएसपी चंडीगढ़ पहुंचे। लेकिन चंडीगढ़ पुलिस के नवनीत को सुरक्षा देने से चंडीगढ़ और रूपनगर की पुलिस में विवाद हो गया।

    इस दौरान सुखना लेक के पास दोनों पुलिस टीमों के बीच जमकर बहस हुई। वीडियों में देखा जा सकता है कि सड़क पर पंजाब पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस द्वारा जमकर हंगामा किया गया। मामला ज्यादा गर्माने के बाद चंडीगढ़ पुलिस उसे हेडक्वार्टर ले गई और हेडक्वार्टर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। ऐसे में चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस में दिन भर ड्रामा चला है। पुलिस ने पंजाब भर में उसके खिलाफ करीबन 18 आपराधिक मामले दर्ज किए हैं।

    दरअसल, 6 व 10 अक्तूबर को राज्यसभा का नामांकन भरने वाला नवनीत चतुर्वेदी, चार दिन बाद अचानक से पंजाब पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड बन गया और चंडीगढ़ पुलिस उसके रक्षक के तौर पर काम करती दिखाई दी। सवाल यह पैदा हो रहा है कि अचानक से पंजाब पुलिस को इसकी कस्टडी की जरूरत क्यों आन खड़ी हुई है। जबकि पुलिस इसमें इंतजार कर सकती थी और इसकी जांच को विधानसभा कमेटी से भी शुरू कर सकती थी।

     

     

  • Stock Market की Positive शुरुआत; IT, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर में तेजी

    Stock Market की Positive शुरुआत; IT, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर में तेजी

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। हफ्ते के तीसरे दिन बीएसई सेंसेक्स 167.27 अंकों (0.20 %) की तेजी के साथ 82,197.25 अंकों पर खुला। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 36.45 अंकों (0.14%) की बढ़त के साथ 25,181.95 अंकों पर खुला। मंगलवार को भी बाजार ने हरे निशान में कारोबार शुरू किया था, लेकिन अंत में बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ था।

    बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 5 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की भी 50 में से 45 कंपनी के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की 4 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले, जबकि एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के खुला। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा मोटर्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और टेक महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

    बीईएल, बजाज फाइनेंस समेत इन शेयरों ने बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार
    सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज बीईएल के शेयर 0.56 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.53 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.53 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.52 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.51 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.47 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.45 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.43 प्रतिशत, आईटीसी 0.39 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.32 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.31 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.31 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.29 प्रतिशत, टीसीएस 0.28 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.27 प्रतिशत, एलएंडटी 0.26 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.23 प्रतिशत, ट्रेंट 0.22 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.21 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.20 प्रतिशत, एसबीआई 0.16 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.13 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.09 प्रतिशत और सन फार्मा के शेयर 0.04 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले।

  • Punjab News: हाईवे पर 2 गाड़ियों की टक्कर में 3 की मौत, 2 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: हाईवे पर 2 गाड़ियों की टक्कर में 3 की मौत, 2 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    बरनालाः बरनाला-चंडीगढ़ हाईवे धनौला रोड के पर 2 गाड़ियों में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी पति-पत्नी और ड्राइवर सवार थे और वह बरनाला से चंडीगढ़ जा रहे थे। इस दौरान एक ऑल्टो कार धनौला साइड से बरनाला की तरफ आ रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक ऑल्टो कार अचानक बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद गाड़ी ने कई पलटिया खाते हुए दूसरी कार से टकरा गई।

    ऑल्टों कार में 5 नौजवान सवार थे, जिनमें से फिलहाल पुलिस ने 3 व्यक्तियों की मौत की पुष्टि की है, जबकि 2 नौजवान बरनाला के प्राइवेट बीएमसी अस्पताल में जेरे इलाज है। वहीं और दूसरी गाड़ी में सवार पति-पत्नी को धनौला सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मुताबिक हादसे का कारण ऑल्टो कार में 5 नौजवान सवार थे और वह धनौला प्राचीन हनुमान मंदिर माथा टेक कर वापस बरनाला आ रहे थे उनकी गाड़ी का टायर पक्चंर होने से फटा गया था, जिसके कारण गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराते हुए सड़क पर पल्टियां खा गई।

