Blog

  • Royal Estate Group पर ED की दबिश, 2 प्रमोटर गिरफ्तार, गमाडा से CLU रिकॉर्ड तलब

    Royal Estate Group पर ED की दबिश, 2 प्रमोटर गिरफ्तार, गमाडा से CLU रिकॉर्ड तलब

    चंडीगढ़ः रॉयल एस्टेट ग्रुप और उससे जुड़ी कंपनियों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत ईडी ने रॉयल एस्टेट ग्रुप और चंडीगढ़ रॉयल सिटी प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (सीआरसीपीएल) से जुड़े 18 बैंक खातों की 286 संदिग्ध एंट्रीज की जांच तेज कर दी है। ईडी ने शुक्रवार को रॉयल एस्टेट ग्रुप के प्रमोटर प्रवीण कंसल और नीरज कंसल को दिल्ली से गिरफ्तार किया। दोनों को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के तहत गिरफ्तार किया गया है। ED की इस कार्रवाई से रियल एस्टेट कारोबार जगत में हलचल मच गई।

    ईडी के अधिकारियों के मुताबिक कुछ दिन पहले मेसर्स चंडीगढ़ रियल सिटी प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड और रियल एस्टेट ग्रुप से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। एजेंसी इन लेनदेन के जरिये निवेशकों के पैसे को दूसरी जगह खपाने और मनी ट्रेल से जुड़े तथ्यों को खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान कई ऐसे वित्तीय लेनदेन सामने आए हैं जिनमें रकम को अलग-अलग खातों और संपत्तियों में निवेश किए जाने के संकेत मिले हैं। इसी क्रम में रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीण कंसल उर्फ रॉकी के बैंक रिकॉर्ड भी ईडी ने जांच के दायरे में ले लिए हैं।

    चंडीगढ़ रॉयल सिटी प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश से जुड़ा है। आरोप है कि कंपनी ने ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) की बकाया राशि जानबूझकर जमा नहीं करवाई और करीब 32.67 करोड़ रुपये के बाउंस चेक जारी किए। जांच अब केवल वित्तीय लेनदेन तक सीमित नहीं रही। ईडी ने गमाडा से पिछले पांच वर्षों में जारी किए गए सभी चेंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू) मामलों का रिकॉर्ड भी तलब कर लिया है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि किन परियोजनाओं को नियमों को दरकिनार कर मंजूरी दी गई और इससे सरकार को कितना वित्तीय नुकसान हुआ।

    सूत्रों का कहना है कि ईडी ने मौजूदा अधिकारियों के साथ-साथ उन पूर्व अधिकारियों की जानकारी भी मांगी है जिनके कार्यकाल में विवादित सीएलयू मंजूर किए गए थे। कई पूर्व अधिकारियों से पूछताछ की तैयारी भी चल रही है। जांच एजेंसी का फोकस उन बड़े बिल्डरों और हाउसिंग प्रोजेक्ट्स पर है जिनके खिलाफ निवेशकों और जमीन मालिकों की शिकायतें पहले से सामने आती रही हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले पांच वर्षों में 50 से अधिक सीएलयू ऐसे जारी किए गए जिन पर अब सवाल उठ रहे हैं।

    एजेंसी यह भी जांच रही है कि क्या कुछ बिल्डरों को एक के बाद एक कई परियोजनाओं की मंजूरी दी गई जबकि अन्य मामलों में नियमों का कड़ाई से पालन किया गया। शिकायतों को नजरअंदाज कर परियोजनाओं को फायदा पहुंचाने के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है। ईडी की मौजूदा जांच रॉयल एस्टेट ग्रुप, सनटेक सिटी और अल्टस स्पेस बिल्डर्स से जुड़े मामलों पर केंद्रित है। आरोप है कि कुछ परियोजनाओं में फर्जी दस्तावेजों और गलत सहमति पत्रों के आधार पर सीएलयू हासिल किए गए। हाल ही में जांच एजेंसी ने कई ठिकानों पर छापा मारकर नकदी और अहम दस्तावेज भी बरामद किए थे।

