Blog

  • पांच मतगणना केंद्रों पर 31 मई को सुबह 9 बजे से होगी मतगणना

    पांच मतगणना केंद्रों पर 31 मई को सुबह 9 बजे से होगी मतगणना

    ऊना सुशील पंडित : ऊना जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों के तहत 17 जिला परिषद वार्डों तथा 107 पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गणना 31 मई को प्रातः 9 बजे से पांच मतगणना केंद्रों पर की जाएगी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं तथा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
    उन्होंने बताया कि ऊना उपमण्डल की 24 पंचायत समितियों एवं 4 जिला परिषद वार्डों की मतगणना राजकीय महाविद्यालय ऊना में होगी। इसी प्रकार अम्ब उपमण्डल की 22 पंचायत समितियों एवं 3 जिला परिषद वार्डों की मतगणना राजकीय महाविद्यालय अम्ब, बंगाणा उपमण्डल की 19 पंचायत समितियों एवं 3 जिला परिषद वार्डों की मतगणना अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा, हरोली उपमण्डल की 24 पंचायत समितियों एवं 4 जिला परिषद वार्डों की मतगणना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली तथा गगरेट उपमण्डल की 20 पंचायत समितियों एवं 3 जिला परिषद वार्डों की मतगणना बहुतकनीकी संस्थान अम्बोटा में की जाएगी।
    उपायुक्त ने बताया कि पंचायत समिति के दो सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतगणना केंद्र पर मतगणना कार्य को सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए पर्याप्त संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतगणना टेबल पर तीन सदस्यीय दल नियुक्त रहेगा, जिसमें एक पर्यवेक्षक तथा दो सहायक कर्मचारी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त रिजर्व पार्टियों की भी व्यवस्था की गई है। ऊना में 28 टेबलों पर 34 पार्टियां, अम्ब में 15 टेबलों पर 19 पार्टियां, गगरेट में 20 टेबलों पर 23 पार्टियां, हरोली में 12 टेबलों पर 15 पार्टियां तथा बंगाणा में 18 टेबलों पर 21 पार्टियां मतगणना कार्य के लिए तैनात की गई हैं। जतिन लाल ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
       
  • Punjab News: बिजली बोर्ड का सुपरिटेंडेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार

    Punjab News: बिजली बोर्ड का सुपरिटेंडेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार

    गुरदासपुरः पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहित के तहत विजिलेंस ने बिजली बोर्ड के सुपरिटेंडेंट को रिश्वत लेेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के दौरान P.S.P.C.L. डिवीज़न गुरदासपुर के इंचार्ज लेखा शाखा अमृतपाल सिंह को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी बुलारे ने बताया कि उक्त आरोपी को इस्लामाबाद जिले गुरदासपुर के निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता P.S.P.C.L. विभाग से जूनियर इंजीनियर के रूप में सेवा-निष्कासन हुआ था और सेवा-निष्कासन के बाद महंगाई भत्ता और वेतन फिक्सेशन के बकाये विभाग पर थे। इसी संबंध में वह अपने बकाये लेने के लिए P.S.P.C.L. डिवीज़न गुरदासपुर के इंचार्ज लेखा शाखा अमृतपाल सिंह से मिले।
    उन्होंने आगे बताया कि दोषी लेखाकार ने शिकायतकर्ता के बकाये क्लियर करने के लिए 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि आरोपी लेखाकार उसे पिछले डेढ साल से तंग और परेशान कर रहा था। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की मांग करते हुए सारी बातचीत रिकार्ड भी कर ली।

    रिश्वत न देने की इच्छा के चलते शिकायतकर्ता ने विजिलेंस रेंज अमृतसर से भी संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी लेखाकार को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
    इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो थाना अमृतसर में आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोधी क़ानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

  • Vinesh Phogat एशियान गेम्स से हुई बाहर, सेमीफाइनल में Meenakshi Goyat ने पटका, देखें वीडियो

    Vinesh Phogat एशियान गेम्स से हुई बाहर, सेमीफाइनल में Meenakshi Goyat ने पटका, देखें वीडियो

    Vinesh Phogat News: एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए विनेश फोगाट चयन ट्रायल के सेमीफाइनल में हार गईं हैं। लेकिन विनेश एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। महिलाओं के 53 किलोग्राम भारवर्ग के एक कड़े मुकाबले में उभरती हुई पहलवान मीनाक्षी गोयत ने अनुभवी विनेश फोगाट को 6-4 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

    उन्होंने अपना ट्रायल का अपना पहला राउंड बड़े अंतर से जीता। उन्होंने हरियाणा की ज्योति को 7-1 से हराया। वहीं सेमीफाइनल में उनका सामना मीनाक्षी गोयात से हुआ। वहां उन्हें 6-4 से हार का सामना करना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट के फैसलों के बाद उन्हें 53 किग्रा वर्ग में भाग लेने की अनुमति मिली थी।

