Blog

  • मजीठा नगर परिषद चुनाव में AAP का चला जादू, अकाली दल को मिली इतनी सीटें, देखें वीडियो

    मजीठा नगर परिषद चुनाव में AAP का चला जादू, अकाली दल को मिली इतनी सीटें, देखें वीडियो

    मजीठा में कांग्रेस अपना खाता खोलने में नाकाम रही, जीतने वाले उम्मीदवारों ने मनाया जश्न

    अमृतसरः मजीठा नगर परिषद चुनाव के नतीजे शाम करीब 5 बजे के बाद घोषित किए गए। नतीजों की घोषणा के दौरान, प्रशासनिक अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि मजीठा नगर परिषद की कुल सीटों में से 7 सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में गई हैं, जबकि शिरोमणि अकाली दल ने 6 सीटें जीती हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस को कोई भी सीट नहीं मिल पाई।

    अधिकारी ने बताया कि सभी नतीजे अंतिम रूप दे दिए गए हैं और पार्टियों के एजेंटों को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है। नतीजे सामने आने के बाद, मजीठा में राजनीतिक माहौल काफी गरमाया हुआ दिखा।

    वहीं, जीतने वाले उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए ढोल बजाए और भंगड़ा किया। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया और पूरे इलाके में खुशी का माहौल देखने को मिला।

     

     

     

  • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने फिल्म देखी ‘नालंदा महाविहार’ की विशेष स्क्रीनिंग

    राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने फिल्म देखी ‘नालंदा महाविहार’ की विशेष स्क्रीनिंग

    चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शुक्रवार को यहाँ लोक भवन में फिल्म ‘नालंदा महाविहार’ की विशेष स्क्रीनिंग देखी। हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने इस फिल्म को सिनेमा के सशक्त माध्यम से देश की समृद्ध विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने का एक ईमानदार और सराहनीय प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि नालंदा केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं था, बल्कि ज्ञान का एक वैश्विक केंद्र था जिसने विश्व भर से हजारों विद्वानों, भिक्षुओं और ज्ञान के जिज्ञासुओं को अपनी ओर आकर्षित किया। यह भारत की बौद्धिक एवं सांस्कृतिक श्रेष्ठता का एक शाश्वत प्रतीक रहा है।

    इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता उत्पन्न करना तथा लोगों को उन शाश्वत मूल्यों पर चिंतन के लिए प्रेरित करना है, जो एक बेहतर, अधिक जिम्मेदार और सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि ‘नालंदा महाविहार’ मनोरंजन के साथ-साथ एक सशक्त सामाजिक संदेश भी प्रस्तुत करती है, जो इसे सांस्कृतिक महत्व एवं समकालीन प्रासंगिकता की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण फिल्म बनाती है।

    इस फिल्म के प्रोड्यूसर दीपक दीवान है, जबकि इसका निर्देशन अरविंद गुप्ता ने किया है। इस अवसर पर हरियाणा की पूर्व मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा, राज्यपाल के सचिव विजयकुमार भाविकट्टी, राज्यपाल के एडीसी धीरज सेतिया तथा फिल्म की कास्ट एवं क्रू के सदस्य भी उपस्थित रहे।

  • कुटलैहड़ के धनेत वार्ड में वीना देवी का तूफानी जनसंपर्क अभियान, जनता से मांगा समर्थन

    कुटलैहड़ के धनेत वार्ड में वीना देवी का तूफानी जनसंपर्क अभियान, जनता से मांगा समर्थन

    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के जिला पार्षद वार्ड धनेत से भाजपा समर्थित उम्मीदवार वीना देवी ने शुक्रवार को अपने चुनाव प्रचार अभियान को तेज करते हुए वार्ड की विभिन्न पंचायतों में तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और आगामी तीस मई को होने वाले पंचायत चुनावों में अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। वीना देवी ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं बल्कि वार्ड का समग्र विकास करवाना और लोगों की समस्याओं का घर द्वार समाधान करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता और युवाओं के लिए बेहतर सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता से उन्हें भरपूर प्यार, सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है, जिसके लिए वह समस्त क्षेत्रवासियों की आभारी हैं। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और यदि जनता उन्हें अवसर देती हैतो वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ क्षेत्र की सेवा करेंगी। वीना देवी ने कहा कि जिला पार्षद का पद केवल राजनीतिक मंच नहीं बल्कि जनसेवा का माध्यम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जीत के बाद वह हर पंचायत और हर गांव में लोगों की समस्याओं को सुनकर प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करवाने का प्रयास करेंगी! कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने भी जिला पार्षद उम्मीदवार वीना देवी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने विभिन्न जनसभाओं और बैठकों को संबोधित करते हुए जनता से भाजपा समर्थित उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। दविंदर भुट्टो ने कहा कि भाजपा हमेशा विकास की राजनीति करती आई है और पार्टी का दूसरा नाम ही विकास है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों ने हमेशा गांव, गरीब और किसान के हितों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि धनेत वार्ड के विकास को नई दिशा देने के लिए वीना देवी को भारी बहुमत से विजयी बनाएं ताकि क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिल सके।
     