  • महंगाई की मारः फिर CNG के दामों में हुई बढ़ौतरी

    महंगाई की मारः फिर CNG के दामों में हुई बढ़ौतरी

    नई दिल्लीः सीएनजी की कीमतों में आज इजाफा हुआ है। महानगर गैस लिमिटेड ने मुंबई में कीमतों में बढ़ोतरी की है। देश की आर्थिक राजधानी में इस बढ़ोतरी के बाद सीएनजी का रेट 86 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा पाइप के जरिए दी जाने वाली कुकिंग गैस का रेट भी 52 पैसे पर यूनिट बढ़ाया गया है। बता दें, बीते हफ्ते दिल्ली-NCR में सीएनजी की कीमतों में इजाफा किया था।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜੋ : ਸੀਐਨਜੀ ਤੇ ਪੀਐਨਜੀ ਮੁੜ ਮਹਿੰਗੀ, ਮੁੰਬਈ ਵਾਸੀਆਂ ‘ਤੇ ਵਧਿਆ ਆਰਥਿਕ ਬੋਝ

    इस क्षेत्र में 15 मई से चौथी बार कीमतों को बढ़ाया गया था। मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, अंधेरी, कुर्ला सहित अन्य क्षेत्रों में सीएनजी के रेट 86 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। इसके अलावा पीएनजी की कीमतों में 52 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी आज हुई है। जिसका असर 31 लाख घरों पर पड़ेगा। मुंबई रिक्शा मेन्स यूनियन के नेता थम्पी कुरियन ने कहा कि किराया बढ़ाने की जरूरत है।

    उनके अनुसार मौजूदा फार्मूले के हिसाब से बेस किराये में करीब 1 रुपये 12 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी होनी चाहिए । इस मामले में हमने एमएमआरटीए को पत्र भेजा है। टैक्सी यूनियनों ने भी बेस किराये में 2 से 3 रुपये बढ़ाने की मांग की है। यूनियनों का कहना है कि लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों से ड्राइवरों की कमाई पर असर पड़ रहा है। हालांकि बढ़ी हुई कीमतों के बावजूद सीएनजी अब भी पेट्रोल और डीजल के मुकाबले सस्ता ईंधन है। मुंबई में सीएनजी से पेट्रोल की तुलना में करीब 45 फीसदी और डीजल की तुलना में करीब 12 फीसदी तक बचत होती है।

     

  • Jalandhar News: IPL के मैचों पर सट्टेबाजी लगाते मोबाइल विक्रेता सहित 3 गिरफ्तार

    Jalandhar News: IPL के मैचों पर सट्टेबाजी लगाते मोबाइल विक्रेता सहित 3 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लेते हुए रेड की। इस मामले में पुलिस ने वेस्ट हलके से 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड करके व्यक्तियों के कब्जे से मोबाइल लैपटाप सहित नगदी बरामद की है। दरअसल, शहनाई पैलेस रोड पर स्थित एक मोबाइल शॉप की आड़ में अंदर सट्टेबाजी का धंधे चलने की पुलिस को सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने देर रात रेड करके तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।

    इस मामले को लेकर एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया का कहना है कि उक्त व्यक्ति भोले-भाले लोगों को पैसे दुगने करने का लालच देकर उन्हें सट्टेबाजी की ओर धकेल रहे थे। पुलिस ने मोबाइल विक्रेता केशव मदान, जसनूर और एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि मोबाईल की दुकान की आड़ में केशव अपने दोस्तों के साथ सट्टेबाजी का नेटवर्क चला रहा था। तीनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने एफ़आइआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना हैकि तीनों व्यक्तियों से पूछताछ जारी है, जल्द और भी खुलासे होने की संभावना है।

