Home Mohali Punjab News: इस इलाके में युवक-युवती का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

Punjab News: इस इलाके में युवक-युवती का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

0
Punjab News: इस इलाके में युवक-युवती का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

मोहालीः फेज-1 में युवक-युवती की मौत की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों ने सुसाइड किया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों प्राइवेट जॉब करते थे। मृतकों की पहचान अनस और निधि के रूप में हुई है। दोनों यूपी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को मृतकों के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में लड़की निधि ने एक युवक का नाम लिखा हुआ है, जिससे वह परेशान चल रही थी। दोनों के बरामद शवों को लेकर एक बात पर संदेह बना हुआ है कि अनस ने पहले निधि की हत्या की और बाद में खुद आत्महत्या कर ली। क्योंकि लड़की का शव बिस्तर पर पड़ा था और लड़का फंदे से लटका हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here