दरअसल, सोशल मीडिया पर कई बार वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें देखा जा रहा है कि बारिश में बिजली के पोल के से करंट लगने से जानवर की मौत हो जाती है। ऐसा ही एक मामला वडमाजरा के पास से सामने आया, जहां एक गाय बिजली के पोल में लटकी नंगी तारों के पास से गुजर रही थी, लेकिन करंट लगने से गाय की मौके पर ही मर गई। मामले की जानकारी देते हुए समाजसेवी कुलविंदर सिंह ने बताया कि तेज बारिश के कारण बिजली बंद नहीं की गई, जिसके कारण यह हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि यह पहला मामला नहीं है कि बिजली विभाग की ओर से इन नंगी तारों और खुले मीटरों पर ध्यान नहीं दिया गया। इससे पहले भी विभाग की लापरवाही कई बार देखने को मिल चुकी है। वहीं अब इस हादसे को लेकर गौ-प्रेमियों में रोष पाया जा रहा है।बारिश में हुआ हा-दसा करंट लगने से गौ माता की मौ-त #Electrocution #GauMata #TragicIncident #BreakingNews #WeatherImpact #SafetyNegligence #LocalNews #PublicSafety #Encounternews pic.twitter.com/tH46tT3e4e
— Encounter India (@Encounter_India) January 23, 2026