  • Dugout में रो पड़े Vaibhav Suryavanshi, Manager ने संभाला, देखें वीडियो

    Dugout में रो पड़े Vaibhav Suryavanshi, Manager ने संभाला, देखें वीडियो

    IPL में सबसे कम गेंदों में हजार रन पूरे करने का बनाया रिकॉर्ड

    नई दिल्लीः गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के क्वालिफायर-2 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में जैसे ही राजस्थान को हार मिली, टीम के सबसे छोटे 15 साल के वैभव डग आउट में ही रो पड़े। वैभव को उस वक्त टीम के मैनेजर ने संभाला और उनके काफी देर तक समझाने के बाद वैभव ने खुद को संभाला। राजस्थान बेशक फाइनल में नहीं पहुंच पाई, लेकिन वैभव ने अपनी बैटिंग से सबका दिल जीता और इस टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने में सफलता हासिल की।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    वैभव ने इस सीजन में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने में सफलता हासिल की। उन्होंने इस सीजन में खेले 16 मैचों में 776 रन एक शतक और 5 अर्धशतक की मदद से बनाए। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ध्रुव जुरेल रहे जिन्होंने 16 मैचों में 515 रन बनाए और इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकले और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 81 रन रहा जबकि वैभव का बेस्ट स्कोर 103 रन रहा। इस सीजन में आरआर के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर ओपनर यशस्वी जायसवाल रहे जिन्होंने 16 मैचों में 427 रन 3 अर्धशतक की मदद से बनाए और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 77 रन रहा। वहीं दूसरी ओर सूर्यवंशी ने शुक्रवार को 440 गेंद में अपने 1000 IPL रन पूरे किए। वे IPL में सबसे कम गेंद में हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड ध्वस्त किया, जिन्होंने हजार रन बनाने के लिए 545 गेंद खेली थी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालीफायर-2 में 215 रन का टारगेट चेज किया। यह IPL में गुजरात का अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। इससे पहले उनको सबसे बड़ी जीत 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली थी। तब टीम ने अहमदाबाद में 204 रन चेज किया था।
  • Punjab News: केवल ढिल्लों को BJP अध्यक्ष बनाने पर कैप्टन अमरिंदर ने उठाए सवाल

    Punjab News: केवल ढिल्लों को BJP अध्यक्ष बनाने पर कैप्टन अमरिंदर ने उठाए सवाल

    मोहालीः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कप्तान अमरिंदर सिंह ने केवल सिंह ढिल्लों को पार्टी की राज्य इकाई का प्रमुख बनाए जाने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्रीय नेतृत्व ने नए अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले राज्य के वरिष्ठ नेताओं से कोई विचार-विमर्श नहीं किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल सिंह ढिल्लों भले ही मेरे मित्र हों, लेकिन मैं नहीं समझता कि वह भाजपा की उम्मीदों को पूरा करने की स्थिति में हैं।

    Read in English: Return of the Captain Amarinder Singh? Punjab Political Circles Buzz With Congress Comeback Speculation

    उन्होंने कहा, “कांग्रेस में मुझसे हमेशा विचार-विमर्श किया जाता था, लेकिन भाजपा में मैंने जो पिछले 6 सालों में देखा है, वे खुद तय कर लेते हैं कि उन्हें क्या करना है और बस कर देते हैं।” उन्होंने मौजूदा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को हटाने के पीछे की दलील पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “जट्ट सिख को अध्यक्ष बनवाने का क्या मतलब है?” पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठजोड़ की फिर से वकालत करते हुए तर्क दिया कि भाजपा के पास पंजाब में जमीनी स्तर पर ढांचा और कार्यकर्ता नहीं हैं। क्या भाजपा पंजाब में अकेले चुनाव जीत सकती है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने माना कि पार्टी इस समय ऐसी स्थिति में नहीं है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜੋ : ਕੇਵਲ ਢਿੱਲੋਂ ਦੀ ਨਿਯੁਕਤੀ ਤੇ ਕੈਪਟਨ ਨੇ ਚੁੱਕੇ ਸਵਾਲ, ਭਾਜਪਾ-ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਗੱਠਜੋੜ ਦੀ ਦਿੱਤੀ ਸਲਾਹ

  • युवती के अश्लील Photos Internet पर किए वायरल, बॉर्डर के पास से आरोपी गिरफ्तार

    युवती के अश्लील Photos Internet पर किए वायरल, बॉर्डर के पास से आरोपी गिरफ्तार

    जयपुरः वेस्ट पुलिस ने साइबर अपराध के एक गंभीर मामले में एआई तकनीक के माध्यम से युवती के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास से काबू किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।

    जानकारी देते डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि 17 मई को एक युवती ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि दी थी कि वह फेसबुक और इंस्टाग्राम चलाती है और अपने और परिवार के फोटो-वीडियो वहां पर अपलोड करती रहती है। उसने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी तस्वीरों और नाम का दुरुपयोग कर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी ग्रुप बना लिया और उसकी फोटो को एडिट कर अश्लील तस्वीरें तैयार कर परिचितों को भेज दिया। आरोपी युवती और उसके परिवार के बारे में गलत कमेंट भी करता था और वीडियो कॉल करने का दबाव बनाता था। वह उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। तकनीकी साक्ष्यों और साइबर जांच के आधार पर पुलिस को संदिग्ध का पता चला जिसकी पहचान निर्मल सिंह (25) पुत्र जोगिन्दर सिंह निवासी ओडकी थाना हिंदूमलकोट जिला श्रीगंगानगर के रूप में हुई। इसके बाद करधनी थाना पुलिस की टीम श्रीगंगानगर रवाना हुई।

