Home Mohali Punjab News: गैंगस्टर Goldy Brar और DSP Bikram Brar की ऑडियो वायरल, खुले कई राज

Punjab News: गैंगस्टर Goldy Brar और DSP Bikram Brar की ऑडियो वायरल, खुले कई राज

0
Punjab News: गैंगस्टर Goldy Brar और DSP Bikram Brar की ऑडियो वायरल, खुले कई राज

मोहालीः पंजाब में डीएसपी बिक्रम बराड़ और गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का एक ऑडियो क्लिप काफी वायरल हो रहा है। वहीं वायरल हो रहे इस ऑडियो क्लिप ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। दावा किया जा रहा है कि यह क्लिप लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के प्रमुख सदस्य गोल्डी बराड़ और पंजाब के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के पुलिस उपाधीक्षक बिक्रम सिंह बरार के बीच बातचीत का है। माना जाता है कि गोल्डी बराड़ अमेरिका में है। आरोप है कि गोल्डी बराड़ ने बिक्रिम सिंह बरार को कॉल करके उनके गिरोह के खिलाफ मुखबिर तैनात करने के लिए अधिकारी को धमकाया। 5 वीरता पदकों से सम्मानित डीएसपी बिक्रम बराड़ इस मामले में गोल्डी बरार के दावों को खारिज कर रहे हैं।

क्लिप में वह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि पुलिस ने कानून के अनुसार काम किया है। अवैध कृत्यों में लिप्त किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। दरअसल, बातचीत के दौरान पंजाब के डीएसपी विक्रम बराड़ ने असामाजिक तत्वों पर पंजाब पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर गोल्डी बराड़ को करारा जवाब दिया। गोल्डी बराड़ ने डीएसपी से बातचीत के दौरान गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना, अंकित भादू की हत्या का जिक्र किया। इस मामले में जब डीएसपी से बात करने का प्रयास किया गया तो वह टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे। पंजाब के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि गोल्डी ने डीएसपी को कुछ दिन पहले फोन किया था। ऑडियो क्लिप गोल्डी बराड़ ने ही लीक की है न कि हमारी तरफ से लीक हुई है।

ऑडियो क्लिप में, गोल्डी डीएसपी की पहचान पूछकर और खुद को गोल्डी बराड़ के रूप में पेश करके बातचीत शुरू करता है। इसके बाद वह डीएसपी को बताता है कि वह अमेरिका के कैलिफोर्निया में सुनील यादव की हत्या पर दुख व्यक्त करने के लिए फोन कर रहा था। सुनील यादव एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर था। पिछले सप्ताह कैलिफोर्निया में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ऑडियो क्लिप में गोल्डी बराड़ उसे उसके उपनाम ‘गोली’ से पुकारता है और उसे पुलिस की ‘नाजायज संतान’ कहता है। एक फेसबुक पोस्ट में, गोल्डी बराड़ ने गोली की हत्या की जिम्मेदारी ली। उसने कहा कि बिश्नोई गिरोह के सदस्य अंकित भादू के एनकाउंटर की साजिश रचने के लिए गोली को मारा।

अंकित भादू फरवरी 2019 में जीरकपुर के पास पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया था। गोल्डी को डीएसपी से यह कहते हुए सुना गया, ‘जेहरा मर्जी मुखबिर बना लाओ, असीं किसी वी हद तक जान नू तैयार हां (जिसे मर्जी मुखबिर बना लो, हम किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं।)’ डीएसपी ने गोल्डी से कहा, ‘पुलिस कानून के मुताबिक काम करती है…’ गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मन्ना और अजय राणा की हत्याओं का जिक्र करते हुए डीएसपी ने कहा कि ये हत्याएं गिरोहों के बीच प्रतिद्वंद्विता का हिस्सा थीं।

डीएसपी ने गोल्डी के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि वह एक प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर को पुलिस रिमांड पर जेल से बाहर लाकर विशेष सुविधा दे रहा है। मोहाली में पंजाब पुलिस खुफिया मुख्यालय पर 2022 में रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले का जिक्र करते हुए डीएसपी ने आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने के लिए गोल्डी पर निशाना साधा। वह एक और आरोपी नरेश का नाम लेते हैं। नरेश गोल्डी बरार से जुड़ा हुआ था। सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पंजाब पुलिस का पूर्व सहायक उपनिरीक्षक का बेटा है। पुलिस के अनुसार गोल्डी 29 मई, 2022 को सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here