  • Heritage And City Walk युवाओं में भरेंगे जोश, पर्यटन मंत्री पहुंचेंगे खालसा मेमोरियल

    Heritage And City Walk युवाओं में भरेंगे जोश, पर्यटन मंत्री पहुंचेंगे खालसा मेमोरियल

    चंडीगढ़: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक प्रवीर रंजन की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ में एक उच्च स्तरीय परिचालन समीक्षा बैठक आयोजित की गई, इसमें ड्रोन-विरोधी प्रशिक्षण और हवाई अड्डों की सुरक्षा पुख्ता करने पर मुख्य जोर दिया गया। रंजन ने बताया कि बैठक का उद्देश्य सीआईएसएफ के ‘उत्तर क्षेत्र’ और ‘हवाई अड्डा क्षेत्र’ की सुरक्षा तैयारियों, सामरिक रणनीतियों और परिचालन क्षमताओं का व्यापक मूल्यांकन करना था। संवेदनशील राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों और नागरिक उड्डयन क्षेत्रों को सुरक्षित रखने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाने और अंतः एजेंसी समन्वय को मजबूत करने पर एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया।

    सीमावर्ती चुनौतियां और ड्रोन-विरोधी प्रशिक्षण

    उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात जैसे अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राज्यों में सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए यह समीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। महानिदेशक ने सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन संबंधी खतरों और तोड़फोड़ विरोधी (एंटी-सेबोटेज) उपायों की समीक्षा की। कम ऊंचाई वाले हवाई खतरों से निपटने के लिए सीआईएसएफ ने भारतीय सेना के सहयोग से एक ‘चरणबद्ध ड्रोन-विरोधी प्रशिक्षण कार्यक्रम’ शुरू किया है, जिसके तहत जवानों को संदिग्ध मानव रहित हवाई प्रणालियों को ट्रैक और निष्क्रिय करने का कड़ा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही, जवानों के तनाव प्रबंधन के लिए ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ जैसे कार्यक्रमों का भी सहारा लिया जा रहा है।

    विमानन सुरक्षा का आधुनिक डिजिटल स्वरूप

    उड्डयन क्षेत्र में सुरक्षा मानकों को वैश्विक स्तर पर लाने के लिए देश के हवाई अड्डों पर कई आधुनिक तकनीकों के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। इनमें मुख्य रूप से यात्रियों के सुगम और कागज रहित आवागमन के लिए बायोमेट्रिक-आधारित डिजिटल सत्यापन प्रणाली, फुल बॉडी स्कैनर, सीसीटीवी वीडियो एनालिटिक्स और ऑटोमेटिक ट्रे रिटर्न सिस्टम, केंद्रीकृत एक्सेस कंट्रोल, पैरामीटर इंट्रूज़न डिटेक्शन सिस्टम और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल सिस्टम शामिल है।

    महिला कमांडो और क्यूआरटी का सशक्तिकरण

    हवाई अड्डों पर तैनात क्विक रिएक्शन टीम को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत अब तक 49 विमानन सुरक्षा समूहों के 659 कमांडो ‘बैटल इनोकुलेशन ट्रेनिंग’ पूरी कर चुके हैं। वर्ष 2026 के अंत तक सभी 72 हवाई अड्डों पर इसे लागू करने का लक्ष्य है। इसके अतिरिक्त, विमानन सुरक्षा में अनुसंधान के लिए ‘सीआईएसएफ विमानन सुरक्षा अकादमी’ का प्रस्ताव विचाराधीन है और बेंगलुरु में विशेष महिला क्यूआरटी/कमांडो प्रशिक्षण केंद्र समर्पित किया गया है।  
  • Punjab News: निकाय चुनावों में AAP की बड़ी जीत पर केजरीवाल ने जताया आभार, बोले- पंजाब ने ‘काम की राजनीति’ पर लगाई मुहर