    पुलिस टीम ने थाना हिंदूमलकोट के सहयोग से आरोपी की तलाश शुरू की। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने करीब 7 से 8 किलोमीटर तक पीछा कर आरोपी निर्मल सिंह पुत्र जोगिन्दर सिंह को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास से डिटेन किया। पूछताछ के बाद आरोपी को 27 मई को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News : BJP प्रधान केवल ढिल्लों का चुनावी नतीजों को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News : BJP प्रधान केवल ढिल्लों का चुनावी नतीजों को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर ENS: पंजाब में 2027 के चुनावों से पहले भाजपा ने केवल ढिल्लों को राज्य भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है, जिन्होंने सुनील जाखड़ की जगह ली। ढिल्लों भाजपा के पहले जट्ट सिख प्रधान हैं। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों आज जालंधर पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालियां के घर पहुंचे, जहां मनोरंजन कालियां और बीजेपी लीडरशिप की ओर से उनका स्वागत किया गया।

    वहीं बीते दिन निकाय चुनावों के जारी नतीजों पर उन्होंने आरोप लगाए हैं कि गिनती के दौरान धांधली हुई है। हैरानी कि बात यह है कि अन्य राज्यों में चुनावी नतीजों के दौरान जब विपक्ष नतीजों को लेकर धांधली के आरोप लगाते थे, तब भाजपा नेताओं द्वारा कहा जाता था कि विपक्ष के नेताओं के सामने सब कुछ हुआ है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜੋ : ਜਲੰਧਰ ਪੁੱਜੇ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ, ਭਾਜਪਾ ਆਗੂਆਂ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੀਟਿੰਗ

    लेकिन धांधली अब भाजपा के नए प्रधान निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर धांधली के आरोप लगा रहे हैं। प्रधान बनने पर उन्होंने कहा कि अब उनका फोकस 2027 चुनाव पर रहेगा। ढिल्लों ने कहा कि 2027 में कमल खिलाने के लिए पंजाब में सभी को साथ लेकर चला जाएगा। जो लोग कहते हैं कि अगली बार भाजपा एक या दो सीटों पर सिमट जाएगी, वे 2027 में पंजाब भाजपा का प्रदर्शन देखकर चौक जाएंगे।

  • Jalandhar News: इस इलाके में मामा-भांजे पर हुआ जानलेवा हमला, युवक के लगे टांके, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में मामा-भांजे पर हुआ जानलेवा हमला, युवक के लगे टांके, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: करतार नगर में शुक्रवार देर रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने मामा-भांजे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर और शरीर पर टांके लगे हैं। पीड़ित युवक कर्ण ने बताया कि वह अपने मामा के घर रहता है और ड्राइविंग का काम करता है। बीते दिन मामा-मामी की लड़ाई चल रही थी। इस दौरान मामी ने कुछ लोगों को बुला लिया और मामूली बहस हिंसक लड़ाई में बदल गई।

    कर्ण के मुताबिक, हमलावरों ने अचानक उसके मामा को पकड़ लिया और बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। मामा को पीटता देख कर्ण उन्हें बचाने के लिए बीच में कूद पड़ा। इस दौरान हमलावरों ने उस पर ही धावा बोल दिया और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हमला इतना अचानक कि उसे संभलने का मौका नहीं मिला।

    कर्ण ने बताया कि हमलावर करीब आधा घंटा तक मारपीट करते रहे। अपनी जान बचाने के लिए वह जमीन पर नीचे बैठ गया। थोड़ी देर बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इस हाथापाई में कर्ण को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी किसी से कोई पुरानी रंजिश या दुश्मनी नहीं है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि वे जल्द ही इस पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस में दर्ज करवाएंगे।