    बतादें कि विनेश फोगाट को आज सुबह किस केटेगरी में खेलेंगी। इसको लेकर सुबह से ही चर्चा चल रही थी। इसके बाद विनेश को 50kg वर्ग में प्रतिस्पर्धा की इजाजत मिलेगी, तो महिला पहलवान ने इसका विरोध जताते हुए महासंघ पर भेदभाव का आरोप लगाया। हालांकि बाद में उन्हें 53kg केटेगरी में प्रतिस्पर्धा की इजाजत दे दी गई।

    सुप्रीम कोर्ट ने विनेश के पक्ष में सुनाया फैसला
    दिल्ली हाई कोर्ट ने तीन बार ओलंपिक खेल चुकीं विनेश को ट्रायल्स में शामिल होने की इजाजत दे दी थी, लेकिन महासंघ इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। आखिर में सुप्रीम कोर्ट ने विनेश के पक्ष में फैसला सुनाया, जिसके बाद ही वह इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकीं।

    ये था पूरा मामला
    फोगाट पहले 57 किलोग्राम वर्ग (वेट कैटेगरी) में वापसी करना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश के गोंडा में होने वाले एक टूर्नामेंट में भाग लेने का फैसला किया, लेकिन कुश्ती महासंघ (WFI) ने उन्हें खेलने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद यह विवाद कोर्ट तक पहुंच गया।

     

     

  • सूचना एवं जन संपर्क विभाग में निजी सहायक सदानन्द कपिल सेवानिवृत्त

    सूचना एवं जन संपर्क विभाग में निजी सहायक सदानन्द कपिल सेवानिवृत्त

    शिमला: सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय में आज निजी सहायक सदानन्द कपिल की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। सदानन्द कपिल ने 18 जनवरी, 1989 को विभाग में आशुटंकक के पद पर सेवाएं शुरू कीं। लगभग 37 वर्षों तक विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए उन्होंने जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय बिलासपुर, किन्नौर, कांगड़ा तथा निदेशालय में अपनी सेवाएं दीं।

    इस अवसर पर संयुक्त निदेशक उत्तम चंद कौंडल ने उनके स्वस्थ, खुशहाल और सुखद जीवन की कामना की और उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव कर्तव्य-निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें सुखद, स्वस्थ एवं आनंदमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

  • सरकारी सेवा में नियुक्ति से पहले डोप टेस्ट अनिवार्य होगा: मुख्यमंत्री

    सरकारी सेवा में नियुक्ति से पहले डोप टेस्ट अनिवार्य होगा: मुख्यमंत्री

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को प्रशासनिक सचिवों के साथ आयोजित बैठक में बजट घोषणा के अनुसार चतुर्थ श्रेणी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित ग्रेच्युटी एवं अवकाश नकदीकरण के भुगतान शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागाध्यक्षों को करुणामूलक आधार पर नौकरी के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों का पूरा विवरण उपलब्ध करवाने को कहा ताकि प्रदेश सरकार इन मामलों में उचित निर्णय ले सके।

    मुख्यमंत्री ने चिट्टा तस्करी में संलिप्त पाए गए सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने चिट्टा के विरुद्ध जन आंदोलन शुरू किया है तथा नशा माफिया के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। युवाओं को नशे की बुराई से बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

    ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि सरकारी सेवा में नियुक्ति से पहले अभ्यर्थियों का डोप टेस्ट अनिवार्य करने और इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों से रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए, ताकि इन्हें शीघ्र भरा जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 500 पद भरने का निर्णय लिया है।

    मुख्यमंत्री ने हाल ही में आए तूफान के कारण वन भूमि पर गिरे और उखड़े पेड़ों की जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन पेड़ों को हटाने के लिए 1 जून से विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गिरे हुए पेड़ों को हटाने में देरी से राज्य को संसाधनों की हानि होती है इसलिए वन विभाग प्राथमिकता के आधार पर इनका शीघ्र निष्पादन और निस्तारण सुनिश्चित करे।

    मुख्य सचिव संजय गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत एवं ओंकार चंद शर्मा, प्रधान सचिव देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर और आशीष सिंहमार सहित अन्य प्रशासनिक सचिव इस बैठक में उपस्थित थे।

     