    Punjab News: निकाय चुनावों में AAP की बड़ी जीत पर केजरीवाल ने जताया आभार, बोले- पंजाब ने ‘काम की राजनीति’ पर लगाई मुहर

    नई दिल्ली, 29 मई: पंजाब में शहरी निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) की बड़ी जीत के बाद पार्टी नेतृत्व ने इसे जनता का समर्थन और सरकार के कामकाज पर भरोसे का परिणाम बताया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की नीतियों और विकास कार्यों पर भरोसा जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी एक वीडियो संदेश में केजरीवाल ने कहा कि हाल ही में हुए ग्रामीण स्थानीय निकाय चुनावों में भी पार्टी को अच्छा समर्थन मिला था और अब शहरी निकाय चुनावों में भी मतदाताओं ने AAP के पक्ष में फैसला दिया है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम दर्शाता है कि पार्टी को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों का समर्थन मिल रहा है।

    पंजाब की जनता ने काम पर जताया भरोसा

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों ने सरकार के कार्यों को देखते हुए पार्टी को समर्थन दिया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर किए गए कार्यों को जनता ने सराहा है। उन्होंने कहा कि यह जीत पार्टी के लिए जिम्मेदारी और बढ़ाती है तथा सरकार विकास कार्यों को आगे भी जारी रखेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव और अब नगर निगम एवं नगर परिषद चुनावों में जनता ने लगातार AAP पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के उम्मीदवारों को अधिकांश नगर निकायों में सफलता मिली है।

    विपक्ष पर भी साधा निशाना

    चुनाव परिणामों के बाद AAP नेताओं ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि पंजाब की जनता ने विकास की राजनीति को प्राथमिकता दी है। पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं है, बल्कि लोगों का संदेश है कि वे काम और विकास आधारित राजनीति का समर्थन करते हैं। वहीं, दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पंजाब के लोगों ने अपने वोट के जरिए स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता राजनीतिक दबाव और विवादों से ऊपर उठकर विकास के मुद्दों पर मतदान कर रही है। AAP नेताओं ने कहा कि पार्टी पंजाब में विकास कार्यों को जारी रखेगी और सभी शहरों तथा गांवों के समान विकास पर ध्यान दिया जाएगा।
  • बीबीएन में कश्मीरपुर पंचायत में बना सबसे कम आयु का युवा प्रधान रजत शर्मा

    बीबीएन में कश्मीरपुर पंचायत में बना सबसे कम आयु का युवा प्रधान रजत शर्मा

    बद्दी : कश्मीरपुर पंचायत में बीबीएन में सबसे कम आयु के युवा प्रधान पद पर आसानी हुए है। उनकी पंचायत में तिकोना मुकाबला था, लेकिन इस युवा ने एक तरफा वोट लेते हुए 493 मतों से जीत हासिल की है। युवा प्रधान रजत शर्मा ने बताया कि वह अपनी पंचायत को नशा मुक्त कराना चाहती है। पंचायत के लोग अपने बच्चों को नशे की गर्त में जाते देखकर तिल तिल मर रहे है। उनके बच्चे उनके सामने ही उम्र से पहले बुजर्ग हो गए है और लगातार नशे की लत से वे कगांल हो रहे है। इसके लिए उन्होंने पंचायत में खेल मैदान विकसित करने की जिम्मा लिया है। बच्चों का रूझान नशे की बजाए खेल की ओर किया जाएगा। इसके अलावा पंचायत में कुछ स्थान ऐसे है जहां पर युवा एकत्रित होते है। इन स्थानों पर पुलिस  गश्त करने की मांग रखी जाएगी।  पंचायत के जिम्मेदार युवा स्वयं भी यहां पर जाएंगे।
    पहले इन युवाओं को समझाने का प्रयास होगा। उसके बाद भी अगर यह अपने इस कार्य से बाज नहीं आते है तो पंचायत की ओर से ऐसे लोगों की खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वह नहीं चाहते है कि उनकी पंचायत के एक भी युवा इस बुरी आदत का शिकार न हो। उन्होंने बताया  उन्होंने जनता के सामने यही मुद्दे रखे थे। इसके अलावा सभी पंचायतो में विकास कार्य रूटीन में होते और वह भी विकास कराने में पीछे नहीं रहेंगे। प्रधान पद के लिए तिकोना मुकाबला था। जिसमें उन्हें 920 मत पड़े, अन्य उम्मीदवार भूपेंद्र को 409 व अवतार सिंह को80 वोट पड़े। लोगों ने जो उनकी विश्वास किया है उसे पूरा करने के लिए वह आने वाले पांच सालो में पूरी मेहनत करेंगे।
     