  • Jalandhar News: तेज बारिश से मिली लोगों को गर्मी से राहत, आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: तेज बारिश से मिली लोगों को गर्मी से राहत, आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    जालंधर: जालंधर सहित पंजाब के अलग-अलग जिलों में आज सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। वही अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद तेज बारिश होने लगी। बारिश के कारण जहां तापमान में गिरावट देखने को मिली, वहीं लोगों ने भीषण गर्मी से राहत की सांस ली। पंजाब में मौसम विभाग ने आज भी आंधी-तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    भारतीय मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज, 30 मई से राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होने के बाद रविवार से मौसम फिर से बदलेगा और तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में एक दिन पहले की तुलना में करीब 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद दक्षिण-पश्चिमी पंजाब के कुछ हिस्सों में गर्मी का असर बना रहा। Read in English: After Days of Blistering Heat, Rain Brings Welcome Relief Across Punjab कहा जा रहा है कि आज अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, संगरूर, पटियाला, मानसा, बठिंडा, मुक्तसर, फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट और बरनाला समेत अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। कुछ स्थानों पर हवाओं की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜੋ : ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਮੌਸਮ ਨੇ ਲਈ ਕਰਵਟ, ਕਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਲਈ ਮੀਂਹ ਤੇ ਤੇਜ਼ ਹਵਾਵਾਂ ਦੀ ਚੇਤਾਵਨੀ
  • आज का राशिफल, 30 मई 2026

    आज का राशिफल, 30 मई 2026

    आज ग्रहों की स्थिति आपके जीवन में प्रैक्टिकल दृष्टिकोण, करियर के लक्ष्यों और भावनात्मक गहराई का एक अनोखा तालमेल बनाने की दिशा में इशारा कर रही है। मिथुन राशि में बुधदेव, शुक्रदेव और बृहस्पतिदेव की त्रियुति आपके भीतर जबरदस्त मानसिक स्पष्टता, बातचीत की कला और नेटवर्किंग की क्षमता को बेहतरीन बनाएगी। वृषभ राशि में सूर्यदेव का गोचर आपके व्यक्तिगत पावर, मान-सम्मान और रिसोर्स मैनेजमेंट को प्रभावित करते हुए प्रगति को बढ़ावा देगा। मेष राशि में मंगलदेव अपनी ही राशि में रहकर रूचक राजयोग बनाएंगे। आपको भरपूर शारीरिक ऊर्जा, साहस और साहसिक फैसले लेने का पैशन प्रदान कर रहे हैं। मीन राशि में शनिदेव एक अनुशासित और स्थिर शक्ति के रूप में बने हुए हैं, जो आपके भीतर मैच्योरिटी, जिम्मेदारी और धैर्य का विस्तार करेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं आज का राशिफल।

    मेष राशि: जल्दबाजी या आक्रामकता से बचना होगा। चंद्रदेव आज आपकी नीच राशि में होकर आठवें भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे आपकी भावनाएं काफी तीव्र और अप्रत्याशित हो सकती हैं। लग्न भाव के मंगलदेव आत्मविश्वास तो मजबूत रखेंगे, लेकिन स्वभाव में जल्दबाजी या आक्रामकता से बचना होगा। तीसरे भाव में बुध, शुक्र और गुरु की मौजूदगी आपकी बातचीत की कला को निखारेगी और करीबियों का पूरा सहयोग दिलाएगी। दूसरे भाव के सूर्यदेव पैसों के मामलों में प्रैक्टिकल होने का संकेत दे रहे हैं, इसलिए किसी भी रिस्की निवेश से पूरी तरह दूरी बना लें। बारहवें भाव के शनिदेव के कारण मानसिक तनाव और नींद में खलल की समस्या हो सकती है। लव लाइफ में पुरानी बातों को उखाड़कर लाने से पूरी तरह बचें, पार्टनर के साथ धैर्य बनाए रखें। करियर के मोर्चे पर अचानक नई जिम्मेदारी सामने आ सकती है, लेकिन टीमवर्क और बेहतर प्रेजेंटेशन से आप सफल रहेंगे।