  • रेतीले तूफान का कहर, उखड़े पेड़, धाराशायी हुए बिजली के पोल, देखें वीडियो

    रेतीले तूफान का कहर, उखड़े पेड़, धाराशायी हुए बिजली के पोल, देखें वीडियो

    बीकानेरः देश के रेगिस्तानी इलाकों में आज अचानक मौसम का मिजाज बदल गया, जिसके चलते धूल के गुबार ने देखते ही देखते पूरे आसमान को घेर लिया। राजस्थान के चुरू में आज दोपहर करीब 2 बजे मौसम का मिजाज बदल गया और पूरा इलाका एक बहुत बड़ा बवंडर, रेत के तूफान ने देखते ही देखते पूरे आसमान को घेर लिया। दरअसल, राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में शनिवार दोपहर प्रकृति का बेहद रौद्र रूप देखने को मिला। पाकिस्तान की ओर से उठे एक भीषण रेतीले तूफान ने राजस्थान के पांच प्रमुख जिलों—श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और सीकर में जमकर तबाही मचाई। इस रेतीले तूफान की शुरुआत हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर से हुई, जिसने देखते ही देखते करीब 200 वर्ग किलोमीटर के बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।

    तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। धूल की मोटी चादर और रेतीले बवंडर के कारण दोपहर के समय ही आसमान में पूरी तरह से अंधेरा छा गया। स्थिति यह हो गई कि सड़कों पर चल रहे वाहनों को दिन के उजाले में भी अपनी हेडलाइट्स जलानी पड़ीं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में लोग जान बचाने के लिए भागकर अपने घरों में दुबकते और दरवाजे-खिड़कियां बंद करते नजर आए। मौसम के इस डरावने रूप को देखकर स्थानीय निवासी पूरी तरह सहम गए।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हवा में उड़ती धूल का गुबार करीब 80 से 100 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गया था, हालांकि तूफान की सटीक ऊंचाई को लेकर अभी कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। बुजुर्गों और स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में इतना खौफनाक और विशाल रेतीला तूफान पहले कभी नहीं देखा था। इस तेज अंधड़ और तूफान के कारण प्रभावित जिलों में भारी नुकसान की खबरें हैं। कई इलाकों में विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़ गए और बिजली के पोल धराशायी हो गए, जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। राहत की बात यह है कि इस आपदा में फिलहाल किसी भी व्यक्ति की जान जाने की सूचना सामने नहीं आई है। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

     

  • Operation Sindoor 2.0 की तैयारी में जुटा भारत, Army Chief ने खुद किया ऐलान, देखें वीडियो

    Operation Sindoor 2.0 की तैयारी में जुटा भारत, Army Chief ने खुद किया ऐलान, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। दुश्मन देशों को कड़ा संदेश देते हुए उन्होंने साफ किया है कि पहलगाम आतकंवाद हमले के बाद पाकिस्तान की हरकतों के जबाव में भारत ने जो आक्रामक सैन्य रुख अपनाया था। वह आज भी बरकरार है। सेना प्रमुख ने कहा कि – ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए पूरी तरह तैयारी कर रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए जनरल द्विवेदी ने जोर देकर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। वर्तमान स्थिति को सिर्फ अस्थायी रुप से युद्ध पर विराम समझा जाना चाहिए। उन्होंने सीधे तौर पर पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि यदि जरुरत पड़ी तो सिर्फ थल सेना ही नहीं बल्कि भारतीय वायुसेना और नौसेना भी एक नए सैन्य अभियान के लिए चौबीसों घंटे मुस्तैद है।

    सेनाओं की तैयारियों का किया जिक्र

    सेना प्रमुख ने आधुनिक युद्ध के बदलते स्वरुप और सेनाओं की तैयारियों का जिक्र करते हुए कहा कि – भारतीय सेना और तीनों सेवाएं ऑपरेशऩ सिंदूर 2.0 के लिए बेहतरीन तैयारी कर रही है। यदि अगर ऐसा करने की जरुरत पड़ती है तो और भी तैयारी होगी। वर्तमान में हमारा ध्यान तीनों सेनाओं के बीच आपसी तालमेल को बढ़ाने और अगले दौर के युद्ध के लिए खुद को चौबीसों घंटे लैस करने पर है। उन्होंने आगे कहा कि – आज युद्धक्षेत्र इतना पारदर्शी हो चुका है कि हर हलचल की खबर दूसरी ओर की होती है इसलिए हमें अपने तैनाती, रणनीतिक उपयोग और सीमावर्ती इलाकों में अपने सैनिकों के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बेहद एक्टिव रहना होगा। जनरल द्विवेदी ने इंफ्रॉमेशन वॉरफेयर यानी सूचना युद्ध पर भी अपने विचार शेयर किए। उन्होंने कहा कि यह युद्ध तभी सफल होता है जब पूरा देश एक साझा नैरेटिव के पीछे एकजुट होता है। उन्होंने कहा कि – सूचना युद्ध तभी सफल हो सकता है। जब तक पूरा देश एक साथ आए और जानकारी देने वाले लोगों पर भरोसा करें। यदि ऐसा होता है तो मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जो देश एक-दूसरे पर भरोसा करता है वो हमेशा युद्ध जीतता है।
  • पूर्व CM ममता बनर्जी के भतीजे पर हुआ हमला, फाड़े कपड़े, फैंके अंडे, देखें वीडियो