  • 8वें वेतन आयोग से पहले हुआ बड़ा बदलाव, Pension को लेकर होगा अब बड़ा ऐलान

    8वें वेतन आयोग से पहले हुआ बड़ा बदलाव, Pension को लेकर होगा अब बड़ा ऐलान

    नई दिल्ली: देशभर में 8वें वेतन आयोग को लेकर बैठक चल रही है। इसके बीच अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए पेंशन स्ट्रक्चर को लेकर एक बड़ा बदलाव हो सकता है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा रिटायरमेंट सिस्टम के अंतर्गत सरकारी कर्मचारियों को अपनी पेंशन ऑप्शन चुनने के ज्यादा लचीलापन देने के संबंध में चर्चा चल रही है। केंद्रीय सरकारी कर्मचारी संघ के एक सदस्य ने बताया कि यदि बातचीत पॉजिटिव तौर पर जारी रहती है तो अगले दो से चार महीनों के अंदर प्रस्ताव पर आगे कार्रवाई हो सकती है हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

    अपनी पसंद की पेंशन सेलेक्ट करने का ऑप्शन

    पेंशन में लचीलेपन और कर्मचारियों की पसंद को लेकर पॉजिटिव बातचीत हो रही है। कर्मचारी रिटायरमेंट बेनिफिट्स के बारे में ज्यादा क्लियरटी और सुरक्षा चाहते हैं। यदि बातचीत सही रहती है और प्रस्ताव मान लिया जाता है तो आगे कर्मचारियों को अपनी पसंद को पेंशन मिल सकता है।

    पुराने पेंशन बहाली की मांग

    यह घटना जरुरी है क्योंकि चल रही 8वें वेतन आयोग के परामर्शों के दौरान एनपीएस वाले कर्मचारियों के बीच पेंशन संबंधी चिताएं हैं। सबसे बड़े मुद्दों में से एक के रुप में उभरी हैं। इनमें से ज्यादातर कर्मचारी पुराने पेंशन बहाली को लेकर आयोग से मांग रहे हैं।

    अभी NPS के जरिए मिलता है पेंशन

    अभी 1 जनवरी 2004 के बाद भर्ती किए गए ज्यादातर केंद्रीय कर्मचारी नेशनल पेंशन सिस्टम के अंतर्गत आते हैं जो कंट्रीब्यूशन बेस्ड हैं और मार्केट के प्रदर्शन पर रिटर्न मिलता है। एनपीएस के अंतर्गत कर्मचारी अपनी सैलरी का एक हिस्सा पेंशन सिस्टम के अंतर्गत आते हैं जो कंट्रीब्यूशन बेस्ड है और मार्केट के प्रदर्शन पर रिटर्न मिलता है। एनपीएस के अंतर्गत कर्मचारी अपने सैलरी का एक हिस्सा पेंशन में योगदान देता है जबकि सरकार भी अलग से योगदान देती है। इसके बाद मार्केट रिटर्न और जमा फंड पर निर्भर करता है कि आपको कितना पेंशन मिलेगा। वहीं पुरानी पेंशन योजना अंतिम प्राप्त वेतन और महंगाई भत्ता से जुड़ी गारंटीकृत पेंशन देती थी।

    यूपीएस का भी होता है ऑप्शन

    हाल ही में सरकार ने यूनिफाइड पेंशन योजना शुरु की है जो कंट्रीब्यूशन बेस्ड पेशन को कुछ तय पेंशन सुरक्षा देती है। चर्चाओं में शामिल कर्मचारी प्रतिनिधियों के अनुसार, नए प्रस्ताव से कर्मचारियों को पेंशन सिस्टम के भीतर अलग-अलग पेंशन विकल्पों में से चुनने की अनुमति मिल सकती है।          
  • ईरानी वाणिज्य दूतावास ने बोला तीखा हमला, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