    वृषभ राशि: अचानक अनचाहे खर्चे बढ़ सकते हैं। चंद्रदेव आज आपकी नीच राशि में होकर सातवें भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे पार्टनरशिप या निजी संबंधों में थोड़ी भावनात्मक अस्थिरता आ सकती है। आपके लग्न में बैठे सूर्यदेव आपका कॉन्फिडेंस बढ़ाएंगे, लेकिन स्वभाव में ईगो लाने से बचें। दूसरे भाव में बुध, शुक्र और गुरु की युति आपके बैंक बैलेंस और वाणी को मजबूत सपोर्ट दे रही है, जिससे पारिवारिक चर्चाएं सुखद रहेंगी। बारहवें भाव के मंगलदेव स्वभाव में छिपा हुआ गुस्सा और अचानक अनचाहे खर्चे बढ़ा सकते हैं। दसवें भाव के राहु करियर में आपको बड़ी पहचान या विजिबिलिटी दिलाने में मददगार साबित होंगे। लव लाइफ में पार्टनर पर अपनी मर्जी थोपने से बचें, शांत रहकर बात करने से आपसी भरोसा मजबूत होगा। सेहत के प्रति सचेत रहें, मानसिक तनाव का असर आपके शरीर पर भी दिख सकता है।

    मिथुन राशि: लोग आपके आइडिया से प्रभावित होंगे। छठे भाव में नीच के चंद्रमा का गोचर आज आपके काम के बोझ और मानसिक अशांति को थोड़ा बढ़ा सकता है। अच्छी बात यह है कि आपके लग्न में बैठे बुध, शुक्र और गुरु आपके व्यक्तित्व में गजब का आकर्षण और बौद्धिक क्षमता देंगे, जिससे लोग आपके आइडिया से प्रभावित होंगे। ग्यारहवें भाव के मंगलदेव आपको सोशल नेटवर्क और दोस्तों के जरिए बड़ा आर्थिक लाभ दिला सकते हैं। बारहवें भाव के सूर्यदेव यात्रा या सेहत पर कुछ गुप्त खर्चे करवा सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें। दसवें भाव के शनिदेव करियर के मामलों में आपसे थोड़ी मैच्योरिटी और कड़ी मेहनत की मांग कर रहे हैं। लव लाइफ में काम का तनाव थोड़ा चिड़चिड़ापन ला सकता है, इसलिए पार्टनर के साथ बिना वजह बहस करने की गलती बिल्कुल न करें।

    कर्क राशि: कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। पांचवें भाव में नीच के चंद्रमा के होने से आज प्यार, बच्चों और आपकी क्रिएटिविटी को लेकर भावनाएं बहुत ज्यादा तीव्र या उलझी हुई रह सकती हैं। दसवें भाव में बैठे मंगलदेव आपको करियर के मामलों में बेहद एक्टिव और ऊर्जावान रखेंगे, जिससे ऑफिस में आपकी तारीफ होगी। बारहवें भाव में बुध, शुक्र और गुरु की मौजूदगी सुख-सुविधाओं पर आपके खर्चे थोड़े बढ़ा सकती है। ग्यारहवें भाव के सूर्यदेव की कृपा से सोशल लाइफ और दोस्तों के जरिए कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। आठवें भाव के राहु लाइफ में कुछ अचानक बदलाव ला सकते हैं, जबकि दूसरे भाव के केतु परिवार में गलतफहमियां बढ़ा सकते हैं। लव लाइफ में बहुत ज्यादा संवेदनशील होने से बचें और पार्टनर के साथ रिश्ते में ईमानदारी व संतुलन बनाए रखें।

    सिंह राशि: मंगलदेव आपके साहस को नई उड़ान देंगे। चौथे भाव में नीच के चंद्रमा आज घर-परिवार से जुड़ा कोई तनाव देकर आपकी मानसिक शांति को थोड़ा डिस्टर्ब कर सकते हैं। आपके दसवें भाव में बैठे सूर्यदेव आपकी नेतृत्व क्षमता को निखारेंगे, जिससे वर्कप्लेस पर साख बढ़ेगी। नौवें भाव के मंगलदेव आपके साहस को नई उड़ान देंगे, जिससे आप आने लक्ष्य पूरे कर पाएंगे। ग्यारहवें भाव में बैठे बुध, शुक्र और गुरु आपके सोशल सर्कल को मजबूत करके धन लाभ के बेहतरीन रास्ते खोल रहे हैं। आठवें भाव के शनिदेव लोन या जॉइंट फाइनेंस के मामलों में फूंक-फूंक कर कदम रखने की सलाह देते हैं। सातवें भाव के राहु के कारण पार्टनर से ऐसी उम्मीद न पालें जो प्रैक्टिकल न हों। सेहत के मोर्चे पर घबराहट या मूड स्विंग्स हो सकते हैं, इसलिए आज ध्यान का सहारा लें।