    पूर्व CM ममता बनर्जी के भतीजे पर हुआ हमला, फाड़े कपड़े, फैंके अंडे, देखें वीडियो

    सोनारपुरः पश्चिम बंगाल में सोनारपुर के कमराबाद इलाके में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला होने की घटना सामने आई है। दरअसल, चुनाव के बाद हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे टीएमसी नेता पर प्रदर्शनकारियों ने कच्चे अंडे फेंके और उनके साथ मारपीट की। स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाई। उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तुरंत हेलमेट पहनाया गया और सुरक्षा घेरे के बीच वहां से निकाला गया।

    मिली जानकारी के अनुसार टीएमसी सांसद शनिवार शाम को अपनी पार्टी के एक मृतक कार्यकर्ता के घर पहुंचे थे। वे तय समय के मुताबिक करीब साढ़े चार बजे कमराबाद पहुंचे, जहां बीजेपी (BJP) कार्यकर्ता- नेता पहले से मौजूद थे। इस प्रदर्शन में महिलाओं को आगे रखा गया था, जिनके हाथों में कच्चे अंडे थे।

    वहीं इस हमले के बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यह सब भारतीय जनता पार्टी की शह पर हुआ है। देखिए इन्होंने क्या किया है। लोकतंत्र का इनका यही उदाहरण है। अभी एक महीना भी नहीं बीता है और पुलिस कहीं नजर नहीं आ रही है। इस घटना के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, और सुरक्षा व्यवस्था तथा इस टकराव से जुड़ी परिस्थितियों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

     

     

  • Jalandhar News: इस इलाके में शरारती अनंसरों ने तोड़े गाड़ी के शीशे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में शरारती अनंसरों ने तोड़े गाड़ी के शीशे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: राज नगर इलाके में शरारती अनंसरों द्वारा गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। जहां खाली प्लाट में देर रात 12.35 बजे 2 वाहनों पर 4 नौजवानों द्वारा गाड़ी के तोड़ दिए गए। घटना को अंजाम देने के बाद शरारती अनंसर मौके से फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में देखा जा सकता हैकि बाइक पर नौजवान आते है। जिसके कुछ देर बाद वह मौके से फरार हो जाते है। वहीं परिजनों का कहना है कि उन्होंने देर रात 10 बजे खाली प्लाट में गाड़ी खड़ी की थी। आज सुबह डेरे जाने के समय देखा कि गाड़ी के शीशे टूटे हुए थे।

    जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज चैक किए गए तो एक बाइक और एक स्कूटर पर 4 नौजवान आए और पत्थर मारकर उनके द्वारा गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। परिवार का कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। घटना के दौरान गाड़ी से पत्थर बरामद हुए। परिवार ने कहा कि गाली निकालने के बाद उन्होंने पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया गया।

    पीड़ित ने कहा कि उनका प्लाट भी खुद का है, जिसमें उनके द्वारा गाड़ी खड़ी की गई थी। इस घटना को लेकर परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस पर सवाल खड़े करते हुए कहाकि पुलिस चालान काटकर जेब भरने में व्यस्त है, लेकिन शरारती अनंसरों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि सुबह 112 पर शिकायत दी थी और मौका देखने के बाद उन्होंने थाने में सूचित कर दिया। जिसके बाद थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने कहा कि थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई जाए। पीड़ित परिवार ने कहाकि सरकार द्वारा अब पुलिस को बाइक की जगह गाड़ियां दी गई। आरोप है कि पुलिस गाड़ियों में सो जाती है और चालान काटने में व्यस्त रहती है।

  • Phagwara News: RTI Activist Simranjit Singh मर्डर केस में एक राउंडअप

    Phagwara News: RTI Activist Simranjit Singh मर्डर केस में एक राउंडअप

    फगवाड़ाः लॉ गेट के बाहर आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। डीआईजी नवीन सिंगला ने बताया कि पीएस सतनामपुरा में शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार घटना को लेकर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा व्यक्ति के पूछताछ की जा रही है।

    हालांकि घटना में उसके शामिल होने को लेकर पुलिस द्वारा कोई पुष्टि नहीं की जा रही। वारदात की जगह से पुलिस को .32 बोर पिस्टल और फॉर्च्यूनर में 12 बोर की राइफल मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सिर में गोली लगने से सिमरनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

    सिमरनजीत सिंह फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर लॉ गेट आया था। इस दौरान उसका गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि 2 बाइक सवार अज्ञात युवकों ने फायरिंग की है। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। हालांकि बाइक सवारों के साथ हुए विवाद की कोई वजह अभी सामने नहीं आई है।