    ईरानी वाणिज्य दूतावास ने बोला तीखा हमला, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

    नई दिल्ली: बीते दिन ईद-उल-अजहा का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया गया। इजरायल ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर बकरीद की मुबारकबाद भी दी। इस पर ईरान के हैदराबाद स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने तीखा हमला बोलते हुए इजरायल को कसाई कह दिया है। इजरायल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट में लिखा कि – यरुशलम से इजरायल और दुनिया भर के मुसलमानों को ईद अल अधा की हार्दिक शुभकामनाएं। ईद मुबारक। हैदराबाद स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने यरुशलम की बकरीद पर दी मुबारकबाद पर पलटवार करते हुए लिखा कि – कसाई ईद उल अजहा की हार्दिक शुभकामनाएं दे रहा है। भारत में ईरानी दूतावास ने सभी भारतीयों को ईद की बधाई दी है। एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि – ईद अल अजहा के मौके पर भारत की सरकार और प्यारी जनता खासतौर से हमारे प्रिय मुस्लिम भाईयों और बहनों को मुबारकबाद देते हैं। यह मुबारक त्योहार सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशी लाए और हमारे दोनों राष्ट्रों के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मित्रता के बंधन को और मजबूत करे। ईद मुबारक।

    ईरान के राष्ट्रपति ने भी दी बधाई

    ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने भी बकरीद के मौके पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इराक, ओमान, कतर, तुर्की, ताजिकिस्तान, मिस्न, किर्गिस्तान और अजरबैजान के नेताओं के साथ अपनी बातचीत में उन्होंने ईद उल अजहा की मुबारकबाद देते हुए कहा कि – मैंने उम्मीद जताई है कि अल्लाह हम मुसलमान के दिलों को एक-दूसरे के करीब लाए और हम सभी क्षेत्रों में सहयोग के विस्तार और खतरों के सामने एक-दूसरे के लिए और ज्यादा मजबूती से साथ रहे।    
  • उपमंडल ऊना के चुनावी परिणाम

    उपमंडल ऊना के चुनावी परिणाम

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल ऊना में ग्राम पंचायत देहलां लोअर में प्रधान पद के लिए रीना और उप प्रधान पद के लिए राजेश कुमार निर्वाचित हुए। भटोली में प्रधान पद के लिए सतीश कुमार और अंकुश सहोड़ उप प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए। नारी में स्नेह लता प्रधान पद के लिए निर्वाचित। वहीं, हरीश कुमार बने उप प्रधान। मजारा में प्रधान पद पर अमरिन्द्र सिंह निर्वाचित हुए। जबकि उप प्रधान पद के लिए गुरमीत सिंह निर्वाचित हुए। बहडाला लोअर में सुमन लता बनी प्रधान। वहीं, नरेश उप प्रधान निर्वाचित। झुडोवाल में सुमन कुमारी बने प्रधान। वहीं, विक्रम सिंह बने उपप्रधान। बसोली में प्रधान पद के लिए सतनाम सिंह और उप प्रधान पद के लिए नरेन्द्र पाल निर्वाचित हुए। बदोली में प्रधान पद के लिए रजत कुमार और उप प्रधान पद पर सत प्रकाश शर्मा ने चुनाव जीता। बडसाला में मधु वाला ने प्रधान और नितिन भारद्वाज ने उप प्रधान का चुनाव जीता। धमांदरी में सुदेश कुमारी ने प्रधानी और बलबीर सिंह ने उप प्रधानी का चुनाव जीता। मदनपुर में श्रीमति रमन ठाकुर ने जीता प्रधानी का चुनाव। वहीं, रमेश चंद उप प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए हैं। कुरियाला में रजनी वाला ने प्रधानी का चुनाव जीता। वहीं, प्रवीण कुमार उप प्रधान बने। मैहतपुर में राम अवतार प्रधान और नीरज चौधरी उप प्रधान बने। भडोलियां कलां में शुभलता ने प्रधानी का चुनाव जीता। वहीं उप प्रधान पद के लिए विनय कुमार निर्वाचित हुए। मलूकपुर में प्रधान पद के लिए बलविन्द्र सिंह चुने गए हैं। जबकि मलकीयत सिंह उप प्रधान बने। अप्पर बहडाला में सुमन लता प्रधान और विनोद कुमार उप प्रधान चुने गए। बडैहर में सुरेश कुमारी ने जीती प्रधानी। वहीं, संदीप कुमार बने उप प्रधान। डठवाड़ा पंचायत में प्रधान पद पर चनन सिंह और उप प्रधान पद पर गुरजीत सिंह निर्वाचित हुए।
       