    कन्या राशि: करियर के क्षेत्र में बड़ी सफलता पाएंगे। तीसरे भाव में नीच के चंद्रमा के कारण आज आप हर बात को जरूरत से ज्यादा सोच सकते हैं, जिससे करीबियों के साथ बातचीत में गलतफहमी हो सकती है। अच्छी बात यह है कि आपके दसवें भाव में बुध, शुक्र और गुरु की तिकड़ी बैठी है, जो आपको करियर के क्षेत्र में बड़ी सफलता और प्रोफेशनल ग्रोथ दिलाएगी। छठे भाव के राहु आपके भीतर सभी चुनौतियों और विरोधियों को पछाड़ने की गजब की शक्ति देंगे। नौवें भाव के सूर्यदेव के प्रभाव से गुरुओं या मेंटर्स का पूरा मार्गदर्शन मिलेगा। आठवें भाव के मंगलदेव स्वभाव में झुंझलाहट बढ़ा सकते हैं, इसलिए सट्टेबाजी या शॉर्टकट वाले निवेश से दूर रहें। लव लाइफ या वैवाहिक जीवन में बातचीत करते समय बहुत ही शांत और सौम्य रहें, ईगो क्लैश से बचें।

    तुला राशि: अपनी वाणी पर काबू रखें। चंद्रदेव आज नीच राशि में होकर आपके दूसरे भाव में बैठे हैं, जिससे पारिवारिक बातचीत में थोड़ा भावनात्मक असंतुलन आ सकता है; अपनी वाणी पर काबू रखें। नौवें भाव में बुध, शुक्र और गुरु की मौजूदगी आपके ज्ञान और सूझबूझ को बढ़ाएगी, जिससे बड़ों से सटीक मार्गदर्शन मिलेगा। छठे भाव के शनिदेव के प्रभाव से आप अपने नियम और अनुशासन के बल पर हर बाधा और विरोधियों को पीछे छोड़ देंगे। सातवें भाव के मंगलदेव स्वभाव में जल्दबाजी बढ़ाएंगे, जिससे मैरिड लाइफ में कहासुनी हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें। आठवें भाव के सूर्यदेव पैसों या किसी निजी उलझन को लेकर चिंता दे सकते हैं, इसलिए टैक्स या लोन के मामलों में लापरवाही न बरतें। सेहत को लेकर सावधान रहें, घबराहट या पेट की खराबी परेशान कर सकती है।

    वृश्चिक राशि: अचानक कोई मानसिक तनाव हो सकता है। चंद्रदेव आज आपकी ही राशि यानी लग्न भाव से गोचर कर रहे हैं। पहले भाव में नीच के चंद्रमा के होने से आज आपके मूड में तेजी से उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, जिससे निर्णय लेने में थोड़ी कठिनाई होगी। छठे भाव के मंगलदेव आपको हर चुनौती और मुश्किल जिम्मेदारी से लड़ने की गजब की हिम्मत और साहस देंगे। सातवें भाव के सूर्यदेव प्रोफेशनल पार्टनरशिप में आपको अच्छा सहयोग दिलाएंगे, लेकिन बातचीत में ईगो क्लैश से बचें। आठवें भाव में बैठे बुध और गुरु रिसर्च वर्क, एनालिसिस और स्ट्रेटेजिक सोच को बहुत मजबूत बनाएंगे। चौथे भाव के राहु के कारण परिवार में अचानक कोई मानसिक तनाव हो सकता है। लव लाइफ में पार्टनर के व्यवहार को लेकर जरूरत से ज्यादा संवेदनशील होने से बचें और बातचीत पारदर्शी रखें।