    इस दौरान वह सामने से आ रही दूसरी गाड़ी से टकरा गई। वहीं गाड़ी के ड्राइवर त्रिलोचन सिंह ने बताया कि ऑल्टो कार बहुत तेजी से डिवाइडर को चीरती उनकी गाड़ी से जा टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी घटना में गाड़ी बिल्कुल तहस-नहस हो गई। प्रत्यक्ष सदस्यों ने बताया कि गाड़ी बरनाला से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। वहीं दूसरी ऑल्टो कार में 5 नौजवान लड़के सवार थे। उनकी तेज रफ्तार गाड़ी अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर को तोड़ती सड़क के दूसरे किनारे जाकर अन्य गाड़ी से टकरा गई। मौके पर लोगों ने गाड़ी में से गंभीर रूप घायल लोगों को बाहर निकाला।

    जिसमें एक महिला और व्यक्ति को धनौला सरकारी अस्पताल दाखिल कराया गया। जबकि ऑल्टो कार में सवार 5 नौजवानों को प्राइवेट वीएमसी अस्पताल भेजा गया, जहां मौके पर 3 नौजवानों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप में घायल बताए जा रहे है, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची सदर थाना के पुलिस अधिकारी जगजीत सिंह ने बताया कि ऑल्टो कार में सवार नौजवानों में से 3 की मौत हो गई है, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

  • इस्लामाबाद ने काबुल से तोड़ा संबंध, तालिबान और पाकिस्तान में फिर गोलीबारी शुरू

    इस्लामाबाद ने काबुल से तोड़ा संबंध, तालिबान और पाकिस्तान में फिर गोलीबारी शुरू

    काबुल: पाकिस्तान और अफगान तालिबान में एक बार फिर सैन्य संघर्ष हुआ है। सोमवार देर रात कंधार प्रांत की सीमा पर तालिबान और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर रात को हमला कर दिया। अफगान सेना ने 3 घंटे के ऑपरेशन में हेलमंड के बहरामचा के शकीज, बीबी जानी और सालेहानू इलाकों में कार्रवाई की। अफगानिस्तान ने देर रात डूरंड लाइन के पास कई पाकिस्तानी बॉर्डर पोस्ट पर गोलाबारी की। डूरंड लाइन पर हुई झड़पों के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।

    अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब जंग में बदल गया है। काबुल में एयरस्ट्राइक के कुछ समय बाद ही अफगानिस्तान ने बदला ले लिया। अफगान सेना ने पाकिस्तान की सैन्य चौकियों पर एक के बाद एक कई विध्वंसक हमले किए। ये गोलाबारी काबुल पर हुए पाकिस्तानी हवाई हमले के जवाब में की गई। पाकिस्तान बॉर्डर के पास पूरी रात रॉकेट, मोर्टार और हैवी मशीनगनों की आवाजें गूंजती रहीं।

    हेलमंड, पक्तिया, खोश्त और नंगरहार इलाकों में पाकिस्तान और अफगान सेना के बीच भीषण बमबारी हुई। पाकिस्तानी फ्रंटियर कॉपर्स की पोस्ट पर भीषण तबाही हुई। कुनार और हेलमंद में भी पाक की कई चौकियां तबाह हुई। कुर्रम, नंगरहार, कुनार समेत 7 चौकियों पर तबाही मचाई। एक सुरक्षा सूत्र ने बीबीसी उर्दू को बताया कि पाकिस्तान-अफगान सीमा पर अंगूर अड्डा, बाजौर, कुर्रम, दिर, चितराल और बर्माचा समेत कई इलाकों में फायरिंग हुई। अमू टीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि ये झड़पें खुरवाक ज़िले के सरलाट इलाके और शोराबक जिले में हुईं, जो दोनों पाकिस्तान की सीमा के पास हैं।

    हताहतों या क्षति के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन सूत्रों ने कहा कि दोनों पक्षों ने लड़ाई के दौरान हल्के और भारी हथियारों का इस्तेमाल किया। न तो तालिबान और न ही पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस घटना पर कोई टिप्पणी की है। बता दें कि इससे पहले यह झड़प शनिवार रात सीमावर्ती इलाकों में हुई इसी तरह की दूसरी सैन्य झड़पों के बाद हुई है। तालिबान ने दावा किया कि उसने 58 पाकिस्तानी सैनिक मार गिराया है और उनके 25 सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया गया। हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने कहा कि इस लड़ाई में तालिबान और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान सहित उसके सहयोगी समूहों के लगभग 200 लड़ाके मारे गए।

    डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान-अफगान सीमा पर तालिबान के हमले के बाद इस्लामाबाद और काबुल के बीच “कोई संबंध” नहीं है। ख्वाजा आसिफ ने कहा, “अभी गतिरोध बना हुआ है। आप कह सकते हैं कि कोई सक्रिय शत्रुता नहीं है, लेकिन माहौल शत्रुतापूर्ण है। आज की स्थिति में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई संबंध नहीं है।” पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच शत्रुता “किसी भी समय” फिर से शुरू हो सकती है, और उन्होंने कहा कि “हम अपनी सतर्कता कम नहीं कर सकते।”

  • आज का राशिफल 15 अक्टूबर, 2025

    आज का राशिफल 15 अक्टूबर, 2025

    आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है और बुधवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 34 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 2 बजकर 57 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजे तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पृथ्वी लोक की भद्रा भी है। ऐसे में दिन विशेष फलदायी रहेगा। आइए जानते हैं आज आपकी राशि के लिए दिन क्या संदेश लेकर आया है। आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा।

    मेष राशि:मेष राशि वालों, छात्रों के करियर में आज नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। आज आपका अपने प्रियजनों के साथ बहुत ही बेहतरीन समय बीतेगा। घरेलू कामों में रुचि बनी रहेगी तथा रिलैक्स महसूस करने के लिए मनोरंजन संबंधी योजनाएं भी बन सकती हैं। पारिवारिक व्यवस्था को बनाए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। कारोबार में कुछ लोग आपके लिये बहुत मददगार साबित होंगे, आपको किसी दूसरी कम्पनी के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

    वृष राशि:वृष राशि वालों, आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान आपका स्वास्थ्य ठीक रखेगा और आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने दम पर हर काम करने की क्षमता रखेंगे। व्यवसायिक उतार-चढ़ाव और आर्थिक स्थिति के चलते परिवार के सदस्यों के खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। अगर घर के रखरखाव संबंधी योजनाएं बन रही हैं, तो वास्तु सम्मत नियमों का पालन करें। आज आप अपने किसी खास हुनर को निखारने का प्रयास करेंगे।

    मिथुन राशि:मिथुन राशि वालों, आज किसी खास काम में आपको फायदा मिलेगा। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे और आपके कामों में मदद भी करेंगे। आज स्वभाव में वहम और गुस्से की स्थिति देखने को मिल सकती है, जिससे परिवार के लोग परेशान रहेंगे। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। ऑफिस में आपको कुछ नए कामों की जिम्मेदारी मिलेगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक पूरा भी कर लेंगे।

    कर्क राशि: कर्क राशि वालों, आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। लवमेट के लिये आज का दिन शानदार रहेगा। मीडिया तथा कम्युनिकेशन से संबंधित व्यवसाय में उपलब्धियों के योग हैं। इस उचित समय का भरपूर सदुपयोग करें। व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंध मधुर बनाएंगे। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें, इससे घर का वातावरण सुखद रहेगा। आज कुछ समय बुजुर्गों और वरिष्ठ सदस्यों के साथ बिताएं, उनके अनुभवों से नई सीख मिलेगी।

    सिंह राशि:सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से उत्सव का माहौल रहेगा। कई तरह के विचारों का आदान-प्रदान रहेगा। बच्चों के साथ क्रियाकलापों में रुचि लेना उनके आत्मविश्वास को और बढ़ाएगा। अपने ध्यान को केंद्रित कर काम पूरा करें। आज जो भी चीज़ आपके लिए रुकावट बने, उसे नजरअंदाज करें।

    कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। घर से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। वरिष्ठ सदस्य की सलाह से कार्य करें। तनाव मुक्त होकर अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान देंगे। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित काम हो सकते हैं। बिजनेस में अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। ऑफिस में सहयोगियों से वाद-विवाद से बचें। दांपत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे लेकिन जल्द ही सब ठीक होगा।

    तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। बढ़ते खर्चों में फिलहाल कटौती संभव नहीं है, लेकिन संयम से काम लें। गुस्से के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं का समाधान करें। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। व्यक्तिगत और सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। योग्यता और कार्य क्षमता से कोई बड़ा मुकाम हासिल करेंगे।

    वृश्चिक राशि:वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। दूसरों की बातों को समझने की कोशिश करें, इससे लाभ मिलेगा। अपनों की मदद करेंगे। व्यक्तिगत कारणों से व्यवसाय पर ध्यान कम रहेगा, लेकिन कर्मचारियों का सहयोग तनाव दूर करेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और किसी मंदिर में समय बिताएंगे।

    धनु राशि: धनु राशि वालों, आज का दिन उत्तम रहेगा। मौजूदा बिजनेस में नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है। ऑफिशियल यात्रा और प्रमोशन के योग हैं। दांपत्य जीवन में सम्मान और प्यार रहेगा। भावुकता में निर्णय न लें। आय के साथ खर्च भी बढ़ेंगे। अपनी उपलब्धियों का बखान न करें।

    मकर राशि:मकर राशि वालों, आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। ऑफिस के काम में व्यस्त रहेंगे और थोड़ी थकान महसूस होगी। अनुभवी लोगों की सलाह से बिजनेस को नई दिशा मिलेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के साथ मूवी जाने का योग है। रुके हुए काम पूरे होंगे।

    कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों, आज का दिन शानदार रहेगा। व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दें। पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी। कहीं से सहयोग और सलाह मिलेगी। विदेश से शुभ सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी न करें। निवेश से पहले बड़ों की राय लें।

    मीन राशि: मीन राशि वालों, आज योजनाबद्ध तरीके से दिनचर्या बनाएं। इससे कार्य सफल होंगे। परिवार के साथ मनोरंजक कार्यक्रम बनेगा। व्यवसाय में गंभीरता से काम करें और किसी का मार्गदर्शन अवश्य लें। ऑफिस में अपनों की मदद लें, काम सफल होगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।

     

  • Jalandhar News : Eastwood Village में गोली लगने से घायल सिक्योरिटी गार्ड के पिता का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News : Eastwood Village में गोली लगने से घायल सिक्योरिटी गार्ड के पिता का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर (ens) : हाईवे पर स्थित Eastwood Village में गोली लगने से सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया है। घायल युवक की पहचान संदीप निवासी फगवाड़ा के रूप में हुई है। घायल युवक को उपचार के लिए जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक की टांग पर गोली लगी है, जहां डॉक्टर द्वारा घायल युवक का उपचार किया जा रहा है। वहीं घायल युवक का पिता हैंडिकैप है और वह घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचा। जहां मीडिया से बात करते हुए पीड़ित के पिता ने बताया कि अभी तक Eastwood Village की ओर से कोई कर्मी बेटे को देखने के लिए नहीं आया है।

    पिता ने कहाकि बेटा 4 से 5 साल से Eastwood Village में सिक्योरिटी की नौकरी करता है। आज उसके बेटे पर हमलावारों ने पहले तेजधार हथियार से हमला किया और उसके बाद उसकी जांघ में गोली मारकर फरार हो गए। पिता ने बताया कि बेटे के सिर पर दातर से वार किए गए। उन्होंने कहा कि बेटे की हालत काफी गंभीर है। अभी डॉक्टरों द्वारा बेटे का ऑपरेशन किया जाएगा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी-1 आकृषि जैन और डीएसपी दिलजीत सिंह Eastwood Village पहुंचे। जहां घटना स्थल का जायजा लिया जा रहा है।

    डीएसपी दिलजीत सिंह का कहना हैकि कोई रंजिश का मामला नहीं है। मामूली बहस के बाद हमलावारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने कहा कि एक राउंड फायर हुआ है। बताया जा रहा है कि Eastwood Village में कुछ युवक हुलड़बाजी कर रहे थे। इस दौरान वहा मौजूद सिक्योरिटी के बाउंसर ने युवकोंं को रोकना चाहा। इस दौरान झगड़ा शुरू हो गया और देखते ही देखते हमलावारों द्वारा सिक्योरिटी गार्ड पर हमला किया गया। जिसके बाद वह सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारकर मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। मिली जानकारी अनुसार घटना को अंजाम देकर सुखा निवासी तल्हन मौके से फरार हो गया।