  • जिला ऊना में तीसरे चरण के लिए 81 पंचायतों में होगा चुनाव

    जिला ऊना में तीसरे चरण के लिए 81 पंचायतों में होगा चुनाव

    ऊना सुशील पंडित : ऊना जिले में पंचायती राज संस्थाओं के तीसरे व अंतिम चरण के तहत 30 मई को सभी उपमंडलों की 81 ग्राम पंचायतों में मतदान करवाया जाएगा। इनमें विकास खंड अम्ब की 19, बंगाणा की 15, गगरेट की 13, ऊना की 18 तथा हरोली की 16 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने चुनावी प्रक्रिया के लिए  नियुक्त सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफल ढंग से संपन्न करवाने के निर्देश दिए हैं।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संवेदनशील एवं अति संवेदनशील पंचायतों में निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी के लिए वेबकास्टिंग व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में 36 पंचायतों की लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। बता दें, 30 मई को उपमंडल अंब के तहत ज्वाल, भटेड़, छपरोह, धर्मशाला महंता, मंधोली, सपौरी, हम्बोली, नंदपुर, सारड़ा, बदाऊं, सेरी, कोहाडछन्न, ज्वार, शिवपुर, जबेहड़, अंदौरा अप्पर, दियाड़ा, कटौहड़ कलां और ठठल में मतदान होंगे। वहीं, बंगाणा में ग्राम पंचायत खरयालता, डीहर, चंगर, चुल्हड़ी, चमियाड़ी, चौली, छपरोह कलां, टकोली, थहड़ा, धनेत, पलाहटा, बल्ह, बल्ह खालसा, बुढवार और सिहाणा में मतदान होंगे।
    इसी तरह उपमंडल गगरेट में अम्लैहड़, अम्बोआ, मरबाड़ी, पिरथीपुर, सलोह बैरी, मवा सिंधियां, कुठेडा जसवालां, बडोह, कुनेरन, घनारी, भद्रकाली, चलेट और अम्बोटा पंचायतों में मतदान करवाए जाएंगे।
    उपमंडल ऊना में रायपुर सहोडा, चताड़ा, पनोह, अजोली, टब्बा, चडतगढ़, लम्लेहड़ी, बटूही, त्यूड़ी, चलोला, समूरकलां, झम्बर, छतरपुर, खानपुर, बीनेवाल, सासन, उदयपुर और नंगल सलांगड़ी पंचायतों में मतदान करवाया जाएगा। इसके अलावा हरोली उपमंडल में ग्राम पंचायत नगनोली, भैणी खड्ड, पंडोगा निचला, घालुवाल, लोअर बढ़ेड़ा, सैंसोवाल, रोड़ा, भदौड़ी, पालकवाह, चंदपुर, बट्टकलां, बाथड़ी, भडियारां, छेत्रां, पोलियां बीत और जखेवाल में पंचायत चुनाव करवाए जाएंगे।
    पहचान प्रमाण पत्र लाना रहेगा अनिवार्य उपायुक्त ने बताया कि मतदान वाले दिन मतदाताओं को अपनी पहचान के लिए वोटर आईडी कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। यदि किसी मतदाता के पास वोटर आईडी कार्ड उपलब्ध नहीं है तो निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य 17 वैकल्पिक पहचान दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज को प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। इनमें पासपोर्ट, ड्राईविंग लाईसेंस, आयकर पहचान पत्र, राज्यध्केन्द्र सरकार/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, किसान पासबुक अथवा बैंक डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, राशन कार्ड, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, छात्र पहचान पत्र, सम्पत्ति संबंधी कागजात जैसे पट्टा, पंजीबद्ध अभिलेख, शस्त्र लाईसेंस, परिवहन अधिकारी द्वारा जारी कंडक्टर लाईसेंस, पेंशन अभिलेख, जैसे भूतपूर्व सैनिक पेंशन बुक अथवा पीपीओ, भूतपूर्व सैनिक की विधवा अथवा आश्रित को जारी प्रमाण पत्र, रेलवे या बस पास, अक्षम प्रमाण पत्र, स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र और आधार कार्ड शामिल हैं।