    धनु राशि: कुछ अनचाहे खर्चे सामने आ सकते हैं। बारहवें भाव के नीच के चंद्रमा आज आपको थोड़ा अकेलापन महसूस करा सकते हैं और ओवर थिंकिंग के कारण नींद में खलल आ सकता है। हालांकि, सातवें भाव में बैठे बुध, शुक्र और गुरु की युति बिजनेस पार्टनरशिप और करीबी रिश्तों में आपको भरपूर सहयोग दिलाएगी। पांचवें भाव के मंगलदेव आपके आत्मविश्वास, क्रिएटिविटी और अपने पर्सनल गोल्स के प्रति पैशन को बहुत बढ़ा देंगे। छठे भाव के सूर्यदेव विरोधियों और कंपटीशन पर आपको बड़ी सफलता दिलाने वाले हैं। चौथे भाव के शनिदेव के कारण परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ मन पर थोड़ा प्रेशर बना सकता है। आर्थिक रूप से कुछ अनचाहे खर्चे सामने आ सकते हैं, इसलिए बजट पर टिके रहें। लव लाइफ में पार्टनर से किसी भी तरह की भावनात्मक दूरी न आने दें।

    मकर राशि: धन लाभ और आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। ग्यारहवें भाव के नीच के चंद्रमा के कारण आज दोस्तों या सोशल ग्रुप्स से थोड़ा मनमुटाव या असंतोष की भावना आ सकती है। छठे भाव में बैठे बुध, शुक्र और गुरु की शुभ ऊर्जा आज आपको हर समस्या का बहुत ही सटीक समाधान निकालने में मदद करेगी। तीसरे भाव के शनिदेव आपके भीतर गजब का संकल्प, धैर्य और वर्कप्लेस का अनुशासन बढ़ाने वाले हैं। चौथे भाव के मंगलदेव घर के माहौल में थोड़ा तनाव या आपसी गरमा-गरमी पैदा कर सकते हैं, इसलिए तीखे रिएक्शन देने से बचें। दूसरे भाव में बैठे राहु अचानक धन लाभ या आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खोल सकते हैं। लव लाइफ में काम के प्रेशर को हावी न होने दें। सेहत के मोर्चे पर छाती में भारीपन, एसिडिटी या घबराहट परेशान कर सकती है, पर्याप्त पानी पीएं।

    कुंभ राशि: ऑफिस में भावुक होकर रिएक्शन न दें। दसवें भाव में नीच के चंद्रमा आज वर्कप्लेस पर थोड़ा इमोशनल प्रेशर या मूड स्विंग्स की समस्या दे सकते हैं; ऑफिस में भावुक होकर रिएक्शन न दें। तीसरे भाव के मंगलदेव आपके भीतर गजब का साहस, आत्मविश्वास और बोल्ड एक्शन लेने की क्षमता भरेंगे। पांचवें भाव में बैठे बुध, शुक्र और गुरु आपकी बुद्धि, क्रिएटिविटी और स्ट्रेटेजिक सोच को सक्रिय रखेंगे । दूसरे भाव के शनिदेव चेतावनी दे रहे हैं कि कड़वी वाणी के कारण नुकसान हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर बोलें और बजट के हिसाब से खर्च करें । सातवें भाव के केतु के कारण पार्टनरशिप में कुछ गलतफहमियां खड़ी हो सकती हैं, इसलिए प्यार से बातचीत करें। सेहत के लिहाज से लगातार काम करने की वजह से शरीर में थकान हावी हो सकती है, मेडिटेशन का सहारा लें।

    मीन राशि: लव लाइफ में उतावलेपन से बचें। नौवें भाव में नीच के चंद्रमा आज आपकी भविष्य की योजनाओं या लॉन्ग-टर्म गोल्स को लेकर मन में थोड़ा कंफ्यूजन पैदा कर सकते हैं। चौथे भाव में बैठे बुध, शुक्र और गुरु आज आपको घर-परिवार का भरपूर सहयोग दिलाएंगे और मानसिक स्पष्टता देंगे। तीसरे भाव के सूर्यदेव आपके आत्मविश्वास और बातचीत की शैली को बहुत शानदार बनाने वाले हैं। दूसरे भाव के मंगलदेव आपकी वाणी में थोड़ा तीखापन या पैसों के मामले में रिस्की फैसले लेने की जल्दबाजी ला सकते हैं, जिससे बचना होगा। लग्न भाव के शनिदेव आपकी दूरगामी सोच और अनुशासन को मजबूत करेंगे। बारहवें भाव के राहु की वजह से आज आपकी नींद का पैटर्न डिस्टर्ब हो सकता है। लव लाइफ में उतावलेपन से बचें, पार्टनर की छोटी बातों पे केयर करना भी आपसी रिश्तों को सुंदर बना देगी।